Blog

  • पंजाब से बड़ी खबरः हाईकोर्ट के आदेशों पर बंद हुए टैंपों, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः हाईकोर्ट के आदेशों पर बंद हुए टैंपों, देखें वीडियो

    करीब 350 परिवारों का चूल्हा हुआ ठंडा

    मोगाः पंजाब के कई शेहरो में शहर से गांवों तक सवारियों को पहुंचाने के लिए थ्री विलर टैंपों काफी लंबे समय से चल रहे थे। वहीं मोगा में भी करीब 350 टैंपों जिले के अलग-अलग गांवों, शहर और कस्बो से छोटे गांवों में सवारियों को पहुंचाने का काम कर रहे थे। जिनको हाईकोर्ट के आदेशों पर बंद कर दिया गया है। वहीं हाईकोर्ट के इस आदेशों के बाद करीब 350 परिवारों का चूल्हा अब ठंडा हो गया है। जिसके बाद आज टैंपों यूनियन में शांत मई ढंग से प्रदर्शन किया गया और सरकार से अपील की गई कि जहा पंजाब सरकार आम लोगो को रोजगार देने की बात कर रही है वहीं हमसे रोजगार छीना जा रहा है।


    टैंपों यूनियन के मेंबरों की और से सरकार को अपील करते हुए हम यह धंधा पिछले लंबे समय से कर रहे है। इसी से हमारे घर चल रहे है। सरकार ने नई पॉलसी लाने की बात की थी, लेकिन अभी तक कोई नई पॉलसी नहीं लाई गई। करीब एक साल पहले भी हमारे टैंपों को बंद कर दिया था और फिर मोगा की विधायक ने हमें टैंपों चलाने की इजाजत दिलवाई थी। लेकिन अब फिर मिनी बस ऑपरेटेरो के कहने पर हमारे धंधे को बंद किया जा रहा है। जबकि हम सरकार की सारी शर्ते मानने को तैयार है। सरकार ने नई पॉलसी लाने की बात को भी एक साल बीत हो गया है, लेकिन नई पॉलसी नहीं लाई गई। वहीं अब जब हम सवारिया लेकर शहर से गांवों में जाते है तो ट्रेफिक पुलिस वाले हमारे चलान काटते है। हमारे टैंपों को थानों में बंद कर देते है। हमारी सरकार से अपील है की हमारे परिवारों के बारे में भी सोचा जाए। दूसरी ओर ट्रेफिक पुलिस के डीएसपी जोर सिंह ने कहा की हमने हाईकोर्ट के आदेशो का पालन किया है और हाईकोर्ट के आदेशो से ही इनको बंद किया जा रहा है।

  • जालंधरः ड्यूटी दौरान ASI की हुई मौत

    जालंधरः ड्यूटी दौरान ASI की हुई मौत

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस कर्मी की डयूटी दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई चरणजीत सिंह कुछ देर पहले दकोहा फाटक (बडिंग गेट) के सामने ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान  ड्यूटी पर तैनात एएसआई चरणजीत अचानक सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मियों और लोगों की मदद से एएसआई चरणजीत को जोहल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया गया। एएसआई की ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई है। वहीं एएसआई की मौत की खबर सुनते ही परिवार व पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। 

  • बड़ी खबरः घग्गर नदी में बहा नवविवाहित जोड़ा

    बड़ी खबरः घग्गर नदी में बहा नवविवाहित जोड़ा

    फतेहाबादः बाढ़ ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। बाढ़ से लोगों के घर, खेत तबाह हो गए हैं। वहीं पंजाब में बाढ़ से अब तक कुल 41 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है। घग्गर नदी का पानी इस समय उफान पर है। नदी के पानी ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। फतेहाबाद के रतिया के पास एक नवविवाहित जोड़ा नदी में बह गए, जिन्हें आसपास के गांव के लोगों ने बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ये दोनों नदी में बह कर आ गए। जिन्हें गांव के लोगों ने देखा और तुरंत दोनों को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों की सांसें चल रही थीं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  •  भुट्टो के आग्रह पर 48 घंटे में कुटलैहड़ की जनता ने सीएम राहत कोष में दिए 11 लाख

     भुट्टो के आग्रह पर 48 घंटे में कुटलैहड़ की जनता ने सीएम राहत कोष में दिए 11 लाख

    कुटलैहड़ की जनता द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का एक-एक पैसा पीड़ितों के लिए  वरदान: देबेन्द्र भुटटो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने सोमवार को बंगाणा चौंक पर हिमाचल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष के लिए चंदा इक्कठा किया और लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुछ राशि देने की अपील भी की थी। 48 घंटे से पहले ही कुटलैहड़ के बुद्धिजीवी लोगों ने विधायक के आग्रह पर सीएम राहत कोष के लिए एक लाख से लेकर 500 रुपये तक की धनराशि प्रदान की। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता के सहयोग से हम करीब 11 लाख की धनराशि राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में जमा करवाएंगे। कुटलैहड़ बिस क्षेत्र की जनता ने जो हमारे एक आग्रह पर 11 लाख के करीब की धनराशि सीएम रिलीफ फंड के लिए प्रदान की है। उसके लिए हम तन और मन से कुटलैहड़ की समस्त जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया बाढ़ पीड़ितों के लिए एक एक रुपये का दान सीधा पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगा और पीड़ित परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। 
    विधायक भुट्टो ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कोविड के नाम पर ली गई धनराशि कहां खर्च हुई और किस पीड़ित परिवार को दी इसका आज तक कोई रिकॉर्ड नहीं है जबकि कोविड के समय भी कुटलैहड़ की समस्त जनता ने करीब 26 लाख की धनराशि कोविड पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में जमा करवाई थी। 
    उन्होंने कहा कि सूबे के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू हर कार्य को पारदर्शिता से कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य की जनता का बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिए गए एक एक पैसे का पूरा हिसाब जनता को दिया जाएगा। 
    भुट्टो ने कहा कि राज्य में आपदा का समय चल रहा है कई परिवार बेघर हो चुके है। सूबे के सीएम हर समय पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता एवं हर सम्भव मदद करने का भरोसा दे रहे है। लेकिन राज्य भाजपा और विपक्ष आपदा पर पीड़ित परिवारों की सहायता करने की बजाए राजनीति कर रही है। इससे दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
    भुट्टो ने कहा कि राजनीति करने के लिए 5 वर्ष पूरे पड़े हैं और विपक्ष का काम हो हल्ला करना होता है। लेकिन जव राज्य की जनता पर आपदा की घड़ी आई हो भारी बारिश के कारण सैकड़ो परिवार बेघर हुए हों, सड़कों रास्तों के सम्पर्क टूटा हो और जनता दो वक्त की रोटी के लिए तरस रही हो, ऐसे में भाजपा को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए और किस प्रकार आपदा से बाहर निकला जा सके। राज्य सरकार की इस पर पूरी मदद करनी चाहिए। स मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, उपप्रधान झम्बर जीवन शर्मा, अर्चित शर्मा,किशोरी लाल हटली,संजीव मिंटू व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • पंजाबः आप विधायक और पुलिस अधिकारी में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक और पुलिस अधिकारी में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जैतो के आप विधायक अमलोक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में आप विधायक और सीएचडी पुलिस अधिकारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वीडियो मेें देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी विधायक को सर कह कर बात कर रहा था और विधायक को कह रहा है कि मैं ऑन ड्यूटी पर हूं।

    इस दौरान विधायक ने पुलिस अधिकारी पर गाली देने के आरोप लगाए है। जब पुलिस अधिकारी ने पूछा कि मैंने आपको कौन सी गाली दी है। इतनी बाद के बाद गाड़ी में बैठे आप विधायक को गुस्सा आया और उन्होंने वीडियो बना रहे पुलिस अधिकारी का मोबाइल छीनना चाहा। जिसके बाद दोनों वीडियो में विधायक कह रहा है कि पुलिस अधिकारी ने उनकी पत्नी से बदतमीजी की। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। बता दें कि आप विधायक अमोलक सिंह का चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

    इस मामले को लेकर आप विधायक ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उसे नाके पर रोका था। पुलिस अधिकारी ने पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने उन्हें कहा कि आप कागजात की जांच कर लो। इस दौरान मेरे गनमैन ने कहा कि ये विधायक हैं। आप विधायक का आरोप है कि पुलिसवाले ने कहा कि इनके जैसे 36 मैंने देखे है। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी मैं और मेरी पत्नी को आधे घंटे तक वहीं खड़े रखा। मैंने पहले कोई शिकायत नहीं की थी। लेकिन आज मैंने इसकी पूरी जानकारी एसएसपी को दे दी है। जब उनसे पूछा गया कि आपने पुलिस अधिकारी का फोन छीन लिया तो उन्होंने कहा कि मैंने कोई फोन नहीं छीना, मैंने उनसे फोन बंद करने को कहा। विधायक अमोलक ने कहा कि मैं कोई गैंगस्टर या अपराधी नहीं हूं।

    वहीं दूसरी और सब इंस्पेक्टर ने बताया कि ये पूरा मामला बीते दिन सेक्टर 22 का है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा था। शाम को ट्रैफिक नियंत्रित करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं विधायक को नहीं जानता था। वे मेरे पास आए और कहा कि वह वही है जिसने मुझे और मेरी पत्नी को पहले रोका था और इस दौरान उन्होंने मुझे धमकियां देनी शुरू कर दी। जब मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हें नहीं जानता तो उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस अधिकारी ने विधायक पर आरोप लगाए कि इस दौरान विधायक गाड़ी से उतरे और उन्होंने मेरी वर्दी को हाथ डाला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक ने मेरा मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया और जाते समय कहा कि मैं तुम्हें बताऊंगा कि नौकरी क्या होती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मैंने लिखित शिकायत की है और पूरे मामले को अपने अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः मदरस्सा पुल सुआ के पास देर रात युवती पर गोली चलाकर भागे सुक्खा दुन्नेके गैंग के दो गुर्गों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान गैंगस्टर अजय गूंबर की टांग पर गोली लग गई। जिसके बाद दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान अजय गूंबर पुत्र गुग्गा सिंह निवासी भागसर व संदीप उर्फ सनी भिंडर के रूप में हुई है। गैंगस्टरों से दो पिस्तौल, एक मैग्जीन, 6 कारतूस, 2 खाली कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
    मामले की जानकारी एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाल ही में श्री मुक्तसर साहिब में एक लड़की के पैर पर गोली मारने की घटना हुई, जिसमें लड़की घायल हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि इस घटना को गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल अजय गुम्बर ने अंजाम दिया है। पुलिस ने अजय गुंबर की तलाश में  गांव चक मदरसा के पास की घेराबंदी कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की और सामने से पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अजय गुंबर के पैर में गोली लगी और उसका साथी सनी भिंडर भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

    एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अजय गुंबर फिलहाल सुक्खा दानुके ग्रुप के लिए काम कर रहा था, वह लोगों से फिरौती मांगता था और दानुके और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच चल रही दुश्मनी के दौरान उसने अन्य वारदातों को अंजाम दिया था। फरीदकोट और मोहाली में ऐसी घटनाओं के मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किया गया शख्स सन्नी भिंडर भी अमेरिका में रहकर मनी भिंडर के लिए काम करता था और वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक 32 बोर की पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस को जांच में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • जालंधरः सोए व्यक्ति को सांप डंसा, अस्पताल में भर्ती

    जालंधरः सोए व्यक्ति को सांप डंसा, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर, ENS: मेहतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोए हुए व्यक्ति को सांप डंस लिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान जोधा शाह पुत्र दताल शाह निवासी गांव मेहतपुर के रुप में हुई है। पीड़ित के साथ आए रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जोधा रात को सोया हुआ था। इस दौरान देर रात 1 बजे के करीब सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ट्रॉमा वार्ड में जोधा का उपचार चल रहा है।

