वीडियो मुताबिक, 2 युवक बेखोफ आते हैं और सड़क पर अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए कार के सामने मोटरसाइकिल रोककर बुजुर्ग ड्राइवर को बाहर निकालते ही घूंसे और हेलमेट से पीटना शुरू कर देते हैं। बीच-बचाव करने आई बेटियों को भी वह नहीं बख्शते और उनसे भी हाथापाई करते हैं। इस हमले में बुजुर्ग घायल हो गया, जिससे बेटियां अभी भी सदमे में हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बुजुर्ग राम स्वार्थ के साथ हुई, जो सेक्टर 24 के एक प्राइवेट होटल से अपने रिश्तेदार की शादी के लिए निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटियां अनुप्रिया नूतन, अनीशा और उनकी 3 साल की पोती थे। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आगे की खिड़की पर धूल जम गई थी, जिसे साफ करने के लिए उन्होंने कार के वाइपर का इस्तेमाल किया। इस दौरान कार के पीछे मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। पानी उस व्यक्ति पर गिरा, जिसे बहुत गुस्सा आया और उसने आगे बढ़कर अपनी मोटरसाइकिल कार के सामने खड़ी कर दी ताकि कार वाले को रोका जा सके और उससे अपनी बहस सुलझाई जा सके, लेकिन देखते ही देखते उनमें झगड़ा हो गया। कार वाला बाहर निकला तो फिर झगड़ा हाथापाई में बदल गया। किसी ने झगड़े का वीडियो बना लिया जिसमें वह बुजुर्ग को बुरी तरह लात-घुसों से पीटता नजर आ रहा है। राहगीरों ने भी झगड़ा रोकने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। बाद में लोगों ने झगड़ा शांत करवाया।शर्मनाक!, 2 युवकों ने बुजुर्ग को बेटियों के सामने ला-तों से पी-टा, हुआ भारी हंगा-मा, देखें वीडियो
— Encounter India (@Encounter_India) December 17, 2025
NEWS:https://t.co/AdMzZCPBfu#ElderAbuse #बुजुर्गपरहिंसा #ViralVideo #CrimeNews #PublicOutrage #BreakingNews pic.twitter.com/9YFR0Bghps
Blog
-

शर्मनाक!, 2 युवकों ने बुजुर्ग को बेटियों के सामने लातों से पीटा, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां, कार के वाइपर से पानी गिरने के चलते हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को उसकी बेटियों के सामने ही लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान भारी हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। वहीं बुजुर्ग की बेटियां अपने छोटे से बच्चे को लेकर अपने पिता को बचाने की जदोजहद करती रहीं। बाद में लोगों ने मामले को शांत करवाया। वहीं महिलाओं ने इंसाफ की मांग की है। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। -

Punjab News: Gun Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
माहिलपुरः होशियारपुर में शहर के फगवाड़ा रोड पर सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां 3 नकाबपोश युवक पिस्तौल दिखाकर न्यू सोढी मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लुटेरों द्वारा मात्र 52 सैकेंड में घटना को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। न्यू सोढी मनी चेंजर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शाम 7:20 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर 3 नकाबपोश युवक दुकान के सामने आकर रुके। इनमें 2 युवक दुकान के भीतर आ गए और एक ने पिस्तौल निकालकर उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उनको खींचकर कुर्सी से गिरा दिया और पिस्तौल तान दी। उसके दूसरे साथी ने उनकी तिजौरी से साढ़े 4 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं तीसरा लुटेरा बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर दुकानदारों और राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वहीं दुकानदारों के अध्यक्ष नरेश कुमार लवली ने कहा कि माहिलपुर के दुकानदारों को हर दिन फिरौती की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन खुफिया विभाग और प्रशासन गहरी केंद में सोया हुआ है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि जब तक लुटेरे नाहीं मिल जाते, तब तक मार्केट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बारे में थाना प्रमुख मदन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि पिस्तौल तानकर लूट हुई है, वे मौके पर पहुंचे और लुटेरों का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।Gu*n Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो NEWS:https://t.co/nIkMCylX09#GunPointRobbery #MoneyChangerLoot #4_50LakhLooted #RobberyVideo #LootAtGunpoint #CrimeNews #ViralFootage #PoliceInvestigation pic.twitter.com/RSvinOSGip
— Encounter India (@Encounter_India) December 17, 2025 -

