Blog

  • कुटलैहड़ में राज्य स्तरीय मन की बात कार्यक्रम सम्पन्न

    कुटलैहड़ में राज्य स्तरीय मन की बात कार्यक्रम सम्पन्न

    हिमाचल के कुटलैहड़ को कार्यक्रम मिलना गर्व की बात: दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 124वें एपिसोड को राज्य स्तरीय स्तर पर सुना गया। यह आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उत्साह और ऊर्जा का संचार करता रहा।इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया।

    इस विशेष अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि देशभर के मात्र 15 राज्यों को राज्य स्तरीय मन की बात कार्यक्रम के लिए चुना गया, और उन 15 में से एक हिमाचल का कुटलैहड़ विस क्षेत्र का होना प्रधान मंत्री मोदी के प्रति इस क्षेत्र के लोगों की निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।

    भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात’ के 124 वें मासिक कार्यक्रम में भारत की विज्ञान, स्पेस, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने हाल ही में अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी वापसी ने देश में गर्व की लहर पैदा की। साथ ही चंद्रयान‑3 की सफल लैंडिंग को देश की वैज्ञानिक उन्नति का प्रतीक बताया गया। उन्होंने उल्लेख किया कि स्पेस‑संबंधी स्टार्ट‑अप्स की संख्या पाँच साल पहले 50 से बढ़कर अब 200 से अधिक हो गई है, और ‘नेशनल स्पेस डे’ 23 अगस्त को मनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने ‘खेलो भारत नीति 2025’ का समर्थन करते हुए खेल‑से जुड़े स्टार्ट‑अप्स, उपकरण निर्माण और प्रबंधन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उनका मानना है कि स्वदेशी रैकेट, बैट और बॉल्स का उपयोग आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रधान मंत्री ने संस्कृति और स्वदेशी पर जोर देते हुए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (8 अगस्त) के महत्व को रेखांकित किया।

    उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि दी और पांडुलिपियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और पक्षी जीवन अध्ययन जैसे विषयों पर सामूहिक जिम्मेदारी की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि “मन की बात के हर एपिसोड में प्रधानमंत्री सिर्फ योजनाओं की बात नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों को छूने वाली बातें भी साझा करते हैं, जो करोड़ों भारतीयों को जोड़ने का कार्य करती हैं।  इस कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को सराहा। कुटलैहड़ क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि मन की बात कार्यक्रम को राज्य स्तरीय मान्यता मिली हो, जिससे पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता में खासा उत्साह देखा गया।

    इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी,सुषमा ठाकुर,राज कुमार मनकोटिया, सुदर्शन शर्मा ,जीवन शर्मा, रोहित ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर,अरुण कुमार मनकोटिया ,अभय सिंह राणा,सुरेश शर्मा, संजीव ठाकुर आदि सैकंडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

  • कम कीमत, जबरदस्त फीचर्स– पेश है नया Infinix Smart 10

    कम कीमत, जबरदस्त फीचर्स– पेश है नया Infinix Smart 10

    Tech: Infinix ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 10 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स की तलाश कर रहे हैं। इसकी कीमत ₹6,799 रखी गई है और यह 2 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Twilight Gold जैसे कई आकर्षक रंगों में पेश किया है।

    Infinix Smart 10 में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिज़ाइन भी काफी प्रीमियम है, जिसमें पंच-होल कैमरा और ~90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। साथ ही, फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है और 1.5 मीटर तक गिरने पर भी क्षतिग्रस्त नहीं होता।

    कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर साइड पर 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डेफ्थ सेंसर और ड्यूल LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। यह फीचर इस बजट सेगमेंट में काफी खास माना जा सकता है।

    बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है, जिससे यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

    प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T7250 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है, जो 4GB LPDDR4X RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 4GB वर्चुअल RAM एक्सटेंशन का भी विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन Android 15 पर आधारित XOS 15.1 यूआई पर चलता है। इसमें One-Tap AI बटन, Folax AI असिस्टेंट, डॉक्युमेंट राइटिंग असिस्टेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही यह फोन TÜV सर्टिफाइड 4 साल तक lag-free अनुभव का वादा करता है।

    अन्य खास फीचर्स में DTS स्टीरियो स्पीकर्स, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर, FM रेडियो, USB-C पोर्ट और ड्यूल 4G VoLTE जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    कुल मिलाकर, Infinix Smart 10 एक बेहद किफायती कीमत में उन सभी जरूरी फीचर्स से लैस है जो आज के स्मार्टफोन यूजर्स को चाहिए होते हैं। यह फोन खासकर छात्रों, बजट खरीदारों और हल्के उपयोग वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव मुबारकपुर शेखे में गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर बदमाश घर के बाहर खड़ी कार पर गोलियां चलाकर फरार हो गए हैं। गोली चलाकर भागते हुए बदमाश आस पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है।

    ऐसे में तुरंत कार मालिक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से दो गोलियों के खोल मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक घर के बाहर खड़ा हुआ था कि उसी दौरान तीन बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए।

    उन्होंने कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली कार के टायर और दूसरी गोली कार के पिछले साइड लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी कुंवर विजय पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना उन्हें मिली थी।

    मामले की जांच की जा रही है। गोली चलने के कारणों का पता नहीं चला। पूरी जानकारी के लिए इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

    उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव पहुंचकर हाल ही में घटी दर्दनाक घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बिजली की टूटी तार की चपेट में आने के कारण यहां 10 भैंसों की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई थी।

    उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित पशुपालक जाकुब अली सहित पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

    अग्निहोत्री ने प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, प्रशासन व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस घटना की निष्पक्ष व त्वरित जांच की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, बिजली बोर्ड के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: रविदास चौक पर लगाया परिवार ने धरना ACP का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: रविदास चौक पर लगाया परिवार ने धरना ACP का आया बयान, देखें Live

    जालंधर (ENS) : रविदास चौक पर वरुण हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए धरना लगाया गया था। इस मामले पर एसीपी वेस्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि 13-14 जुलाई की रात में लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें 3 लोग घायल हुए थे और एक लड़के की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 107 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमे 3-4 घंटों में मुख्य दोषी हथियार और मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया था।

    आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। इस मामले में एक आरोपी फरार है। पूरे मामले में कुल 5 व्यक्तियों के नाम सामने आए थे जिसमें से 4 गिरफ्तार हो गए हैं।

    झगड़े के कारण पर बात करते हुए एसीपी ने कहा कि रात में एक दुकान पर खड़े थे। इस दौरान दोनों में किसी वजह से झगड़ा हो गया था। दोनों ही एक जगह पर रहते थे।

     

  • Walmart Store में चाकू से हमला, 11 घायल – 6 की हालत बेहद गंभीर, देखें वीडियो

    Walmart Store में चाकू से हमला, 11 घायल – 6 की हालत बेहद गंभीर, देखें वीडियो

    अमेरिका: शनिवार को अमेरिका के मिशिगन राज्य स्थित ट्रैवर्स सिटी के एक वॉलमार्ट स्टोर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक संदिग्ध हमलावर ने ग्राहकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस भयावह हमले में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

    ‘मुनसन हेल्थकेयर’ अस्पताल की प्रवक्ता मेगन ब्राउन ने बताया कि सभी घायल उसी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, “घायलों की स्थिति नाजुक है और सभी को चाकू लगने से गंभीर चोटें आई हैं। देर रात तक 6 मरीज वेंटिलेटर पर थे, जबकि बाकी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।”

    36 वर्षीय टिफनी डेफेल, जो घटनास्थल से कुछ दूरी पर पार्किंग में थीं, ने बताया, “हमने अचानक लोगों को चीखते और भागते हुए देखा। यह बेहद डरावना था। मैं और मेरी बहन तुरंत कार में बैठ गए और छिप गए।”

    ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी के शेरिफ माइकल शीया ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि “संदिग्ध मिशिगन का ही निवासी हो सकता है, लेकिन अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।” जांच एजेंसियां हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी हैं।

    वॉलमार्ट ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम घायलों के साथ हैं और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।”
    मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने भी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि “राज्य सरकार घायलों को हरसंभव सहायता दे रही है।”

  • मलाहत खेल मैदान की हालत बेहद दयनीय

    मलाहत खेल मैदान की हालत बेहद दयनीय

    युवाओं का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों ने मैदान की मिट्टी बेच खाई , प्रशासन कर रहा अनदेखी  ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहत स्थित खेल मैदान की हालत सुधारने का आश्वासन देकर ग्राम पंचायत के युवाओं को लुभाने का प्रयास किया गया। कई वर्षों बाद भी खेल मैदान की समस्या दूर नहीं हो सकी है। युवाओं का कहना है कि पंचायती भूमि पर बने इस खेल मैदान की मिट्टी को पंचायत के कई प्रतिनिधियों द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासन की नाक के नीचे से बेचा गया है और प्रशासन आँखें मूँदे हुए हैं। बरसात के दौरान इस मैदान की मिट्टी सड़क पर पानी के साथ बहकर मार्ग पर जमा हो गई जिससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना अलग से करना पड़ा है। पंचायत वासी तरूण ठाकुर ने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार गांव के युवाओं के साथ भेदभाव कर रही हैं।खेल मैदान की बदहाली के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ सरकार ज़िम्मेदार हैं। आगे उन्होंने कहा कि वैसे प्रदेश सरकार समय समय पर युवाओं के लिए खेल गतिविधियाँ चलाने की बड़ी बड़ी बातें करती रहती हैं परंतु ये बातें सिर्फ़ दिखावा बनकर रह चूकीं हैं ज़मीनी हकीकत बहुत ख़राब है इससे उलट है आगे उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से इस मैदान पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन को खेल मैदान पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि दोषियों पर कार्रवाई करके युवाओं के लिए काम करना चाहिए।
  • अगर दिखें ये 5 संकेत, हो सकती है विटामिन B12 की कमी

    अगर दिखें ये 5 संकेत, हो सकती है विटामिन B12 की कमी

    Health: विटामिन-बी12 (Vitamin B12) शरीर के लिए एक अत्यंत आवश्यक विटामिन है, जो तंत्रिका तंत्र के सुचारु कार्य, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर शरीर कुछ विशेष संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर साबित हो सकता है।

    विटामिन-बी12 की कमी के 5 सामान्य संकेत:

    थकान और कमजोरी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना, हल्का काम करने पर भी थक जाना, मांसपेशियों में कमजोरी—ये सभी B12 की कमी के कारण हो सकते हैं क्योंकि इससे लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण प्रभावित होता है। सुनन या झुनझुनी (Tingling sensation) हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुई चुभने जैसा अहसास होना विटामिन-बी12 की कमी का एक प्रमुख लक्षण है। यह तंत्रिका क्षति (nerve damage) के कारण होता है। त्वचा का पीला पड़ जाना (Pale or Jaundiced Skin) विटामिन B12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे त्वचा पीली दिख सकती है या आंखों की सफेद झिल्ली पर पीलापन आ सकता है। मूड स्विंग्स और डिप्रेशन B12 न्यूरोट्रांसमिटर्स के निर्माण में सहायक होता है। इसकी कमी से मूड खराब रहना, चिड़चिड़ापन या डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। भूख कम लगना और वजन घटना यदि लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी बनी रहे तो भूख कम लगने लगती है और शरीर का वजन भी घटने लगता है।

    क्या करें?

    अगर इनमें से कोई लक्षण लगातार बने रहें, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर रक्त की जांच करवाना ज़रूरी है। विटामिन-बी12 की कमी को सप्लीमेंट्स, इंजेक्शन या बी12 युक्त आहार (जैसे—दूध, अंडा, मछली, मांस, चीज़ आदि) के ज़रिए दूर किया जा सकता है। नोट: शाकाहारी लोगों में विटामिन B12 की कमी की संभावना अधिक होती है क्योंकि यह मुख्यतः पशु स्रोतों में पाया जाता है।
  • Himachal News: अज्ञात युवक ने चलाई गोलियां, 1 की मौत, देखें वीडियो

    Himachal News: अज्ञात युवक ने चलाई गोलियां, 1 की मौत, देखें वीडियो

    ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अज्ञात बाइक पर सवार युवकों ने वावार शॉप पर फायरिंग कर दी है। इस घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भी ले जाया गया परंतु डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि मृतक को एक गोली सिर के पीछे लगी है। मृतक की पहचान राकेश कुमार अजमेर सिंह ऊना (27) साल के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    उन्होंने जिले में नाकाबंदी करके हमलावरों की तलाशी शुरु कर दी है। एसपी ऊना अमित यादव खुद भी मौके पर पहुंचे हैं और वहां पर जाकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। एसपी के अनुसार, इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल हुआ है उसको इलाज के लिए अस्पताल में भी ले जाया गया परंतु वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पुलिस को तैनात भी किया गया है।

    वहीं हादसे वाली जगह पर भी पुलिस बल तैनात है। जगह-जगह पर नाकेबंदी कर दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस अपने काम में लग गई है हालांकि गोलीबारी किस वजह से की गई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

     

  • उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

    उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक प्रकट करने उनके हम्बोली स्थित आवास पहुंचे।

    उपमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गणेश दत्त भरवाल का 20 जुलाई की रात को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भरवाल का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सहज, विनम्र और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। वर्ष 1985 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया और चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    उन्होंने कहा कि भरवाल का जनता से गहरा जुड़ाव, सामाजिक सरोकारों के प्रति निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवनशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय भरवाल के सुपुत्र डॉ. कपिल भरवाल समेत शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर गोंदपुर बुल्ला के पूर्व प्रधान सतीश बिट्टू भी उपस्थित रहे।