Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव बहादुरके में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बाबू राम निवासी गांव बहादुरके निवासी के रुप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सिविल अस्पताल में मृतक के भाई धीरज ने कहा कि उसका भाई काम के लिए एक सप्ताह पहले ही आया था और काम ढूढ़ रहा था। उसका कहना है कि शुक्रवार को वह काम पर गया हुया था। जैसे ही वह देर रात काम से वापिस आया तो घर पर देखा कि कमरे में भाई का फंदे से शव लटका हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना सलीम टाबरी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। लेकिन घटना स्थल पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के परिजनों ने गांव में घटना की सूचना दे दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके बाद परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद उनके द्वारा बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Himachal News: चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 1.67 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम हैड कांस्टेबल सचिन कुमार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान अम्बोटा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर आशापुर वाईपास अम्बोटा (डवाली) में एक व्यक्ति को 1.67 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया।

    आरोपित व्यक्ति की पहचान शुभम शर्मा(34) पुत्र विनोद कुमार शर्मा निवासी अम्बोटा तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

  • जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित, एडीसी ने की अध्यक्षता

    जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित, एडीसी ने की अध्यक्षता

    धोखाधड़ी से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश

    जिला में बैंको ने दिसम्बर तिमाही 2024 तक बांटे 2257.13 करोड़ के ऋण

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने किसानों को लाभान्वित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने को भी कहा। यह बात एडीसी ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत की गई उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की कम उपलब्धि पर चिंता जताई। उन्होंने सभी बैंकों को जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने और प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने  के  निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और नीतियों का पालन करते हुए बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ मिले, जिससे आमजन और उद्यमियों को लाभ पहुंच सके। उन्होने सभी बैंको को निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। इसके अलावा बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों के साथ आए दिन हो रही धोखाधड़ी के लिए उचित कदम उठाने तथा अधिक से अधिक ग्राहकों को जागरूक करने एव सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।

    एडीसी ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने दिसम्बर 2024 तक 2398.71 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले में 2257.13 करोड़ के ऋण वितरित किए। बैंकों की जमा राशि 14548.54 करोड़ हो गयी है, इसमें 6.81 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 10.73 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4553.79 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 31.30 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उन्होंने बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने के निर्देश दिए।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बैंकों ने 31 दिसम्बर, 2024 तक किसानों को 69754 कृषि कार्ड बांटे जबकि दिसम्बर तिमाही में बैंकों ने 439 कृषि कार्ड बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 862.96 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.95 प्रतिशत हैं। उन्होंने बैंकों को जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, भारतीय रिजर्व बैंक से जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक लहरी मल, आरसेटी निदेशक पारूल विरदी, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    15 मामलों में जारी की 1 लाख 67 हज़ार की राहत राशि : जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण को लेकर गठित जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    उपायुक्त ने बताया कि इस अधिनियम के तहत सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित को कानूनी संरक्षण और पुनर्वास राहत राशि के रूप में एक लाख से 8 लाख 25 हजार रूपये तक की धनराशि देने का प्रावधान है। जिसे प्रथम किशत एफआईआर होने पर, दूसरी किशत मामला न्यायालय में प्रस्तुत होने पर और शेष राशि का भुगतान फैसला आने पर किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में एसी एसटी अधिनियम के तहत 1 जनवरी, 2024 से माह फरवरी, 2025 के अंत तक पंजीकृत 24 मामलों में से जांच के उपरांत पुलिस द्वारा 4 मामलों में एससी एसटी अधिनियम की धारा हटा दी गई है। एक मामले में पीड़िता द्वारा राहत राशि के लिए पूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए गए। अब तक 15 मामलों में पीड़ितों को 1 लाख 67 हज़ार रुपये की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। शेष पर कार्रवाई जारी है।बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, अधिवक्ता सुरेश ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शनार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा।
  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ-1 ने अवैध असला सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों से 5 हथियार बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाहरी राज्य मध्य प्रदेश से नाजायज हथियार लाकर अमृतसर और तरनतारन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न आपराधिक व्यक्तियों को सप्लाई करते थे। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही लगभग 13 गंभीर मामले दर्ज हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोट मीत सिंह फ्लेटा के निकट दोसी माणक सिंह उर्फ सनी वेल्डिंग, शरीफपुरा और भुपिंदर सिंह उर्फ लाड़ी शरीफपुरा को गिरफ्तार कर उनके पास से 02 पिस्टल 32 बोर समेत 03 राउंड बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इनके पास से 5 पिस्टल बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि माणक सिंह उर्फ सनी के खिलाफ पहले ही 4 और भुपिंदर सिंह उर्फ लाड़ी के खिलाफ 6 तथा पवन उर्फ मछली के खिलाफ 3 के करीब मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

