Blog
-

प्रभावितों को फौरी राहत देने की बजाय एफआईआर करवा रही है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर
अगर मुख्यमंत्री को लगता है एफआईआर समस्या का हल है तो हमारे खिलाफ भी करें एफआईआर करके आपदा प्रभावितों के मुद्दे को नहीं भटका सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने पर दी बधाई ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत होती है तो सुख की सरकार उन पर नमक छिड़कती है। आपदा प्रभावितों को फौरी राहत देने की जरूरत होती है। दुःख की बात है कि सरकार उन्हें फौरी राहत तो दे नहीं सकती इसलिए उन पर फौरन एफआईआर करवा रही है। यह हिमाचल ही नहीं दुनिया के इतिहास में सबसे अजूबा मामला है जहां आपदा प्रबंधन का मंत्री आपदा क्षेत्र में जाता है और आपदा प्रभावितों के खिलाफ एफआईआर करवाकर वापस आता है। आपदा प्रभावितों में लोग राहत और बचाव कार्य करने जाते हैं, पुनर्निर्माण और पुनर्वास के कार्य करने जाते हैं लेकिन प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली ऐसी सरकार है जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वहां के संस्थान छीनती है। आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए जो लोग तन मन धन से लगे हैं, उनकी मंशा पर सवाल खड़े करके उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास करती है। जो लोग कुछ नहीं कते हैं वही लोग कुछ कर रहे लोगों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश करते हैं। हालांकि ऐसे लोगों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। जयराम ठाकुर ने कहा कि विकट प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले क्षेत्र के लिए सरकार का काम युद्ध स्तर पर सुविधाओं को बहाल करना और लोगों को राहत प्रदान करना होता है। लेकिन सरकार से वह काम भी नहीं हो रहा है। आपदा में सुविधाएं बहाल करने के लिए कितनी मशीनरी लगाई गई है यह विषय नहीं होता है लोगों को राहत प्रदान करने के लिए कितनी मशीनरी लगाई जानी चाहिए उस पर बात की जाती है। सरकार बताएं जिस गति से चीजों को बहाल करना चाहिए क्या उसकी चौथाई गति से भी काम हो रहा है? नहीं हो रहा है। आपदा में जिन्होंने अपना बहुत कुछ खो दिया है वही लोग सड़कें सही करने के लिए अपने पैसे से जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर सड़कें खुलवा रहे हैं। यह सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए। इस पर भी सरकार के लोग अमानवीये तरीके से बात कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावित सरकार की करगुजारियों के खिलाफ, प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाले लोगों के खिलाफ क्या भावनाएं भी नहीं व्यक्त कर सकते। लोगों द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त करने पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा लगेगा? अगर मुकदमा लगाने से ही आपदा प्रभावितों की समस्या का हल होता है तो मेरे खिलाफ भी सरकार मुकदमा दर्ज करें और जो कार्रवाई करनी है करे। आपदा के इस कठिन दौर में आपदा प्रभावितों के लिए कुछ न कर पाने वाली सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए चाहे जितना तानाशाही पूर्ण रवैया अपना ले लेकिन सच लोगों के सामने आ ही जाएगा। हम एफआईआर से डरने वाले नहीं है। तानाशाही का, अराजकता का, कुशासन का दौर ज्यादा लंबा चलता नहीं है। मुख्यमंत्री और सरकार के लोगों को यह बात याद रखनी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने पर दी बधाई नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी के मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ताजा लिस्ट में 75 फ़ीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने पर प्रधानमंत्री एवं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस सूची में सबसे ऊपर बने हुए हैं और हर बार प्रधानमंत्री का रेटिंग प्रतिशत बढ़ते जाना उनकी वैश्विक नेतृत्व की क्षमताओं का परिचायक है। इतने क्षमतावान नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें काम करने का अवसर मिला यह हमारे लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। -

