Home Himachal>Una टक्का रैंसरी रेलवे पुल के नीचे बना तालाब, बरसात की पहली ही बारिश में लोगों का आना-जाना हुआ बेहाल

टक्का रैंसरी रेलवे पुल के नीचे बना तालाब, बरसात की पहली ही बारिश में लोगों का आना-जाना हुआ बेहाल

0
टक्का रैंसरी रेलवे पुल के नीचे बना तालाब, बरसात की पहली ही बारिश में लोगों का आना-जाना हुआ बेहाल
ऊना/सुशील पंडित : बरसात की पहली ही बारिश ने टक्का रैंसरी रेलवे पुल के नीचे जलभराव की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुल के नीचे बारिश का पानी जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यहां पानी भरने की समस्या पैदा हो जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों का भी आना-जाना प्रभावित हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here