Blog

  • Punjab News: बहरामपुर और बाऊपुर जट्टा में टूटा धुस्सी बांध, घरों और खेतों में पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बहरामपुर और बाऊपुर जट्टा में टूटा धुस्सी बांध, घरों और खेतों में पहुंचा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के गांव बाऊपुर जट्टा और बहरामपुर में देर रात धुस्सी बांध टूटने का मामला सामने आया है। जिससे पानी सड़कों और घरों में पहुंच गया। गांव बहरामपुर में 2 बजे लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि पानी खेतों और घरों में पहुंच गया।

    उधर, नोमानी नाले का बांध टूटने से रावी नदी का पानी मुगलानी चक और बहरामपुर गांव के खेतों में घुस गया। रात करीब 12 बजे बांध टूटने से पानी गांवों में घुस गया था। बाद में रात में गल्डी हेडर का गेट खोलने पर पानी वापस रावी नदी में चला गया।

    गांव वालों का कहना है कि कल रात जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने उनका फ़ोन नहीं उठाया, जिसकी वजह से यह पानी खेतों में घुस गया। रात 2 बजे दिनानगर के हल्का इंचार्ज शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को फ़ोन किया, जिसके बाद गल्डी हेडर का गेट खोला गया।

    गांववालों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते कहा कि प्रशासन ने नहरों की सफ़ाई नहीं की और धूसी बांधों की मरम्मत नहीं की, जिसकी वजह से फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और टूटे हुए तटबंध की मरम्मत की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब पर हमले की याद में अखंड पाठ साहिब का डाला भोग, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब पर हमले की याद में अखंड पाठ साहिब का डाला भोग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी सूबा मोर्चा के दौरान 4 जुलाई, 1955 को श्री दरबार साहिब पर पुलिस हमले की याद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया, शबद कीर्तन गाया और बड़ी संख्या में SGPC सदस्य, धार्मिक हस्तियां और संगत मौजूद थी।

    इस मौके पर पत्रकारों से बात करते सचखंड श्री दरबार साहिब के ग्रंथी और विद्वान ज्ञानी राजदीप सिंह ने कहा कि 4 जुलाई 1955 सिख इतिहास का एक दुखद और अहम दिन है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लीडरशिप वाली केंद्र सरकार ने पंजाबी सूबा की मांग को दबाने के लिए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और मंजी साहिब दीवान हॉल पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के बाद जब भाषा के आधार पर अलग-अलग राज्य बनाए जा रहे थे, तब सिखों ने भी पंजाबी भाषा के आधार पर पंजाबी सूबा की मांग की थी। लेकिन उस समय इस जायज मांग को मानने के बजाय सिखों को आतंकवादी, अलगाववादी और बागी कहकर बदनाम किया गया।

    ज्ञानी राजदीप सिंह ने कहा कि 1954 में जब पंजाबी सूबा मोर्चा शुरू हुआ, जब उसे लोगों का भारी सपोर्ट मिलने लगा, तो सरकार ने उसे कुचलने के लिए श्री हरमंदिर साहिब पर कार्रवाई की और उस समय के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी भूपिंदर सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी अच्छर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्त कार्रवाई के बावजूद यह आंदोलन नहीं रुका और आखिरकार 1966 में पंजाबी सूबा बना। हालांकि, उन्होंने कहा कि उस समय पंजाब को पूरे अधिकार नहीं मिले थे और कई पंजाबी बोलने वाले इलाके दूसरे राज्यों में शामिल कर लिए गए थे। उन्होंने कहा कि SGPC हर साल यह ऐतिहासिक दिन मनाती है ताकि सिख समुदाय अपने इतिहास, बलिदान और संघर्ष को याद रख सके। उन्होंने संगत को गुरु साहिब से जुड़ने, अमृत लेने और बाणी-बाणा के वाहक बनने का भी न्योता दिया।

  • पिता पुत्र विवाद में हुआ खुलासा, कारोबारी ने खुद ही लगाई थी घर में आग, देखें वीडियो