पांडवों की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव हुए थे इस ज्योतिर्लिंग में प्रकट, जानें पौराणिक कथा
धर्म: भारत के सबसे मशहूर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों की यदि बात करें तो उसमें केदारनाथ भी शामिल है। अपनी लोकप्रियता के कारण यह बहुत ही खास स्थान रखता है। समुद्र तल से लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर बसी हुई इस घाटी की अद्भूत और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बहुत पसंद आती है। दुनिया भर से लोग इस मंदिर की ओर आकर्षित होते हैं। हिमालय की बर्फ से ढकी हुई ऊंची चोटियों के बीच में स्थित केदारनाथ मंदिर इस घाटी का मुख्य आकर्षण है। हिंदू धर्म में केदारनाथ मंदिर का खास महत्व है। यह मंदिर हजारों सालों से पूजनीय है। कई किवंदतियों, कथाओं और चमत्कारों से जुड़ी इस मंदिर की खासियत ही अलग है। बहुत से लोग इस मंदिर का इतिहास और इससे जुड़ी पौराणिक कथा नहीं जानते। तो चलिए आज आपको आझ इसी बारे में बताते हैं।पांडवों ने करवाया था मंदिर का निर्माण
बारह ज्योतिर्लिंगों में से सबसे खास केदारनाथ धाम की कथा है। ऐसा कहा जाता है कि इस प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो केदार का अर्थ है महिष यानी की भैंसे का पिछला भाग। यह वही स्थान है जहां पर भगवान शिव धरती में लीन हो गए थे। ऐसा माना जाता है कि जब महाभारत का युद्ध खत्म हुआ तो पांडवों ने अपने ही रिश्तेदारों और भाई-बंधुओं की मृत्यु का दुख और पाप महसूस किया था। इसलिए वे भगवान शिव से क्षमा मांगने और अपने कर्मों का प्रयाश्चित करने के लिए शिव के दर्शन करना चाहते थे परंतु युद्ध के विनाश को देखकर भगवान शिव उनसे नाराज हो गए और उनके दर्शन ही नहीं करना चाहते थे। पर पांडवों ने हार नहीं मानी और वह शिव की खोज में हिमालय की ओर चल पड़े। इसी दौरान भगवान शिव ने बैल का रुप धारण कर लिया और अन्य पशुओं के साथ जाकर मिल गए परंतु पांडवों को संदेह हो गया। उस समय भीम ने विशाल रुप धारण किया और दो पहाड़ों पर अपने पैर फैला लिए। उन्होंने पैर इसलिए फैलाए ताकि सभी पशु निकल जाए और शिव रुपी बैल पहचान में आ जाए। इस दौरान सभी पशु निकल गए पर वह खास बैल जो स्वंय शिव थे वो जाने को तैयार नहीं हुआ और भीम ने जैसे ही उस बैल को पकड़ना चाहा तो वह धरती में समाने लग गया। तभी भीम ने उसकी त्रिकोणाकार पीठ का भाग पकड़ लिया। पांडवों की ऐसी भक्ति, समर्पण और तपस्या देखकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें उनके पापों से मुक्ति का आशीर्वाद दे दिया। पांडवों ने प्रार्थना की कि शिव इसी रुप में सदैव इस स्थान पर विराजमान रहे। भगवान शिव ने तथास्तु कहा और तब से वे केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के तौर पर यहां पूजित हो रहे हैं।एक अन्य मान्यता
एक अन्य कथा की मानें तो सप्तऋषियों में से दो ऋषि-नर और नारायण भगवान शिव की घोर तपस्या कर रहे थे। इसी दौरान जब भगवान शिव प्रकट हुए तो उन्होंने प्रार्थना की कि शिव जी इस स्थान पर हमेशा के लिए निवास करें। तभी से यह स्थान भगवान शिव का स्थायी निवास बन गया है।मंदिर का इतिहास
यदि बात मंदिर के इतिहास की करें तो प्रागैतिहासिक काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि इसका निर्माण मूल तौर पर पांडवों के द्वारा किया गया था। महाभारत युद्ध का समय करीबन 3100 ईसा पूर्व बताया जाता है लेकिन कई इतिहासकार इसको 8वीं से 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच में बताते हैं। वर्तमान समय में मंदिर का पुनर्निमाण 8वीं सदी में आदि शंकराचार्य ने करवाया था। उन्होंने भारत भर में कई हिंदू तीर्थ स्थलों को पुनर्जीवित किया जिसमें चार धाम भी शामिल हैं। कुछ दस्तावेजों की मानें तो 8वीं सदी में यह मंदिर पत्थर और लकड़ी के साथ बना हुआ था परंतु उसकी दुर्गम स्थिति के चलते वह खराब हालत में चला गया। बाद में 11वीं सदी में राजा भोज ने इसका पुनर्निमाण पत्थर और संगरमरमर के साथ करवाया है। -

