Blog

  • दीये की चिंगारी ने लिया विकराल रूप, घर हुआ राख

    दीये की चिंगारी ने लिया विकराल रूप, घर हुआ राख

    किशनगंजः दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत के भाटटोली वार्ड संख्या-4 में बीती रात भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग से एक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। भाटटोली गांव निवासी जुगल ठाकुर के घर देर शाम संध्या के समय दीया जलाया गया था। इस दौरान दीये की चिंगारी से बगल में रखे जलावन में आग लग गई जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।

    आग की सूचना मिलते ही दिघलबैंक, बहादुरगंज और गंधर्वडांगा थाने की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद तुलसिया पंचायत के राजस्व कर्मचारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत राहत राशि देने की मांग की है।

  • दहेज के लिए महिला की हत्या, नदी में फैंका शव

    दहेज के लिए महिला की हत्या, नदी में फैंका शव

    बेगूसरायः दहेज के लिए महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। डेड बॉडी ससुराल से 2 किलोमीटर दूर सिहमा बबुरबन्ना टोला के सामने गंगा नदी में मिली है। वारदात के बाद पति समेत सभी लोग फरार हैं। मृतका की पहचान अमरेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (25) के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते मृतका के पिता सत्यदेव साह निवासी छौड़ाही के शेखाटोला ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को बेटी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। दामाद घर पर ही आटा चक्की और तेल मिल चलाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को टॉर्चर करने लगे। 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 2 लाख रुपए दिया भी था। इसके बाद भी पति, सास-ससुर उसे परेशान करते थे।

    सोमवार दिन में लक्ष्मी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। शाम में पता चला कि बेटी की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया जिसके बाद डायल-112 को फोन किया। बारिश हो रही थी, इस वजह से हम लोग लेट से पहुंचे। घर में ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम 4:30 बजे ई-रिक्शा से लक्ष्मी की लाश को ससुराल वाले लेकर गए हैं। मटिहानी थाना पर पहुंचकर गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    वहीं, मायके पक्ष के अशोक कुमार उर्फ लैला बिहारी ने बताया कि लक्ष्मी के ससुराल वाले टॉर्चर करते थे। सूचना मिली तो रात में हम लोग आए। ससुराल के सभी लोग फरार थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को साढ़े 4 बजे के आसपास ई-रिक्शा वाले को बुलाकर कहा कि बीमार है। उसे अस्पताल ले चलना है। फिर घर के सभी लोग चादर से ढंक कर ई-रिक्शा पर बिठाया बेगूसराय के लिए चल दिए। रास्ते में पानगाछी के पास बाइक सवार 2 युवक ने ई-रिक्शा को रोककर कहा कि जाने में लेट लगेगा। बाइक से लेकर चले जाते हैं। ई-रिक्शा से उतारकर चादर लपेटे हालत में बाइक पर बिठाकर लेकर चला गया। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर उसके सास-ससुर भी गाड़ी से नीचे उतर गए। इसके बाद ही वह गंगा में शव फैंककर चले गए होंगे।

  • Punjab News: Counter Intelligence ने बड़ी साजिश की नाकाम, आधुनिक हथियारों के साथ 1 गिरफ्तार

    Punjab News: Counter Intelligence ने बड़ी साजिश की नाकाम, आधुनिक हथियारों के साथ 1 गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर में हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहा था।

    पुलिस द्वारा दी जानकारी मुताबिक, आरोपी को भारत-पाक सीमा के नजदीक से हथियारों की एक खेप प्राप्त हुई थी और वह इन्हें आगे गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कुल 5 पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें 2 पिस्तौल 9MM, 2 पिस्तौल .30 बोर और 1 पिस्तौल .32 बोर की है।

    शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित एक तस्कर से सीधे संबंध थे। हथियारों की यह खेप राज्य में शांति भंग करने के इरादे से भेजी गई थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के सरगना और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में बढ़ती गैंगस्टर गतिविधियों और सीमा पार से हो रही तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

  • Jalandhar News: महिला पर Pitbull का हमला, कई जगह से बुरी तरह नोचा

    Jalandhar News: महिला पर Pitbull का हमला, कई जगह से बुरी तरह नोचा

    भोगपुरः एक महिला पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना थाना भोगपुर के अंतर्गत पड़ते गांव लोहारां (माणकराए) की है। जानकारी के अनुसार बलविंदर कौर जो कि गांव में घरों में काम करती हैं। बिती शाम महिला बलविंदर कौर गांव के घरों में एक कार्यक्रम का संदेश देने जा रही थी, उसी दौरान जब वह एक गली में पहुंची तो एक खूंखार पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया।

