Blog

  • Punjab News: बहन की हत्या के मामले में भाई ने जीजे पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    Punjab News: बहन की हत्या के मामले में भाई ने जीजे पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले में थाना मेहरबान के इलाके में पत्नी की हत्या करने के मामले में पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, मृतिका के भाई का आरोप है कि उसके जीजे के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और इसी के चलते उसने बहन की हत्या की है। वहीं पुलिस ने मृतिका के पति और उसके परिजनों पर आजमगढ़, फूलपुर थाना में महिला की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस केस में जीरो एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब थाना मेहरबान की पुलिस भी जांच में जुट गई है।

    दरअसल ये मामला 21 मार्च 2025 का है। मृतक महिला प्रतीभा यादव के भाई विपिन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन, प्रतिभा यादव, की शादी वर्ष 2016 में सर्वेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सर्वेश के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई थी। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भाई का आरोप है कि प्रतिभा का ससुराल परिवार उसे लगातार प्रताड़ित करता था। 18 मार्च 2025 को प्रतिभा ने फोन पर अपने भाई को बताया कि उसका पति और ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

    इसके कुछ दिनों बाद, 21 मार्च 2025 को, यह दुखद खबर सामने आई कि सर्वेश यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रतिभा की हत्या कर दी। इस मामले में फूलपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 103(1) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना मेहरबान के एएसआई राधे श्याम ने कहा कि मृतक महिला ने यहां सुसाइड किया था। अब पता नहीं किन कारणों से उसके भाई ने आजमगढ़ में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल मामले की अभी जांच जारी है।

  • Punjab News: सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा बयान

    Punjab News: सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा बयान

    पटियाला: पंजाब रोडवेज, पंजाब बीआरटीसी, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि सोमवार यानी आज से शुरू की जाने वाली अनिश्चित समय की हड़ताल को कर्मियों ने स्थगित कर दिया है।

    बताया जा रहा हैकि कर्मचारी यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ प्रधान हरेश कुमार विक्की और संयुक्त सचिव जागतार सिंह मुताबक, ट्रांसपोर्ट मंत्री ने सोमवार को यूनियन के नेताओं से बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा है कि इस बातचीत के बाद भी यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे सभी अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

  • करंट फैलने से औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 32 घायल, देखें वीडियो

    करंट फैलने से औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 32 घायल, देखें वीडियो

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में रविवार रात को सावन के तीसरे सोमवार पर रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। इसी दौरान करीब 2 बजे मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। अवसानेश्वर मंदिर में बंदरों द्वारा बिजली का तार तोड़ दिया गया था। इसके बाद तार गिरने से वहां टीन शेड में करंट फैल गया और भगदड़ मच गई।

    हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटा, जिससे वहां टीन शेड में करंट आ गया और लोग घबरा गए। इसी से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। हादसे में कम से कम 32 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि मरने वालों में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य 30 वर्षीय श्रद्धालु शामिल है। 30 साल के श्रद्धालु ने त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान दम तोड़ा। अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी में कुल 10 घायल लाए गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने के चलते उनको उच्च स्तरीय केंद्र रेफर किया गया।

    वहीं हैदरगढ़ सीएचसी में 26 घायलों को भर्ती कराया गया, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया, जिससे टीन शेड में करंट आ गया। इसके बाद परिसर में भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो व्यक्तियों की जान गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सीएचसी एवं जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मंदिर में स्थिति सामान्य है। बाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना दोबारा शुरू कर दी।

     

  • ED ने फिर भेजा गूगल और मेटा को समन

    ED ने फिर भेजा गूगल और मेटा को समन

    नई दिल्ली: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के मामले में टेक दिग्गज गूगल और मेटा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर समन भेजा है। इन दोनों टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों को 28 जुलाई (सोमवार) यानी आज ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले इन दोनों टेक कंपनियों को 21 जुलाई को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हो पाए थे। ऐसे में ईडी ने दोनों कंपनियों को दोबारा समन भेज कर 28 जुलाई को पेश होने के लिए कहा। बता दें कि ईडी की जांच उन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर केंद्रित है जो कथित तौर पर अवैध जुए और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।

    ईडी का आरोप है कि गूगल और मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर इन अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को विज्ञापनों के जरिए बढ़ावा दिया और इनकी पहुंच को व्यापक बनाने में मदद की। जांच में पाया गया कि ये ऐप्स स्किल-बेस्ड गेमिंग के नाम पर अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे हवाला चैनलों के माध्यम से छिपाया गया ताकि जांच से बचा जा सके। ईडी ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को गूगल और मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर प्रमुखता से प्रदर्शित होने का आरोप लगाया है, जिससे इनके यूजर्स बढ़े।

    10 जुलाई को ईडी ने इस मामले में 29 मशहूर हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनमें अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, मंचू लक्ष्मी और अनन्या नगेला शामिल थें। इसके अलावा, टीवी कलाकार, होस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, हर्षा साय और बय्या सनी यादव के नाम भी जांच में हैं। इन पर जंगली रम्मी, ए23, जीतविन, परिमैच और लोटस 365 जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रचार का आरोप है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।

    यह जांच पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867 और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हो रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज पांच एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की। मार्च में, साइबराबाद पुलिस ने भी विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज सहित कई हस्तियों के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया था। हालांकि, इन हस्तियों ने सफाई दी कि वे किसी अवैध ऐप का प्रचार नहीं कर रहे थे। ईडी अब इन सभी मामलों की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

     

  • Punjab News: Medical दुकान पर पिता-पुत्र पर हमला, देखें CCTV

    Punjab News: Medical दुकान पर पिता-पुत्र पर हमला, देखें CCTV

    मोहालीः मेडिकल दुकान पर पिता-पुत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मोहाली के फेज-10 की है। जिसका अब सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मेडिकल की दुकान चलाने वाले हरमिंदर सिंह बिंद्रा ने बताया कि पड़ोसियों की भी मेडिकल की दुकान है। जिसको लेकर उनके बीच पहले भी अक्सर झगड़े होते रहे हैं। कुछ महीने पहले दुकानदार ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाया था, जिसकी एफआईआर फेस-11 थाने में दर्ज हुई थी। अब फिर से बाहर से लोगों को बुलाकर दुकान के अंदर घुस मारपीट की गई। हमलावर उनके बेटे को घसीटकर बाहर ले गए और फिर जमकर पीटा गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसके बारे में पुलिस भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन पिता-पुत्र की सरेआम पिटाई से पूरा परिवार सदमे में है। बिंद्रा ने बताया कि जब वह रात को दुकान बंद करके घर लौटते हैं, तो उन्हें हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं उन पर फिर से हमला न हो जाए, क्योंकि उनकी बेटी भी दुकान में बैठी होती है। इससे पहले भी दो बार झगड़े हो चुके हैं। जल्द ही पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
  • Punjab News: 14 साल के खिलाड़ी का गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    Punjab News: 14 साल के खिलाड़ी का गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    अमृतसरः जिले के गांव खंभे राजपूतों में 8 मार्च को फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान 14 वर्षीय गुरसेवक सिंह को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने वाले का पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया। एनकाउंटर के दौरान करण सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। डीएसपी जंडियाला गुरु रविंदर सिंह ने बताया कि थाना महिता की पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के नेतृत्व में बोजा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी।

    जांच के दौरान करण सिंह बाइक पर आया और नाके से भागने का प्रयास करते हुए उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें वह जख्मी हो गया। आरोपी के पास से एक 9 मिमी पिस्टल, तीन जिंदा राउंड और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी थाना महिता में दर्ज मामले में आरोपी था।

    यह उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को गांव खंभें राजपूताना में हो रहे फुटबॉल मैच के इनाम वितरण समारोह के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से गुरप्रीत सिंह उर्फ फौजी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी, जिसमें एक गोली 14 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी गुरसेवक सिंह को लगी थी। घावों की ताब न झलते हुए गुरसेवक की मौत हो गई थी। उक्त मामले के बाद लगातार पुलिस द्वारा कथित आरोपी की तलाश की जा रही थी और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Punjab News: गाड़ी चालक के कत्ल मामले में आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़

    Punjab News: गाड़ी चालक के कत्ल मामले में आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़

    फरीदकोट: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं एक सप्ताह पहले जिले के गांव बहमण वाले में 3 अज्ञात बाइक सवारों ने एक इनडैवर गाड़ी के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी पोस्ट के जरिए गैंगस्टर लक्की पटियाला द्वारा ली गई थी, जो बम्बिहा गैंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि यह हत्या जुगनू नामक व्यक्ति ने की थी, लेकिन उसकी झूठी पहचान उसके ड्राइवर यादविंद्र सिंह ने दी थी, जो फरीदकोट के गांव बहमण वाले में एक भोज समारोह में शरीक होने आया था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी हुई थी और कल पुलिस ने चिंकी नामक एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार किया था, जिसे फरीदकोट लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल उन्होंने फरीदकोट के रबड़ सिखां वाले जंगल में छुपा दी थी। आज सुबह जब निशानदेही के लिए पुलिस पार्टी ने चिंकी को रबड़ सिखां वाले जंगल में लाया तो उसने पहले से रखे पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी और दूसरी गोली डीएसपी जतिन्दर सिंह के बहुत ही करीब से गुजर गया।

    इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शूटर पर फायर किया, जिसमें उसकी टांग में गोली लगी और वह गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर हिरासत में ले लिया और घायल हालत में उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भेजा गया। इस मौके एसएसपी डॉ. प्रविण जैन ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद लगातार जांच के दौरान पुलिस को उनके समर्थन में सहायता कर रहे व्यक्तियों के नामज़द किया गया था, जिनसे पूछताछ के दौरान इन शूटरों की पहचान हुई। इसी दौरान चिंकी नामक एक शूटर की गिरफ्तारी हो गई थी, जिसे हरियाणा से गिरफ्तार कर फरीदकोट लाया गया था। उन्होंने बताया कि उसके साथ दो और शूटरों की भी पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: अस्पताल के बाहर नशे में धुत्त छोटे हाथी चालक ने मचाया उत्पाद, घर और वाहन में मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल के बाहर नशे में धुत्त छोटे हाथी चालक ने मचाया उत्पाद, घर और वाहन में मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के घाटला माला चौक के पास केडी अस्पताल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जानकारी मुताबिक एक छोटे हाथी के ड्राइवर ने शराब के नशे में धुत्त एक कोठी के दरवाजे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी कोठी की दीवार तोड़कर अंदर तक घुस गया।

    हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ड्राइवर अपनी ही गाड़ी में फंस गया, जिसे लगभग एक घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद छोटे हाथी के दरवाज़े को तोड़कर बाहर निकाला गया। घायल हालत में ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस दौरान छोटे हाथी ने सड़क पर खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मारी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा कि ड्राइवर ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वह होश में नहीं था। अगर हादसा दिन के समय होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि लगभग पौने घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और लोगों ने मिलकर ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल इलाज के लिए भेजा।

  • Hotel Samrat International में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

    Hotel Samrat International में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

    पटना: राजधानी पटना के मशहूर होटल सम्राट इंटरनेशनल में रविवार-सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला इलाके की है। घटना के दौरान होटल में करीब 25-30 लोग मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घबराकर कुछ लोग खिड़की से कूद गए। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

    लगभग 5 लोगों को PMCH में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की गश्त टीम ने आग देखी और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कुछ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने करीब 15 लोगों को आगे से निकालकर बचाया।

    आग की लपटें उठता देख होटल में रूम में मौजूद कुछ लोगों ने खिड़की से छलांग लगा दी। इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। 5 घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आग इतनी तेज थी कि पास की बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। बताया जाता है कि जब होटल सम्राट में आग लगी, तो वहां लगभग 25-30 लोग थे। आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था। होटल में मौजूद तीन लोगों ने खिड़की से छलांग लगा दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

  • Stock Market: लाल निशान पर खुले Sensex और Nifty, ऑटो और FMCG में तेजी

    Stock Market: लाल निशान पर खुले Sensex और Nifty, ऑटो और FMCG में तेजी

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को गिरावट के साथ शुरूआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 163.12 अंक की गिरावट के साथ 81,299.97 अंक पर जबकि निफ्टी 50 भी गिरावट के साथ 24,782.45 अंक पर खुला।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। कोटक बैंक का शेयर 5.5% गिरा है। TCS और इंफोसिस 1.5 नीचे हैं। टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1.4% की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में 25 में गिरावट और 25 में तेजी है। NSE का रियल्टी इंडेक्ट 2.16% गिरा है। प्राइवेट बैंक, IT और मीडिया में भी 1% तक की गिरावट है। ऑटो और FMCG ऊपर हैं।

    NSDL समेत 14 IPO मचाएंगे शेयर बाजार में धमाल
    शेयर मार्केट में इस सप्ताह जोरदार हलचल देखने को मिलेगी। 28 जुलाई से शुरू हुए इस सप्ताह में कुल 14 नए आईपीओ लॉन्च होंगे। इनमें 8 मेनबोर्ड आईपीओ हैं, जबकि 6 SME आईपीओ हैं। इसके अलावा, 11 नए सार्वजनिक पेशकश की लिस्टिंग होने वाली है।

    बाजार में ये पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए नए मौके लेकर आ रहे है, खासकर तब जब EY की ग्लोबल IPO रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की पहली छमाही में IPO की संख्या में 30% की कमी आई थी। फिर भी, मजबूत आर्थिक संकेतक, सरकार का समर्थन और रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी बाजार को नई एनर्जी दे रहा है। ये सभी सार्वजनिक पेशकश 7000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की योजना बनाए हैं।