Jalandhar News: चुनावों को लेकर गिनती शुरू, ACP का आया बयान, पुलिस तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते दिन वोटों की गिनती के लिए बनाए गए काउंटिंग सेंटर का डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दौरा किया। दोआबा कॉलेज में बने काउटिंग सेंटर में पहुंचे एसीपी गगनदीप ने बताया कि जिले भर में बनाए गए 11 स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि काउंटिंग प्रोसेस को शांति और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को हाई लेवल सिक्योरिटी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से काउटिंग हो रही है। उम्मीदवार और स्टाफ के अलावा किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। यहां पर 70 से 80 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। जिसमें से 40 कॉलेज के बाहर तैनात किए गए है और 40 पुलिस कर्मी कॉलेज के अंदर तैनात किए गए है। एसीपी ने कहा कि 12 बजे के बाद नतीजे के बारे में पता लगना शुरू हो जाएगा।

बता दें कि चुनावों की गिनती के लिए आदमपुर के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, ब्लॉक भोगपुर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोहारा चरके रोड भोगपुर, ब्लॉक जालंधर ईस्ट के लिए दोआबा कॉलेज, ब्लॉक जालंधर वेस्ट के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंट रोड, ब्लॉक लोहियां खास के लिए सरकारी आईटीआई लोहियां खास, ब्लॉक मेहतपुर और ब्लॉक नकोदर के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, ब्लॉक नूरमहल के लिए दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल, ब्लॉक फिल्लौर के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर, ब्लॉक रुड़की कला के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज संग ढेसियां ​​और ब्लॉक शाहकोट के लिए सरकारी आर्ट्स कॉलेज शाहकोट बनाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *