Blog

  • पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    पंजाबः ITI डीजल मैकेनिक युवक ने आत्महत्या कर पड़ोस की युवती के नाम लिखा सुसाइड नोट 

    लुधियानाः डाबा रोड पर एक युवक ने प्रेमिका ने नाम सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान अनमोल प्रीत के रूप में हुई। अनमोल के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा आलमगीर साहिब गए हुए थे। घर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब उन्होंने किसी बच्चे को घर के अंदर पड़ोसियों के घर से दाखिल करवाया तो पता चला कि कमरे में बेटे अनमोल प्रीत ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। अनमोल प्रीत ITI डीजल मैकेनिक का काम करता था। रणजीत सिंह मुताबिक शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

    रणजीत मुताबिक उनके पड़ोस में ही एक युवती से उनके बेटे की दोस्ती थी। इसलिए उस युवती और उसके रिश्तेदारों के दबाव में आकर उनके बेटे ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस शव के नजदीक मिले सुसाइड नोट की भी पड़ताल कर रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

    मेरी प्यारी मां मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आज तक बस इस प्यार को जता नहीं पाया। मैंने आपको बहुत दुख दिए हैं। मेरे कारण पापा की इज्जत गई। आप मेरे से बहुत परेशान थे। मैं कभी आपका लायक बेटा नहीं बन पाया। मुझे माफ कर दो। मैंने आपके सपने तोड़े हैं। मैंने इस दुनिया में रहकर कुछ नहीं करना। मैं जा रहा हूं। I LOVE YOU मम्मी-पापा। प्लीज मेरी छोटी बहन सहज को आप डॉक्टर बनाएं, जिसके बाद आप भुल जाएं की आपको कोई बेटा है।

    रही बात लड़की (प्रेमिका) की। उसे मैं बहुत प्यार करता था। कल मेरा सब कुछ खो गया। सभी गिफ्ट मम्मी-पापा सिमरन के वापस कर दें। यदि मेरे से कोई अच्छा लड़का उसे मिल जाए तो उसका जूता और मेरा सिर होगा। उससे मेरा कोई गुस्सा नहीं है। तुम कहती थी कि हम जितना मर्जी लड़ाई कर लें, लेकिन एक-दूसरे को छोड़ेंगे नहीं। पर कोई बात नहीं जैसे तुम्हारा दिल करता करो। मैं किसी काम का नहीं। पुत जी आपके जन्मदिवस का गिफ्ट में लेकर आया हूं, वह मम्मी-पापा से ले लेना। किसी ने रोना नहीं है। मैंने सभी से हमेशा प्यार किया है।

  • फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 घायल, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

    फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 घायल, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

    नई दिल्लीः दिल्ली के लिबासपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दस गाड़ियां रवाना हो गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, लिबासपुर इलाके में अंबे गार्डन स्थित एक फैक्ट्री में किसी उपकरण में ब्लास्ट की जानकारी मिली थी। 

    हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की दस गाड़ियों को रवाना कर दिया है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, इस हादसे में चार लोगों को घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। घायलों को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया  गया है।

  • बहादुरीः बाइक पर 20 मीटर तक घसीटने के बावजूद महिला ने नहीं छोड़े लुटेरे

    बहादुरीः बाइक पर 20 मीटर तक घसीटने के बावजूद महिला ने नहीं छोड़े लुटेरे

    जीरकपुरः शहर में लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं देर रात शहर में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एक्टिव पर बेटे के साथ जा रही महिला की गले से लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए है। इस दौरान महिला ने हिम्ममत ना हारते हुए बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। दरअसल, शिवानी दहीया अपने 4 वर्षीय बेटे देवेन के साथ एक्टिवा पर जा रही थी कि अचानक बाइक सवार लुटेरे शिवानी के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। उस समय शिवानी की मदद करने वाला कोई नहीं था लेकिन शिवानी ने बिना डरे खुद ही लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर जब आरोपी ट्रैफिक में रुके तो शिवानी ने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे एक लुटेरे की शर्ट पकड़ ली।

