Blog

  • स्पोर्ट्स श्रेणी से जेबीटी पदों की काउंसलिंग में कोई अभ्यर्थी चयनित नहीं

    स्पोर्ट्स श्रेणी से जेबीटी पदों की काउंसलिंग में कोई अभ्यर्थी चयनित नहीं

    ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने जानकारी दी कि स्पोर्ट्स श्रेणी में कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) की काउंसलिंग नवंबर 2024 में आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस श्रेणी में आयोजित हुई इस बैचवाइज आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई भी अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं पाया गया।

    बता दें, यह काउंसलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में जेबीटी के 4 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

  • 30 जुलाई को होने वाले वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट रद्द

    30 जुलाई को होने वाले वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट रद्द

     ऊना/सुशील पंडित:  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि 30 जुलाई को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट को प्रशासनिक कारणों से चलते रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टेस्ट के लिए नई तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को जल्द सूचित किया जाएगा।

  • Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में 2026 को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से बढ़ गई हैं। सभी राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने के लिए विपक्षी दलों पर सवाल उठा रहे हैं। इसी के चलते आज भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जहां भाजपा ने कांग्रेस और प्रशासन पर पर सवाल उठाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार नगर निगम पर घोटालों का आरोप लगा रही है। उनका आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है और उन्हें विजिलेंस से मामले की जांच करवानी चाहिए। ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर जमकर निशाने साधते हुए जिले में नगर निगम की कार्रगुजारी पर सवाल उठाए है। भाजपा ने कहा कि लोग अब सभी पार्टी से परेशान हो गए है। ऐसे में अब लोग भाजपा को सत्ता में देखना चाहते है।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के मामले में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर सुनवाई हुई। हालांकि रमन अरोड़ा और हरप्रीत कौर की वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए सुनवाई हुई। वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा कोर्ट में पेश हुए। जहां सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मुखीजा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 31 जुलाई दी गई।

    इसके अलावा मुख्य मामले की सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की गई है। महेश मुखीजा ने अदालत में बयान दिया कि उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज जांच के बाद जेल प्रशासन की तरफ से कोई दवा नहीं दी गई है और उसे इलाज संबंधी दवा की आवश्यकता है। इसी मामले में आज महेश मुखीजा, सुखदेव वशिष्ठ अदालत में पेश हुए और रमण अरोड़ा तथा हरप्रीत कौर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए। उन्हें सभी को चालान की प्रतियां दी गईं जो उन्हें पहले नहीं मिली थीं। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की है।

    बता दें कि रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है। रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद राजन को कोर्ट ने विजिलेंस का सहयोग देने के आदेश दिए। आज रमन अरोड़ा को समधी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट समधी के मामले में 5 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

  • Punjab News: Kanda Jewellers Showroom पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Kanda Jewellers Showroom पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जगराओं के व्यस्त कमल चौक के पास गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां शहर के मशहूर कंडा ज्वेलर्स के शोरूम पर अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कंडा ज्वेलर्स के मालिक परमिंदर कंडा ने बताया कि 2 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और शोरूम के शीशे में गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ वरिंदरपाल सिंह और सीआईए स्टाफ के एसएचओ अमृतपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान पर 2 व्यक्ति बैठे हुए है और वह दुकानदार से बाते कर रहे है। इस दौरान बाइक पर सवार मुंह ढके 2 व्यक्ति आए और फायरिंग करके फरार हो गए।
  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में फोन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में फोन बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बढ़ रही लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में फोन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी भनोट ने बताया कि शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 विभिन्न ब्रांड की कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं। बताया गया कि पुलिस ने एक मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसके साथी भी इसी अपराध में शामिल हैं। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के दौरान कार्रवाई करते हुए अन्य 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस दौरान एक आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल और दूसरे आरोपी के कब्जे से 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी सांंझा करते हुए कहा कि इन तीनों में से दो युवकों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। ये हाल ही में इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • Punjab News: अड्डे से PRTC Bus लेकर चोर फरार, डेढ़ किमी दूर इस हालत में हुई बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अड्डे से PRTC Bus लेकर चोर फरार, डेढ़ किमी दूर इस हालत में हुई बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा: महानगर में चोरी की घटनाओं का ग्रााफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले के मौड़ मंडी में चोरों ने एक बेहद हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, चोर बस अड्डे से पीआरटीसी की सरकारी बस लेकर फरार हो गए। इस मामले में मौड़ मंडी के एसएचओ का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि पीआरटीसी अधिकारियों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है कि कल रात मौड़ मंडी बस स्टैंड से एक पीआरटीसी की बस चुराकर ले गया है।

    थोड़ी दूर पर बस को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों को पकड़कर जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

    वह बस स्टैंड पर बस ना देखकर हैरान रह गया जिसके बाद उसने घटना की सूचना पीआरटीसी के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पीआरटीसी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि चोरों ने बस अड्डे पर खड़ी तीन बसों को चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन दो बसें स्टार्ट नहीं हुईं इसके बाद वह तीसरी बस को लेकर फरार हो गए। बस की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

    चोर बस को गांव घुम्मन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गए, जहां वह कीचड़ में बुरी तरह धंस गई। चोरों ने बस को कीचड़ से निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वे उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने बस अड्डे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के केंद्र में स्थित बस स्टैंड से रात के अंधेरे में एक बस का चोरी हो जाना, प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को उजागर करता है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: आप पार्टी को लगा झगटा, इस नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी को लगा झगटा, इस नेता ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की लैंड पूलिंग नीति को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं इस नीति को लेकर अब पार्टी के अंदर ही विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आज इसी मामले को लेकर पार्टी के ब्लॉक प्रधान तपिंदर सिंह योद्धा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना ने नीति को लेकर पार्टी के अंदर चल रही चर्चा को और भी स्पष्ट कर दिया है।

    ‘आम आदमी पार्टी’ के ब्लॉक प्रधान तपिंदर सिंह योद्धा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना फैसला जनता के सामने रखा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह पार्टी के अन्य कार्यों से सहमत हैं, लेकिन किसानों से ज़मीनें छीनने वाली इस लैंड पूलिंग नीति का समर्थन नहीं कर सकते और इसी कारण वह अपना पद छोड़ रहे हैं।

     

  • Punjab News: खूनी झड़प में तब्दील हुई जीजा-साले की लड़ाई, 7 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: खूनी झड़प में तब्दील हुई जीजा-साले की लड़ाई, 7 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के थाना पुराना शाला के अधीन आने वाले गांव कलिचपुर में पति-पत्नी के झगड़े के बाद ससुराल पक्ष और मायके परिवार के बीच खूनी झड़प हो गई। दरअसल, जीजे-साले की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि इस घटना में दोनों पक्षों के 7 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में घायल परगट सिंह का कहना है कि पत्नी के बुलाने पर साले ने उनके घर आकर उन पर हमला कर दिया।

    इस घटना में वह, पिता तरसेम सिंह और भाई सुखविंदर सिंह घायल हो गए। दूसरी ओर पत्नी बलजिंदर कौर का आरोप है कि उसे दहेज के लिए पति परगट सिंह और ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा है। पीड़िता का कहना है कि उसकी 2 बेटियां हैं और उस पर ससुराल पक्ष द्वारा तंज कसे जाते है कि उसने लड़का नहीं पैदा किया। देर रात भी मारपीट के बाद उसकी बेटी ने अपने मामा को फोन कर दिया।

    इस दौरान भाई जब उसे लेने के लिए आया तो उसके पति, देवर, ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने हमला कर उसकी मां और 2 भाइयों की बेहरमी से पिटाई कर दी औ उन्हें घायल कर दिया। घटना के संबंध में वायरल हो रही एक सीसीटीवी में कुछ हथियारबंद व्यक्ति अंधेरे में परगट सिंह के घर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं भारी हंगामे में घायल हुए दोनों पक्षों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर चौरसिया पान वाले की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर चौरसिया पान वाले की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि पुलिस चौंकी से कुछ कदम दूरी पर स्थित दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताजा मामला सुंदर नगर से सामने आया है, जहां इंडसलैंड बैंक के पास पुलिस स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर चौरसिया पान वाले की दुकान पर चोरी हो गई। इस मौके दुकान के मालिक शंकर लाल ने बताया कि यह घटना रात करीब 3:30 बजे के पास हुई है। घटना के बारे में जानकारी शंकर लाल को सुबह सड़क पर सफाई करने वाले कर्मचारी ने फोन पर दी । कुछ समय बाद ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान में सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि दुकान से चोर करीब 10 हजार की नगदी और इंपोर्टेड सिगरेट, कोल्ड्रिंक्स रेड बुल आदि लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उसका करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।