Blog

  • आर्मी कैंप के स्टोर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 100 से अधिक जवान मौजूद

    आर्मी कैंप के स्टोर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 100 से अधिक जवान मौजूद

    चमोलीः उत्तराखंड के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के अंदर स्टोर में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर कैंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान कैंप में 100 से अधिक जवान मौजूद है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। दरअसल, तेज हवाओं के चलने की वजह से आग की लपटें लगातार भयानक होती जा रही हैं और तेजी से फैल रही हैं। आग की तीव्रता बढ़ने के कारण स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

    आग दोपहर करीब 2 बजे कैंप के स्टोर क्षेत्र में शुरू हुई। शुरुआत में एक छोटे स्पार्क से लगी आग तेजी से फैल गई और स्टोरों में रखे सामान, उपकरण व अन्य सामग्री को भोजन बना लिया। सेना के जवान भी प्रारंभिक दमकल अभियान चला रहे हैं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिसमें पानी के टैंकर और मैनुअल उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “घटना पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। जांच शुरू कर दी गई है।”

    आर्मी कैंप के स्टोर से उठती आग की लपटें इतनी जोरदार हैं कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुूताबिक, पहाड़ी इलाके में चल रही तेज हवा आग को बुझाने के काम में बड़ी बाधा बन रही है। हवा के झोंके आग को स्टोर के अन्य हिस्सों की तरफ धकेल रहे हैं, जिससे सेना के फायर फाइटर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग को कैंप के मुख्य रिहायशी और संवेदनशील हिस्सों तक पहुंचने से रोकने के लिए घेराबंदी कर ली गई है। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि को रोका जा सके।

     

     

  • Punjab News: लंगर में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 3 नौजवान घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: लंगर में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 3 नौजवान घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः मोहल्ला प्रेमपुरा में चल रहे लंगर के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में 3 युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक पक्ष के घायल युवक अखिल ने बताया कि जब वह प्रेमपुरा में चल रहे लंगर में सेवा कर रहा था तो दूसरी तरफ के चंदन घई और दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। घटना में अखिल के माथे पर चोटें आई है।

    अखिल के युवकों ने पहले उस पर हमला किया। जिसके कुछ देर बाद 6 से 7 नौजवानों ने घर पर आकर ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर चंदन घई और दीपक ने बताया कि पहले हमला उनकी तरफ से नहीं किया गया, बल्कि पियूष और उनके साथियों की ओर से उन पर हमला किया। उनका कहना है कि उनका किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने पक्ष पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और पगड़ी की बेअदबी करने के गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। घटना में चंदन के सिर पर गहरी चोटें आई है। चंदन ने कहा कि उसके भाई दीपक पर तेजधार हथियार और खंडे सहित ईंटों से उन पर हमला किया गया।

    वहीं दीपक ने कहा कि घर के पीछे रहते पंडित युवक ने भाई पर तेजधार हथियार से हमला किया। इस दौरान वह छोटे भाई को बचाने के लिए गया, जहां पियूष ने साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दीपक के सिर और हाथ पर गहरी चोटें आई है। इस दौरान सिविल अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर के पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल उन युवकों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से Bike सवार की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से Bike सवार की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाइपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना दरेसी की पुलिस पहुंची और घायल युवक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    घटनास्थल पर पहुंचे थाना दरेसी के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक की जेब से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

    एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार, हादसे की प्रारंभिक सूचना पर पहले थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में न होने के कारण जांच अब थाना दरेसी द्वारा की जा रही है। पुलिस मृतक की मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

    पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण आरोपी वाहन और चालक की पहचान में कठिनाई आ रही है। फिलहाल पुलिस हर संभव प्रयास कर मृतक की पहचान और आरोपी वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab News: Media ने किया Police Coverage का बायकॉट, बताई ये वजह

    Punjab News: Media ने किया Police Coverage का बायकॉट, बताई ये वजह

    अमृतसरः देर रात माननीय कोर्ट में सतिंदर कोहली की पेशी के दौरान अमृतसर पुलिस ने मीडिया के साथ जो बदतमीजी की, उससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने मीडिया वालों को कई सौ मीटर दूर खड़ा कर दिया, जिससे पेशी से जुड़ी सही और असली जानकारी इकट्ठा करना मुश्किल हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने सतिंदर कोहली को देर रात अमृतसर कोर्ट में पेश किया।

    मीडिया वालों का आरोप है कि इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया और कोई सही जानकारी शेयर नहीं की। मीडिया ने कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया, जो लोकतंत्र के चौथे पिलर का अपमान है।

    मामले की गंभीरता को देखते अमृतसर प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट राजेश गिल ने अमृतसर के सभी मीडिया वालों के साथ एक खास मीटिंग की। मीटिंग के दौरान, एकमत से यह तय किया गया कि जब तक पुलिस मीडिया के साथ सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाती और घटना के बारे में कोई सफाई नहीं देती, तब तक अमृतसर का मीडिया पुलिस से जुड़ी कोई भी खबर कवर नहीं करेगा और न ही पुलिस की प्रेस रिलीज चलाई जाएगी। मीडिया कर्मियों ने कहा कि वे अपनी इज्ज़त और हक से कोई समझौता नहीं करेंगे और लोगों तक सच पहुंचाने के लिए एकजुट रहेंगे।