    पिटबुल ने महिला की दोनों टांगें और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह से काटा। इस दौरान पिटबुल ने महिला की बाजू को जकड़ लिया, तब तक नहीं छोड़ी जब तक उसकी हड्डियां नहीं टूट गई। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने जख्मी महिला को किसी तरह कुत्ते से छुड़वाया और सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने शुरूआती मैडीकल सहायता के बाद उसे जालंधर रैफर कर दिया है। थाना प्रमुख रविंदरपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अब तक पुलिस को कोई भी एमएलआर अस्पताल की तरफ से नहीं भेजी गई है। एमएलआर मिलने के बाद पीड़ितों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

  • Chemical Shampoo के अलावा बालों का दुश्मन है Hard Water, डॉक्टर ने खुद बताया Reason

    Chemical Shampoo के अलावा बालों का दुश्मन है Hard Water, डॉक्टर ने खुद बताया Reason

    ब्यूटी: बाल झड़ना आज के समय में आम दिकक्त बन चुका है। इस प्रॉब्लम से महिलाएं ही नहीं पुरुष और यहां तक की बच्चे भी परेशान हैं। मौसम सर्दी का हो या गर्मी का बालों के झड़ने की दिक्कत से 12 महीने और हर मौसम परेशान रहते हैं। वैसे तो इसके कई सारे कारण हो सकते हैं परंतु अक्सर हम अपने बड़ों को कहते हुए भी सुनते हैं कि शहर का पानी बहुत हार्ड है इसके कारण बाल टूट रहे हैं लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या नोएडा, बैंग्लोर, मुंबई या किसी ओर शहर के पानी के कारण बाल टूटते हैं? डॉक्टर ने इस बारे में खुलकर बात की। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या पानी के चलते भी बाल टूटते हैं।

    मैग्नीशियम और सल्फेट्स के कारण होता है पानी हार्ड

    एक्सपर्ट्स की मानें तो पानी की कठोरता (हार्डनेस) आमतौर पर उसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम और सल्फेटस के चलते होती है। ग्रांउडवाटर दिन ब दिन कम होता जा रहा है। बैंगलुरु, नोएडा और यहां तक कि दुनिया भर में पानी की कमी के कारण मिनरल्स उसमें मिक्स हो रहे हैं जिसके कारण पानी हार्ड होता जा रहा है। सभी जगह लोग ज्यादातर बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं।

    यह पानी स्कैल्प और बालों में कुछ ऐसे क्षण छोड़ देता है जिसके कारण ड्राईनेस, जलन होती है और आखिर में बाल टूटने लग जाते हैं हालांकि सिर्फ और सिर्फ हार्ड वॉटर ही बालों के गंभीर रुप से झड़ने का कारण नहीं हो सकता। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं परंतु इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हार्ड वॉर्टर बाल झड़ने की समस्या को बढ़ाता है

     

