Blog

  • Punjab News: कुछ समय की बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, पानी से सड़कें हुई लबालब, देखें Live

    Punjab News: कुछ समय की बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, पानी से सड़कें हुई लबालब, देखें Live

    लुधियानाः पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम के अनुसार पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा सहित उत्तरी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं लुधियाना में कुछ देर के लिए हुई बरसात ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है।

    दरअसल, लुधियाना में आधा घंटे हुई बरसात से ग्यासपुरा में सड़के पानी से लबालब हो गई। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डॉयरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल अनुसार 28 से 30 जुलाई तक पंजाब में मानसून एकदम सक्रिय होगा।

    कुछ जिलों में हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार जिला जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।

     

  • Operation Mahadev: श्रीनगर में पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

    Operation Mahadev: श्रीनगर में पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आतंकी हमले में शामिल टीआरफ (The Resistance Front TRF) के तीन आतंकी मार गिराए हैं। आपको बता दें कि इस ऑपरेशन को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। सुरक्षाबल इलाके में पहले ही सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान उन्हें इन आतंकियों के बारे में पता चला तो उन्होंने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। आपको बता दें कि लिडवास श्रीनगर का बाहरी और घना जंगलों वाला क्षेत्र है। यह त्राल से पहाड़ी रास्ते के जरिए जुड़ता है। इस इलाके में पहले भी टीआरएफ की आंतकी गतिविधियों की खबरे सामने आती रहती है। इस ऑपरेशन को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है उन्होंने ही तीन आंतकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इसी दौरान सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्सों में अभी भी चल रहा है। यह वही क्षेत्र है जहां पर जनवरी में भी टीआरएफ का एक ठिकाना ध्वस्त किया गया था। बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले ही संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था।

    जंगलों में अभी भी छिपे हो सकते हैं आंतकी

    दाछीगाम में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी हुई थी। इसके कारण इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा पूरे इलाके को ही घेर लिया गया और ऑपरेशन तेज कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को यह शक है कि जंगलों में अभी भी टीआरएफ के और आतंकी छिपे हो सकते हैं। आपको बता दें कि दाछीगाम जंगल पहले से ही टीआरएफ का मुख्य हाइलाइट माना जाता है। इसी ग्रूप के द्वारा हाल ही में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली गई थी। इसमें एक जवान शहीद हुआ था और तीन घायल हुए थे।

    पहलगाम में 26 लोगों की हुई थी हत्या

    इसी साल 2025 में पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने देश को हिला देनी वाली घटना को अंजाम दिया था। इस हमले को पांच आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया था जो कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी प्रॉक्सी संगठन टीआरफ के सदस्य ही बताए गए थे। आतंकियों ने वहां पर मौजूद टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिसमें 26 लोगों को मौत हो गई थी। इसमें से ज्यादा हिंदू समुदाय के ही लोग थे जिनको नाम पूछकर आंतकियों ने गोली मार दी थी।