  • प्रारंभिक शिक्षा इकाई बंगाणा ने सीएम राहत कोष में भेजा एक लाख एक हजार का चैक

    प्रारंभिक शिक्षा इकाई बंगाणा ने सीएम राहत कोष में भेजा एक लाख एक हजार का चैक

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई ने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से एक लाख एक हजार का चैक भेजा। बंगाणा खण्ड प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ के माध्यम से हमने सोमवार को सीएम राहत कोष में एक लाख एक हजार का चैक प्रदान किया।  इस आपदा की घड़ी में सरकार के साथ खड़े रहने का बचन दिया है। बहीं विधायक ने प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई का आभार प्रकट किया है। 
    इस मौके पर खण्ड बंगाणा प्रारंभिक शिक्षा इकाई के महासचिव किशोरी लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरिंदर धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,जिला सह सचिव रजनीश शर्मा,प्रेस सचिव राकेश शर्मा, सह सचिव रेणुका शर्मा, रोशन लाल,संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, पूर्व खण्ड अध्यक्ष मनोज राणा, राज पाल , रमेश बंगा, विजय मंदली, विकास मेहता रायपुर, अशोक रिट सतरूखा, गुलशन कोलका, राजेश नरयाल, राज कुमार, जसपाल ,संदीप  कुमार, जगदेव ककराना आदि उपस्थित रहे।
  • पंजाबः स्कूल में छुट्टी से पहले कार सवार हुड़दंगबाजो ने खड़े वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    पंजाबः स्कूल में छुट्टी से पहले कार सवार हुड़दंगबाजो ने खड़े वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    फिरोजपुरः शहर के प्रीत नगर के पास दिन दहाड़े सेंटरो कार सवार चार हुडदंग बाजो ने रास्ते में खड़े कई एक्टिवा और मोटरसाइकिल कुचलते हुए वहां से फरार हो गए। गनीमत यह रही के इस घटना के दौरान दोपहिया वाहनों के ऊपर कोई भी व्यक्ति, बच्चे या महिला मौजूद नहीं था। जिस तरह हुड़दंगबाजों ने कारनामा किया है ऐसे में कोई वाहन पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    गौर हो कि यह घटना उस समय की है, जब स्कूलों में से बच्चों को छुट्टी होती है और इसी रास्ते में काफी भीड़ होती है। दरअसल, अधिकतर स्कूली बच्चे इस रास्ते से ही गुजरते हैं। वहां जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इन हुड़दंग बाजो को अपनी गिरफ्त में ले और बनती कार्रवाई करें। उनका कहना है कि आज एक बड़े हादसे के होने से बाल-बाल बचा हुआ है। इस हादसे में कई की जाने जा सकती थी। 

  • पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    लुधियानाः डाबा रोड पर एक युवक ने प्रेमिका ने नाम सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान अनमोल प्रीत के रूप में हुई। अनमोल के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा आलमगीर साहिब गए हुए थे। घर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने किसी बच्चे को घर के अंदर पड़ोसियों के घर से दाखिल करवाया तो पता चला कि कमरे में बेटे अनमोल प्रीत ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। अनमोल प्रीत ITI डीजल मैकेनिक का काम करता था। रणजीत सिंह मुताबिक शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

    रणजीत मुताबिक उनके पड़ोस में ही एक युवती से उनके बेटे की दोस्ती थी। इसलिए उस युवती और उसके रिश्तेदारों के दबाव में आकर उनके बेटे ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस शव के नजदीक मिले सुसाइड नोट की भी पड़ताल कर रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

    मेरी प्यारी मां मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज तक बस इस प्यार को जता नहीं पाया। मैंने आपको बहुत दुख दिए हैं। मेरे कारण पापा की इज्जत गई। आप मेरे से बहुत परेशान थे। मैं कभी आपका लायक बेटा नहीं बन पाया। मुझे माफ कर दो। मैंने आपके सपने तोड़े हैं। मैंने इस दुनिया में रहकर कुछ नहीं करना। मैं जा रहा हूं। I LOVE YOU मम्मी-पापा। प्लीज मेरी छोटी बहन सहज को आप डॉक्टर बनाएं, जिसके बाद आप भुल जाएं की आपको कोई बेटा है।

    रही बात लड़की (प्रेमिका) की। उसे मैं बहुत प्यार करता था। कल मेरा सब कुछ खो गया। सभी गिफ्ट मम्मी-पापा सिमरन के वापस कर दें। यदि मेरे से कोई अच्छा लड़का उसे मिल जाए तो उसका जूता और मेरा सिर होगा। उससे मेरा कोई गुस्सा नहीं है। तुम कहती थी कि हम जितना मर्जी लड़ाई कर लें, लेकिन एक-दूसरे को छोड़ेंगे नहीं। पर कोई बात नहीं जैसे तुम्हारा दिल करता करो। मैं किसी काम का नहीं। पुत जी आपके जन्मदिवस का गिफ्ट में लेकर आया हूं, वह मम्मी-पापा से ले लेना। किसी ने रोना नहीं है। मैंने सभी से हमेशा प्यार किया है।