    आरोपी ने खुद को छुड़ाने की कई बार कोशिश की लेकिन वह अपनी शर्ट नहीं छुड़ा सका। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार ने रेस दे दी। जिससे शिवानी की एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और शिवानी जमीन पर गिर पड़ी। शिवान ने इसके बावजूद आरोपी की शर्ट नहीं छोड़ी। आरोपियों ने महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इस घटना में शिवानी की टांगे, बाजू और चेहरे पर गंभीर चोट आई, लेकिन शिवानी ने आरोपी को नहीं छोड़ा।

    इसके साथ ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल समेत गिर गये। हालांकि घटना दौरान बाइक सवार आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरे लुटेरे को महिला ने पकड़ लिया। आरोपी ने छुड़वाने के लिए महिला के टांगे भी मारी, लेकिन वह भाग नहीं सका। राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये सारी घटना जीरकपुर में हुई। वहीं हादसे में घायल शिवानी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के द्वारा जालंधर के सभी वार्डो को लेकर नई वार्डबंदी की गई थी। जिसके विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में कुछ दिन पहले हुई सुनवाई के बाद माननीय जज ने नगर निगम को 28 तक सभी दस्तावेज के साथ आने का समय दिया है। इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बेरी ने कहा कि यह जो वार्डबंदी की गई है। बिल्कुल गलत तरीके से की गई है। उन्होंने कहा आप पार्टी की सरकार को पता था कि आने वाले समय में उनकी हालत खस्ता होनी है।

    जिसके चलते उन्होंने कानून से बाहर होकर वार्डबंदी की थी। कांग्रेस नेता बेरी ने कहा कि जिस इलाके में कांग्रेस के पार्षद हमेशा जीतते आए है, उन्हीं वार्डो को बदला गया है। साथ ही कानून के हिसाब से जहां जिस भी वर्ग के 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा की तदार में लोग रह रहे हो उस वार्ड को बदला नहीं जा सकता। लेकिन इन्होंने सभी वार्डो को अपने हिसाब से ही बदल दिया है। जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और इस वार्डबंदी को लेकर रिट दायर की है। उन्होंने कहा कि हमें मानयोग हाईकोर्ट पर पूरा विश्वास है कि वह जल्द इस मामले को लेकर कोई हल निकालेंगे। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ

    ਜਲੰਧਰ: ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ

    ਜਲੰਧਰ: ਜਿਲਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫਸਰ ਸ. ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਜਲੰਧਰ ਬਲਾਕ ਅਰਬਨ ਸੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਨੀਲਮ ਸ਼ੂਰ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਰਕਰ ਅਜੀਤ ਨਗਰ ਆਂਗਨਵਾਡ਼ੀ ਸੈਂਟਰ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਅਨੀਮਿਆ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਅਲਵੀਨਾ ਸਹੋਤਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਨੀਮਿਆ ਦੇ ਲੱਛਣ, ਕਾਰਣ, ਅਤੇ ਉਪਚਾਰ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਰਕਰ ਪ੍ਰੀਤੀ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸਟਾਫ ਹਾਜਰ ਸੀ।

  • इस बात से गुस्साए फौजी ने पत्नी समेत 13 लोगों का गोली मारकर किया कत्ल

    इस बात से गुस्साए फौजी ने पत्नी समेत 13 लोगों का गोली मारकर किया कत्ल

    गोमाः कांगो में अपनी गैर-मौजूदगी में बेटे को दफनाने से गुस्साए सैनिक ने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर गोली चला दी जिसमें 10 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना इतुरी प्रांत में हुई। प्रांत में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना में सैनिक की पत्नी, दो बच्चों और ससुराल वालों की मौत हो गई।

    इसके बाद उसने अन्य लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय गांव के प्रमुख बराका मुगावा ऑस्कर ने बताया कि सैनिक प्रांत में किसी अन्य गांव में तैनात था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे की मौत हो गई थी। वह बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर आया था। ऑस्कर ने कहा, “सैनिक इस बात से नाराज हो गया कि उसके बेटे को उसकी गैरमौजूदगी में दफना दिया गया।” 

  • पंजाबः हाइवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, 3 घंटे से फंसे लोग

    पंजाबः हाइवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, 3 घंटे से फंसे लोग

