Blog

  • भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 की तीव्रता से हिली धरती, देखें वीडियो

    भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 की तीव्रता से हिली धरती, देखें वीडियो

    मेक्सिको सिटीः अमेरिका के मेक्सिको में देर रात भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की वजह से अभी तक कोई भी नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7.6 की तीव्रता वाले भूकंप की वजह से कई इमारतें हिल गईं। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.05 बजे आया था। इसका केंद्र मिचोआकेन राज्य में ला प्लासिटा डी मोरेलोस शहर में बताया जा रहा है।

    भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके राजधानी मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए हैं। जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। भूकंप की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। लिहाजा लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुऱक्षित स्थान तलाशने लगे। गनीमत है कि अभी तक भूकंप की वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूंकप के झटकों की वजह से मेक्सिको के कोलिमा राज्य में एक मॉल में स्थित जिम पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहीं मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने ट्वीट किया कि नौसेना के सचिव ने उन्हें बताया कि कोलिमा के बंदरगाह शहर मंज़ानिलो में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक मॉल की दीवार गिर गई है। मेयर क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि अब तक राजधानी में नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं अमेरिकी सुनामी व़ॉर्निंग सिस्टम की ओर से कहा गया है कि मिचोआकेन के तट के पास सुनामी का खतरा है।

    19 सितंबर को पहले भी आ चुका है भूकंप

    रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल, आज से ठीक पांच साल पहले 19 सितंबर को ही मेक्सिको में भूकंप आया था इसमें 370 लोग मारे गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान देश के मध्य भाग और दक्षिणी हिस्सों में पहुंचा था। जबकि 1985 में भी 19 सितंबर को भूकंप आया था। जिसने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में करीब 5 हजार लोगों की मौत हुई थी।

    ताइवान में भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट

    वहीं 18 सितंबर को ताइवान में भूकंप के तीन भयानक झटके लगे। इन भूकंपों के मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया है। ताइवान के मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंपों का केंद्र दिख रहा है। शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इसी जगह पर दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। जो ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था।

  • पंजाब: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 5 कंपनियों को बंद करने के आदेश किए जारी, काराेबारियाें में मचा हड़कंप

    पंजाब: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 5 कंपनियों को बंद करने के आदेश किए जारी, काराेबारियाें में मचा हड़कंप

    लुधियानाः भारत सरकार के वातावरण जंगलात एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से एक बार इस्तेमाल में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं पर 1 जुलाई से पूर्ण पाबंधी है। इस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से समय समय पर सैमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक के लिफाफे बनाने और इनके इस्तेमाल करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। सरकार की ओर से जारी आदेशों की पालना करते हुए लुधियाना के चीफ इंजीनियर गुलशन राय के दिशा निर्देशों पर बोर्ड के अधिकारियों की ओर से प्लास्टिक के लिफाफे बनाने वाली कंपनियों की चेकिंग की गई और इस दौरान पांच कंपनियों गैर कानूनी तरीके से प्लास्टिक के लिफाफे बनाते हुए पकड़ी गई।

    इस कार्रवाई से काराेबारियाें में हड़कंप मचा है। कंपनियाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोर्ड की ओर से इन्हें बंद करने के आदेश किए गए हैं और पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड को इनकी बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही उद्योगों को दो लाख रुपये का वातावरण मुआवजा लगाया गया है। गुलशन राय ने कहा कि भविष्य में भी औद्योगिक इकाइयों की चेकिंग जारी रहेगी और नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व कार्रवाई की जाएगी।

    शहर में प्लास्टिक के लिफाफों का सबसे अधिक प्रयोग सब्जी मंडियों में हो रहा है। दुकानदार से लेकर आम लोग पाबंदी को ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के किसी भी हिस्से में नहीं लगता कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगी है। अधिकतर दुकानदारों का यह कहना है कि ऐसे प्रतिबंध पहले भी लगे हैं।

