Home Himachal>Una स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शिक्षकों के लिए एआई आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शिक्षकों के लिए एआई आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित

0
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शिक्षकों के लिए एआई आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में शनिवार को शिक्षकों के लिए “शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग” विषय पर एक दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के आधुनिक एवं प्रभावी शैक्षणिक उपयोगों से परिचित करवाना था, ताकि कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, तकनीक आधारित और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पीजीटी कम्प्यूटर साइंस राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
उन्होंने शिक्षकों को एआई आधारित टूल्स, स्मार्ट टीचिंग तकनीकों तथा डिजिटल क्लासरूम के नए आयामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं, पीजीटी कम्प्यूटर साइंस जगदीश शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक समय में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई सोच और नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सकती है।
विद्यालय की अध्यक्षा अदिति शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है और शिक्षकों को इसके सकारात्मक उपयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर सीखने और स्वयं को तकनीकी रूप से अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूजा शर्मा, अलका ठाकुर, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, आंचल, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, अंजू शर्मा, आरती शर्मा, आंचल जोशी, प्रियंका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, डिम्पल, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल, कल्पना रानी, मनदीप कौर, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, ईशा पाठक, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, वैशाली, निशा रानी, प्रदीप कौर, सुषमा देवी, पूजा कुमारी, शिल्पा धंजल, प्रीति, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका, राज रानी, रेणुका मेहरा, रुचि शर्मा, संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, शालिनी कलसी, शिखा, शिखा शर्मा, सविता शर्मा, शिवानी, रीतिका, सोनम चंदेल, सोनिया, रितु ठाकुर, सुजाता कुमारी, सुनीता देवी, उपेंद्र चंदेल, मनीषा शर्मा, मोनिका देवी, ऋचा, प्रिया सैनी, निकिता, रीमा शर्मा एवं पुष्पा देवी सहित अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here