Home Himachal>Una हरोली: जननी में रोड किनारे मिला संदिग्ध शव, पंजाब राज्य के जैजों का निकला मृतक

हरोली: जननी में रोड किनारे मिला संदिग्ध शव, पंजाब राज्य के जैजों का निकला मृतक

0
हरोली: जननी में  रोड किनारे मिला संदिग्ध शव, पंजाब राज्य के जैजों का निकला मृतक
ऊना/सुशील पंडित:  हरोली पुलिस को सूचना मिली कि जननी के पास क्रशर रोड में एक अज्ञात युवक का शव पडा है पुलिस भेजें जो इसी आमदा सूचना पर उप निरीक्षक अशोक अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हरोली को वराये तस्दीक हालात जननी का रवाना किया गया। मौका पर हालात जाचने के बाद मृतक की पहचान सौरव पुत्र संतोख सिंह निवासी जैजो, पंजाब उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। मृतक की शरीर के पास एक बाइक, एक सिरिंज व अन्य सामान मिला है मृतक की लाश पर कोई भी मारपीट चोट इत्यादि का निशान न पाया गया सिरिंज मिलने से हो ना हो नशे के कारण यह मौत हो सकती है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही होगी । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर परिवारजनों को बुलाकर, ऊना अस्पताल में भेजा जिधर से टांडा के लिए रेफर किया गया है।जिसका पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। थाना प्रभारी ने आम जनता से आग्रह किया है कि अपने बच्चों पर सभी माता-पिता विशेष ध्यान दें जो भी बच्चा चिटटे के कारण गलत दिशा में भटक गया है उसका जीवन दांव पर लग चुका है। हम सभी को मिलकर अपने युवा पीढ़ी को इस मौत के नर्क से बचाना होगा जिसमें माता-पिता का सबसे ज्यादा रोल रहेगा।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here