Blog

  • Punjab News: Food Controller Team ने डिपुओं पर की Raid, मिली खामियां, देखें वीडियो

    Punjab News: Food Controller Team ने डिपुओं पर की Raid, मिली खामियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। वहीं सेहत विभाग टीम द्वारा चैकिंग अभियान भी शुरू हो गया है। हाल ही में लुधियाना में सेहत विभाग की टीम ने भारी मात्रा में पनीर सहित अन्य सामान बस से बरामद किया था। वहीं दूसरी ओर डिस्ट्रिक्ट फूड कंट्रोल विभाग द्वारा आज तिबड़ गांव में सरकारी राशन वितरण करने वाले डिपुओं पर रेड की।

    Read in english:

    Gurdaspur: Raid on Government Ration Depots, Action Planned Against Two Depot Holders

    मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट फूड कंट्रोलर सुखजिंदर सिंह अपनी टीम को लेकर जब विभिन्न डिपुओं पर रेड कर रहे थे, तो उनकी जांच के दौरान 2 डिपुओं में कई खामियां पाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 2 डिपुओं में होल्डर के खिलाफ कुछ कमियां पाई गईं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने सरकार द्वारा लाभपात्रियों को भेजी गई गेहूं को बांटा नहीं।

    इस दौरान उन्होंने गेंहू को सरकारी गोदाम की जगह किसी और स्थान पर स्टोर की हुई है। उन्होंने कहा कि जहां कमियां देखने को मिली हैं, उनको कारण बताकर नोटिस विभाग द्वारा भेजे जाएंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी डिपुओं होल्डर को कड़े आदेश जारी किए गए हैं कि मशीन के जरिए जब पर्ची काटी जाए तो उसी मौके पर लाभपात्रियों को उनकी गेहूं पूरी तौल कर दी जाए।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना के नए शैक्षणिक सत्र में ‘आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय ऊना के नए शैक्षणिक सत्र में ‘आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के बी.बी.ए. और बी. सी.ए. विभाग द्वारा नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए ‘आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डा.मीता शर्मा ने किया। बी. सी. ए. विभाग के समन्वयक डा० मदन लाल ने नये विद्यार्थियों का स्वागत किया। कालेज प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों को कालेज परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी और विद्यार्थियों को शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भांगड़ा, गिद्धा गुजराती डांस प्रस्तुत किया। नये विद्यार्थियों को बी. बी. ए. और बी. सी. ए विभागों द्वारा पिछले वर्ष की विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति करवाई गई। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो पुनीत प्रेम, प्रो. सुरेश कुमार, डा संजय वर्मा, प्रो. शशि कंवर, डॉ ० सतपाल, प्रो रविन्द्र डोगरा, डा पवित्रा, डा. रंजू बनोता,डा. मोनिका व अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

    ‘कार्यक्रम में प्रो अंजलि कौंडल, प्रो. विजय कुमार, प्रो. किरण बाला, प्रो. रिचा शर्मा। प्रो मोनिका रायजादा, प्रो अनु शर्मा, प्रो. पूजा, प्रो. विकास, प्रो वन्दना और प्रो. गुरप्रीत उपस्थित रहे। बी. बी. ए. विभाग के समन्वयक डा शाम सिंह बैंस ने कालेज प्राचार्या और अन्य अध्यापक गणों  का स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सबको बधाई दी और शुभ कामनाएं दी।

  • Punjab News: PRTC-Punbus कर्मियों की हड़ताल को लेकर आया फैसला

    Punjab News: PRTC-Punbus कर्मियों की हड़ताल को लेकर आया फैसला

    मोहालीः पंजाब में पीआरटीसी-पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा राखी के पर्व पर राज्यभर में हड़ताल का ऐलान किया गया था। वहीं अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूनियन ने कल पंजाब भर में होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यूनियन ने 13 अगस्त तक हड़ताल स्थगित कर दी है।