  • जालंधर में दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर में दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर/हर्षः महानगर से दिन चढ़ते ही दर्दनाक हादसे होने का मामला सामने आया है। शहर के होशियारपुर रोड शेखे गांव फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल नगर निवासी 38 साल के अमित नरूला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित बाइक पर घर से काम के लिए फैक्ट्ररी रहा था, जैसे ही लंबा पिंड चौक के नजदीक शेखे गांव फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।

    ट्रक की चपेट में आने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक पप्पू ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से सामान छोड़कर वापिस होशियारपुर जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। मौके पर सूचना पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और ट्रक ड्राइवर को काबू कर मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। परिवार में मृतक के दो बच्चे है। बता दें कि लंबा पिंड जडू सिगा रोड पर हुए हादसे में मृतक अशोक नरूला ने हादसे के दौरान हेलमेट भी पहना था लेकिन हैलमेट उसकी जान नहीं बचा सका और गिरने से हेलमेट टूट गया और इसी वजह से मृतक का सिर कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

  • 29 साल की अभिनेत्री दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका ने की आत्महत्या, घर के पंखे से लटका मिला शव

    29 साल की अभिनेत्री दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका ने की आत्महत्या, घर के पंखे से लटका मिला शव

    मुंबई : तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ज्यादा चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक 29 साल की एक्ट्रेस की मौत हो गई है। इस खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में है। जिस एक्ट्रेस की मौत के बारे में बताया जा रहा है उन्हें इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार माना जा रहा था। ऐसे में इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की मौत होना हर किसी के लिए हैरानी की बात है। ‘वैधा’ फिल्म की साउथ अभिनेत्री दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका को कथित तौर पर उनके घर में ही मृत पाया गया है।

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री (Tamil Film Industry) की उभरती हुई एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका उर्फ दीपा की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, 29 साल की अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपनी लव लाइफ में मुद्दों के कारण आत्महत्या कर ली है। दीपा का शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। वो चेन्नई के विरुगंबाक्कम मल्लिकाई एवेन्यू में अकेली रहती थीं।

    मिला सुसाइड नोट

    जब दीपा के रिश्तेदारों ने उसे फोन किया और फोन नहीं उठा तो दीपा का दोस्त प्रभाकरण उसके घर आया और दीपा को पंखे से लटका हुआ पाया. जिसके बाद दीपा के भाई चित्तूर से चेन्नई पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रेम प्रसंग के कारण ये कदम उठाने का जिक्र है और ये लिखा है कि वो खुदकुशी कर रही है और कोई उसकी मौत का जिम्मेदार नहीं है।

    पॉलिन जेसिका (Paulin Jessica) को लोग प्यार से दीपा कहकर बुलाते थे और इसी नाम से उनको पहचान मिली. हाल ही में, एक्ट्रेस दीपा मैस्स्किन द्वारा निर्देशित हिट फिल्म ‘थुप्परिवलन’ में भी दिखाई दी थीं. पॉलिन जेसिका के करियर की बात करें तो वो फिल्म ‘वैधा’ में लीड रोल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने कम समय में काफी नाम कमा लिया था लेकिन बहुत कम उम्र में उनकी जान भी चली गई।

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आए धमकी भरे मैसेज, लिखा- मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ वरना…

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आए धमकी भरे मैसेज, लिखा- मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ वरना…

    मोहालीः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हास्‍टल में छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाने के मामले में आरोपी छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूनिवर्सिटी को 25 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों का साेमवार को देर शाम तक यूनिवर्सिटी से जाने का क्रम जारी रहा। दूसरी ओर, कई छात्राओं के माेबाइल नंबर पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। एक छात्रा को आए मैसेज में कहा गया कि मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ, वरना … वेट एंड वाच।  

    उधर, पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले को पुलिस प्रशासन व यूनिवर्सिटी प्रबंधक पर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की छात्राओं को अब उनके मोबाइल नंबरों पर अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं। मैसेज भेजने वाली युवती ने अपनी चैट में लिखा है कि ‘उसको जेल से निकलवाओ मेरी फ्रेंड को दो दिन में, वरना वेट एंड वाच। तुम्हारा वीडियो भी है मेरे पास।’