    पिता पुत्र विवाद में हुआ खुलासा, कारोबारी ने खुद ही लगाई थी घर में आग, देखें वीडियो

    गाजियाबादः पॉश इलाके राजनगर में करोड़पति कारोबारी के घर में आग लगने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पहले इसे सामान्य अग्निकांड समझा जा रहा था, लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी मुकेश गुप्ता ने पहले अपने घर में आग लगाई और फिर खुद ही पुलिस तथा दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी। अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई को राजनगर स्थित मुकेश गुप्ता की कोठी में अचानक आग लग गई थी।

    आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उस समय इसे सामान्य आगजनी की घटना माना जा रहा था, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों ने मामले को संदिग्ध बना दिया। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कारोबारी खुद आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

    वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकेश गुप्ता के परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने कथित रूप से यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण थे। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • किशोरी बनी Maa, Beti को दिया जन्म, पिता पर केस

    किशोरी बनी Maa, Beti को दिया जन्म, पिता पर केस

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी 15 और 17 साल के है। इस मामले में चाइल्ड मैरिज (बाल विवाह) के एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में हरकत में आ गई।

    पुलिस ने किशोरी के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी ने आगे जानकारी देते बताया कि वह झांसा थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली है और 7वीं क्लास तक पढ़ी है। उसकी मां की करीब 6 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में 5 बहनें और एक भाई हैं। 3 बहनों की शादी हो चुकी है। घर पर उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। जिसके चलते उसके पिता ने उसकी शादी कर दी।

    किशोरी ने बताया कि उसकी शादी 5 जनवरी, 2025 को हुई थी, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। आपको बता दें मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

    नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना PHC से तुरंत पुलिस तक पहुंचाई गई। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। नाबालिग लड़की और उसके पति से पूछताछ के बाद मामला उजागर हो गया। अब पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा 10 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    थाना झांसा के एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी नाबालिग की काउंसलिंग करवाई जाएगी। उसके पति की उम्र भी शादी के वक्त 17 साल थी। उसकी जांच की जा रही है। उधर, जांच अधिकारी एएसआई रेणु बाला का कहना है कि नाबालिग अस्पताल में दाखिल है। छुट्टी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

     

  • कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 5 दमकल केंद्रों की 12 गाड़ियां, देखें वीडियो

    कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 5 दमकल केंद्रों की 12 गाड़ियां, देखें वीडियो

    सोनीपतः गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित 482 नंबर पर संचालित तपेश्री होम के कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आग गोदाम की पहली मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में फैल गई। गोदाम की पहली मंजिल पर रह रहा श्रमिक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अंदर फंस गया। दमकल विभाग और पुलिस ने हाइड्रा की सहायता से प्रथम तल तक पहुंचकर पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घना धुआं और ऊंची लपटें उठने से आसपास के उद्योगों में भी हड़कंप मच गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही थाना बड़ी पुलिस और बड़ी दमकल केंद्र की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए गन्नौर, सोनीपत, राई, समालखा और पानीपत दमकल केंद्रों से भी 12 दमकल वाहन बुलाए गए। गोदाम की ओर जाने के लिए रास्ता तंग होने के कारण गाड़ियों नहीं पहुंच पा रही है। सभी टीमों की ओर से पाइपलाइन बिछाकर आग पर सभी टीमों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आग से गोदाम में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण तो लगे मिले लेकिन मौके पर कोई भी फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग योग्य नहीं था। आग बुझाने के लिए बनाई गई पाइपलाइन भी जंग लगी मिली और उसमें पानी की आपूर्ति नहीं थी। उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद फैक्टरी संचालक से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
  • Punjab News: Truck ने कार का टायर बदल रहे युवकों को लिया अपनी चपेट में, 2 की मौके पर मौत, बच्चा गंभीर घायल