    ऑपरेशन सिंदूर किया था लॉन्च

    भारत सरकार की ओर से इस हमले का जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसके अंतर्गत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकियों ठिकानों पर स्टीक एयर स्ट्राइक हुई थी। ये ठिकाने बहावलपुर और मुरिदके जैसे इलाकों में स्थित थे जो कि लश्कर जैसे आतंकी संगठनों का गढ़ माने जाते हैं। इस हमले में कई हाई-वैल्यू टारगेट्स मार गिराया गया और आतंक फैलाने वाले इनफ्रास्ट्रक्चर को तबाह किया गया था।
  • Punjab News: सरेआम सड़क पर शव फेंककर बाइक सवार हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम सड़क पर शव फेंककर बाइक सवार हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के एक बार फिर से सड़क पर शव फेंककर बाइक सवारों के फरार होने के घटना सामने आई है। दरअसल, ग्यासपुरा में सड़क पर लाश फेंककर बाइक सवार चालक फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप तिवाड़ी निवासी महादेव नगर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर परिवार का कहना हैकि उनके बच्चे का कत्ल किया गया है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 व्यक्ति सड़क पर शव को फेंककर फरार हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि दिन दहाड़े सड़क को शव फेंककर दोनों बाइक सवार मौके से चले जाते है। दोनों शव को दीवार के साथ इस तरह लगा जाते है ताकि किसी को लगे वह नशे में धुत्त है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से लोग भी आ-जा रहे है। बता देंकि इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास से कुछ दूरी पर बाइक सवारों द्वारा शव फेंकने का मामला सामने आया था। हालांकि उस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया था और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन लगातार दूसरा ऐसा मामला सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक प्रदीप तिवाड़ी के रिश्तेदार विजय ने बताय कि वह फोकल प्वाइंट इलाके में किसी फैक्ट्री में काम करता था। कल वह काम से वापस आया और गोल-गप्पे खाने का कहकर घर से गया था लेकिन देर रात तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। बापू मार्केट के पास देर रात प्रदीप का शव मिला है। वीडियो में नजर आ रहे युवक संदिग्ध है। वह लोग प्रदीप को कैसे जानते थे इस बारे भी अभी पता नहीं है। उधर, थाना डाबा की पुलिस मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा।
  • World Hepatitis Day 2025: ये 5 लक्षण देते हैं संकेत सड़ गया लिवर, भूलकर भी न करें Ignore

    World Hepatitis Day 2025: ये 5 लक्षण देते हैं संकेत सड़ गया लिवर, भूलकर भी न करें Ignore

    सेहत: हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो लाखों लोगों को प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट् के अनुसार, दुनिया में हर 30 में से 1 व्यक्ति को हेपेटाइटिस है। यदि इस बीमारी की समय पर जांच हो जाए तो यह बिल्कुल ठीक हो सकती है परंतु समस्या यह है कि बीमारी कोई लक्षण दिए चुपचुप बढ़ जाएगी इसके कारण जांच में मुश्किल हो जाती है। हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को हेपेटाइटिस नाम की बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक करना होता है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई ये पांच तरह की बीमारी होती है। यह इंफेक्शन फैलाने वाली बीमारी है। इस खास दिन पर लोगों को यह बताया जाता है कि वो बीमारी से कैसे बच सकते हैं।

    आखिर क्या होता है हेपेटाइटिस?

    टॉक्सिन या वायरल इंफेक्शन के कारण लिवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस कहते हैं। यदि यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे तो यह बीमारी क्रोनिक भी हो जाती है। इसके कारण सिरोसिस, लिवर फेल या कैंसर भी हो सकता है ऐसे में हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर उनकी जांच और इलाज करवाना बहुत ही जरुरी है।

    ऐसे करें लक्षणों की पहचान

    इसके लक्षण अक्सर नहीं दिखते परंतु यदि लगातार थकान रहे, बुखार, भूख न लगना, उल्टी जैसी दिक्कतें महसूस हो या लिवर में सूजन या खराबी के संकेत दिखे तो तुरंत सुस्त और पेट के ऊपरी हिस्से में अपच जैसे दर्द महसूस होगा। ज्यादा गंभीर मामलों में उनकी स्किन और आंखे पीली पड़ने लग जाती है। मल का रंग गहरा और मूत्र का रंग भी इस बीमारी के चलते फीका हो जाता है।

    टीका लगवाएं जरुर

    हेपेटाइटिस ए और बी के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली टीके मौजूद हैं। बच्चों, स्वास्थ्यकर्मियों, यात्रा एवं बीमारी के कारण जिन लोगों को ज्यादा खतरा है। इसके अलावा अच्छा हाईजीन रखें। यह इंफेक्शन संक्रमित खाने और पानी से फैलता है ऐसे में टॉयलेत का इस्तेमाल करने के बाद खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं। इससे भी इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    सुरक्षित यौन संबंध

    आपको बता दें कि हेपेटाइटिस बी और सी यौन संबंध के कारण भी फैल सकता है। ऐसे में यौन संबंध बनाते हुए कंडोम का इस्तेमाल करें इससे खतरा कम होगा। इसके अलावा मेडिकल और कॉस्मेटिक प्रोसेस के लिए एक्टिव रहें।

