Home Himachal>Una एडीसी ने विद्यालय सुरक्षा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

एडीसी ने विद्यालय सुरक्षा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

0
एडीसी ने विद्यालय सुरक्षा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

ऊना/ सुशील पंडित: विद्यालय सुरक्षा परियोजना (एसएसपी) के अंतर्गत आपात स्थितियों और आपदाओं में सुरक्षित विद्यालय कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 31 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन डेटाबेस में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाओं तथा उनसे संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें ऊना जिला में अपेक्षित स्तर पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

एडीसी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा परियोजना (एसएसपी) के दिशा-निर्देशों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाएं न केवल आपात स्थितियों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि विद्यालयों को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि योजना के अंतर्गत की गई कार्यवाही की विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट तथा कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से 29 जनवरी, 2026 तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने संबंधित विभाग से सभी विद्यालयों में एसएसपी के तहत आवश्यक योजनाएं, अभ्यास और जागरूकता गतिविधियां शीघ्र पूर्ण करके बच्चों के लिए सुरक्षित और संरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here