Blog

  • भारत के खिलाफ बोलना पाक कॉमेडियन को पड़ा महंगा, Chal Mera Putt-4 Movie में लगा झटका

    भारत के खिलाफ बोलना पाक कॉमेडियन को पड़ा महंगा, Chal Mera Putt-4 Movie में लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व अभिनेता अमरिंदर गिल की आगामी फिल्म Chal Mera Putt-4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं इस फिल्म में पाकिस्तानी कॉमेडियन व अभिनेता इफ्तिखार ठाकुर को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इफ्तिखार ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद अब इफ्तिखार ठाकुर की इस फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में उसके सीन काटकर बड़ा झटका दिया गया है। जारी हुए ट्रेलर में अन्य पाकिस्तानी कलाकार जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन इफ्तिखार ठाकुर के रोल को इतनी तवज्जो नहीं दी गई।

    गौर हो कि पिछले तीन पार्ट्स में फिल्म ‘चल मेरा पुत्त’ सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके बाद अब इस फिल्म का चौथा पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ है। पूरे ट्रेलर में इफ्तिखार ठाकुर के महज 5 सीन रखे गए हैं। यहीं नहीं, इफ्तिखार ठाकुर का एक ही बयान आखिरी में रखा गया है। खास बात यह है कि बयान के बाद की उनका एक बेइज्जती वाला सीन रखा गया है। इस सीन में ठाकुर को कहा जाता है कि “तुम में गैरत और छित्तरों की कमी है।” यह लाइन न सिर्फ उनके किरदार बल्कि उनकी छवि पर भी तंज कसती हुई प्रतीत होती है। बता दें कि इफ्तिखार ठाकुर लगातार पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर गलत बयानबाजी करते आ रहे है।

    बता दें कि पहले इफ्तिखार ठाकुर को इस फिल्म सीरीज का एक महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता था। मगर, इस बार लगता है कि उनकी भूमिका को कम कर एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब उनके बिना भी यह सीरीज आगे बढ़ सकती है। दरअसल, इफ्तिखार ठाकुर ने एक यह विवादित बयान यह भी दिया था कि पंजाबी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों के बिना नहीं चल सकतीं। पंजाबी इंडस्ट्री की 300 से 350 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट हमारे कलाकारों पर है। ‘चल मेरा पुत्त’ का चौथे पार्ट के आयोजकों की ओर से इसकी रिलीज डेट 1 अगस्त निर्धारित कर दी गई है। मगर, अभी भी भारत में इसके प्रदर्शन को लेकर मामला सेंसर बोर्ड में फंसा हुआ है। अभी तक फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से मंजूरी नहीं मिली है।

  • Operation Sindoor: लोकसभा में चर्चा से पहले आया शुभम की पत्नी ऐशन्या का बयान

    Operation Sindoor: लोकसभा में चर्चा से पहले आया शुभम की पत्नी ऐशन्या का बयान

    नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में आज से पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ी चर्चा होने वाली है। ऐसे में संभावना यह जताई जा रही है कि सत्तारुढ़ और विपक्षी दलों के बीच तीखी टक्कर देखने को मिलेगी। इसको लेकर दोनों सदनों में 16 घंटे तक चर्चा होगी। चर्चा से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने मीडिया के साथ बात की। ऐशन्या ने कहा कि आज की चर्चा सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद को खत्म करने को लेकर होनी चाहिए क्योंकि पीएम सर ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर चलता रहेगा और अब इस ऑपरेशन में आगे क्या होगा। ऐशन्या ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मामले में राजनीति नहीं होगी। देश के अंदर और बाहर किस तरह से आतंकवाद खत्म होना चाहिए इस पर चर्चा होनी चाहिए। मेरे पति शुभम के बारे में बात हो और पहलगाम आतंकी हमले में जिन 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनको भी इज्जत मिले। किसी भी तरह की इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से उम्मीद है कि सरकार आतंकी हमले के शिकार लोगों के लिए कुछ तो करेगी और उन्हें शहीद का दर्जा देगी लेकिन इस दौरान जब ऐशन्या से यह पूछा गया कि चर्चा से पहले एक पूर्व वित्त मंत्री ने यह बयान दिया है कि आतंकी हमले को अंजाम देने वाली पाकिस्तानी नहीं थे। इस पर ऐशन्या ने कहा कि जब तक इनके परिवारों के साथ ऐसा नहीं होगा तब तक नेता खुलकर बोल नहीं पाएंगे। ऐशन्या ने कहा कि पाकिस्तान आंतकियों को पनाह देता आया है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय आर्मी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि – मैं जवानों के साथ मिली हूं उनके अंदर हमले को लेकर गुस्सा है। हमारी आर्म फोर्स मजबूत है परंतु आतंकी कायर है।

    आतंकवाद के खिलाफ क्या कदम उठाए जा रहे हैं

    आगे उन्होंने कहा कि आज की चर्चा इस पर भी होनी चाहिए कि हम पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आखिर क्या कदम उठा रहे हैं। ऐसे में आज का दिन सिर्फ पहलगाम में मारे हुए लोगों के लिए होना चाहिए। ऐशन्या ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी कैंपों को खत्म कर देना कार्रवाई है। ऑपरेशन सिंदूर एक बड़ा ऑपरेशन था मुझे आज सरकार से बहुत उम्मीद है। आतंक तभी खत्म होगा जब ऑपरेशन चलेगा हमारे जवान बहुत मजबूत हैं। ऐशन्या ने सीजफायर पर ट्रंप की भूमिका पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर डर नहीं है। ट्रंप के मन में कुछ चीेजें होगी। शायद यही कारण था कि सीजफायर हुआ है। ऐसे में उन्हें भी 26 लोगों को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। मुझे भारतीय सेना पर गर्व है।  
  • Jalandhar News: ATP सुखदेव वशिष्ठ और महेश मखीजा कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ATP सुखदेव वशिष्ठ और महेश मखीजा कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    आज विधायक रमन अरोड़ा की भी होगी कोर्ट में पेशी

    जालंधर, ENS:  भ्रष्टाचार के मामले में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा को लेकर पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंच गई है, जहां दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद राजन को कोर्ट ने विजिलेंस का सहयोग देने के आदेश दिए। आज रमन अरोड़ा को समधी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट समधी के मामले में 5 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।    
  • Punjab News: इस इलाके से तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना हुई Special Train, मिलेगी ये खास सुविधा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना हुई Special Train, मिलेगी ये खास सुविधा, देखें वीडियो

    पठानकोट: रेलवे विभाग ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ‘भारत गौरव यात्रा’ नामक यह ट्रेन आज 28 जुलाई को पठानकोट से रवाना हुई और यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मरकापुरम और तिरुपति जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। इस 13 दिवसीय यात्रा का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और तीर्थयात्रियों को एक ही यात्रा में कई पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन पठानकोट, जालंधर सिटी, लुधियाना और चंडीगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, ताकि इन क्षेत्रों के तीर्थयात्री भी इस सेवा का सीधा लाभ उठा सकें।

    यह ट्रेन आज सुबह पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। स्टेशन पहुंचने पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस ट्रेन का रिबन काटने के लिए एक यात्री को बुलाया गया था। इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है। 13 दिनों तक दक्षिण भारत के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद, यह ट्रेन 9 अगस्त को पठानकोट वापस आएगी।

    कैटरिंग मैनेजर के पद पर तैनात नंद किशोर ने बाताया कि यह ट्रेने साउथ यात्रा के लिए रवाना हुई है। ट्रेन में सफाई व्यवस्था का पूरा प्रबंध किया गया है। हर कोच में एक सफाई कर्मी होगा, जो समय-समय पर सफाई करेगा। वहीं यात्रियों के लिए खाने पीने का भी खास प्रबंध किया गया है। हर कोट में एक टूरिस्ट गाइड रखा गया है। जो यात्रियों के यात्रा संबंधी गाइड करता रहेगा। यह पूरी सुविधा आईआरटीसी की ओर से दी जाएगी।

  • Punjab News: विवादों में घिरा क्रिश्चियन प्रोग्राम, इन संगठनों ने विरोध में किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा क्रिश्चियन प्रोग्राम, इन संगठनों ने विरोध में किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसर: प्यार के नाम पर होने वाले 30 जुलाई को क्रिश्चियन समुदाय द्वारा आयोजित प्रोग्राम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैकि प्यार के नाम का संदेश कार्यक्रम अब विवादों में फंस गया है। दरअसल, क्षेत्र की कई धार्मिक संगठनों ने इस आयोजन के विरोध का ऐलान कर दिया है। हिंदू संगठन, वाल्मीकि संघ और निहंग सिख संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्यक्रम किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। विरोध कर रहे संगठनों का दावा है कि यह आयोजन धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

     

    आरोप है कि इसके पीछे कोई छुपा हुआ कोई एजेंडा हो सकता है। संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस कार्यक्रम को रोका नहीं गया तो वे अपनी रणनीति के अनुसार कदम उठाएंगे। हालांकि, क्रिश्चियन समुदाय की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन विरोध तेज होने के कारण प्रशासन के लिए यह एक चुनौती बन गया है। अब देखना यह है कि आखिरकार यह कार्यक्रम होता है या नहीं।

  • Laughter Chefs 2 के विजेता बने एल्विश-करण, Trophy के साथ जमकर दिए पोज

    Laughter Chefs 2 के विजेता बने एल्विश-करण, Trophy के साथ जमकर दिए पोज

    मुंबई: कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले हो गया है। कुछ दिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अली गोनी और रीम शेख ने इस सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की थी लेकिन अब ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ के असली विनर की तस्वीर सामने आ गई है। ट्रॉफी करण कुंद्रा और एल्विश यादव के नाम हुई है। इस तस्वीरों में एल्विश और करण एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

    दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि ‘लॉफ्टर शेफ 2’ के ग्रैंड फिनाले में सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थी। वह अपनी अपकमिंग रियलिटी शो ‘पत्नी और पंगा का’ प्रमोशन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी काफी मस्ती की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। सोनाली बेंद्रे के साथ बिग बॉस 18 के विनर मुनव्वर फारुकी भी नजर आए। आपको बता दें कि एल्विश यादव का कलर्स के साथ यह दूसरा शो था। इससे पहले उन्होंने बतौर वाइल्ड कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ‘लॉफ्टर शेफ्स’ की बात करें तो इसकी मेजबानी भारती सिंह कर रही थी। वहीं शेफ हरपाल सिंह सोखी जज की भूमिका में नजर आए थे। दूसरे सीजन में अंकिता, विक्की, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, निया शर्मा, अली गोनी, रीम शेख, रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य बतौर कंटेस्टैंट शामिल हुए थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

  • Oyo Hotel में संदिग्ध हालत में मिली ICICI Bank कर्मी महिला की लाश

    Oyo Hotel में संदिग्ध हालत में मिली ICICI Bank कर्मी महिला की लाश

    फरीदाबाद: आईपी कॉलोनी स्थित ओयो होटल के रूम में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ओयो होटल में प्रेमिका की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि कपल ने कुछ घंटे के लिए रूम लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान दिल्ली निवासी 33 वर्षीय शिब्बा के रूप में हुई। वह नीलम-बाटा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर कार्यरत थी।

    बताया जा रहा हैकि मृतिका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी और अभी अविवाहित थी। मां को संभालने के लिए उसने शादी नहीं की थी। करीब 20 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। कोई भाई नहीं है।वहीं, नौकरी करके परिवार को संभालती थी। शिब्बा की मां रजिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी गली में रहने वाले दीपक नामक युवक ने बेटी शिब्बा की होटल में ले जाकर हत्या कर दी। वहीं शिब्बा के मामा रियाजुद्दीन ने बताया कि वह सुबह आफिस के लिए निकली थी। दोपहर में मां को फोन कर खाने के बारे में पूछा। लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को परेशानी हुई।

    परिजन रातभर उसके मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे। घंटी बजती रही, लेकिन फोन उठा नहीं। इसके बाद परिजन शुक्रवार दोपहर को एफआईआर दर्ज कराने फरीदाबाद आने वाले थे, तभी दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने शिब्बा के घायल होने की खबर दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। सभी बीके अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत की जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार ICICI बैंक में काम करने वाली शीबा और दीपक के बीच पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की आए दिन मुलाकात होती थी।

    दीपक ने शीबा से शादी का वादा भी किया था। बीते दिनों दोनों ने ओयो में कुछ घंटे के लिए कमरा बुक किया था और यहां रोमांस करने पहुंचे थे। लेकिन कुछ ही घंटे बाद होटल के कमरे में शीबा की संदिग्ध हालत में लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो शीबा की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके साथ ही बताया गया कि शीबा दूसरे धर्म की थी और दीपक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसे परेशान होकर दीपक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शीबा की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में हुआ भारी हंगामा, दी धमकियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में हुआ भारी हंगामा, दी धमकियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बीते दिन ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी के बाद 3 मरीजों की मौत होने का मामला अभी थमा नहीं है कि आज सुबह भी एक नए मामले में अस्पताल में हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में पर्ची काटने को लेकर मरीज और स्टाफ कर्मी में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गाली गालौच और हाथापाई करने के आरोप लगाए है। घटना को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला।


    अस्पताल के स्टाफ कर्मी रविंदर सिंह का कहना है कि मरीज लाइन तोड़कर पर्ची कटवाने के लिए आ गया। इस दौरान स्टाफ कर्मी ने उसे लाइन में आकर काम करवाने के लिए कहा। रविंदर ने आरोप लगाए है कि मरीज ने गालियां निकालनी शुरू कर दी और बाहर आने की धमकियां देने लग गया। रविंदर ने कहा कि दूसरे स्टाफ कर्मी ने उसे गालियां निकालने से मना किया तो उसके बाद मरीज द्वारा उस पर 3 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए गए।

    रविंदर सिंह ने कहा कि वह घटना को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत देंगे। स्टाफ कर्मी ने कहा कि लाइन में आने वाले दूसरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने सिक्योरिटी लगाने की प्रशासन से अपील की। वहीं मरीज ने कहा कि वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ा था। जहां पर्ची काटने के दौरान स्टाफ कर्मी सिख व्यक्ति ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे जातिसूचक शब्द कहे। मरीज ने कहा कि स्टाफ कर्मी ने  3 हजार रुपए लिए। मरीज ने कहाकि उसके साथ स्टाफ के 2 कर्मियों ने हाथापाई की।

    इस घटना को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते सिक्योरिटी कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। लेकिन दूसरी ओर मरीज का कहना हैकि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलता, वह अस्पताल में तब तक धरना लगाकर बैठा रहेंगा।

     

     

  • Punjab News: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, 2 गंभीर रूप से जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, 2 गंभीर रूप से जख्मी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर कैंट में ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार दोनों कार सवार नौजवान आर्मी के जवान बताए जा रहे है। जिन्हें फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार के एयरबैग तक खुल गए। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हादसे के दौरान दोनों कार सवार नौजवान बुरी तरह कार में ही फंस गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

    दूसरी तरफ सिविल अस्पताल फिरोजपुर के डॉ. रिषभ ने बाताया कि उनके अस्पताल में 2 लोग गंभीर हालत में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर कैंट पुल के पास इनकी कार का एक्सिडेंट हुआ था। फर्स्ट एड देने के बाद दोनों को फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया है। एक की हालत गंभीर है। जख्मियों में से एक की पहचान हो चुकी है जिनका नाम दविंदर यादव है। दूसरी की पहचान की जा रही है।

  • World Nature Conservation Day: प्रकृति को बचाना है तो इन बातों पर जरुर करें गौर

    World Nature Conservation Day: प्रकृति को बचाना है तो इन बातों पर जरुर करें गौर

    लाइफस्टाइल: अब के समय में पर्यावरण को बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। इससे पर्यावरण संकट में पड़ चुका है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी आदतें सुधारने की जरुरत हैं ताकि इससे न हमारा लाइफस्टाइल बेहतर हो बल्कि प्रकृति को राहत भी मिले। आज वर्ल्ड नेचर कंर्सवेशन डे के मौके पर आपको 7 ऐसी आसान और असरदार आदतें बताते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में भी बदलाव लाएगी और धरती के लिए तोहफा बन जाएगी।

    बिजली बचाएं

    फोन, टीवी और लैपटॉप सभी की आदत बन चुकी है परंतु आज के समय में आपको यह संकल्प लेना पड़ेगा कि इसका जरुरत भर ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी चीजों को चलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करना पड़ता है। हमारा जरुरत से ज्यादा इन चीजों को इस्तेमाल करने से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती है और बिजली का बिल भी बढ़ता है।

    लोकल और सीजनल फल ही खाएं

    सीजनल फल-सब्जी खाना सिर्फ सेहत के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लोकल प्रोड्यूस को ट्रांसपोर्ट करने में कार्बन उत्सर्जन कम होता है।

    टूथब्रश, स्ट्रॉ और शेविंग ऐसी करें इस्तेमाल

    बांस का टूथब्रश, स्टील का स्ट्रॉ और रेजर की रीफिल जैसे छोटे-छोटे बदलावों के जरिए हम बदलाव ला सकते हैं। इससे प्लास्टिक कचरा 50 फीसदी तक कम होगा।

    ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं

    इन दिनों लोग घरों में पौधे तो लगा लेते हैं लेकिन उनका ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में इस प्रयास के साथ की पौधों की देखभाल करनी है रोज एक पेड़ का ख्याल रखें। साल में कम से कम एक पौधा जरुर लगाएं। इससे हवा शुद्ध होगी और मानसिक स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

    कपड़े का बैग करें इस्तेमाल

    हर बार जब आप सब्जी या ग्रॉसरी खरीदने के लिए जाएं तो एक कपड़े का बैग अपने साथ जरुर रखें। एक अनुमान के अनुसार, हर साल 5 ट्रिलियन प्लास्टिक बैग इस्तेमाल होते हैं। इससे नदियों, जंगलों और समुद्रों को नुकसान हो रहा है।

    पानी न करें बर्बाद

    5 मिनट से ज्यादा यदि आप नहाएंगे तो इसका अर्थ है कि करीबन 50 लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में यदि आप शॉवर टाइम कम करेंगे तो हर महीने तक सैंकड़ों लीटर पानी बचेगा।

    ऐसे ब्रांड्स का करें चयन

    फास्ट फैशन का चलन इन दिनों पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन गया है। हर सैकेंड दुनियाभर में एक ट्रक कपड़ा कचरे में चला जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि इस तरह के ब्रांड चुनें जो रिसायकल फैब्रिक इस्तेमाल करें या इनका उत्पादन कम करें।