OpenAI के CEO Sam Altman ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- कुछ तकनीकें इस्तेमाल करने में डर लगता है
Tech: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी चिंताओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कुछ एआई तकनीकों का इस्तेमाल करते समय उन्हें डर लगता है, क्योंकि वह नहीं जानते कि उनके द्वारा डाली गई निजी जानकारी कौन और कैसे इस्तेमाल करेगा। उन्होंने यह भी माना कि एआई की तेज़ी से हो रही प्रगति चिंता का विषय है और इसके सामाजिक प्रभावों को गंभीरता से समझना जरूरी है।
सैम ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि अगर जिम्मेदार कंपनियां धीरे चलेंगी, तो कोई और तेजी से आगे बढ़ जाएगा, जिससे एआई का भविष्य गलत हाथों में जा सकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि आने वाला समय इंसानियत के लिए अनिश्चित हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि एआई इंसानों को अधिक रचनात्मक और मानवीय क्षेत्रों की ओर प्रेरित कर सकता है, लेकिन जो लोग अपनी नौकरियां खो देंगे, उनके लिए यह बदलाव बेहद कठिन हो सकता है।
-

Punjab News: चुनाव के दौरान हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो
मोहाली: धर्मगढ़ गांव में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी उसको अस्पताल में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस मामले पर पीड़ित व्यक्ति का बयान भी सामने आया है उसने कहा कि लंच टाइम हुआ था। इस दौरान वह खाना देने गया था।
इसी बीच उस पर पीछे किसी चीज से हमला कर दिया जिसके बाद सिर पर उसे गंभीर चोट लग गई है। उसने बताया कि कोई आपसी रंजिश नहीं थी वो खाना देकर वापिस आ रहा था। इसी दौरान बाहर आते हुए पीछे से किसी ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में कैंडिडेट है। पीड़ित का कहना है कि उस पर बिना किसी बात के हमला किया गया है ऐसे में उसने इंसाफ की मांग की है।
वहीं इस मामले पर बात करते हुए औंकार सिंह नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम बैठे थे। उन्होंने जब देखा व्यक्ति को चोट लगी है तो वह तुरंत अस्पताल में ले आए। उनका कहना है कि व्यक्ति गरीब है उसको वित्तीय सहायता देनी चाहिए और उसके साथ हुए अत्याचार पर भी एक्शन होना चाहिए।
-

Tara Sutaria के हुस्न के दीवाने हुए फैंस, व्हाइट गाउन में लगी Princess, देखें वीडियो
बॉलीवुड: अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली तारा सुतारिया सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस हुंडई इंडिया काउचर वीक 2025 में रैंप पर उतरी। रैंप वॉक से तारा के कुछ लुक्स सामने आए हैं जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही। उनकी खूबसूरती के फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।18 कैरेट सोने से बना कॉर्सेट पहन छाई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के लुक के फैंस दीवाने ही हो गए हैं। आपको बता दें कि तारा ने इवेंट के लिए 18 कैरेट सोने से बना हुआ शानदार कॉर्सेट पहना था। इस कॉर्सेट से उन्हें एक रॉयल और ग्लैमरस लुक मिल रही थी। ये कोई आम ड्रेस नहीं थी बल्कि एक इस तरह की ड्रेस थी जो लग्जरी और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थी। इस ड्रेस में उनकी मौजूदगी तारों की तरह चमक रही थी।View this post on Instagramरोजरुम बाय ईशा जाजोदिया के लिए शोस्टॉपर रही तारा
तारा ने रोजरुम बाय ईशा जाजोदिया के लिए रैंप पर वॉक किया। उनकी पूरी ड्रेस ही बहुत खूबसूरत थी। ड्रेस की शान 18 कैरेट सोने से बना हुआ कोर्सेट था। इस कोर्सेट को बनाने में पूरे चार महीनों में हाथों से कढ़ाई की गई थी। इस कोर्सेट को शास्त्रीय फ्रेंज डिजाइन से प्रेरणा लेकर बनाया गया था। इस नाजुक डिजाइन को चमकते मोती और मदर ऑफ पर्ल से बने हुए फूलों के साथ सजाया गया था। ऑफ शोल्डर कॉर्सेट की बोल्डनेस को बैलेंस करने के लिए तारा ने इसको एक मुलायम ऑर्गेंज स्कर्ट के साथ पेयर किया था। इसका फ्लोई स्टाइल एक्ट्रेस को और ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा था। इस स्कर्ट को बहुत ही सुंदर से लेस और डिजाइन के साथ सजाया गया था। इससे उनका लुक और भी ज्यादा ड्रीमी लग रहा था। तारा की ड्रेस की शान और ज्यादा बढ़ाने का काम उनके कंधे से लटकती हुई हल्की ऑर्गेंजा ट्रेल कर रही थी।मिनिमल मेकअप में दिखी एक्ट्रेस
अपने गोल्ड कॉर्सेट को और भी निखारते हुए उन्होंने डायकलर का बहुत ही सुंदर प्रिंसेस ऑफ द सी नेकलेस वियर किया। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने हुए इस स्टेटमेंट पीस में 1819 हीरे और दक्षिण सागर के मनमोहक मोती जुड़े हुए थे। इससे तारा का लुक और भी ज्यादा रॉयल दिखा। एक्ट्रेस ने लुक के साथ मेकअप मिनिमल ही रखा और बाल खुले रखे। ड्रेस और मिनिमल मेकअप में फैंस कियारा की खूबसूरती के फैस हो गए हैं। -

विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा कार्यालय में सुनी जन समस्याएं, समाधान करने के आदेश
जन समस्याओं का घर द्वार समाधान करने के लिए बचनबद्ध: विवेक शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को कार्यालय स्थित जोगी पंगा में जनता की जन समस्याएं सुनीं। स्थानीय निवासियों ने अपनी जरूरतमंद एवं बरसात के कारण हुई क्षति से संबंधित कई मुद्दे विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखे। जन संवाद के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और आम जनता से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर है और समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जानकारी दी कि कुटलैहड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित समूर पेयजल योजना के तहत अब 3.90 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक जनरेटर लगाया जा रहा है, जिससे बिजली बाधित होने की स्थिति में भी पेयजल आपूर्ति बिना रुके जारी रह सके।
विधायक बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र की कुछ गंभीर और दीर्घकालीन समस्याओं को लेकर उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात की है। इस बैठक में क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों, सड़क मार्गों की जर्जर स्थिति, तथा कुछ क्षेत्रों में स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी ढांचागत कमियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया है। शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। नुकसान का मूल्यांकन किया जा चुका है और सहायता राशि वितरित करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली, पानी, सड़क और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं बाधित न हों, इसके लिए उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को कड़े आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता को समय पर राहत मिलनी चाहिए।
-

कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को दिया नया आयाम
हिमोत्कर्ष परिषद ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित किया सेवा कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा स्थानीय होटल में श्रद्वाजंलि व सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए,जबकि नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा,पार्षद शिव कुमार सैणी, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। उनकी दिखाई राह ने जिला ऊना के नौजवानों को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने भी कंवर हरि सिंह की सेवाओं को नमन करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर,नरेश सैणी,प्रो.