Home Himachal>Una अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश कार्यक्रम घोषित

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश कार्यक्रम घोषित

0
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश कार्यक्रम घोषित
ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के निर्देशानुसार महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.बी.ए. तथा बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन मोड के माध्यम से संपन्न की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 01 जून से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए प्री-एडमिशन काउंसलिंग 12 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, ताकि उन्हें विषय चयन, प्रवेश प्रक्रिया तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।
प्रथम मेरिट सूची 20 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी तथा चयनित विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा।
द्वितीय मेरिट सूची 24 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 25 जून से 27 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए रोल ऑन द्वारा ऐडमिशन इसी दौरान लेना होगा। प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें तथा समय पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर प्रवेश शुल्क जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट्ट पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here