Jalandhar News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 50 हजार जुर्माना
जालंधर, ENS: बस्ती शेख में 26 फरवरी को 37 साल की महिला की शिकायत पर थाना-5 में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट में हुई सुनवाई में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले बस्ती शेख के 26 वर्षीय प्रिंस वासी को 20 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना ना देने पर आरोपी को 6 महीने की और कैद काटनी होगी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां ने कहा था कि उनकी बेटी को बुखार हो गया और वे बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गईं। जहां डॉक्टर के पास बेटी के उपचार के दौरान पता चला कि बेटी प्रेग्नेंट है। इसके बाद बच्ची ने मां को बताया कि प्रिंस उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।
जिसके बाद प्रिंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मां की शिकायत पर थाना 5 की पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस शादीशुदा है। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। पुलिस ने दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद अब कोर्ट ने प्रिंस को 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।
-

Jalandhar में आधा घंटा देरी से शुरू हुई काउंटिंग, इन जिलों में हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, देखें वीडियो
जालंधर/लुधियाना/पटियालाः पंजाब भर में ब्लॉक समिति और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। लोहियां ब्लॉक में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए मतगणना आधे घंटे की देरी के बाद शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र के अंदर सभी दलों के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला। वहीं मुल्लापुर दाखा के जीटीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस और अकाली दल ने पक्षपात का आरोप लगाए है।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। हालांकि दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का कहना है कि सिर्फ उम्मीदवारों और स्टाफ को ही अंदर जाने की इजाजत है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों और बूथ सेंटर के स्टाफ के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। दूसरी और पटियाला में काउंटिंग से पहले ही बवाल होने की घटना सामने आई है।
पटियाला में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतों की गिनती आज विभिन्न मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। लेकिन आईटीआई नाभा रोड पर स्वास्थ्य मंत्री के बेटे राहुल सैनी और अकाली दल के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जसपाल सिंह बिट्टू चथा के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प होने की घटना भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से भाजपा कार्यकर्त्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर ना जाने को लेकर रोष जताया है।
-

Stock Market में आज दिखी हरियाली, Sensex 201 व Nifty 64 अंक चढ़ा
बिजनेसः कई दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में एक बार फिर हरियाली देखी गई। आज धीमी गति से ऊपर की ओर ट्रेड की शुरुआत हुई। शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक नजर आया। BSE Sensex और NSE Nifty बुधवार के कारोबारी सत्र को सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 पर; निफ्टी 64.8 अंक ऊपर 25,924.90 पर खुला। बैंक निफ्टी सपाट होकर 59,035 पर खुला। हालांकि, छोटे और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 25 अंक या 0.04% गिरकर 59,686 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय शीर्ष पर रहने वाले शेयर एसबीआई, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, और आयशर मोटर्स थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में एसबीआई, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
-

Punjab News: चुनावों को लेकर मतगणना शुरू, सेंटर से 500 मीटर दूरी पर लगी पुलिस की बैरिकेडिंग, देखें वीडियो
मोगा/अमृतसरः पंजाब भर में 14 दिसंबर को ब्लॉक समिति और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न हो गई थी। हालांकि कुछ जिलों में हंगामा होने और बैलेट पेपर को लेकर आई तकनीकी खराबी के कारण कल दोबारा चुनाव हुए थे। जिसके बाद आज पंजाब सहित ज़िला मोगा में मतगणना शुरू हो चुकी है। अगर मोगा में सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर अमृतसर में स्ट्रांग रूम को अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की मौजूदगी में खोला गया है। सेंटरों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल से लगभग 500 मीटर पीछे बैरिकेडिंग लगाकर आम आवागमन पर रोक लगाई गई है।
ताकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह का कोई व्यवधान न पड़े। यहां ब्लॉक समिति के लिए कुल 333 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि ज़िला परिषद के लिए 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। पुलिस का कहना है कि सेंटर में सिर्फ उम्मीदवार और स्टाफ को ही अंदर जाने की अनुमति है। ऐसे में किसी भी अन्य व्यक्ति को सेंटर में जाने नहीं दिया जा रहा।
-

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! भतीजी के साथ चाचा ने की गलत हरकत, केस दर्ज
जालंधर, ENS: महानगर में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां हरनाम दास पुरा घर में अकेली देख चाचा ने भतीजी के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर चाचा ने युवती की मां को काल करके उल्टा यह कह दिया पागलों की तरह हरकतें कर रही हैं। युवती ने मां पिता के घर लौटने पर सारी बात उन्हें बताई और थाना दो की पुलिस को दी। थाना दो की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी गुरविंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बीए में पढ़ती हैं।

सोमवार दोपहर मां पिता नानी के घर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। करीब 7 बजे घर के बेल बजी तो उसने घर का दरवाजा खोला बाहर उसके चाचा गुरविंदर पाल सिंह मौजूद थे। चाचा ने घर के अंदर आने के बाद परिवार के बारे में पूछा और पानी मांगा। पीड़िता ने आरोप लगाए कि वह पानी लेने के लिए गई तो चाचा ने पीछे कमरे को लाक कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाते हुए चाचा का विरोध किया लेकिन चाचा ने उसके कपड़े उतार गलत हरकतें करनी शुरू कर दी लेकिन माहवारी के आई होने के कारण चाचा उसके साथ गलत हरकत नहीं कर सका।

पीड़िता ने आरोप लगाए कि चाचा के गलत हरकत करने के बाद उल्टा उसके माता पिता को काल करके कह दिया कि आपकी बेटी पागलों की तरह कर रहीं है और घर जाते समय कह गर गया कि वह उसके पिता को पैसे देकर खरीद लेगा फिर सारी उम्र खुश रखेगा। युवती ने माता पिता के घर लौटने पर अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में बताया तो परिवार ने थाना दो की पुलिस को सूचित किया। थाना 2 की पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता के बयानों पर आरोपी गुरविंदर पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। थाना दो के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के बयानों पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: चाइना डोर पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम ! युवक का कटा कान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब भर में चाइना डोर पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन सीजन की शुरुआत होते ही फिर से चाइना डोर बिकनी शुरू हो जाती है। हालांकि इस पर कार्रवाई करने को लेकर हर साल पुलिस दावे करती रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर चाइना डोर पर अभी तक पुलिस लगाम कसने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। यही कारण है कि हर साल लोग चाइना डोर से अपनी जान गवां रहे या फिर घायल हो रहे। हैरानी की बात यह है कि सरकार की ओर से पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने के बावजूद पुलिस इतने सालों से अब तक क्यों चाइना डोर का खात्मा करने में विफल साबित हो रही है।
इस साल भी चाइना डोर के कारण नौजवान हादसे का शिकार हो गया। प्रशासन के तमाम दावों और सख्त प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए इस जानलेवा डोर ने रैनक बाजार इलाके में काम करने वाले एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो रैनक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। कृष्णा ने सिविल अस्पताल में बताया कि वह अपने दुकान मालिक के बुजुर्ग पिता को घर से दुकान की ओर लेकर जा रहा था।
जैसे ही वह आदर्श नगर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा, हवा में लहराती एक तेजधार चाइना डोर अचानक उसके चेहरे और सिर से टकरा गई। डोर के टकराते पलभर में ही उसका कान कट गया। सड़क पर बहता खून और अपना कटा हुआ कान देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद उसने खुद को सिविल अस्पताल में देख पुलिस और प्रशासन को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। कृष्णा ने कहा शहर के हर कोने में चाइना डोर खुलेआम बिक रही है। बच्चे और युवा बेखौफ होकर इसे उड़ा रहे हैं।
-

Jalandhar News: चुनावों को लेकर गिनती शुरू, ACP का आया बयान, पुलिस तैनात, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते दिन वोटों की गिनती के लिए बनाए गए काउंटिंग सेंटर का डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दौरा किया। दोआबा कॉलेज में बने काउटिंग सेंटर में पहुंचे एसीपी गगनदीप ने बताया कि जिले भर में बनाए गए 11 स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि काउंटिंग प्रोसेस को शांति और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को हाई लेवल सिक्योरिटी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से काउटिंग हो रही है। उम्मीदवार और स्टाफ के अलावा किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। यहां पर 70 से 80 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। जिसमें से 40 कॉलेज के बाहर तैनात किए गए है और 40 पुलिस कर्मी कॉलेज के अंदर तैनात किए गए है। एसीपी ने कहा कि 12 बजे के बाद नतीजे के बारे में पता लगना शुरू हो जाएगा।
बता दें कि चुनावों की गिनती के लिए आदमपुर के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, ब्लॉक भोगपुर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोहारा चरके रोड भोगपुर, ब्लॉक जालंधर ईस्ट के लिए दोआबा कॉलेज, ब्लॉक जालंधर वेस्ट के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंट रोड, ब्लॉक लोहियां खास के लिए सरकारी आईटीआई लोहियां खास, ब्लॉक मेहतपुर और ब्लॉक नकोदर के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, ब्लॉक नूरमहल के लिए दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल, ब्लॉक फिल्लौर के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर, ब्लॉक रुड़की कला के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज संग ढेसियां और ब्लॉक शाहकोट के लिए सरकारी आर्ट्स कॉलेज शाहकोट बनाए गए हैं।
-

आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2025
आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। साथ ही शाम 5 बजकर 12 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बुध प्रदोष व्रत भी है तो वहीं आज दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इसी कारण से ये दिन काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये शुभ दिन कई राशि वालों के लिए खास रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है।
वृष राशि:आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा।
मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है।
कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं।
सिंह राशि:आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।
तुला राशि:आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं वो आज आपको मिलने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है।
कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा।
मीन राशि:आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में नया काम करने का मौका मिल सकता है। यहां