  • सिर्फ नाग पंचमी वाले दिन खुलता है यह मंदिर, श्रद्धालुओं की लगती है भारी भीड़

    सिर्फ नाग पंचमी वाले दिन खुलता है यह मंदिर, श्रद्धालुओं की लगती है भारी भीड़

    धर्म: हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वाले दिन नाग पंचमी मनाई जाती है। यह दिन आमतौर पर हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई यानी की आज मनाई जा रही है। यह दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि सांपों की पूजा करने से नाग देव प्रसन्न होते हैं और बुराई व सांपों के भय का नाश होता है। इसलिए महिलाएं नाग पंचमी वाले दिन भाईयों और परिवार की भलाई के लिए नाग देव का पूजन करती हैं। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी वाले दिन नाग देवता की उपासना के साथ भगवान शिव की पूजा और उनका रुद्राभिषेक करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे जिन जातकों के जीवन में कालसर्प है वो खत्म हो जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नागों को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में महाकाल नगरी उज्जैन में स्थित नागचंद्रेशवर मंदिर भी इसी परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यह मंदिर पूरे साल में सिर्फ एक बार 24 घंटे के लिए नाग पंचमी वाले दिन ही खुलता है। आइए आपको आज इस मंदिर की पौराणिक मान्यता बताते हैं। नागचंद्रेशवर मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह सिर्फ 24 घंटे के लिए ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। दरअसल इस मंदिर को साल में एक बार खोले जाने को लेकर एक पौराणिक कथा बताई जाती है। कथा की मानें तो सर्पराज तक्षक ने भगवान शिव को खुश करने के लिए घोर तपस्या की थी। सांपों के राजा तक्षक की तपस्या से खुश होकर भोलेनाथ ने उनको अमरता का वरदान दिया था परंतु इस वरदान को पाने के लिए बाद भी सांपों के राजा तक्षक खुश नहीं थे। उन्होंने भगवान शिव से कहा कि वो हमेशा उनके सानिध्य में ही रहना चाहते हैं इसलिए उन्हें महाकाल वन में ही रहना दिया जाए। भगवान भोलेनाथ ने उन्हें महाकाल वन में रहने की अनुमति देते हुए आशीर्वाद भी दिया की उन्हें एकांत में विघ्न न हो इसी कारण से ही साल में एक बार सिर्फ नाग पंचमी के दिन ही मंदिर खोला जाएगा। श्री नागचंद्रेश्वर का दुर्लभ रुप श्री महाकालेशवर मंदिर के तीसरे तल पर स्थापित है जिसको नागराज तक्षक का निवास भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के बाद ही व्यक्ति किसी भी तरह के सर्प दोष से मुक्त हो जाता है। नागचंद्रेशवर मंदिर के कपाट खोलने के साथ ही त्रिकाल पूजा का भी विधान है। त्रिकाल यानी की तीन अलग-अलग समय करने वाली पूजा इसमें पहली पूजा मध्य रात्रि 12 बजे पट खुलने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा की जाती है। दूसरी पूजा नाग पंचमी के दिन दोपहर 12 बजे प्रशासन के द्वारा अधिकारियों के द्वारा की जाती है। तीसरी पूजा शाम को 7:30 बजे भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से महाकाल मंदिर के पुरोहित पुजारी करते हैं। इसके बाद रात बारह बजे आरती के बाद मंदिर के पट फिर से एक साल के लिए बंद हो जाते हैं।

    मंदिर की मान्यता

    हर साल रात को 12 बजे नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरु हो जाता है। मंदिर में सालों से महानिर्वाणी अखाड़े मंदिर के कपाट खोलने की परंपरा निभाते रहे हैं इसके अतंर्गत शैव मत के साथ नारियल बांध कर पूजन विधि खत्म करते हैं और नागचंद्रेश्वर भगवान के जयघोष के साथ मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोल देते हैं।
  • बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने मां को मार डाला

    बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने मां को मार डाला

    रायगढ़ः बेटी से छेड़छाड़ करने पर मां ने विरोध कर जब एक युवक को डांट लगाई, तो नाराज होकर युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक, नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत (47) ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी तमनार में हुई है। करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव (21) ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस बात का जब उसकी मां रेखा राउत को पता चला तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गई। लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी।

    पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर यादव उस डांट फटकार से नाराज था। मन में बदले की भावना रखे हुए था। 25 जुलाई को रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर वार कर दिया। खून से लथपथ रेखा मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

    इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि, पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। रविवार की देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: सीवरेज डालते समय Gas pipeline leak, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: सीवरेज डालते समय Gas pipeline leak, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुतलीघर इलाके में गुजरात गैस की पाइपलाइन लीक होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति ऐसी बन गई थी कि एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद अमृतसर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने बताया कि गैस कंपनी के कर्मचारियों को किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं थी।

    कॉर्पोरेशन कर्मचारी टीनू के मुताबिक, उन्होंने पिछले 7 दिनों से गैस कंपनी को लिखित रूप में सूचित किया था कि इलाके में सीवरेज लाइन डाली जा रही है, जो पिपली साहिब गुरुद्वारे से लेकर पुतलीघर इलाके की एक गली तक जाती है। यह लाइन 8 से 10 फीट गहराई में डाली जा रही थी, जिस पर काम चल रहा था। इसके बावजूद गैस लाइन को न तो शिफ्ट किया गया और न ही उसकी देखभाल की कोई व्यवस्था की गई। जब सीवरेज काम के दौरान लगभग 2.5 फीट की खुदाई हुई, तब गैस लाइन डैमेज हो गई। इन हालातों में गैस कंपनी के कर्मचारी काम करने की जगह गुंडागर्दी पर उतारू हो गए।

    कॉर्पोरेशन कर्मचारी ने बताया कि काम कर रही टीम ने मदद की उम्मीद की थी, लेकिन रेस्क्यू टीम को गैस लाइन बंद करने की कोई जानकारी भी नहीं थी। आखिरकार लगभग आधे घंटे बाद गैस को बंद किया गया। कॉर्पोरेशन कर्मचारी ने आरोप लगाया कि गैस लाइन बठिंडा से चलती है, जिसकी वजह से अमृतसर में लाइन को तुरंत बंद करना संभव नहीं होता। यह उल्लंघना न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इलाके के विकास कार्यों को भी रोक रही है। अधिकारी के मुताबिक अगर गैस लाइन फट जाती या आग लग जाती तो इलाके में बड़ा जनहानि हो सकता था। हालांकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली, लेकिन कॉर्पोरेशन की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

  • दिल दहलाने वाला हादसा, बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, देखें CCTV

    दिल दहलाने वाला हादसा, बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, देखें CCTV

    देहरादून: राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जहां प्राइवेट बस चालक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई युवती सहारनपुर निवासी लाइ बानो की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त 21 वर्षीय शइबानो के रूप में हुई है। युवती यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी। युवती ने इसी साल देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में एडमिशन लिया था। युवती कॉलेज के पास ही एक पीजी में रहती थी।

    युवती अपनी किसी दोस्त से मिलने टर्नल रोड जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बायपास चौक पर फ्लाईओवर के पास वो प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और वहां जाम लगा दिया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही आईएसबीटी चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। साथ ही युवती के परिजनों को भी मामले की सूचना दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार युवती बस को लेफ्ट साइड से ओवरटेक करती और अचानक से बस के सामने आ जाती है, तभी बस, स्कूटी सवार युवती को कुचल देती है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रहे ट्रक में भी पीछे से घुस गई थी। इस वजह से युवती को और ज्यादा गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया था, जो इस वक्त पुलिस की हिरासत में है। वहीं पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    मौके पर मौजूद लोग अपनी गाड़ी से युवती को तत्काल पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस काफी देरी से आई है। यदि एंबुलेंस समय से आ जाती तो शायद युवती की जान भी बच सकती है। वहीं लोगों ने इस दौरान बस ड्राइवर को पकड़ लिया था। वहीं कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया गया था। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

  • Europe Tour में Singer Gulab Sidhu ने बताई ना मिलने की वजह, मिल रही लगातार धमकियां, देखें वीडियो

    Europe Tour में Singer Gulab Sidhu ने बताई ना मिलने की वजह, मिल रही लगातार धमकियां, देखें वीडियो

    बरनालाः पंजाबी गायकों को धमकियां मिलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब एक और गायक को जान से मारने की धमकियां मिली है। दरअसल, यूरोप टूर पर लाइव शो पर गायक ने खुद इस बात का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से ना मिलने की वजह बताई है। लाइव शो में गायक गुलाब सिद्धू ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस चक्कर में वह किसी से मिलते तक नहीं हैं। इस कारण से लोग उनसे गुस्सा हो जाते हैं। सिद्धू इन दिनों यूरोप टूर पर हैं। 26 जुलाई को उनका इटली में प्रोग्राम था। इस दौरान एक शो में उन्होंने बीच में बैठकर अपनी बात रखी।


    गायक ने बताया कि जब वह यूरोप टूर के लिए जहाज पर चढ़ा था तो रो-कर चढ़ा था। भला मैंने क्या बुरा किया है? वहीं, वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कृपा करके आप मेरा साथ दो। मेरा तो पंजाब में जुलूस ही निकाला हुआ है। मेरे दिल में एक बोझ सा था, इसलिए सोचा कि आपसे शेयर कर लूं। गुलाब सिद्धू ने कहा कि उन्हें रोज धमकियां आती हैं। हमारे बरनाला का एक छोटा सा लड़का है, वह मुझे नाजायज ही धमकियां देता है। वह कहता है कि “तेरी टांगे तोड़ दूंगा।” ऐसे में मैं किसी से मिलता नहीं हूं। कोई कह देता है, “सिद्धू भाई खो दिया है तेरा नुकसान न हो जाए भाई।”

    अगर मैं किसी से नहीं मिलता तो लोग गुस्सा हो जाते हैं। इसमें मेरा क्या कसूर है? इतनी नेगेटिविटी सच में बहुत ज़्यादा है। जिस दिन मैं यूरोप के लिए जहाज पर चढ़ा था, मैं रोकर चढ़ा था कि मैंने किसी का क्या बुरा किया है? प्लीज, जितने लोग यहां बैठे हैं, भाई बनकर मेरा साथ दो। चक्कर यह है कि जब नेगेटिविटी फैलती है, तो अपने लोग- कोई भी आदमी, चाहे मैं ही हूं – गलत चीज ज्यादा देखते हैं और सही चीज कम। मेरा तो पंजाब में जुलूस ही निकाला पड़ा है। कहीं कोई कुछ कह देता है, कभी कोई कुछ और कह देता है। मेरे दिल में बोझ सा था कि आपसे दिल की बात कर लूं। भाई, सॉरी, फील मत करना। आ जाओ।