Home Himachal>Una स्कूल बस की चपेट में आई 9 वर्षीय छात्रा, मौके पर मौत

स्कूल बस की चपेट में आई 9 वर्षीय छात्रा, मौके पर मौत

0

 बस में परिचालक भी नहीं था मौजूद

ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव भलेती में एक छात्रा बस से नीचे गिरी और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्रा की पहचान 9 वर्षीय अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त स्कूल बस में परिचालक भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्शिता रोज की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान भलेती में अचानक ही बस का अगला दरवाजा खुला और बच्ची नीचे गिरकर टायर की चपेट में आ गई।

इस घटना में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here