चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आए धमकी भरे मैसेज, लिखा- मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ वरना…

मोहालीः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हास्‍टल में छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाने के मामले में आरोपी छात्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूनिवर्सिटी को 25 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों का साेमवार को देर शाम तक यूनिवर्सिटी से जाने का क्रम जारी रहा। दूसरी ओर, कई छात्राओं के माेबाइल नंबर पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। एक छात्रा को आए मैसेज में कहा गया कि मेरी फ्रेंड को जेल से निकलवाओ, वरना … वेट एंड वाच।  

उधर, पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले को पुलिस प्रशासन व यूनिवर्सिटी प्रबंधक पर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की छात्राओं को अब उनके मोबाइल नंबरों पर अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं। मैसेज भेजने वाली युवती ने अपनी चैट में लिखा है कि ‘उसको जेल से निकलवाओ मेरी फ्रेंड को दो दिन में, वरना वेट एंड वाच। तुम्हारा वीडियो भी है मेरे पास।’

इस पर छात्रा ने कहा कि कौन सी वीडियो वायरल करने की बात कर रही है। छात्रा ने युवती से कहा कि वह पुलिस को इसकी शिकायत देगी और उसे भी उसकी सहेली के साथ जेल में रहना पड़ेगा तो युवती ने अपनी चैट डिलीट कर ली लेकिन छात्रा ने उस चैट का स्क्रीन शाट खींच लिया। इस तरह के मैसेज अन्य छात्रों को भी आ रहे हैं। वहीं, विदेश के नंबरों से भी छात्राओं को फोन कर धमकाया जा रहा है। इस तरह के मैसेज छात्राओं के ग्रुप में तेजी से फैल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *