Blog

  • Jalandhar News: हाईवे पर बस की फेट से पलटी कार, खुले एयरबैग

    Jalandhar News: हाईवे पर बस की फेट से पलटी कार, खुले एयरबैग

    जालंधर, ENS: जालंधर-भोगपुर हाईवे पर बस की फेट से कार बेकाबू हो गई। इस दौरान हाईवे पर कार पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में भुलत्थ के परिवार के 4 सदस्यों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की फेट लगने से कार हाईवे पर पलट गई थी। कार के एयरबैग खुल गए जिससे परिवार के चारों सदस्यों की जान बच गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

    भुल्लथ के विमल मेहता ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे थे कि चौलांग के पास पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। वह गाड़ी को संभाल नहीं पाए और यह हाईवे के किनारे लगी ग्रिलों से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुल गए जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि हादसे से ट्रैफिक जाम लग गया था जिसे टीम ने सुचारू करवाया। वहीं, बस चालक की पहचान लुधियाना के रहने वाले बलजीत सिंह के रूप में हुई है। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में मरीजों की मौत का गरमाया मामला, जांच करने पहुंचे सेहत मंत्री और DC, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में मरीजों की मौत का गरमाया मामला, जांच करने पहुंचे सेहत मंत्री और DC, देखें वीडियो

    इस मामले के लिए बनाई गई कमेटी, बुधवार को सौंपेगी रिपोर्ट

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आ गई। जिसके कारण ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी हो गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई की कमी आने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सेहत मंत्री बलबीर सिंह और डीसी हिमांशु अग्रवाल सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच की। सेहत मंत्री ने कहा है कि मामले की जांच करने के लिए चंडीगढ़ से हेल्थ डायरेक्टर व उनकी टीम सोमवार को सिविल अस्पताल में पहुंचेगी। टीम जो रिपोर्ट पेश करेगी उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। सेहत मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई चेंज के दौरान कंप्रेशर कम हो गया था। तीन मरीजों में से 2 मरीज मल्टी ऑर्गन फेल थे और वेंटिलेटर पर थे। तीनों मरीजों की मौत के समय में अंतर है। उन्होंने कहा कि तीनों मरीजों की मौत की जांच होगी जांच और इसमें जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेहत मंत्री ने कहा कि सही कारण का पता लगाया जा रहा है। चंडीगढ़ से आने वाली हेल्थ डायरेक्टर की टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सोपने के लिए कह दिया है। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीन मरीजों की मौत का कारण पता करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आखिरकार ऑक्सीजन लेवल कम क्यों हुआ और तकनीकी खराबी आने का कारण क्या था, अगर किसी की नाकामी पाई गई तो उस पर विभागीय कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। ऐसे में कमेटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। डीसी ने कहा कि सिविल सर्जन से भी घटना को लेकर बात की गई है। वहीं डीसी ने भी माना है कि प्लांट में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मरीजों की मौत इस घटना के बाद हुई है। ऐसे में अभी मरीजों की मौत को लेकर ऑक्सीजन की कमी को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि 9 मैंबरी कमेटी मामले की जांच के बाद बुधवार को रिपोर्ट सौंपेगी। डीसी ने कहाकि मामले में अगर कोई लापरवाही पाई गई तो जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते दिन मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ विनय आनंद ने बताया था कि अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। एसएमओ ने माना कि ऑक्सीजन की सप्लाई में कुछ समय के लिए कमी जरूर आई थी जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। डॉक्टर का मानना है कि तीनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है तीनों मरीज अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त थे। जिसमें से एक स्नेक बाइट का मरीज था और एक टीबी का मरीज और एक नशे की ओवरडोज का मरीज शामिल था। वहीं दूसरी और मृतक के परिजन का कहना है कि उनका मरीज रिकवर कर रहा था 2 दिन से उनकी सेहत में सुधार हो गया था। लेकिन आज शाम 7:00 बजे अचानक मशीन बंद होने के कारण उनके मरीज को सांस लेने की दिक्कत हुई। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मरीजों को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि जब तक प्लांट को दोबारा चालू करने के प्रयास किए गए, तब तक तीन गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये मरीज पहले से ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और अचानक सप्लाई बंद होने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों मरीज पहले से ही गंभीर स्थिति में भर्ती थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया है।  
  • Punjab News: नैना देवी से लाैट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 6 की मौत, अन्य लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: नैना देवी से लाैट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 6 की मौत, अन्य लापता, देखें वीडियो

    लुधियानाः नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ खन्ना के दोराहा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मलौद में जगेड़ा पुल के पास एक पिकअप जीप नहर में गिर गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। घटना में मरे लोगों में से 4 की पहचान हो गई है, जबकि इस घटना में 3 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग 20 श्रद्धालु थे। बाकियों को बचा लिया गया है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जरनैल सिंह, 58 वर्षीय मंजीत कौर, सुखमन कौर (डेढ़ साल) और 8 वर्षीय आकाशदीप सिंह निवासी गांव मानकवाल के रूप में हुई है।

    वहीं, घायलों में सरबजीत कौर, सुरिंदर सिंह, जसविंदर कौर, सरबजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, भाग सिंह, काका सिंह, कमलजीत कौर और संदीप कुमार निवासी हुसैनपुरा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता नैना देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे। गाड़ी में सवार लोगों के अनुसार, पिकअप गाड़ी ओवरलोड थी। एक वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। गाड़ी के नहर में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, नहर से ज्यादातर श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। दो बच्चों समेत तीन शव बरामद हुए हैं। तीन लोग पानी में बह गए हैं, बचाव अभियान जारी है।

    डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि करीब 20 श्रद्धालुओं को ले जा रही एक पिकअप जीप नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। डीएसपी ने बताया कि अब तक एक महिला और दो बच्चों सहित 4 के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन श्रद्धालु अभी लापता हैं। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर (DC) हिमांशु जैन, एसएसपी ज्योति यादव और विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा रात में ही डेहलों के सिविल अस्पताल में पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर ने घायल लोगों का हाल जाना और डॉक्टरों से पूरे मामले की जानकारी ली। डीसी हिमांशु जैन ने कहा- जगेड़ा पुल पर यह हादसा हुआ है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल 24 लोग सवार थे। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी नहर में पलट गई। करीब 22 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी पता चल रहा है कि 2 लोग लापता भी हैं, जिन्हें ढूंढा जा रहा है। डीसी ने कहा कि सभी लोग मानकवाल और आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही अस्पतालों और प्रशासन को अलर्ट कर दिया था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
  • आज का राशिफल 28 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 28 जुलाई, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक परिध योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 57 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, खासकर जिनका इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस है। इस राशि के लेखकों को किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जीवन साथी के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो आपके कंफ्यूजन को दूर करेगी। बच्चे आज खेल–कूद की गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे उनका शारीरिक विकास अच्छे से होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिससे आपके कार्य समय से पूरे होते चले जायेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आज लंबे समय से फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी और आप किसी संस्था से भी जुड़ सकते हैं।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा आर्डर मिल सकता है, आप इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी रिश्तेदार की मदद लें सकते है। आज छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आज लवमेट एक-दूसरे का खास ख्याल रखेंगे, जिससे उनका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे काम में मन लगा रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सोने-चाँदी के व्यापारियों को बढ़िया लाभ होगा, घर में सुख–सुविधा की बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे और घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। आज काम के मामले में कोई व्यक्ति आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेस लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता, लेकिन आपकी ये यात्रा लाभदायक साबित होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, ये आपकी हेल्थ के लिए फायेदेमंद रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं, आस-पास के व्यक्ति आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा, घरेलू कार्यों को पूरा करने में आप उनकी मदद करेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी, संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी काम में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, टेस्ट में बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन जीवन में एक नई खुशी का संकेत लायेगा। आज रोजगार में आपको नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा। आज रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से स्ट्रांग रहेंगे, इंजीनियर्स को आज बड़ा फायदा होगा। आज बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी और इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आज आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का विशेष सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद रहेगी। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद लेंगे। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जायेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टि से लाभ होगा, लेकिन आप अपने क्लाइंट के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे, आप दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। आज सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों के लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कुछ ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे और काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। आज आपको इनकम के नए स्रोत प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इस बारे में परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं।

    मीन राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज कुछ मामलों में आप घर के बड़ों की सहायता ले सकते हैं। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। आज लम्बे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें तरोताजा होगी। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा, आज आप ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आज का दिन छात्रों को सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में आई कमी, 3 मरीजों की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में आई कमी, 3 मरीजों की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आ गई। जिसके कारण ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी हो गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई की कमी आने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करे 

    https://www.facebook.com/share/v/16t2rJ1NzF/

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ विनय आनंद ने बताया कि अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। एसएमओ ने माना कि ऑक्सीजन की सप्लाई में कुछ समय के लिए कमी जरूर आई थी जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। डॉक्टर का मानना है कि तीनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है तीनों मरीज अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त थे।

    जिसमें से एक स्नेक बाइट का मरीज था और एक टीबी का मरीज और एक नशे की ओवरडोज का मरीज शामिल था। वहीं दूसरी और मृतक के परिजन का कहना है कि उनका मरीज रिकवर कर रहा था 2 दिन से उनकी सेहत में सुधार हो गया था। लेकिन आज शाम 7:00 अचानक मशीन बंद होने के कारण उनके मरीज को सांस लेने की दिक्कत हुई। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मरीजों को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि जब तक प्लांट को दोबारा चालू करने के प्रयास किए गए, तब तक तीन गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये मरीज पहले से ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और अचानक सप्लाई बंद होने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

    घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों मरीज पहले से ही गंभीर स्थिति में भर्ती थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया है।

  • Punjab News: युवक पर 23 बार तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक पर 23 बार तेजधार हथियार से जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    8 दिन बाद हरकत में आई पुलिस मोगा: गांव सौसन में 19 जुलाई को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक युवक पर दिनदिहाड़े कुल 23 बार हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक राम जी उर्फ राणा गांव के अड्डे पर खड़ा है, तभी एक युवक उसके पास आता है और अचानक तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। हमलावर बार करने के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया। घटना के 8 दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और पत्रकारों ने थाना प्रभारी व जांच अधिकारी से संपर्क साधा, तो पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया। गांव के सरपंच हरभजन सिंह सेखों ने बताया कि पीड़ित राम जी एक गरीब परिवार से है। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पहले उसे पटियाला रेफर किया गया, फिर फरीदकोट और अब पीजीआई चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सिर और पैरों में गंभीर चोटें हैं और ऑपरेशन की सख्त जरूरत है, लेकिन ऑपरेशन के दौरान जान का खतरा भी बताया जा रहा है। थाना सदर प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि यह हमला लखविंदर सिंह उर्फ रवि द्वारा किया गया था। उनके अनुसार पुलिस ने शुरू से ही बनती कार्रवाई की थी और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे की कार्रवाई कानून अनुसार की जाएगी।
  • Jalandhar News: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध अधीन कमिश्नरेट पुलिस ने की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

    Jalandhar News: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध अधीन कमिश्नरेट पुलिस ने की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

    27.5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीले कैप्सूल बरामद

    जालंधर (ens): पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए नशा विरोधी अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर नशा तस्करी से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने 27.5 ग्राम हेरोइन और 80 नशीले कैप्सूल बरामद किए और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई। पुलिस नशे के जाल में फंसे लोगों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठा रही है।

    इस पहल के तहत 12 नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाया गया है, ताकि उन्हें उचित उपचार में पूरी सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की और कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • ऊना: बसाल में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, युवक की हुई मौत

    ऊना: बसाल में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, युवक की हुई मौत

    अवैध शराब पर गैंगवॉर की आशंका, पुलिस जांच में जुटी 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब छः किलोमीटर दूर स्थित झलेडा और बसाल के बीच में स्थित ख्वाजा मंदिर के पास सैलून में दिनदहाड़े गोलियां मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई।

    पुलिस को दी शिकायत में सुरिंद्र कुमार निवासी वार्ड न0 6 रैंसरी ने बताया कि ख्वाजा बसाल में यह नाई की दुकान करता है। आज दिन करीब दो बजे के करीब इसकी दुकान में 7/8 लड़के आए और अन्दर आकर शीशे के आगे खड़े होकर अपने बाल संवारने लगे। उसके करीब 2 मिनट बाद ही दो लड़के जिन्होने अपने सिर पर हैल्मेट पहना हुआ था अपना मोटर साईकिल बाहर खड़ा करके एकदम अन्दर आए और दोनों लड़कों में से एक लड़के ने इसकी दुकान के अन्दर बाल संवार रहे लड़के को गोलियां मार दीं व मोटरसाईकल पर सवार होकर भाग गए।

    परंतु गोलियां लगने से राकेश कुमार गग्गी पुत्र अजमेर सिंह निवासी घयाल हो गया जिसकी अप्पर अरनियाला तहव जिला ऊना की क्षेत्रीय अस्पताल जाते हुए मृत्यू हो गई । मृतक युवक राकेश कुमार उर्फ गग्गी बसाल ठेके पर काम करता था,इस मामले को अवैध शराब पर हुई गैंगवॉर से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है जिससे आरोपियों का सुराग लग सके। वहीं पुलिस ने धारा 103, 3(5) BNS & Section 25-27/54-59 आर्म एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • खत्म हुआ Thailand-Combodia के बीच का युद्ध! दोनों देश में हुआ Ceasefire, इस देश ने किया दावा

    खत्म हुआ Thailand-Combodia के बीच का युद्ध! दोनों देश में हुआ Ceasefire, इस देश ने किया दावा

    नई दिल्ली: एशिया महाद्वी पर बीते चार दिनों से दो देशों में भयंकर युद्ध चल रहा था। सूत्रों की मानें तो अब युद्ध के शांत होने की संभावना है। मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन ने दावा किया है कि थाईलैंड और कंबोडिया ने अपने सीमा संघर्ष को सुलझाने के लिए मलेशिया को मध्यस्थ तौर पर स्वीकार कर लिया है हालांकि इस बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे पर फिर से तोपों से हमला करने का आरोप भी लगाया है।

    न्यूज एजेंसी बर्नामा की मानें तो मलेशियाई विदेश मंत्री हसन ने बर्नामा ने कहा कि कंबोडिया के पीएम हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक पीएम फुमथाम वेचायाचाई सोमवार को मलेशियां पहुंचकर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री हसन ने कहा है कि दोनों देशों ने मलेशिया पर पूरा भरोसा भी जताया है और मुझे मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए कहा है। मैंने थाईलैंड और कंबोडिया के विदेश मंत्री से बात की और उन्होंने भी शांति की बात करते हुए कहा है कि इस मामले में किसी अन्य देश को शामिल नहीं करना चाहिए।

    आपको बता दें कि शुक्रवार को लेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम जो आसियान (ASEAN) मंच के अध्यक्ष हैं उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच में सीजफायर का प्रस्ताव रखा था। शनिवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी थाईलैंड और कंबोडिया के पीएम से बात करके सीजफायर करने का आग्रह किया था।

    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चार दिन पहले सीमा संघर्ष शुरु हुआ था और अब तक इसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दोनों देश के नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो संघर्ष शुरु होने के बाद से सीमा के पास सटे दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

  • IND vs ENG Test: शुभमन गिल ने तोड़ा रिकॉर्ड, कप्तानी पर उठ रहे सवालों का दिया करारा जवाब

    IND vs ENG Test: शुभमन गिल ने तोड़ा रिकॉर्ड, कप्तानी पर उठ रहे सवालों का दिया करारा जवाब

    खेल: भारत-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में हो रहे चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल छा गए हैं। आसमान में भारी बादल और आलोचनाओं के बीच शुभमन गिल ने अपने करियर की बहुत ही अहम पारी खेली है। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जब गिल क्रीज पर आए तो भारत की हालत बहुत खराब थी। पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इस दौरान स्कोर था शून्य और दो विकेट।

    कप्तानी पर उठे सवालों का दिया जवाब

    गिल की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। खासतौर पर इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान फील्डिंग सेटिंग्स और गेंदबाजों के बदलाव को लेकर परंतु गिल ने जवाब बल्ले के साथ दिया और वो भी मुश्किल हालातों में। 25 साल के कप्तान ने पॉइंट की दिशा में करारा कट मारते हुए अंतिम दिन सुबह शतक पूरा कर दिया। वह 78 रन पर नाबाद थे जब उन्होंने चौथे दिन तक दो सेशन तक केएल राहुल के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

    अपने नाम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    इस सीरिज में शुभमन गिल का यह चौथा शतक था। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सुनील गावस्कर (1971,1978), विराट कोहली (2014-15) ने ही किया था। उन्होंने डॉन ब्रैडमेन का 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरिज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान अब तक गिए हैं। वहीं ब्रेडमैन ने 1938 एशेज में 4 शतक लगाए थे। गिल अब एक सीरीज में 700+ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यशस्वी जयसवाल के 712 रन को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ सुनील गावस्कर (774 रन, वेस्टइंडीज 1971) है। गिल ने पारी की शुरुआत हैट्रिक बॉल का सामना करते हुए । इसके दबाव में झुकने की जगह पलटवार कर दिया। सॉफ्ट हैंड्स और सटीक फुटवर्क की मदद से उन्होंने रन बटोरने शुरु कर दिए और फिर टेस्ट बल्लेबाजी की रफ्तार में रम गए।

    इस वजह से खास है गिल की पारी

    गाबा पर खेली गई 2021 में उनकी 91 रन की पारी सबसे ज्यादा चर्चित थी। यह शतक अलग था। कप्तानी के दवाब इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों और टीम के संकट में यह पारी परिपक्वता और धैर्य का प्रतीक बन गई। राहुल के साथ 188 रनों की साझेदारी ने भारत को संभाला। दोनों ने लगातार दो सेशन इंग्लैंड के तेज और स्पिन आक्रमण को झेला। जेम्स एंडरसन जैसे गेंदबाज की नई गेंद की स्पेल को उन्होंने शांतिपूर्वक खेला और पहली बार सीरीज में एक जोड़ी ने लगातार दो सत्रों के साथ दबदबा बनाया। पारी के दौरान शुभमन को उंगली पर चोट लग गई। इसके बाद गिल टस से मस नहीं हुए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की ओर कभी घबराए नहीं। दौरे से पहले उन्होंने कहा था कि वह कप्तानी और बल्लेबाजी को अलग रखना चाहते हैं और इस पारी में उन्होंने सचमुच वह संतुलन दिखाया।