    गौरतलब है कि यूनियन द्वारा जारी हुए अल्टीमेटम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पनबस और पीआरटीसी बसों का रूट ब्लॉक कर दिया गया था। पंजाब रोडवेज के सभी 27 डिपो में अनुबंध कर्मचारियों ने आज बस स्टैंडों पर बसें रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने किलोमीटर स्कीम के तहत बसें चलाने के टेंडर को रद्द करने की अधिसूचना जारी करने में पंजाब सरकार की विफलता का विरोध किया।

    यूनियन की सरकार के साथ करीब एक घंटा 50 मिनट में मीटिंग चली। जिसके बाद सरकार ने किलोमीटर स्कीम में बसें डालने का टेंडर स्थगित कर दिया है। पनबस मुलाजिमों के वेतन संबंधी डिपो को बजट जारी कर दिया गया है। वहीं, 13 तारीख को मुलाजिमों की ट्रांसपोर्ट मंत्री से दोपहर साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। इसके बाद मुलाजिमों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। उन्होंने सरकार को साफ किया है कि हड़ताल को 13 अगस्त तक स्थगित किया गया है। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो 14 अगस्त से वे फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। अब दोबारा से बसें चलनी शुरू हो गई।

  • Punjab News: हारमोनियम सीखने जाती नाबालिग से छेड़छाड़, लोगों ने मारे पत्थर, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: हारमोनियम सीखने जाती नाबालिग से छेड़छाड़, लोगों ने मारे पत्थर, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन आते गांव जलालाबाद के गुरुद्वारा साहिब में हारमोनियम सीखने आती लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां आरोप है कि सेवादार द्वारा 5वींम कक्षा में पढ़ती 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की गई पीड़ित लड़की द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। जिसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संबंधित गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। उन्होंने कानून हाथ में लेते हुए खुद उक्त सेवादार को सजा देने की कोशिश की।

    जैसे ही गुरुद्वारे की कमेटी द्वारा संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया तो डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह व थाना प्रभारी धर्मकोट की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस ने संबंधित सेवादार को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने ले जाने का प्रयास किया, तो भीड़ व पुलिस के बीच तकरार हो गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि गुस्साई भीड़ द्वारा जहां लाठी का प्रयोग किया गया, वहीं ईंट पत्थर भी चलाए गए इस दौरान एक पत्थर थाना प्रभारी को भी लगा। जिसके बाद थाना धर्मकोट की पुलिस द्वारा आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनकी नाबालिक लड़की पिछले दो सप्ताह से गुरुद्वारा में हारमोनियम सीखने जाती थी, लेकिन वीरवार शाम को गुरुद्वारा के एक सेवादार ने मौका पाकर उनकी लड़की को अलग कमरे में बुला लिया, जहां उसके साथ उसने छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा उक्त सेवादार को कड़ी सजा देने की मांग की गई है। उधर, धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सेवादार के खिलाफ 74 BNS व 8 पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

  • Jalandhar News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे महेश मखीजा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे महेश मखीजा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के आरोप में विधायक रमन अरोड़ा, इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, महेश मखीजा और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ जेल में बंद है। आज महेश मखीजा की लोकल में रेगुलर बेल को लेकर केस को लेकर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने महेश मखीजा को बेल दे दी है।

    जानकारी देते महेश मखीजा के एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि रेगुलर बेल को लेकर आज अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में सुनवाई हुई, जहां उनकी बेटी एडवोकेट मेहर सचदेवा ने यूके साथ केस के अहम मुद्दों पर दलीलें दी।जिसके बाद अदालत ने महेश मखीजा की जमानत की अर्जी मंजूर किए जाने के आदेश जारी कर दिए है। इस दौरान उन्हें जमानत के तौर पर एक लाख के जमानती बांड भी भरने का हुक्म दिया गया है।

    एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में करप्शन केस में अरेस्ट किए गए विधायक रमन अरोड़ा, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और आढ़ती महेश मखीजा की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हरप्रीत कौर की बेल पर 13 अगस्त को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर विधायक रमन अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई है। विधायक के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट में बेल पर अब 27 अगस्त को सुनवाई होगी।

