पहाड़ टूटने से हुआ हादसा : कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, एक गंभीर घायल

Written by

in

चरखी दादरी : इन दिनों घने कोहरे के कारण वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां चरखी दादरी जिले के गांव पिचौपा कला में पहाड़ टूट गया।  जिससे कई गाड़ियों सहित पोपलैंड क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक वाहन चालक के पैर कट गए। वहीं दो के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा अवैध माइनिंग के चलते हुआ। पिछले दिनों हुई ग्रीवेंस की मीटिंग में मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने अवैध माइनिंग को लेकर मामला उठा था। जिला चरखी दादरी के गांव रामलवास के लोग भी अवैध माइनिंग को लेकर 3 महीने से धरने पर बैठे हुए हैं। प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया जा चुका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *