Blog

  • आज का राशिफल 29 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 29 जुलाई, 2025

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज नाग पंचमी मनायी जायेगी। आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक शिव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार के लेन-देन में बड़ा लाभ होगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों को अपना प्रोजेक्ट समय से पूरा कर लेना चाहिए, जिससे आपको बॉस की बातें नहीं सुननी पड़ेंगी। आज आप लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे एक- दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा। आज आप अपने विवेक से निजी मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में पैसों का लेन – देन सावधानी से करें और सारी चीजें अच्छे से चेक कर लें। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिल सकता है, इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा, आप उपहार भी दे सकते हैं जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को मेहनत के हिसाब से प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपको किसी प्रोजेक्ट कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय से पूरा हो जायेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए विचारों के साथ आगे बढेंगे और कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको किसी करीबी व्यक्ति से बिजनेस से जुड़ी सलाह मिल सकती है, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आज आस-पास के व्यक्ति भी आपके काम की वाहवाही करेंगे। आज आपकी रुचि साहित्य के क्षेत्र में रहेगी और आपको बड़े मंच के माध्यम से अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और आपकी क्रिएटिविटी की भी सराहना होगी। आज आप जरुरी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, आप अच्छे से काम करेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, किसी मंदिर या फिर धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी काम में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे वो काम पूरा हो जायेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं, कुछ बदलाव को लेकर चर्चा होगी| आज ऑफिस का काम पूरा हो जायेगा, जिससे आप निजी कामों पर भी ध्यान दे पायेंगे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे मन से पढ़ाई करेंगे। आज जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा, आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको करियर में गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलने से आगे बढ़ने में आसानी होगी। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। आज आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग को अपने डेली रूटीन में अपनाएंगे। आज आप किसी भी काम को करते वक्त नेगटिव व्यक्तियों से दूर रहें, जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएं।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी जिन्दगी में थोड़ा सा प्रैक्टिकल होने की कोशिश करें, जिससे आपकी सारी चीजें क्लियर हो जाएं। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर व्यक्तियों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलेंगे।

    मकर राशि:आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के टेक्निकल बैकग्राउंड से जुड़े व्यक्तियों को आज प्रोग्रामिंग में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और बच्चे भी खुश रहेंगे। आज विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में कठिनाई नहीं होगी। आज आपके काम करने की कला से कलीग बहुत प्रभावित होंगे। आज लेखन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है और यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपकी मुलाकात करीबी दोस्त से होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आज किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज छात्र अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें, उनको डिस्ट्रक्शन हो सकता है। आज आप फैमली के साथ किसी पार्टी में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात कुछ पुराने दोस्तों से होगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज काम की अधिकता की वजह से आपको उलझन हो सकती है और आप किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको नए वाहन का सुख मिलेगा। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज आपके घर पर अचानक मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल – पहल बनी रहेगी।

  • जिले में हत्याएं और हवाई फायरिंग जारी ; लेकिन प्रशासन दोपहिया चालकों के चालान में व्यस्त – बलराम बबलु

    जिले में हत्याएं और हवाई फायरिंग जारी ; लेकिन प्रशासन दोपहिया चालकों के चालान में व्यस्त – बलराम बबलु

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने कहा कि जिला ऊना  में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। नैशनल हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर शरेआम गोलियों की आवाज़ें गूंजना, आत्महत्याओं की बढ़ती घटनाएं, लूटपाट और गुंडागर्दी की घटनाओं ने लोगों के दिलों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने सुक्खू सरकार और जिला ऊना पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। बलराम बबलू ने कहा कि सुक्खू सरकार के अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिला ऊना अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। नैशनल सड़क पर दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, सोशल मीडिया पर हत्याओं को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। बलराम बबलू ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल चालान काटने और जुर्माने वसूलने तक सीमित रह गई है, जबकि असली अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। आम जनता भय के साए में जी रही है, लेकिन प्रशासन को कोई चिंता नहीं। ऐसी स्थिति में जनता किससे न्याय की उम्मीद करे?

    बलराम बबलू ने राज्य सरकार और पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिला ऊना में हत्या, सचिनिंग, चोरी, नशा तस्करी और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुप नहीं बैठेगी। अगर प्रशासन ने जल्द ही कानून व्यवस्था को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो भाजपा जिला स्तर पर जन आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। हम जनता की आवाज़ को अनसुना नहीं होने देंगे। अपराध के खिलाफ हर मोर्चे पर संघर्ष होगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव भी करेंगे। बलराम बबलू ने मांग की कि जिला में बढ़ती अपराधिक घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही, पुलिस महकमे में निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। बबलू ने कहा कि जनता की सुरक्षा को लेकर उठी इस आवाज ने प्रशासन और राज्य सरकार के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। सुक्खू सरकार और जिला प्रशासन इस पर ठोस कदम उठाये । ताकि दोषियों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

  • Jalandhar News: Bollywood Actor Raj Kumar Rao कोर्ट में हुए पेश

    Jalandhar News: Bollywood Actor Raj Kumar Rao कोर्ट में हुए पेश

    जालंधर: फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में वर्ष 2017 में थाना 5 में दर्ज मामले में फिल्म अभिनेता राज कुमार राव को माननीय जज सृजन शुक्ला की अदालत में पेश होने के सम्मन जारी किए थे। आज अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।

    फिल्म अभिनेता राज कुमार राव ने अदालत से पहले ही जमानत ले ली थी। लेकिन अदालत में पेश न होने के कारण अदालत ने राव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। जिस कारण राव ने आज अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत प्राप्त कर ली है। इस फिल्म में भगवान शंकर जी को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप में फिल्म के निर्माता जालंधर निवासी शिवसेना नेता ने निर्देशक नितिन और अमूल विकास के अतिरिक्त श्रुति हसन और राज कुमार राव के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।

    जालंधर कोर्ट में पेश होने के बाद राजकुमार राव आज अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। यह दौरा उनके लिए विशेष रहा क्योंकि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे के आगमन की खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट को साझा किया था।

    राजकुमार राव ने गोल्डन टेंपल में अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह पवित्र सरोवर के सामने सिर झुकाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखाः “सतनाम वाहेगुरु। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।” बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने 2021 में शादी की थी और अब पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

  • राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय मैराथन स्पर्धा का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय मैराथन स्पर्धा का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय में  रेड रिबन क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिबन क्लब के माध्यम से अंब में जिला स्तरीय मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया था ।

    जिसमें ऊना कॉलेज के नवजोत सिंह  और रवीना ने प्रथम  व अरुण  और निधि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था । इसी उपलक्ष्य में आज ऊना कॉलेज की प्राचार्या ने बच्चों एवं उनके कोच को पारितोषिक देकर सम्मानित किया । उन्होंने  कहा कि छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह से कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ना है , जिससे कॉलेज , प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी  है । इस उपलक्ष्य पर रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर  शशि कंवर व स्टाफ के अन्य सदस्य गण भी मौजूद थे ।

  • गग्गी हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सरगर्मी से तलाश जारी

    गग्गी हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सरगर्मी से तलाश जारी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के ख्वाजा (बसाल) में हुए राकेश कुमार  (गग्गी जट्ट) हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी नहीं आए हैं। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की और जांच को आगे बढ़ाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। इस दौरान आरोपियों द्वारा हत्याकांड में प्रयोग की गई बाइक कई जगहों से होते हुए हरोली उपमंडल के गांव बढेड़ा में पहुंची, उसके बाद वह कहीं किसी कैमरे में नजर नहीं आई है। पुलिस की टीम यहां भी हत्यारोपियों व बाइक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं राकेश कुमार उर्फ गग्गी के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कालेज भेजा गया।

    इस हत्याकांड जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को तलब भी किया और हत्याकांड के दौरान गग्गी के साथ मौजूद युवकों के बयान भी दर्ज किए हैं। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है। इस मामले में पंजाब और हरियाणा से जुड़े गैंगस्टरों की गैंगों से कनैक्शन होने का भी शक है और पुलिस इस संबंध में भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

    राकेश कुमार की हत्या का शक एक युवक पर जताया गया है, जिसके गुट के साथ पहले भी राकेश कुमार गग्गी की मारपीट हो चुकी है। राकेश कुमार गग्गी एक शराब ठेकेदार के पास कार्यरत था और रेड करने वाली पार्टी में शामिल था। जिस युवक पर शक जाहिर किया गया है वह भी इसी कार्य में अन्य ठेकेदार के पास कार्यरत है। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद था। ऐसे में युवक पर शक जताया गया है। पुलिस ने उस युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया है और उससे इस हत्याकांड और दोनों की आपसी दुश्मनी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

    राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या के बाद रविवार शाम को लाडी कूनर, मनी राणा और वैंकट गर्ग के नाम से पोस्ट शेयर करके हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी और इस हत्याकांड को गैंगवार से जुड़ा बताया था। अब राकेश कुमार गग्गी की मौत का बदला लेने की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर हुई है, जिसमें बब्बी राणा और बचित्र गैंग ने चेतावनी दी है कि गग्गी की मौत का बदला हत्या करके ही लिया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा और हर किसी को मौत के घाट उतारा जाएगा। पुलिस इन पोस्टों का विश्लेषण कर रही है और हर गैंग की जानकारी पुलिस ने ली है जिसमें पाया गया है कि इन गैंगों को चलाने वाले विदेशों में बैठे हैं और वहीं से पोस्टें शेयर कर रहे हैं। वहीं फाेरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा चुकी है।

  • नगर निगम रेहड़ी फड़ी नही हटा पाई, तो श्री राम सेना ने भी बेची सब्जिया ओर फल

    नगर निगम रेहड़ी फड़ी नही हटा पाई, तो श्री राम सेना ने भी बेची सब्जिया ओर फल

    बद्दी प्रशासन व नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    कमिश्नर क्यों नहीं निकलते सडक़ों पर लोगों की दिक्कतें जानने-जिंदल

    बद्दी: औद्योगिक क्षेत्र बददी के प्रमुख साई मार्ग पर ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को लेकर श्रीराम सेना ने नगर निगम प्रशासन की नाकामी को उजागर करने के लिए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के संयोजक राजेश जिंदल व कार्यकारी सचिव डा.संदीप कुमार सचदेवा ने सोमवार को सडक़ किनारे एक प्रतीकात्मक फल-सब्जी की रेहड़ी लगाकर निगम की व्यवस्था पर तंज कसते हुए यह संदेश दिया कि यदि नगर निगम को सिर्फ रेहड़ी-फड़ी से आमदनी चाहिए, तो श्रीराम सेना भी इसमें पूरा सहयोग करेगी और साई मार्ग को जल्द ही रेहड़ी फड़ी से भर देगी, ताकि अच्छी आमदनी हो सके।

    राजेश जिंदल ने कहा कि नगर निगम बददी की कार्यप्रणाली पूरी तरह आमदनी-केंद्रित हो गई है और नगर निगम कमिश्नर को शहर की कोई परवाह नहीं है और अधिकारी दफतरों से बाहर ही नहीं निकलते। कमिश्नर व एसपी चाहे तो एक दिन में पूरे शहर की सडक़ों से रेहडी फहडी उठा सकते हैं। लेकिन शासन को न तो आम जनता की परेशानी से कोई सरोकार है और न ही शहर की सडक़ों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम से कोई सरोकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर रोज साई मार्ग पर सैंकड़ों अवैध रेहडय़िां लगती हैं, जिनकी वजह से सुबह और शाम के समय घंटों जाम लगना आम बात हो गई है।

    संगठन का चेतावनी भरा ऐलान –
    श्रीराम सेना ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने आगामी कुछ दिनों में साई मार्ग से रेहडय़िों को नहीं हटाया, तो संगठन स्वयं 400 प्रतीकात्मक रेहडय़िां सडक़ पर उतार देगा। इन रेहडय़िों पर आम आदमी को खरीद मूल्य पर वस्तुएं दी जाएंगी, जबकि गरीबों को मुफ्त में सामान वितरित किया जाएगा। सेना का कहना है कि नगर निगम केवल रेहड़ी-फड़ी से मिलने वाले किराए और जुर्माने पर ध्यान दे रहा है, जबकि ट्रैफिक नियंत्रण, सडक़ का विस्तार और सुचारु यातायात जैसी बुनियादी सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बददी में पुलिस ने आईएएस कमिश्नर के साथ साथ एक एसपी बिठा रखा है और इससे ज्यादा शासन क्या चाहता है कि यहां प डीआईजी बिठाया जाए और कमिश्नर के स्थान पर महाकमिशनर बिठाया जाए। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि रेहड़ी बाजार के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

    श्रीराम सेना की रेहड़ी बनी चर्चा का विषय –
    सोमवार को लगाए गए इस प्रतीकात्मक रेहड़ी पर फल और सब्जियां गरीबों को मुफ्त में और आम नागरिकों को उचित दाम पर बेची गईं। यह दृश्य देखकर राहगीर रुक गए और कई लोगों ने संगठन के इस अनोखे विरोध की सराहना की। इस रेहड़ी को खुद श्रीराम सेना संगठन के प्रदेश संयोजक राजेश जिंदल व संदीप सचदेवा ने चलाया और इसके मकसद के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

    नगर निगम चुप मानो वास्ता नहीं-
    विरोध प्रदर्शन के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे संगठन के तेवर और सख्त हो गए हैं। राजेश जिंदल ने कहा कि अगर प्रशासन अभी भी नहीं जागा तो संगठन सडक़ों पर व्यापक जनआंदोलन करेगा और जिसकी जिम्मेदारी क्षेत्र के प्रशासन की होगी। श्रीराम सेना ने कहा कि उन्होंने बाजार में अवैध व वैध तरीके से लगाई गई रेहड़ी को लेकर सवाल खड़े किए थे, लेकिन जिसका नगर निगम प्रशासन व आयुक्त ने कोई खास जवाब नहीं दिया। इसके चलते अब उनका विरोध इसको लेकर स्पष्ट है और वह तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक प्रशासन शहर को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कदम नहीं बढ़ाता। उन्होने कहा कि जो अधिकारी नगम निगम बददी को संभाल नहीं सकते वो यहां से अपना तबादला किसी ठंडे जिले में करवा ले और अन्य किसी कर्मठ अधिकारी को मौका दें। सीट छोडनी भी नहीं और काम भी नहीं करना यह नहीं चलेगा।

  • Himachal News: वालीबाल सघ के जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया

    Himachal News: वालीबाल सघ के जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया

    कमल चंदेल को बनया महासचिव

    बद्दी(सोलन) : जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बद्दी में अपनी कार्यकारिणी गठन कर कमल चंदेल को जिला महासचिव मनोनीत किया। ललित ठाकुर को कोषाध्यक्ष  विधिचंद राणा, पंकज ठाकुर व परवाणू से राकेश शर्मा को उपाध्यक्ष, राबिन कुमार व विनोद वर्मा को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा रणजीत ठाकुर, विशाल चौहान, गगन कुमार व नितिन मेहता को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

    इस मौके पर ऊना से प्रदेश वालीबाल संघ के मदन राणा, ओंलपिंक संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा व हरियाणा वालीबाल संघ के सुभाष विशेष रुप से उपिस्थत रहे। संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि नई कार्यकारिणी बीबीएन में वालीबाल के स्तर को ऊंचा उठाने का काम करेगी। संघ के पदाधिकारी गांव गांव जाकर प्रतिभा की खोज करेंगे। उन खिलाड़ियों को आगे आने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा जो किसी कारण पिछड़ गए थे। बच्चों के हाथ से मोबाइल हटा कर उन्हें खेल की प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कंवर का उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का अभार जताया और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    संजीव ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में बीबीएन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगे। प्रदेश संघ की ओर से जो भी आदेश दिए जाएंगा उसका पालन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण कौशल, महेश कौशल, देवराज ठाकुर, सुशील चंदेल, आज्ञा राम, मान सिंह नेगी, देशराज ठाकुर, जसवंत सिंह, कर्ण ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, दीपू पंडित, दिनेश कौशल, रिंकू कौशल, साहिल, मनीष, मुकेश, मोहिंद्र, मोनू पंडित समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।

  • Ludhiana News: जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Ludhiana News: जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के इस्लाम गंज इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस के दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियाँ चला दी गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले बुजुर्ग को थाने ले गई।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण नामक बुजुर्ग अपने घर में कंस्ट्रक्शन का काम करवा रहा था कि इसी दौरान पड़ोसियों के साथ पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि लक्ष्मी नारायण ने अपनी पिस्टल निकालकर दो बार फायर कर दिए। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिस्टल लाइसेंसी है, लेकिन फायरिंग करना कानूनन गलत है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई जरूर होगी।

  • CM Mann ने शहीद ASI धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा 1 Crore का Cheque

    CM Mann ने शहीद ASI धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा 1 Crore का Cheque

    नवाशहर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

    मुख्यमंत्री ने देश सेवा में उनके बलिदान को सम्मान देते हुए बताया कि ए.एस.आई. धनवंत सिंह ने 18 जनवरी 2025 को जिला शहीद भगत सिंह नगर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। राज्य सरकार इस विनम्र प्रयास के ज़रिए पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

    मुख्यमंत्री ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता को राज्य सरकार का प्रथम कर्तव्य बताते कहा कि ऐसे नायकों के परिवारों को वित्तीय मदद देना न केवल सरकार का नैतिक दायित्व है, बल्कि यह उनके कल्याण की दिशा में एक मानवीय प्रयास भी है।

    भगवंत मान ने कहा कि यह सहायता परिवार को भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही यह कदम युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगा।

  • Mumbai News: 390 करोड़ की Drugs समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Mumbai News: 390 करोड़ की Drugs समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुंबई: पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। साकीनाका पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के बाहरी परिसर में छुपाकर चला रहे थे। इनके पास से भारी मात्रा में मेफेड्रॉन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी दत्ता नलावड़े ने बताया कि इन आरोपियों के पास से 188 किलोग्राम मेफेड्रॉन मे इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, इलेक्ट्रिकल हीटर, ओवन और लैब इंस्ट्रयूमेंट्स भी बरामद हुए हैं। यह चारों आरोपी अलग-अलग टीमें बनाकर काम कर रहे थे। इस पूरे गिरोह में 8 लोग शामिल थे। जिसमें से 3 आरोपी पहले से ही नोरकोटिक केस से जुड़े हुए हैं।

    मुंबई पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।