    इस पर छात्रा ने कहा कि कौन सी वीडियो वायरल करने की बात कर रही है। छात्रा ने युवती से कहा कि वह पुलिस को इसकी शिकायत देगी और उसे भी उसकी सहेली के साथ जेल में रहना पड़ेगा तो युवती ने अपनी चैट डिलीट कर ली लेकिन छात्रा ने उस चैट का स्क्रीन शाट खींच लिया। इस तरह के मैसेज अन्य छात्रों को भी आ रहे हैं। वहीं, विदेश के नंबरों से भी छात्राओं को फोन कर धमकाया जा रहा है। इस तरह के मैसेज छात्राओं के ग्रुप में तेजी से फैल रहे हैं।

  • पंजाब पुलिस की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर डीजीपी से मांगा जवाब

    पंजाब पुलिस की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर डीजीपी से मांगा जवाब

    आपराधिक मामलों की FIR दर्ज करने से लेकर मामले में कार्रवाई करने और अदालती प्रोसिडिंग तक में नियम / कानूनों से बेपरवाह पंजाब पुलिस विभाग पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। क्योंकि एक के बाद एक ऐसे 2 मामले सामने आए हैं, जिनमें पंजाब पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई।

    पहला मामला: पंजाब पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत एक FIR दर्ज की थी, लेकिन पुलिस ने FIR में धर्म का जिक्र कर दिया। इस संबंध में हाईकोर्ट ने पंजाब के DGP को हलफनामा दाखिल करके जवाब देने के आदेश दिए हैं।

    कोर्ट ने कहा है कि DGP ने मार्च 2022 में आदेश जारी कर कहा था कि FIR में धर्म का जिक्र न हो, लेकिन वह आदेश को लागू नहीं करवा पा रहे। जालंधर निवासी अमनदीप ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट ने पाया कि दर्ज FIR में आरोपी का धर्म सरदार के तौर पर दर्ज है।

    दूसरा मामला: इस मामले में पोक्सो एक्ट में 4 वर्ष में एक भी गवाही नहीं होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रवैया अपनाते हुए जांच अधिकारी और सरकारी वकील का वेतन रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक गवाहियां पूरी नहीं होंगी, तक तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। होशियारपुर निवासी बंटी ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पोक्सो एक्ट में दर्ज केस में जमानत मांगी थी। इस दौरान कोर्ट ने पाया कि केस दर्ज हुए 4 वर्ष बीत गए, लेकिन एक भी गवाही नहीं हुई है। कोर्ट ने याची को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि जांच अधिकारी और सरकारी वकील अपना काम सही ढंग से करें, इसके लिए दंडात्मक परिस्थितियां तैयार करना जरूरी है।

  • हमने करवाया संदीप का मर्डर : बंबीहा ग्रुप ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

    हमने करवाया संदीप का मर्डर : बंबीहा ग्रुप ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

    राजस्थान में दिन-दहाड़े एक गैंगस्टर को गोलियों से भूनने की घटना से पुलिस और कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते कुछ महीने में देश में हुए बड़े गैंगवार में राजस्थान का नाम कहीं न कहीं जुड़ ही रहा है। इनमें हाल ही हुआ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड टॉप पर है।

    अब सोमवार को नागौर में हुए गैंगस्टर संदीप के मर्डर ने लोगों को दहश्त से भर दिया है। इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है इसको लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन सोमवार रात को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।

    हमने मर्डर करवाया

    बंबीहा ग्रुप ने FB पर पोस्ट भी किया है कि हमने मर्डर करवाया। इधर, नागौर पुलिस को दीप्ति गैंग पर संदीप के मर्डर का शक है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर सेठी गैंग के सरगना संदीप विश्नोई को बदमाशों ने गोलियों से भून हत्या कर दी थी।

    इसके बाद से शहर में दहशत फैल गई। सोमवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों के बारे में पता नहीं कर पाई। बंबीहा ग्रुप की पोस्ट के बाद से पंजाब इंटेलिजेंस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, नागौर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    संदीप की हत्या के बाद बंबीहा ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए FB पर पोस्ट शेयर की है।
    बंबीहा गैंग में 300 से ज्यादा शूटर

    – दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय है गैंग।

    – पंजाब के मोगा का रहने वाला दविंदर बंबीहा था इसका फाउंडर।

    – कबड्डी प्लेयर दविंदर ने साल 2010 में जुर्म की दुनिया में कदम रखा था।

    – बंबीहा एक खतरनाक शार्प शूटर भी रहा।

    – दविंदर को साल 2016 में पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

    – हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या को भी बंबिहा गैंग ने ही अंजाम दिया था।

    आर्मेनिया से ऑपरेट हो रही है गैंग

    – दविंदर के एनकाउंटर के बाद इस गैंग की कमान दो गैंगस्टर के हाथ में है

    – गौरव उर्फ लकी पटियाल और सुखप्रीत सिंह बुडाह ये दोनों कुख्यात अपराधी हैं।

    – पटियाल पश्चिमी एशिया और यूरोपियन बॉर्डर पर मौजूद देश आर्मेनिया में है।

    – जबकि सुखप्रीत पंजाब की संगरूर जेल में बंद है।

    – लॉरेंस विश्नोई गैंग से टक्कर लेने के लिए बंबीहा, नीरज बवाना और टिल्लू ताजपुरिया एक साथ ऑपरेट करती हैं।

    – पटियाल के प्रत्यर्पण के लिए चार साल से पंजाब पुलिस प्रयास कर रही है।


    संदीप ने करवाया था मर्डर

    नागौर पुलिस को हरियाणा की दीप्ति गैंग इसलिए शक है क्योंकि, संदीप की सेठी गैंग और दीप्ति गैंग में पुराना विवाद था। साल 2013 में दीप्ति गैंग के बदमाशों ने सेठी के एक साथी की हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए 2015 में संदीप ने भी दीप्ति गैंग के सरगना के नजदीकी का हरियाणा में ही मर्डर करवा दिया था। ऐसे में पुलिस को दीप्ति गैंग के बदमाशों पर शक है। वहीं प्रारंभिक जांंच में दीपक, अनिल और अनोप समेत अन्य बदमाशों के नाम सामने आए है।

    इस मर्डर के बाद जोधपुर को बनाया ठिकाना
    2015 में हुए हत्याकांड के बाद से संदीप दीप्ति गैंग के निशाने पर था। वह बचने के लिए राजस्थान आ गया और यहां जोधपुर व आस-पास इलाकों में अपना ठिकाना बनाया। इस दौरान उसने मारवाड़ और शेखावाटी में कई घटनाओं को अंजाम देते हुए अपना नेटवर्क तैयार किया। राजस्थान और दिल्ली में भी उसके खिलाफ 12 से ज्यादा लूट के मामले दर्ज हुए। झुंझुनूं के चिड़ावा में हुई एक लूट में भी संदीप का नाम सामने आया था।

    जूस पीने दोस्तों के साथ बाहर आया था
    नागौर में नवंबर 2019 में हुए एक हत्याकांड को लेकर संदीप नागौर जेल में बंद था। दो दिन पहले ही उसे जमानत हुई थी। सोमवार को पेशी के बाद वह कोर्ट के बाहर जूस पीने अपने दाेस्तों के साथ जा रहा था। तभी पिस्तौल हाथ में लेकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक फायर किए। एक गोली उसके गर्दन में भी लगी। बताया जा रहा है कि गर्दन में गोली लगते ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंच नागौर
    इस घटनाक्रम के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। यहां एडीजी (एटीएस एवं एसओजी) अशोक राठौड़ ने स्थानीय अधिकारियों और अजमेर रेंज आईजी रूपेंद्र सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली।

    बेनीवाल बोले- राजस्थान में जंगलराज
    RLP सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस वारदात के बाद राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा वारदात स्थल कोर्ट परिसर से बाहर होने के साथ ही कलेक्टर और एसपी कार्यालय से केवल 100 मीटर दूर था।

    ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। नागौर सहित प्रदेश में बढ़ते अपराधों को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश में जंगलराज का प्रमाण है।

    राजस्थान से जुड़े मूसेवाला हत्याकांड के तार

    गैंगस्टर आनंदपाल, राजू फौजी, लॉरेंस विश्नाई, पपला गुर्जर ये वो कुछ नाम है जो क्राइम की दुनिया में तेजी से पॉपुलर हुए। इन सब में एक बात कॉमन है कि ये कहीं न कहीं राजस्थान से जुड़ हुए हैं। चाहे वो गैंग का नया ठिकाना बनाना की बता हो या फिर दिल्ली व हरियाणा में क्राइम कर यहां पनाह लेना हो। मूसेवाला की हत्याकांड में शामिल रही लॉरेंस गैंग को भी जयपुर, जोधपुर व दूसरे शहरों से ऑर्डर मिलने की बात सामने आती रही

  • राशिफल ( मंलवार  20 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल ( मंलवार  20 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

    वृष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें।

    मिथुन: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कर्क: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

    सिंह: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। 
    भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

    कन्या: मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    तुला: व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

    वृश्चिक: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    धनु: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

    मकर: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

    कुंभ: प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीन: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

  • रामलीला के प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

    रामलीला के प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित की जाने वाली रामलीला की तैयारियों की आज एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने समीक्षा की। उन्होंने रामलीला आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर थाना के थाना प्रभारी अष्टमी नवमी व विजयदशमी के दिन शाम तीन बजे के पश्चात यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करेंगे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामलीला आयोजन के दौरान आवश्यक पुलिस बल तैनात करेंगे। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी ऊना को निर्देश दिए कि विजयदशमी के दिन रामलीला मैदान में दमकल वाहन व कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। 
    डॉ निधि पटेल ने बताया कि रामलीला आयोजन स्थल पर नगर परिषद ऊना द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा विजयदशमी के दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना द्वारा पुराने कमेटी कार्यालय की पार्किंग में एक या दो एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी, ताकि संभावित आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। बैठक में तहसीलदार ऊना हुसन चौधरी, पुलिस एसआई शिव प्रकाश, अग्निशमन विभाग की ओर से सुरेश कुमार, नगर परिषद ऊना की ओर से आशुतोष के अलावा रामलीला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला व महासचिव डॉ. सुभाष तथा कानूनी सलाहकार ओमप्रकाश कपिला इत्यादि उपस्थित थे।
  • ऊना में ईडी की रेड, खनन माफ‍िया से जुड़ा मामला, बरारी में भी दी दबिश

    ऊना में ईडी की रेड, खनन माफ‍िया से जुड़ा मामला, बरारी में भी दी दबिश

    ऊना/सुशील पंडित :  ईडी की टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज सुबह ही दबिश दी। आज सुबह करीब आठ बजे ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ के एक कारोबारी व पंजाब के बरारी में एक साथ ईडी ने एक साथ रेड की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्‍यक्ति ऊना में ओपन लीज लेकर खनन करते हैं। पंजाब के व्‍यक्ति की लीज ऊना के खानपुर में है तो दूसरा व्‍यक्ति चढ़तगढ़ में किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करता है। ईडी की टीम ने करीब आठ बजे दोनों जगह पर संयुक्त रेड की है और अभी तक जांच चल  रही है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नही दी जा रही। लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला खनन माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

     चढ़तगढ़ निवासी विशाल वार्ड नंबर 3 के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। परंतु किसी तरह की वरामदगी की सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है। जिला ऊना में बड़े पैमाने पर खनन माफि‍या सक्रिय है। एनजीटी भी यहां खनन को लेकर कारवाई कर चुका है। चढ़तगढ़ स्थित एक घर में हुई छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत भी मौजूद रही।  पंचायत के उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज ने बताया कि उनके गाँव में स्थित एक घर में ईडी की टीम पहुंची जो अभी तक घर के अंदर ही जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ईडी की टीम के हाथ क्या लगा, इस बारे उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।