Blog
-

भराड़ी गोविंद सागर झील बिलासपुर में होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल
ऊना/सुशील पंडित : 16 से 19 जनवरी 2025 को केरल में आयोजित होने जा रही 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 5 जनवरी को मंडी भराड़ी फोरलेन के पास गोविंद सागर झील बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव रितेश अहलूवालिया ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 30 दिसंबर 2024 तक अपने नाम इस सम्पर्क नंबर 8580825884 पर भेज दें तथा 5 जनवरी 2025 को 10 बजे उपरोक्त स्थान पर ट्रायल के लिए पहुंचे। राज्य महासचिव रितेश अहलूवालिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस डॉ राजीव कुमार के दिशा निर्देश हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के खिलाड़ी केरल में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर छपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन हमेशा कटिबद्ध है। राज्य महासचिव रितेश अहलूवालिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप के दौरान जर्मनी में आयोजित होने जा रही 17 वीं वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम का चयन किया जाएगा। -

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवारिक 5 लोग हुए बेहोश
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव डठवाडा में रह रहे परिवार के पांच सदस्यों को बेहोशी की हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डठवाडा में किराए के मकान में रह रहा प्रवासी परिवार बुधवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया था, सुबह जब कोई नहीं उठा तो पास के कमरे में रह रहे प्रवासी परिवार ने जाकर देखा तो सभी बेहोशी की हालत में थे जिन्हें उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
इस प्रवासी परिवार में पांच लोग जिनमें हरिचंद( 43) हरिचंद की पत्नी पिंकी(40) तथा तीन बच्चे धर्मिन्दर( 15) करण(13) तथा बंटी(10) निवासी उगेती जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है वहीं पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
-

Truck ने भीड़ को रौंदा, 15 की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो
इस मामले में ISIS कनेक्शन आया सामनेनई दिल्ली : अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक ट्रक ने भीड़ कुचल दिया। जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। घटना बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई। यूएस के न्यू ऑर्लिंन्स में नए साल का सेलिब्रेशन अचानक से मातम में बदल गया। दरअसल न्यू ऑर्लिन्स की बर्बन स्ट्रीट पर नए साल को लेकर उत्सव का माहौल था। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा थे।Truck ने भीड़ को रौंदा, 15 की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो#viral #Trending #Accident #trucker #International #ExploreMore #SSMB29 #ChahatPandey #GameChangerTrailer #MumbaiAttack pic.twitter.com/MIrPFhVUfO
— Encounter India (@Encounter_India) January 2, 2025तभी अचानक एक हाई स्पीड पिकअप ट्रक वैन भीड़ को रौंदते हुए वहां से गुजर गई। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हुए है। ड्राइवर ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस और अमरिकी जांच एजेंसी FBI जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार अब एजेंसी को चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं।जांच में सामने आया कि इस ट्रक वैन को शमशुद्दीन जब्बार नाम का एक व्यक्ति चला रहा था। उसके ट्रक वैन पर आतंकी संगठन ISIS का झंडा लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में जब्बार की सफेद पिकअप ट्रक को टेक्सास प्लेट और ISIS के झंडे के साथ कैनाल स्ट्रीट के ट्रैफिक से गुजरते हुए दिखाया गया है, और फिर बोरबन स्ट्रीट पर तेज स्पीड में टर्न लिया गया है। -

Punjab News: मनाली जा रही बच्चों से भरी Bus पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो
नवांशहरः श्री अमृतसर साहिब से मनाली जा रही बस सुबह नवांशहर के पास मुख्य सड़क पर लैंगरोआ बाईपास पर अचानक पलट गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 51 बच्चे सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं बस को क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी जनक राज बताया कि यह बस श्री अमृतसर साहिब से मनाली जा रही थी। इस दौरान बाइपास पर बेकाबू होकर बस पटल गई। बस के पलटने के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में छात्रों किसी भी तरह की जानी नुकसान नहीं हुआ है।
-

