Blog

  • कुटलैहड़ में माफिया राज खत्म होने पर तिलमिला रहा भाजयुमो,:लबनीश राणा

    ऊना/ सुशील पंडित :पिछले एक वर्ष से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पैरवी जब से कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो कर रहे है और विधायक के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में जैसे ही विरोधियों की राजवाड़ा शाही राजनीति खत्म हुई है उससे प्रतीत होता है कि यह लोग कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता के हमदर्द नहीं है बल्कि अपने और अपनों के लिए ही राजनीति चमकाते हैं। क्योंकि  एक वर्ष से इन माफियों का बोलबाला बंद हो गया है। यह बात कुटलैहड़ कांग्रेस युवा नेता लवनीश राणा ने भाजयुमो कुटलैहड़ पर पटवार करते हुए पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि माफियों के बंद होने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विपक्ष हताश व निराश हो रहा है। और हताश के कारण ही ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि जब राज्य में पूर्व भाजपा सरकार थी। और कुटलैहड़ को कैबिनेट मंत्रालय मिला था। तो लोकनीवि, जल शक्ति विभाग और फॉरेस्ट विभाग में कौन लोग अधिकारियों को धमकाकर टैंडर प्रतिक्रिया निभाते थे। और कितने ठेकेदारों को काम मिलता था। पहले यह  लोग अपने गिरेबान में झांक लें। फिर ब्यान बाजी करें। राणा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के समय कितने माफिये सक्रिय थे। और कौन कौन लोग उनमें शामिल थे। यह कुटलैहड़ की जनता से छिपा नहीं है और कौन लोग ट्रांसफर माफिए बनकर कर्मचारियों को तंग करते थे।

    उन्होंने कहा कि जब 13 माह पूर्व कुटलैहड़ की जनता ने देवेंद्र भुट्टो जैसे ईमानदार नेता को कुटलैहड़ का नेतृत्व सौपा, तब से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र से माफियों का सफाया करना शुरू कर दिया था और जो छुभैया लोग विधायक को माफियों से साठ गांठ होने के बयान मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए दे रहे है। वह लोग बताएं कि आप के परिवार पर माफियों के कितने आरोप लगे हैं। यह भी जनता को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र माफियों से मुक्त हो चुका है। और जनता राहत की सांस ले रही है।

    क्योंकि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो का एक ही नारा है कि विस कुटलैहड़ क्षेत्र का “नेता नहीं बेटा हूं” और हर गरीब व समर्थ लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। और कुटलैहड़ को विकास की पटरी पर लाना मेरा ध्वय है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बिना राजनेतिक द्वेष भाव से कुटलैहड़ की जनता की सेवा में समर्पित किया है और भाजपा युवा मोर्चा कुटलैहड़ को अपने गिरेबान में झांक कर ही जनता के बीच बात रखनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता हर्ष शर्मा, तिलकराज, पूर्व उप प्रधान डंगोली रामपाल शर्मा, जितेंद्र सैनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • तुम्हारे मन का परिवर्तन ही तुम्हारे दुखों का अंत है- स्वामी ज्ञानानंद

    दुख में यदि प्रभु याद आएं तो यह भी शुभ संकेत है- बाबा बाल 
    ऊना/सुशील पंडित: श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में 13 दिवसीय धार्मिक महासम्मेलन चल रहा है। इसमें गीता के अमृत ज्ञान की वर्षा करते हुए शनिवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता में लिखा है कि क्रोध तब पुण्य बन जाता है जब वह धर्म और मर्यादा के लिए किया जाए और सहनशीलता तब पाप बन जाती है जब वह धर्म और मर्यादा को बचा ना पाए। अक्सर मनुष्य अपने दुखों और पीड़ा के लिए संसार को दोष देता है। यदि हम अपने मन को समझा लें और स्वयं में परिवर्तन करें तो उन दुखों का अंत हो जाता है। दुखों से पार वही मनुष्य पहुंचता है जो गीता के अनुसार अपने जीवन को ढाल लेता है। स्वामी जी कहते हैं कि गीता के अनुसार केवल डरपोक और कमजोर लोग ही चीजों को भाग्य पर छोड़ते हैं लेकिन जो मजबूत और खुद पर भरोसा करने वाले होते हैं वे कभी भी नियति या भाग्य पर निर्भर नही रहते। योगेश्वर श्रीकृष्ण की अमृतवाणी कहती है कि परेशानी में अगर कोई तुमसे सलाह मांगता है तो उसे सलाह के साथ अपना साथ भी देना क्योंकि सलाह गलत हो सकती है परंतु साथ नहीं। शरीर नश्वर है पर आत्मा अमर है। यह तथ्य जानने पर भी व्यक्ति अपने इस नश्वर शरीर पर घमंड करता है जो कि निरर्थक है। शरीर पर घमंड करने की बजाय मनुष्य को सत्य स्वीकार करना चाहिए। प्रभु श्रीकृष्ण कहते हैं कि तुम अपने आपको भगवान को अर्पित कर दो। यही सबसे उत्तम सहारा है। जो इसके सहारे को जानता है वह भय, चिन्ता, शोक से सर्वदा मुक्त है।

    कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि प्रभु में जो लीन हो जाता है वह संसार के दुखों से मुक्त होना शुरू हो जाता है। हमने यह देखा है कि जब व्यक्ति पर दुख आते हैं तो वह ईश्वर को याद करता है। दुखों का आना भी भाग्यशाली बन जाए यदि मनुष्य उन्हें ठीक ठीक समझकर प्रभु की खोज में जुट जाए। यह एक प्रमाणिक तथ्य है कि असंख्य मनुष्यों को उसी समय ईश्वर से लगन लगी है जब वे भयंकर विपदाओं से घिरे थे। उस समय उनका मन प्रभु की भक्ति के लिए उपजाऊ भूमि तैयार करता है। ठीक उसी समय धर्म के बीज भक्तों के मन में अंकुरित होने लगते हैं। सतत भक्ति, ईश्वर में अपार श्रद्धा और समर्पण जारी रहे तो मनुष्यों के मन में ईश्वर के फूल खिल ही जाते हैं।

    महासम्मेलन के कार्यक्रमः
    4 फरवरी दोपहर 1 से 4 गीता पर मनीषी ज्ञानानंद जी के प्रवचन
    4 और 5 फरवरी को ही दोपहर बाद ही रसिका पाल कृपा पात्र चित्र विचित्र जी द्वारा भजन
    छह फरवरी को अल्का गोयल द्वारा भजन गायन दोपहर 1 से 4
    7 से 13 फरवरी दोपहर ठाकुर कृष्ण चंद शास्त्री वृंदावन वालों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा
    इसके अलावा 4 से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 9 से 12 रासलीला का आयोजन होगा।

    आचार्य हेमानंद आज श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में प्रवचन देंगे
    श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे विशाल धार्मिक महासम्मेलन में रविवार को सदगुरु श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज जी प्रवचन देने आ रहे हैं। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में प्रतिवर्ष यह महासम्मेलन कराया जाता है। इसमें देश भर के मनीषी और कथा वाचक अपने प्रवचन के लिए निरंतर पहुंच रहे हैं।
  • 20 जनवरी से लापता पिता की खोज में बेटा पहुंचा पुलिस के दरबार

    पिता को ढूंढने की लगाई गुहार, आमजन से भी किया आह्वान

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत पढ़ती ग्राम पंचायत बाथडी के महेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी टाहलीवाल में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता शेर सिंह सपुत्र धर्म सिंह बासी बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना से 20 जनवरी से घर से बिना बताए लापता हैं और उनकी दिमागी हालत भी ठीक नही है।

    उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि अगर किसी ने भी उनके पिता को कहीं देखा हो तो वह उनके फोन नंबरों पर 9876585826 व 8894190593 पर जरूर संपर्क करें। महेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता की जानकारी देने वाले को उचित नाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पिता को कुछ रोज पहले जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव पेखुवेला में रात के करीब 8.30 बजे देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है।
  • विद्यालय जटहेड़ी के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली

    ऊना/ सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटहेड़ी उपमंडल बंगाणा ऊना में “रोड सेफ्टी क्लब” द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली गई। ड्राइंग मास्टर पंकज कुमार द्वारा पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।प्रवक्ता शशिपाल द्वारा उपस्थित छात्रों को ट्रेफिक नियमों एवं निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही अनिवार्य, चेतावनी और सूचना वाले ट्रैफिक चिन्हों और संकेतो के बारे में भी बताया ।

    प्रवक्ता शशिपाल और टीजीटी नवीन कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा पर क्विज करवाया गया। थाना प्रभारी बंगाणा इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की। स्कूल के प्रिंसिपल देवराज धीमान ने क्विज़, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विशेष शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी से 

    तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल और योग किया 

    ऊना/सुशील पंडित :अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में सुबह की प्रभात फेरी से हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल और योग किया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम स्तर में रिसोर्स पर्सन के तौर पर प्रथम सत्र में स्थानीय  हॉस्पिटल के डॉ.प्रियंका ने शिरकत की।उन्होंने मानसिक तनाव,नशा मुक्ति, कोविद 19 , एवं एनीमिया समस्या,  से संबंधित विचार रखें ।

    उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने का मतलब केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना नहीं है। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना भी बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छा स्वास्थ्य हमें अधिक ऊर्जा और काम करने की क्षमता प्रदान करता है। हममें से हर कोई स्वस्थ और फिट रहना चाहता है। इसके लिए सभी को स्वच्छ रहना होगा। आवश्यकतानुसार पौष्टिक आहार लेना चाहिए तथा नियमित व्यायाम करना चाहिए।  अपने आप को बिल्कुल भी तनाव न दें।

    उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है, जिससे वह खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा है।  आज निशा को नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। जरूरत इस बात की है कि युवा मानचित्र से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि आज सरकार द्वारा बंगाणा सरकारी अस्पताल में नई दिशा केंद्र स्थापित किया गया है। जहां 10 से 19 वर्ष तक के युवा अस्पताल आकर अपनी यौन समस्याएं, मानसिक समस्याएं समेत अन्य प्रकार की समस्याएं साझा कर सकते हैं।

    वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं और उनका समाधान ढूंढने के लिए उन्हें मार्गदर्शन दिया जाता है। एनएसएस स्पैशल कैम्प के दूसरे सेशन में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय कैंपस का सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, वॉर्ड सिस्टर रीता एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, कुमारी सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और सबिता आदि मौजूद रहे।
  • वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद 

    वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद 

    जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश
     
    ऊनासुशील पंडित: जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पंजोआ से बडूही रोड़ बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वन रेंज अम्ब व भरवाईं की वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके।
  • उपायुक्त ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण

    ऊना सुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में स्थापित किए गए वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं। 

    जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला ऊना में 516 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में 102 पोलिंग स्टेशन, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में 91, 43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र में 106, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 99 व 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 118 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की पहले लेवल की चैकिंग (एफएलसी) की जा चुकी है।

    उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 26 हज़ार 724 है जिनमें 2 लाख 16 हज़ार 078 पुरूष मतदाता, 2 लाख 10 हज़ार 642 महिला मतदाता व 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6 हज़ार 668 हैं जिनमें 6 हज़ार 498 पुरूष व 170 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं।

    इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • 2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग

    ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

    ऊनासुशील पंडित :ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना वनमंडल के तहत 66 वीटों के तहत 66 वनमित्रों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनमित्र के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक 2 हज़ार 498 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 109 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को 2 हज़ार 389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।

    सुशील राणा ने बताया कि वनमित्रों की भर्ती के लिए जिला में दो स्थानों को चयनित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि ऊना, बंगाणा, रामगढ़ रेंज के अभ्यार्थियों के लिए पुराना होशियारपुर रोड़ पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तथा अम्ब व भरवाईं रेंज के अभ्यार्थियों हेतू नजदीक रावमापा बेहड़ जस्वां (पंजोआ से बडूही) में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि वनमित्र भर्ती में पुरूष वर्ग की शारीरिक दक्षता जांच में हाईट व चेस्ट का माप व 5 हज़ार मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 15सौ मीटर दौड़ व हाईट मापी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से 6 फरवरी को निर्धारित वनमित्र भर्ती स्थल पर प्रातः 7 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है।
  • 46 लोगों ने मौके पर भरा 23600 रु चालान

    46 लोगों ने मौके पर भरा 23600 रु चालान

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिन 161 वाहनों के चालान किए थे उनमें से 46 ने मौके पर ही चालान भुगत लिया। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अऩुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन 46 लोगों से जुर्माने के रूप में 23600 रूपए वसूल हुए हैं। साथ ही 6 लोगों से 600 रुपए जुर्माना लिया गया है जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पाए गए थे। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए दो ट्रैक्टरों से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • खानपुर में दो मोटरसाइिकल आपस में टकराईं

    खानपुर में दो मोटरसाइिकल आपस में टकराईं

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित खानपुर गांव में शुक्रवार को दो वाहन आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले हरिकेश पुत्र  मनसा राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो फरवरी की रात सवा आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था तभी इसे वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी।

    जब वह मौके पर पहुँचा तो देखा कि दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। हरिकेश का दावा है कि यह सड़क हादसा बॉबी पुत्र राजवीर, निवासी गाँव लवारी, तहसील बेसोली, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुआ है। सदर थाना पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।