  • उपायुक्त ने जिलाव्यापी ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान का किया शुभारंभ

    उपायुक्त ने जिलाव्यापी ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान का किया शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर से ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ जिलाव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘जल जीवन मिशन’ के तहत आयोजित यह विशेष अभियान 8 से 15 अगस्त तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त ने पंचायत प्रधानों, सचिवों, ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समितियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्कूल शिक्षकों और विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण, साफ-सफाई और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

    15 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे विशेष कार्यक्रम

    अभियान के तहत पंचायत स्तर पर प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 अगस्त को पंचायत भवन और प्रमुख स्थलों पर बैनर व पोस्टर लगाने के साथ ‘स्वच्छ सुजल गांव संकल्प’ लिया जाएगा। 9 से 11 अगस्त तक सामुदायिक स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की सफाई, स्कूलों में रैलियां, रंगोली और दीवार चित्रण होंगे। 12 अगस्त को जल जीवन मिशन के तहत बने पंप हाउस, टंकियों आदि की विशेष सफाई और सजावट होगी। 13 अगस्त को कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और प्लास्टिक से बचाव विषयों पर संवाद और प्रदर्शन होंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी, ध्वजारोहण स्थल की सफाई व सजावट होगी, जबकि 15 अगस्त को ध्वजारोहण, ‘स्वच्छता चैंपियन’ सम्मान और स्वच्छता संदेश का व्यापक प्रसार किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी पंचायतों को निर्देश दिए कि वे अभियान की सभी गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से आयोजित करें और प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो व वीडियो रिपोर्ट निर्धारित माध्यम से विभाग को भेजें। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बीडीओ ऊना के. एल वर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय संख्यान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • स्वां वुमन फेडरेशन ने मंडी जिला के बाढ़ पीड़ित बच्चों के लिए भेजीं 500 स्कूल किटें

    स्वां वुमन फेडरेशन ने मंडी जिला के बाढ़ पीड़ित बच्चों के लिए भेजीं 500 स्कूल किटें

    उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के सबसे बड़े महिला संगठन स्वां वुमन फेडरेशन ने मंडी जिला के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चों के लिए राहत सामग्री से भरे एक वाहन को ऊना जिला मुख्यालय से मंडी के लिए भेजा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला आपदा के समय हमेशा मदद के लिए आगे रहा है और मंडी जिले के आपदा प्रभावितों के लिए लगातार विभिन्न माध्यमों से राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने स्वां वुमन फेडरेशन के मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने न केवल महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य किया है, बल्कि आपदा की घड़ी में भी जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वां वुमन फेडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा रानी ने बताया कि ऊना जिला की 112 पंचायतों में संस्था अब तक 1015 स्वयं सहायता समूह गठित कर चुकी है, जिनसे लगभग 15,000 ग्रामीण महिलाएं सीधे तौर पर जुड़ी हैं। हर वर्ष लगभग 100 नए समूह भी बनाए जा रहे हैं।

    संस्था की वाइस चेयरपर्सन मीनू राणा ने बताया कि इन समूहों के माध्यम से महिलाएं आय सृजन, कृषि, मसाला प्रसंस्करण, पशुपालन, नशामुक्ति और लघु बचत योजनाओं से जुड़ी हैं। संस्था एक महिला सहकारी सभा का भी संचालन कर रही है, जिसकी कार्यपूंजी लगभग 18 करोड़ रुपये है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जरूरत पड़ने पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है और अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये के ऋण विभिन्न कार्यों के लिए आसान ब्याज दर पर प्रदान किए गए हैं।

    मीनू राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और आज बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए यह सहायता भेजी जा रही है। राहत सामग्री में 500 स्कूली बच्चों के लिए एक-एक बैग, 6-6 कॉपियां, पेन और पेंसिल शामिल हैं। इस अवसर पर फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर. के. डोगरा, सलाहकार सतीश शर्मा एवं राजेश शर्मा, तथा कार्यकारी अधिकारी ऋतु शर्मा भी उपस्थित रहीं।