  • Punjabi न बोलने को लेकर Post Office कर्मी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjabi न बोलने को लेकर Post Office कर्मी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के रियाल्टो चौक स्थित पोस्ट ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात पोस्टल असिस्टेंट विशाल सिंह से कथित तौर पर पंजाबी भाषा में बात करने और पढ़ने का दबाव बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पोस्टल असिस्टेंट विशाल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जबरदस्ती और प्राइवेसी का उल्लंघन बताया है।

    पोस्टल असिस्टेंट विशाल सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और पिछले 4 वर्षों से अमृतसर पोस्ट ऑफिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें भारत की राष्ट्रीय भाषाएं हिंदी और अंग्रेजी आती हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आए एक व्यक्ति ने उनसे जबरन पंजाबी बोलने और पढ़ने की मांग की। विशाल सिंह के अनुसार, उन्होंने उस व्यक्ति को स्पष्ट किया कि उन्हें पंजाबी नहीं आती और विभागीय स्तर पर हिंदी व अंग्रेजी का ही उपयोग किया जाता है।

    विशाल सिंह ने कहा कि डाक विभाग एक केंद्रीय सरकारी विभाग है, जिसकी सेवाएं पूरे देश में फैली हुई हैं। ऐसे में हर कर्मचारी से अलग-अलग राज्यों की भाषाएं सीखने की अपेक्षा करना व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कल उनकी ड्यूटी बंगाल या तमिलनाडु में लगा दी जाए, तो क्या उनके लिए बंगाली या तमिल सीखना अनिवार्य होगा? उन्होंने उसे यह भी कहा कि आप उन्हें पढ़ के बता दें वह आपका काम कर देंगे, परन्तु उक्त व्यक्ति ने उन्हें ही पंजाबी पढ़ने की बात कही।

    पोस्टल असिस्टेंट ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने उनकी अनुमति के बिना जबरन वीडियो बनाया और उन्हें अपशब्द कहे। इस तरह की हरकतों की जांच होनी चाहिए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विशाल सिंह ने यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस में लोगों की निजी जानकारी, डाक सामग्री और कई ग्राहकों की एफडी से जुड़ी रकम रहती है, ऐसे में वीडियो बनाना और वायरल करना गंभीर रूप से प्राइवेसी का उल्लंघन है।

    इस पूरे मामले पर पोस्ट ऑफिस के सुपरवाइजर गुरशरणजीत सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह चाहते हैं कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। गुरशरणजीत सिंह के अनुसार, वीडियो बनाकर पोस्ट ऑफिस और कर्मचारियों की निजता को उजागर किया गया है, जो पूरी तरह गलत है।

    गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि उनके कर्मचारी को पंजाबी बोलने के लिए मजबूर किया गया, जबकि विभागीय नियमों के अनुसार हिंदी राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी उसका विकल्प है। यदि कोई व्यक्ति हिंदी नहीं समझता, तो कर्मचारी अंग्रेजी में बातचीत करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारी को डराया-धमकाया और वीडियो बनाकर विभाग व पोस्ट ऑफिस की छवि को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में उचित जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar News: ठेके में आग लगने के मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेके में आग लगने के मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नववर्ष के दूसरे दिन प्रताप बाग के समीप सुबह करीब 5 बजे शराब के ठेके में अचानक भीषण आग लग गई। जब ठेके में आग लगी तो अंदर सेल्समेन सचिन सो रहा था। उसने बताया कि जैसे ही उसका दम घुटने लगा और कुछ गर्मी महसूस हुई तो वह उठा। उसने अंदर हलकी आग देखी जिससे वह घबराकर और शटर खोलकर बाहर आया। उसके देखते-देखते पूरा ठेका आग की लपटों में घिर गया।

    जिस पर राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। घटना में ठेके में भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। वहीं सचिन ठेके के मालिक को सूचित किया जिसके बाद दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आधे घंटे से ज्यादा का समय लगाकर आग पर काबू पाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 3 के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की। जिसमें पता लगा कि तारों के शार्ट सर्किट के कारण ठेके में आग लगी है।

    कुणाल सहगल ठेकेदार से पूछताछ के अनुसार 60 से 70 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि आज अल सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले ठेके के अंदर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    हालांकि, तब तक ठेके में रखा हजारों रुपये का शराब का स्टॉक जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर 2 कारों की टक्कर में 3 घायल

    Jalandhar News: हाईवे पर 2 कारों की टक्कर में 3 घायल

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा किशनगढ़ पर देर रात 2 कारों की टक्कर हो गई। इस घटना में 3 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली। इस हादसे की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि रात के समय कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ऑरा मार्का गाड़ी संख्या PB06AX4284 जिसे साहिल महाजन पुत्र प्रवीण महाजन निवासी रामलीला ग्राउंड, गीता भवन रोड, गुरदासपुर चला रहा था।

    जब ऑरा कार किशनगढ़ चौक पर पहुंची तो उसका टकराव एक वरणा कार संख्या UK07DY1600 से हो गया जिसे मोहित कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी दिल्ली चला रहा था जो करतारपुर से किशनगढ़ की तरफ आ रही थी। इस कारण दोनों कार सवार हादसे में घायल हो गए। हादसे के दौरान घायल व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। एसएसएफ टीम द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह को दी गई।

    पूरा मामला पुलिस चौकी अलावलपुर के हवाले कर दिया गया। एसएसएफ फोर्स की टीम ने हादसे से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइट पर करवा कर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया। इस हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान सुनिल कुमार पुत्र श्रीपाल और पवन पुत्र श्रीपाल दोनों निवासी दिल्ली तथा निर्मल पत्नी प्रवीन कुमार निवासी गीता भवन रोड, गुरदासपुर के रूप में हुई है।

  • Jalandhar News: Shri Guru Gobind Singh Ji के प्रकाशोत्सव पर सजा नगर कीर्तन, Palki Sahib के सामने नतमस्तक हुई संगत, देखें Video

    Jalandhar News: Shri Guru Gobind Singh Ji के प्रकाशोत्सव पर सजा नगर कीर्तन, Palki Sahib के सामने नतमस्तक हुई संगत, देखें Video

    जालंधरः दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन सजाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और फूलों से सजी पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने शीश नवाजा। नगर कीर्तन सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से अरदास के बाद पूरी शान-ओ-शौकत के साथ आरंभ हुआ। जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की।

    वहीं संगत ने फूलों की वर्षा के साथ नगर का जगह-जगह स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से पूरी श्रद्धा से सेवा निभाई गई। नगर में बड़ी संख्या में रागी जत्थे, स्कूली बच्चे, बैंड पार्टियां और निहंग सिंह अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। पूरे रास्ते में विभित्र धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंगर और जलपान की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन के दौरान शहर वासियों को ट्रैफिक संबंधी कोई भी समस्या न आए तो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से पहले ही रूट प्लान तैयार कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। नगर निगम और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं।

  • Punjab News: सूफी गायिका Sultana Nooran के घर छाया मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: सूफी गायिका Sultana Nooran के घर छाया मातम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायिका सुल्ताना नूरां के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, सुल्ताना नूरां के देवर अफजल का निधन हो गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं सुल्ताना नूरां ने कहा कि नौजवान अफजल भाई इस दुनियां को छोड़कर चला गया। अल्लाह पाक उसे जन्नत में स्थान दें। वहीं वीडियो में एबुलेंस में अफजल का शव लाया गया। हालांकि अफजल की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/sufi-singer-sultana-noors-family-mourns-death-of-brother-in-law-afzal/

  • Punjab-Haryana High Court का बड़ा फैसला, पति की मंजूरी के बिना भी विवाहिता करवा सकेंगी गर्भपात

    Punjab-Haryana High Court का बड़ा फैसला, पति की मंजूरी के बिना भी विवाहिता करवा सकेंगी गर्भपात

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक विवाहित महिला को बिना पति की मंजूरी के गर्भपात कराने के लिए सहमति जताई है। कोर्ट ने साफ किया कि महिला की मर्जी ही सबसे अहम है। कोर्ट ने एक ऐसी महिला की याचिका स्वीकार की जो अपने पति से अलग रह रही थी और गर्भपात कराना चाहती थी। मेडिकल जांच में महिला गर्भपात के लिए पूरी तरह फिट पाई गई थी।

    यह मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की एक 21 वर्षीय युवती का था। उसने हाईकोर्ट से दूसरी तिमाही में चल रहे अपने गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी थी। महिला की शादी मई में हुई थी, लेकिन उसका अपने पति के साथ रिश्ता बहुत खराब चल रहा था। इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और मानसिक तनाव के चलते उसने गर्भपात कराने का फैसला किया। 22 दिसंबर को अदालत ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ को निर्देश दिए कि वह एक मेडिकल बोर्ड गठित कर महिला की चिकित्सकीय जांच करे और यह बताए कि गर्भपात संभव है या नहीं।

    बोर्ड ने 23 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि महिला पिछले छह महीनों से अवसाद और चिंता के लक्षणों से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है, हालांकि उसमें बहुत अधिक सुधार नहीं हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि महिला तलाक की प्रक्रिया के बीच गर्भावस्था को लेकर गंभीर मानसिक तनाव में है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला मानसिक रूप से अपनी सहमति देने में सक्षम है और चिकित्सकीय रूप से गर्भपात के लिए फिट है। सभी तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि गर्भ की अवधि 20 सप्ताह से कम है, जो कानून के तहत मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) की निर्धारित सीमा के भीतर है।

    न्यायमूर्ति सहगल ने कहा कि एक विवाहित महिला ही यह तय करने की सबसे अच्छी निर्णायक होती है कि वह गर्भावस्था को जारी रखना चाहती है या उसे समाप्त करना चाहती है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए महिला को पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ या किसी अन्य अधिकृत अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर गर्भपात कराने की अनुमति दी और संबंधित अस्पताल को प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।