बीके शर्मा,कामरेड जगत राम शर्मा,कर्णपाल मनकोटिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नााि कसाणा,पार्षद शिव कुमार सैणी, श्रीराम लीला कमेटी ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला,हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,ठाकुर यशपाल सिंह,डा.रविंद्र सूद,नरेश सैणी, कर्नल डीपी वशिष्ठ,करणपाल मनकोटिया,प्रो.बीके शर्मा,अश्विनी सैणी,रजनीश डोगरा,डा.जागृति दत्ता,रेखा जसवाल,सुरेश कुमार,नरेंद्रजीत सिंह राणा,सुरेश कुमार शर्मा, कृष्ण ठाकुर,पीएस जसवाल,डा.जगदीश्वर कंवर,डा.सतीश शर्मा,अशोक ऐरी,ईशान ऐरी,रजनीश लूंबा,इंद्रजीत सिंह,रविंद्र मेहता,रविंद्रनाथ शारदा,केपी सूद,रमा कंवर,मनीषी ठाकुर,मंजू मनकोटिया,अनूपा ठाकुर,सुलोचना ठाकुर,अनिति सूद,मीना शर्मा,रंजू, मीना,निशा,कमला,मुनिंद्र अरोड़ा,सुधीर कुमार,रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,बलदेव चंद,भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री,डा.रामनारायण प्रभाकर,सुरेंद्र शर्मा,सुधीर सैणी,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,मनमीत सिंह,जगत राम शर्मा, समता आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष डा.केआर आर्य,पार्षद सुलिंद्र शिंदु, प्रिंस मक्कड़,तिलक राज सैणी,वरूण पुरी अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्थाओं ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष परिषद,हिमोत्कर्ष महिला मंच,भारत विकास परिषद,रोटरी क्लब ऊना,अदवेता फाऊंडेशन,समता आंदोलन,श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने हिमोत्कर्ष संस्थापक कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए। 8 विद्यार्थियों को स्वर्गीय मदन शर्मा व दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा व कार्यक्रम अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदोली के दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों साहिल खान,हनीशा डडवाल,कृतिका व अर्चना कुमारी को स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की छात्रवृति दी गई। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजावर के दसवी कक्षा के प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों प्रेरणाा वशिष्ट,सिमरन,सक्षम करीर व वंशिका ठाकुर को दिवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 2500-2500 रूपए की छात्रवृति प्रदान की गई। 7 छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द की 7 मेधावी छात्राओं को यौगेश कौशल द्वारा प्रायोजित छात्रवृति व स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 34 हजार रूपए की छात्रवृतियां प्रदान की गई। इसमें दीक्षा कुमारी,तमन्ना,शिवानी चौधरी,हरीष्ठा,पलक,कोमल व निकिताा को छात्रवृति प्रदान की गई। इसके अलावा राजकीय कालेज ऊना के बीसीए के मेधावी छात्र सिंकदर कुमार को भी छात्रवृति प्रदान की गई। 68 विधवाओं को तीन माह का राशन कार्यक्रम में मुख्यातिथि सतपाल रायजादा व अमरजोत सिंह बेदी ने अमोदिनी बेसहारा महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 68 चयनित पात्र मेहनतकश विधवाओं को 2250-2250 रूपए मुल्य के तीन माह का राशन प्रदान किया। इस दौरान 68 महिलाओं को कुल 153000 रूपए का राशन दिया गया। इस प्रकल्प में दानवीर सज्जनों ने भी सहयोग किया।
-

बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाएगा ये घर पर बना खास तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Health Tips: अगर आप बालों के गिरने से परेशान हैं या फिर हेयर ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो बाजारू केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह अब वक्त है प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को आजमाने का। एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदाचार्यों की मानें तो एक घर पर बना खास तेल आपकी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और हेयर ग्रोथ को दोगुना तेजी से बढ़ाता है।
कैसे बनाएं यह घरेलू हेयर ऑयल?