  • Punjab News: शामलात भूमि से दिनदहाड़े काटे हरे पेड़, पंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: शामलात भूमि से दिनदहाड़े काटे हरे पेड़, पंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक तरफ जहां प्रदेश भर में कई जगहों पर खनन माफिया द्वारा खनन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वन माफिया भी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के गांव करोली से सामने आई हैं, जहां एक गांव के पंच ने दूसरे पंच पर गांव में शामिल जमीन से 100 से ज्यादा पेड़ काटने का आरोप लगाया है और वहीं दूसरी तरफ आरोपी पंच ने सफाई देते हुए कहा है कि ये पेड़ मालिक के हैं जिस जमीन से पेड़ काटे गए हैं, उस पर काम कर रहे हैं।

    इस संबंध में पहले पंच लेख सिंह व गांव निवासी सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का दूसरा पंच गांव में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहा है, जिस जगह से पेड़ काटे जा रहे हैं, वह शामलात है और पंचायत के अलावा कोई भी इस जगह से पेड़ नहीं काट सकता। इस बारे में सरपंच को भी सूचित किया गया था, लेकिन उसके बावजूद सरपंच द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत का फंड पंचायत को वापस मिल सके।

    उधर, आरोपी पंच तेजा सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यह जगह मालिक की जमीन है, जहां से पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे असल में लकड़ी का काम भी करते हैं और इस बार यह लकड़ी उन्हें नहीं, बल्कि किसी और को बेची गई है। इसी वजह से ये सारे आरोप उनके द्वारा लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई संदेह हो तो वह पहचान करवा सकता है।

  • Himachal News: पूर्व फौजी पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा

    Himachal News: पूर्व फौजी पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा

    निष्पक्ष जांच और एफआईआर रद्द करने की मांग

    ऊना /सुशील पंडित:  उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते नंगल खुर्द गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट और क्रॉस एफआईआर के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रो राम कुमार ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ा जताया और एसपी ऊना को ज्ञापन सौंपा है। आज जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में हरोली से भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए और पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है, बल्कि पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर भी गंभीर संदेह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक रिटायर्ड फौजी, जो लंबे समय तक देश की सेवा कर चुके हैं, उन्होंने नंगल खुर्द गांव में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई थी।

    जिस के चलते उनके ऊपर हमला किया गया उनके अनुसार, पूर्व सैनिक को बुरी तरह से पीटा गया और बाद में उल्टा उन्हीं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले को राजनीतिक दबाव में आकर एकतरफा तरीके से निपटाया और निष्पक्ष जांच की बजाय केस को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की। उन्होंने इसे न केवल पूर्व सैनिक के सम्मान के खिलाफ बताया, बल्कि कानून व्यवस्था की गिरती हालत का उदाहरण भी करार दिया।

    उन्होंने कहा कि वह पीड़ित पूर्व सैनिक के परिजनों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक ऊना से भी मिले हैं और उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले को जल्द से जल्द निरस्त नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन छेड़ेगी।

  • Himachal News: महिला प्रधान के पति ने व्यक्ति पर किया हमला,मामला दर्ज

    Himachal News: महिला प्रधान के पति ने व्यक्ति पर किया हमला,मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कठोह के समीप एक व्यक्ति पर महिला प्रधान के पति ने पत्थर से हमला व गाली-गलौच की गई है। इस संबंध में पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार निवासी धरूं ने बताया कि बीती शाम पंचायत घर कठोह के पास एक दुकान पर खड़ा था कि इसी दौरान पंचायत प्रधान के पति राकेश कुमार ने पंचायत भवन से बाहर निकलकर गाली-गलौच करने लगा। राजेश कुमार जब विरोध किया, तो राकेश कुमार ने घर के सामने पत्थर उठाकर हमला कर दिया। राजेश कुमार का आरोप है कि राकेश कुमार धक्का देकर फोन नीचे गिरा दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।