    मोहालीः जीरकपुर में सुबह हुई बारिश और हाईवे पर हो रहे पुल के निर्माण के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर जाम लग गया है। जीरकपुर से लालड़ू तक के बीच करीब 10 से 12 किलोमीटर लंबा जाम है। इसमें यात्री करीब 3 घंटे से फंसे हुए हैं। हालांकि ट्रैफिक कर्मचारी मौके पर जाम खुलवाने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी की स्थिति काबू में नहीं आई है। इसकी मुख्य वजह बारिश और हाईवे पर हो रहे पुल के निर्माण को बताया जा रहा है।

    बरसात से पहले दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले लोग विकल्प के रूप में मुबारकपुर होते हुए ढ़कोली से चंडीगढ़ पहुंच रहे थे। लेकिन पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का पानी मुबारकपुर के नीचे बने अंडरपास में भरा हुआ है। इसलिए यह रास्ता बंद है। इसकी वजह से हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया है। शुरुआत में इस जाम की वजह घग्गर नदी के ऊपर बना भांखरपुर पुल को बताया गया था।

    इसके बाद यहां पर ग्रामीण जमा हो गए थे। लेकिन बाद में यह अफवाह निकली। इसकी वजह बारिश ही है। चंडीगढ़-अंबाला के बीच में सोमवार और शनिवार को भारी यातायात रहता है। इन दिनों कामकाजी लोग दोनों शहरों के बीच में सफर करते हैं। इस कारण भी आज सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है।

  • जालंधरः वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कबाड़िये का काम करने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाते व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान श्याम गुप्ता पुत्र छेदी गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के साथ आए व्यक्तियों ने बताया कि श्याम कबाड़ का काम करता है।

    वह रोजाना की तरह आज भी साइकिल पर अपना काम कर रहा था। इस दौरान रायपुर किशनगढ़ चौक के पास और पठानकोट रोड पीछे से आ रही सफेद रंग की मारुति कार ने टक्कर की साइकिल के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान श्याम गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर वह आ रही रहे थे कि श्याम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे की रोकथाम के लिए प्रयत्न किए जा रहे है, लेकिन नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मोहल्ला महिताबगढ़ में 22 वर्षीय लड़की की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती सोनिया पुत्री बिट्टू को बेहोशी की हालत में देर रात सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।

    जहां डयूटी दौरान डॉक्टर नवदीप कौर को बताया गया कि यह लड़की नशे की ओवरडोज के कारण गली में बेहोश पड़ी थी। जिसका डॉक्टर नवदीप कौर ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात लड़की की मौत हो गई। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और शहर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • जालंधरः Toll Plaza के मैनेजर से 23 लाख की हुई लूट, पुलिस ने किया हाई अलर्ट

    जालंधरः Toll Plaza के मैनेजर से 23 लाख की हुई लूट, पुलिस ने किया हाई अलर्ट

    जालंधर, ENS: फिल्लौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर के ड्राइवर अनीश कुमार और सीए सुधाकर को लुटेरों ने घेरकर उससे 23.30 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि वह सारा कैश फिल्लौर में पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उनकी बलेरो गाड़ी को साइड मारकर रोका और ड्राइवर और मैनेजर से 23 लाख रुपए कैश लूटकर भाग गए। ड्राइवर ने कहा कि लुटेरों ने हमसे हाथ मिलाया और हथियारों से हमें डराया। लूट की घटना के तुरंत बाद फिल्लौर के एसएचओ हरजिंदर सिंह और डीएसपी जगदीश राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और मैनेजर से बात की और कहा कि लूट का माल लेकर गाड़ी फगवाड़ा की तरफ गई थी। डीएसपी ने कहा कि गाड़ी का नंबर मिल गया है।

    पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार लडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच लुटेरों की 2 गाड़ियां, जिनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई। पता चला है कि मैनेजर के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। लुटेरों ने मैनेजर की गाड़ी को तोड़कर उसके अंदर पड़ा 23.30 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है।

    बता दें कि जिस वक्त ये लूट की घटना हुई उस वक्त गाड़ी में सिर्फ 2 लोग ही सवार थे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कैश ले जाने वाली गाड़ी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लूट की घटना की जानकारी मिली है कि घटना को 5 लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लूट वाले स्थान, लाडोवाल टोल प्लाजा और रास्ते में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी खंगाल कर और अपने नेटवर्क के जरिये लुटेरों का पता लगाकर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।