    पर्सनल चीजें शेयर न करें

    अपना सामान जैसे कि रेजर, टूथब्रश और नेल क्लिप्र जैसे सामान किसी के साथ भी शेयर न करें। इनमें खून के द्वारा फैलने वाले वायरस भी हो सकते हैं। इसमें हेपेटाइटिस बी और सी भी शामिल है। इसके अलावा शराब का ज्यादा सेवन न करें।    
  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की स्त्री विंग की अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की स्त्री विंग की अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से रखड़ पुनियां के पवित्र अवसर पर बाबा बकाला साहिब में आयोजित की जाने वाली बड़ी कॉन्फ्रेंस को लेकर अमृतसर में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पार्टी नेता उपकार सिंह संधू और स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी रजिंदर कौर जैतो ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाबियों को मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लामबंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित यह आयोजन रखा जा रहा है जो कि सिख समुदाय के लिए मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की मिसाल बनेगा।

    संधू ने राजस्थान की घटना का उल्लेख करते बताया कि एक सिख लड़की को केवल ककार पहनने के कारण परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया, जो संवैधानिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मौके पर बीबी रजिंदर कौर जैतो ने महिलाओं को जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मानवाधिकारों और सिख इतिहास की रक्षा करने वाली पार्टी है। सिमरजीत सिंह मान की प्रशंसा करते कहा कि वह ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने करियर की कुर्बानी देकर समुदाय की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। चाहे वह 2002 के गुजरात दंगे हों या बाबरी मस्जिद की घटना या किसी भी धर्म के लोगों पर हुए अत्याचार। मान ने हर मौके पर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

    उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर द्वारा रखड़ पुनियां दिवस पर आयोजित की जाने वाली कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बड़ा संदेश भारतीय सरकार तक पहुंचाया जाएगा कि सिख समुदाय अपने मानवाधिकारों, धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए एकजुट है। तरनतारन में होने वाले जिम्मनी चुनावों को लेकर जब उनसे सवाल किया तो संधू ने कहा कि पीईसी की बैठक दो-तीन दिनों में होगी, जिसमें यह फैसला होगा कि पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी या किसी और का समर्थन करेगी।

  • Jalandhar News: 3 मरीजों की मौत के मामले में Chandigarh से Civil Hospital पहुंची टीम, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 मरीजों की मौत के मामले में Chandigarh से Civil Hospital पहुंची टीम, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बीते दिन 3 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है  कि ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आ गई। जिसके कारण ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी हो गई और उसके कुछ देर बाद 3 मरीजों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते देर रात सेहत मंत्री बलबीर सिंह और डीसी हिमांशु अग्रवाल सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां सेहत मंत्री ने चंडीगढ़ टीम को मामले की जांच के आदेश दिए, वहीं डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस घटना को लेकर 9 मैंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जोकि बुधवार को मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं आज चंडीगढ़ से टीम जालंधर सिविल अस्पताल में मामले की जांच करने पहुंची है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर आज सिविल अस्पताल में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए मोहिंदर भगत ने कहाकि इस घटना की सूचना मिलने पर देर रात सेहत मंत्री बलबीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर, एमएस सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले का उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने कहाकि वह कल किसी काम के सिलसिले के कारण जांलधर से बाहर थे, जिसके कारण वह कल अस्पताल नहीं पहुंच पाए। लेकिन आज अस्पताल में इस घटना को लेकर डॉक्टरों से मामले संबंधी जायजा लिया गया। मोहिंदर भगत ने कहा कि यह दुखदायी घटना है। उन्होंने कहाकि मामले के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं यह घटना दोबारा ना हो उसके लिए भी जांच चल रही है।

    मोहिंदर भगत ने कहाकि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया। उन्होंने इस घटना को राजनीतिक रूप ना देने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि चंडीगढ़ से डायरेक्टर सहित टीम आई है और वह गहनता से मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर विपक्ष नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को कैबिनेट मंत्री ने बे बुनियाद बताया है। बता दें कि बीते दिन सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री ने कहा है कि मामले की जांच करने के लिए चंडीगढ़ से हेल्थ डायरेक्टर व उनकी टीम सिविल अस्पताल में घटना का जायजा लेंगी। टीम जो रिपोर्ट पेश करेगी उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहाकि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। ऐसे में कमेटी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। डीसी ने कहाकि सिविल सर्जन से भी घटना को लेकर बात की गई है। वहीं डीसी ने भी माना है कि प्लांट में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मरीजों की मौत इस घटना के बाद हुई है। ऐसे में अभी मरीजों की मौत को लेकर ऑक्सीजन की कमी को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि कमेटी मामले की जांच के बाद बुधवार को रिपोर्ट सौंपेगी। डीसी ने कहाकि मामले में अगर कोई लापरवाही पाई गई तो जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    सेहत मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई चेंज के दौरान कंप्रेशर कम हो गया था। तीन मरीजों में से 2 मरीज मल्टी ऑर्गन फेल थे और वेंटिलेटर पर थे। तीनों मरीजों की मौत के समय में अंतर है। उन्होंने कहा कि तीनों मरीजों की मौत की जांच होगी जांच और इसमें जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेहत मंत्री ने कहाकि सही कारण का पता लगाया जा रहा है। चंडीगढ़ से आने वाली हेल्थ डायरेक्टर की टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सोंपने के लिए कह दिया है। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीन मरीजों की मौत का कारण पता करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Punjab News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने Doctor सुमित सोफत पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    Punjab News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने Doctor सुमित सोफत पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

    लुधियानाः शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह आरोप डॉक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला गगनदीप कौर (38) ने लगाए है। महिला का आरोप है कि पिछले 15 साल से वह डॉक्टर और वकील डॉ. सुमित सोफत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया।

    गगनदीप कौर ने बताया कि उनके और डॉ. सुमित के 2 बच्चे हैं, लेकिन जब उन्होंने अपने रिश्ते को वैवाहिक रूप देने की बात की, तो डॉक्टर ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कुछ महीने पहले गगनदीप को पता चला कि डॉ. सुमित की पहले से शादी हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में बात की और तलाक लेने को कहा, तो डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि 26 जुलाई की रात डॉक्टर ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उन्हें धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और मारपीट की। जिसके बाद वह किसी तरह घर से बाहर निकलीं और गुरुद्वारा साहिब में रात बिताई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुमित उन्हें धमकाते रहते हैं।

    27 जुलाई को गगनदीप ने थाना डिवीजन नंबर 8 लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर डॉक्टर सुमित सोफत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

  • CRPF जवान का गोली मारकर किया कत्ल, 4 दिन पहले बना था पिता

    CRPF जवान का गोली मारकर किया कत्ल, 4 दिन पहले बना था पिता

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन के कुछ युवकों ने सीआरपीएफ जवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर गांव के कुछ युवकों ने छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, गांव के ही युवकों ने पहले कृष्ण को घर से फोन कर बाहर बुलाया, फिर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कृष्ण पिछले 11 वर्षों से सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहा था और छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। इस हत्याकांड ने पूरे गांव को झकझोर दिया है क्योंकि सिर्फ चार दिन पहले ही कृष्ण के घर बेटे की किलकारी गूंजी थी। उसकी पत्नी अभी भी खानपुर पीजीआई में भर्ती है और कृष्ण उनसे मिलने के बाद ही गांव लौटा था।

    अब उसकी मौत की खबर से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। कृष्ण के पिता के अनुसार, कुछ दिन पहले हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान गांव के युवकों निशांत और अजय के साथ कहासुनी हो गई थी। पुलिस जांच में भी यही बात सामने आ रही है कि कावड़ को लेकर हुए विवाद ने ही इस हत्याकांड को जन्म दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भिजवाया गया। मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि गांव खेड़ी दमकन में सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हत्या की गई है। उसके परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव के दो युवक निशांत और अजय इस मामले में नामजद हैं। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी हुई हैं।

     

     

  • सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, एक बच्चा घायल, देखें वीडियो

    सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, एक बच्चा घायल, देखें वीडियो

    बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां कोतवाली क्षेत्र के सहसवान में आज सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे 3 बच्चों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्र व छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के.के. सरोज ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम सिलहरी में सड़क दुर्घटना की सूचना पर सहसवान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में पता चला कि गांव फिरोजाबाद नरौटा निवासी अंकित (11) और उसकी बहन अंशू (12) तथा खुशबू (12) साईकिल से गांव नगला चोई स्थित नहार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिये जा रहे थे तभी गांव सिलहरी में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई बहन है।

    सरोज ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा सहसवान स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने अंकित व अंशू को मृत घोषित कर दिया तथा खुशबू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी बदायूं ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मार्ग परिवर्तन की वजह से कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त स्कूलों को शनिवार से सोमवार तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद भी कुछ स्कूल खुल रहे हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इसकी जांच करवाएंगे। राय ने बताया कि निर्देशों को न मानने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया की इस मामले की जांच की जा रही है और स्कूल प्रबंधन से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि जिलाधिकारी और उनके निर्देश के बावजूद स्कूल क्यों खोला गया और स्कूल की मान्यता की भी जांच की जाएगी l

  • अकेले में Heart Attack आए तो क्या करें, जानें Experts के आसान Tips

    अकेले में Heart Attack आए तो क्या करें, जानें Experts के आसान Tips

    लाइफस्टाइलः हार्ट अटैक आना अब आम हो गया है। जिससे दुनिया भर में लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे है। पहले हार्ट अटैक आना बहुत रेयर माना जाता था, लेकिन पिछले 2-3 सालों से यह बढ़ता जा रहा है। WHO के अनुसार 2019 में लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मौत हार्ट और ब्लड वेसल्स की बीमारियों से हुई है। इनमें से 85% लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक या स्ट्रोक है। हार्ट अटैक अचानक, बिना किसी चेतावनी के भी पड़ सकता है। इसका मतलब साफ है कि हर पल महत्वपूर्ण है। लेकिन अगर आप अकेले हों तो क्या होगा?। एक्सपर्ट के अनुसार कुछ आसान तरीके है जो आपकी जान बचा सकते हैं।

    अगर आपको हार्ट अटैक के कोई भी लक्षण महसूस हों, तो इंतजार न करें तुरंत इमरजेंसी हेल्प को कॉल करें। उन्हें अपने लक्षण बताएं और अपनी कंडीशन के बारे में जानकारी दें। हो सके तो मदद मिलने तक कॉल पर बने रहें क्योंकि देरी करने से कंडीशन और बिगड़ सकती है या आपके बचने की संभावना कम हो सकती है।

    मदद के लिए घर तैयार करें
    जब आप मदद आने का इंतजार कर रहे हों तो अपने घर को तैयार रखें, ताकि इमरजेंसी हेल्पर्स जल्दी पहुंच सकें। अगर रात का समय हो, तो अपने बरामदे की लाइटें जला दें ताकि वे आसानी से आपका घर ढूंढ सकें। अपने सामने के दरवाजे को पहले से ही खोल दें ताकि अगर आप बाद में उसे खोलने में कमजोर हो जाएं, तब भी वे अंदर आ सकें।

    इसके बाद अपनी एनर्जी बचाने के लिए आराम से बैठें या लेट जाएं। बिस्तर या सोफे पर पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर लेटने से सांस लेना आसान हो जाता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। अगर लेटना मुश्किल लगे तो कुर्सी पर शांत बैठ जाएं और ज्यादा हिलने-डुलने से बचें। स्थिर रहने से बेहोश होने या गिरने का खतरा कम हो जाता है।

    दोस्त या परिवार वालों को फोन करें
    इमरजेंसी हेल्प को कॉल करने के बाद, अपने किसी परिवार के सदस्य या दोस्त को फोन करें। उन्हें बताएं कि क्या हुआ है और कि एम्बुलेंस आ रही है। वे अस्पताल में आपसे मिल सकते हैं, डॉक्टरों को आपकी सेहत से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकते हैं।