सामग्री:
-
नारियल तेल – 1 कप
-
मेथी दाना – 2 चम्मच
-
करी पत्ते – 10-12
-
आंवला पाउडर या सुखा आंवला – 1 चम्मच
-
प्याज का रस – 2 चम्मच
-
नीम की पत्तियां – 5-6
विधि:
-
सबसे पहले नारियल तेल को कढ़ाही में गर्म करें।
-
अब उसमें मेथी दाना, करी पत्ते और आंवला डालें। धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
-
गैस बंद कर दें और जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसमें प्याज का रस और नीम की पत्तियां डालें।
-
तेल को छानकर कांच की शीशी में भर लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
-
सप्ताह में कम से कम 2 बार यह तेल बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं।
-
हल्के हाथों से 5-10 मिनट मसाज करें और कम से कम 2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
-
बेहतर रिजल्ट के लिए रातभर तेल छोड़ दें।
क्या हैं फायदे?
- बालों की जड़ों को मिलती है मजबूती
- हेयर फॉल में भारी कमी
- डैंड्रफ से राहत
- नए बालों की ग्रोथ में मदद
- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
-
-

Punjab News: गोदाम के ताले तोड़ चोरों ने चुराई चावल की बोरियां, देखें वीडियो
गुरदासपुर: चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौंसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रोज ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां चोर कई सारा पैसा लेकर चले जाते हैं पर आपने शायद कभी चोरों को चावल की बोरियां चोरी करते नहीं सुना होगा। अब धारीवाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चोर चावलों की बोरी उठाकर ले गए हैं।
धारीवाल में स्थित एक वेयरहाउस में चोरों के द्वारा बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और गोदाम के अंदर की दीवार तोड़कर कम से कम 110 बोरे चावल चोरी कर लिए। वेयरहाउस और पास के पैलेस के ताले भी टूटे हुए मिले हालांकि पैलेस में कोई नुकसान नहीं हुुआ है। गोदाम से चोरों ने 110 बोरे चावल चोरी कर लिए हैं। चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वेयरहाउस के कर्मचारी और प्रबंधक विशाल सिंह जस्रोतिया ने कहा कि सुबह उन्हें पास के पैलेस के मालिक के द्वारा सूचना मिली की ताले टूटे हुए हैं। उनका कहना है कि चोर किसी वाहन में आए थे और चावल की बोरियों को उसमें लाद कर चले गए। इससे करीबन 2 लाख का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना लोकल पुलिस को दे दी है और पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
-

कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक संपन्न
कुछ लोग पैसे देकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने में लगे हैं: भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक स्थानीय कार्यालय बंगाणा में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया।भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनके धरातल पर किए गए कार्य के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने बिना नाम लिए उन लोगों पर कड़ा प्रहार किया जो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर भाजपा पार्टी के भीतर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे देकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन ऐसे लोग न संगठन हितैषी हैं और न ही क्षेत्र की जनता के सच्चे सेवक।
कुटलैहड़ भाजपा की हर बैठक में सम्माननीय कार्यकर्ता अपनी जेब से खर्च करके बैठक में पहुंचते है। भुट्टो ने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया पर छद्म नामों से बयानबाजी करने वालों की पहचान संगठन के पास है और बहुत जल्द वे लोग जनता के सामने बेनकाब होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही संगठन में स्थान मिला है और जल्द ही अन्य मोर्चों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। भुट्टो ने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर चर्चा होगी और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का संगठन किसी व्यक्ति विशेष से ऊपर है और सभी को संगठनात्मक अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल संगठन के निर्देशों पर कार्य करें। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा ,संतोष सैनी,सुषमा ठाकुर ,सूरम सिंह ,राजेंद्र ठाकुर दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।