घटना की सूचना मिलते ही थाना बड़ी पुलिस और बड़ी दमकल केंद्र की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए गन्नौर, सोनीपत, राई, समालखा और पानीपत दमकल केंद्रों से भी 12 दमकल वाहन बुलाए गए। गोदाम की ओर जाने के लिए रास्ता तंग होने के कारण गाड़ियों नहीं पहुंच पा रही है। सभी टीमों की ओर से पाइपलाइन बिछाकर आग पर सभी टीमों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आग से गोदाम में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण तो लगे मिले लेकिन मौके पर कोई भी फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग योग्य नहीं था। आग बुझाने के लिए बनाई गई पाइपलाइन भी जंग लगी मिली और उसमें पानी की आपूर्ति नहीं थी। उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद फैक्टरी संचालक से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।View this post on Instagram
कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 5 दमकल केंद्रों की 12 गाड़ियां, देखें वीडियो

सोनीपतः गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित 482 नंबर पर संचालित तपेश्री होम के कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आग गोदाम की पहली मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में फैल गई। गोदाम की पहली मंजिल पर रह रहा श्रमिक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अंदर फंस गया। दमकल विभाग और पुलिस ने हाइड्रा की सहायता से प्रथम तल तक पहुंचकर पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घना धुआं और ऊंची लपटें उठने से आसपास के उद्योगों में भी हड़कंप मच गया।
Leave a Reply