    दोषियों से पूछताछ के दौरान इनके एक अन्य साथी पवन कुमार उर्फ सिवा उर्फ मछली चमारंग रोड अमृतसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर समेत 02 राउंड जिंदा और एक देसी कट्टा 12 बोर समेत 01 राउंड बरामद किए गए। तीनों दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करके इनके अन्य साथियों के बारे में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

  • Himachal News: चिट्टे सहित युवक काबू 

    Himachal News: चिट्टे सहित युवक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिमों ने 7.40 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त व यातायात चैकिंग के लिए संतोष गढ़ में नाकाबंदी कर रखी थी कि गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकिल संख्या (एचपी 72 6787) को जांच के लिए रोका।

    जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार से 7.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिसे तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।आरोपित युवक की पहचान सौरभ शर्मा(24) पुत्र सुभाष कुमार निवासी गांव दगौड़ डाकघर सुखसाल तहसील नंगल जिला रुपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Honey Trap मे फंसा कर लूटने वाली महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Honey Trap मे फंसा कर लूटने वाली महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: थाना सिविल लाइन की पुलिस ने Honey Trap मे फंसा कर राहगीरों को लूटने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पीड़ित भुपिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह DCS कंपनी मे केमिकल इंजीनियर है।

    17 मार्च को वह कंपनी से छुटी होने पर जब जलेबी चौक पहुंचा, तो वहा एक महिला ने उसे लिफ्ट के बहाने रोक लिया। जिसके बाद महिला ने उसे 500 रूपये की मदद मांगी। जब वह ट्रांसफर कर रहा था , तो गिरोह के एक सदस्य ने उसका मोबाइल छीन लिया और खाते से 1,10,000 रूपये निकाल लिए।

    इस मामले मे थाना प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को काबू कर लिया है। पुलिस इस गिरोह मे शामिल अन्य आरोपियों को तलाश मे छानबीन कर रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

    Jalandhar के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

    जालंधर,ens : शहर के विभिन्न सब-स्टेशनों से चलते 11 के.वी. फीडरों की रिपेयर करवाई जा रही है, जिससे दर्जनों इलाके में क्रमश: शाम 4 व 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी क्रम में 11 के.वी. नीलकमल फीडर के विस्तार के चलते 66 के.वी. लेदर काम्पलैक्स सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. जुनेजा, दोआबा, करतार वाल्व, गुप्ता, परफैक्ट बेल्ट, वेस्टा, संत रबर, जालंधर कुंज और कपूरथला फीडर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।

    66 के.वी. टांडा रोड व 132 के.वी. काहनपुर के अन्तर्गत रिपेयर के काम के चलते 11 के.वी. सोढल, श्री देवी तालाब मंदिर, होशियारपुर रोड, चक हुसैना, पृथ्वी अस्पताल, अमन नगर, रेरू, बाबा दीप सिंह नगर, न्यू एस्टेट, सरूप नगर, ओल्ड एस्टेट, शार्प चक, स्टेट बैंक, चरमंडी, खालसा रोड, गौशाला रोड, डी.आर.पी, जीटी रोड, के.एम.वी., शिव मंदिर, फाइव स्टार, न्यू शार्प चक, हरगोबिंद नगर, काली माता मंदिर, कोटला रोड, ट्रिब्यून, ए.पी. के अन्तर्गत आते नूरपुर, राओवाली, पंजाबी बाग, जीडीपीए, जे.जे. कॉलोनी आदि फीडर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

    66 के.वी. फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. शंकर, पंजाबी बाग, सलेमपुर, फाजिलपुर, गर्दपुर 1-2, इंडस्ट्रियल2, डी-ब्लॉक, न्यू शंकर आदि फीडर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे जिससे फोकल पॉइंट इंडस्ट्रीज, स्वर्ण पार्क व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।