    Punjab News: Truck ने कार का टायर बदल रहे युवकों को लिया अपनी चपेट में, 2 की मौके पर मौत, बच्चा गंभीर घायल

    खन्नाः लुधियाना के खन्ना स्थित जीटी रोड पर देर रात 2 बजे एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये परिवार गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था।

    जानकारी के अनुुसार हादसा खन्ना जीटी रोड पर हुआ है। परिवार वाले 2 गाड़ियों में मौजूद थे उनकी एक गाड़ी पंक्चर हो गई थी, जिसके बाद टायर बदलने का काम शुरू किया गया। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टायर बदल रहे अमरदीप, विक्की व 8 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अमरदीप और विक्की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर घायल हो गया।

    मृतकों की पहचान अमरदीप वर्मा (32) और विक्की (25) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चे को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    एसएसएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जीटी रोड से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

     

     

  • Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    एक दिन पहले पुलिस को दी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई, दूसरे दिन फिर की नौजवानों ने गुंडागर्दी

    जालंधर, ENS: घास मंडी के नजदीक गुरु संत नगर में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर युवकों ने घर में घुसकर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हैरानी की बात यह है कि नौजवानों द्वारा एक दिन पहले भी पीड़ित के घर पर हमला किया गया था और उसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देकर वापिस भेज दिया। जिसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार देर रात नौजवानों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए तेजधार हथियारो से घर पर हमला कर दिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जहां घर के अंदर ईंट और पत्थर गिरे हुए है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने कहाकि साहिल नामक नौजवान के साथ पैसों का लेन-देन था। इस दौरान उसने 40 हजार रुपए साहिल को वापिस कर दिए थे और 20 हजार रुपए बकाया रह गया था। पीड़ित ने कहा कि उसने शुक्रवार को वह पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने बताया कि लोेन करवा कर अपना घर लेना था और उसकी राजिस्ट्री करवाने के लिए 60 हजार रुपए साहिल से लिए थे। इस दौरान साहिल ने कहा कि उसने घर नहीं लेना उनके पैसे वापिस कर दिए जाए। इस दौरान उनके द्वारा लोन करवाया गया था और बाद में साहिल की माता ने लोन से मना कर दिया। पीड़ित ने कहाकि इस मामले को लेकर वीरवार को 2 से 3 महिलाए उनके साथ आई और कहाकि कि पैसे शुक्रवार को दे देना, आज वह घर का कुछ सामान उठाकर ले जाती है। इस दौरान घर से फ्रिज और कूलर उठाने लग गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार वीरवार को हुए लड़ाई की वीडियो भी उसके पास मौजूद है। जिसके बाद देर रात दोबारा से नौजवान उनके घर पर आए और हथियारों से घर पर हमला करने लगे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने वीरवार को भी थाना 5 की पुलिस को शिकायत दी थी और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद देर रात दोबारा 7 से 8 नौजवान हथियारों से लैस होकर आए और उसके घर पर हमला करने लगे। पीड़ित ने कहा कि 20 हजार को लेकर कोई किसी की जान लेकर पूरा कर सकता है। घर में बाइक पर तेजधार हथियार से हमले के निशान दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन 2 घंटे से कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और उक्त नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
  • सरकार का एक्शन, UAPA कानून के तहत जारी की 23 पाकिस्तानी आतंकियों की लिस्ट

    सरकार का एक्शन, UAPA कानून के तहत जारी की 23 पाकिस्तानी आतंकियों की लिस्ट

    नई दिल्लीः भारत सरकार ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने लश्कर और जैश के 23 सदस्यों को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित कर दिया है। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में हुए हमले में शामिल थे।

    बताया जा रहा है कि ये सभी 23 आतंकी लश्कर के सरगना हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी हैं। साल 2016 में नगरोटा में आर्मी कैंप पर हुए हमले का मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सईद ही था। इसके अलावा सुजवान मिलिटरी स्टेशन पर हमले में भी उसका नाम आया था। गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में इनका नाम अब्दुर रऊफ, हाफिज खालिद वलीद उर्फ और राणा इफ्तिकार बताया गया है। राणा इफ्तिकार जिहादी संगठनों की बागडोर संभालता है। इसके अलावा युवाओं को भटकाकर आतंक के रास्ते पर लाता था। इसके अलावा अब्दुल रऊफ लश्कर और जमात-उद-दवा का सदस्य है। वह आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने, फंड इकट्ठा करने का काम करता है।

    51 साल का हाफिज खालिद वलीद हाफिज सईद के अंडर में ही काम करता है और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। वह पीओके के रावलकोट में रहता है और जैश-ए-मोहम्मद में नियुक्तियां करता है। इसके अलावा भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराता है। भारत में हुए आतंकी हमले में भी उसका नाम शामिल है।

    नोटिफिकेशन के मुताबिक मोहम्मद मुसादिक उर्फ हमजा पाकिस्तान के नारोवाल जिले के शकारगढ़ में रहता है और कश्मीर में घुसपैठ खरने वाले जैश-ए-मोहम्मद के गुट की मदद करता है। वह सीमा पार ड्रोन के जरिए हथियार भी भेजता है और जैश के लिए साइबर हेड का भी काम करता है। वह ऑनलाइन माध्मय से भी युवाओं को आतंकी गतिविधियों की ओर आकर्षित करता है। अबू साद के नाम से जाना जाने वाला मुफ्ती मोहम्मद असगरर खान अब्बासपुर में रहता है और नगरोटा में सेना के कैंप पर हुए हमले में शामिल था। इसके अलावा 56 साल के हाफिज अब्दुल शकूर का भी इस लिस्ट में नाम है।

     

     

  • पेट्रोल पंप को खुलवाने को लेकर हुआ विवाद, सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली, 2 पर केस

    पेट्रोल पंप को खुलवाने को लेकर हुआ विवाद, सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली, 2 पर केस

    चंडीगढ़ः सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब बंद हो चुके पेट्रोल पंप को खुलवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी डर गए। सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    इनमें से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात तय समय पर सेक्टर-36 वेस्ट का पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे।

    उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी से पेट्रोल भरने की मांग की। सुरक्षा कर्मी ने बताया कि पंप बंद हो चुका है और अब सुबह निर्धारित समय पर ही खुलेगा। इसके बावजूद दोनों युवक लगातार पेट्रोल भरवाने की जिद करते रहे और कथित तौर पर पंप खुलवाने का दबाव बनाने लगे।

  • Shri Kumar Medical Store में कैशियर के कत्ल मामले में आरोपी Goldy Dhillon स्पेन से गिरफ्तार

    Shri Kumar Medical Store में कैशियर के कत्ल मामले में आरोपी Goldy Dhillon स्पेन से गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हाल के कैशियर जानकी दास की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता, गैंगस्टर गोलडी ढिल्लों को भारतीय एजेंसियों की मदद से स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलडी ढिल्लों लंबे समय से विदेशों से पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-एन.सी.आर. में अपना आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उसकी भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

    भारत पहुंचने पर चंडीगढ़ पुलिस उसे सेक्टर 11 हत्या केस में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर पेश करेगी। गोलडी ढिल्लों पहले ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा वांछित आरोपी है। उसके खिलाफ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियाँ लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।

    राजपुरा का रहने वाला गोलडी ढिल्लों शुरुआत में हमले, धमकियों और शस्त्र एक्ट से जुड़े मामलों में शामिल था। बाद में उसने व्यवसायियों से रंगदारी वसूली शुरू कर दी। जैसे-जैसे पुलिस का दबाव बढ़ा, वह रूपनश (छुपा) हो गया और बड़े गिरोहों के लिए शूटर, हथियार और छुपने की जगहें मुहैया कराना शुरू कर दिया। कथित तौर पर वह 2022 में विदेश भाग गया था। उसके बाद विदेश से ही उसने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एन.सी.आर. में अपना नेटवर्क मजबूत किया।