Punjab News: घने कोहरे और शीत लहर से Airport पर उड़ाने हुई प्रभावित, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में घने कोहरे और शीतल लहर से ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। वहीं तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं नए साल के दूसरे दिन भी घने कोहरे से आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं सड़कों पर आवाजाई पर भी काफी असर देखनें को मिला। देखा जा सकता है बर्फीली हवाओं को कोहरे के कारण वाहन भी सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दे रही।
वहीं मीडिया से बात करते हुए राहगीरों ने बताया कि घने कोहरे के कारण उन्हें वाहन चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और ठंड ने दोबारा से जोर पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री गुरु रामदास जी एक मंत्री एयरपोर्ट राज सांसी पर आने और जाने वाली उड़ानें देरी से चल रही हैं।
-

Train में युवक की हत्या, 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर में चलती ट्रेन में युवक की हत्या की खबर सामने आई है। यह वारदात दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जो हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान नागपुर में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान शशांक रामसिंह राज(30)के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार 4 लुटेरों ने एक यात्री से मोबाइल और 1700 रुपए लूटे थे। जिसका पीड़ित यात्री ने मोबाइल लुटेरों का विरोध किया तो, लुटेरों ने चलती ट्रेन में यात्री की जमकर पिटाई की। आरोपियों ने युवक को इतना मारा कि उसने मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर रेलवे पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मोहमद फैयाज, सय्यद समीर, मोहमद अमात और मोहमद खैसर के तौर पर हुई है। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-

मारुति वैन में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी मारुति वैन में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुर्दमऊ गांव में घर के बाहर खड़ी वैन में आग लगी। घटना को लेकर इलाका निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल पाया गया। बताया जा रहा है कि वैन में अवैध तरीके से LPG किट लगी हुई थी। इस दौरान लोगो में कार में आग लगने के दौरान ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कार जलकर राख हो गई। आग लगने की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है।
-

Bus और Ambulance की भीषण टक्कर में मरीज समेत 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बस और एंबुलेंस में टक्कर होने की घटना सामने आई है। घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानीबाजार हुई, जहां बहराइच से मरीज लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मरीज समेत एंबुलेंस चालक और अन्य 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी 23 वर्षीय मरीज दिव्यांशु को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था।
एंबुलेंस चालक तुलसीराम और एमटी रामदेव मरीज को लेकर जा रहे थे तभी यह टक्कर हुई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही, एंबुलेंस में मौजूद रामदेव, मरीज दिव्यांशु और उनके माता-पिता ओमप्रकाश व पूनम को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

Punjab News: किडनैप करके लड़की से गैंगरेप करने के मामले में 12 दिन बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के ममदोट में स्थित हजारा सिंह वाला गांव में 23 वर्षीय लड़की को घर से किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में 12 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित ने कहा कि अब आरोपी अपना बचाव करने के लिए मीडिया का सहारा लेने के कोशिश कर रहे है।
पीड़ित परिवार का कहना हैकि जब देर रात वह बाथरूम करने के लिए उठी तो गांव के 2 नौजवान घर की दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुए और उन्होंने पिस्तौल के बल पर लड़की को किडनैप कर लिया। जिसके बाद वह लड़की को किसी सुनसान जगह पर में स्थित खाली हवेली में ले गए। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।
किसी तरह लड़की अपने परिवार के पास पहुंची और परिवार ने लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि अब आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए कुछ मीडिया पर झूठी खबरें लगवाई है। इस घटना में उसके साथ धक्का हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की गुहार लगाई है।
-

पहाड़ टूटने से हुआ हादसा : कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, एक गंभीर घायल
चरखी दादरी : इन दिनों घने कोहरे के कारण वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां चरखी दादरी जिले के गांव पिचौपा कला में पहाड़ टूट गया। जिससे कई गाड़ियों सहित पोपलैंड क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक वाहन चालक के पैर कट गए। वहीं दो के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा अवैध माइनिंग के चलते हुआ। पिछले दिनों हुई ग्रीवेंस की मीटिंग में मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने अवैध माइनिंग को लेकर मामला उठा था। जिला चरखी दादरी के गांव रामलवास के लोग भी अवैध माइनिंग को लेकर 3 महीने से धरने पर बैठे हुए हैं। प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया जा चुका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।