दिल दहलाने वाला हादसा, बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, देखें CCTV

Written by

in

देहरादून: राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जहां प्राइवेट बस चालक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई युवती सहारनपुर निवासी लाइ बानो की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त 21 वर्षीय शइबानो के रूप में हुई है। युवती यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी। युवती ने इसी साल देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में एडमिशन लिया था। युवती कॉलेज के पास ही एक पीजी में रहती थी।

युवती अपनी किसी दोस्त से मिलने टर्नल रोड जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बायपास चौक पर फ्लाईओवर के पास वो प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और वहां जाम लगा दिया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही आईएसबीटी चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। साथ ही युवती के परिजनों को भी मामले की सूचना दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार युवती बस को लेफ्ट साइड से ओवरटेक करती और अचानक से बस के सामने आ जाती है, तभी बस, स्कूटी सवार युवती को कुचल देती है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रहे ट्रक में भी पीछे से घुस गई थी। इस वजह से युवती को और ज्यादा गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया था, जो इस वक्त पुलिस की हिरासत में है। वहीं पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

मौके पर मौजूद लोग अपनी गाड़ी से युवती को तत्काल पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस काफी देरी से आई है। यदि एंबुलेंस समय से आ जाती तो शायद युवती की जान भी बच सकती है। वहीं लोगों ने इस दौरान बस ड्राइवर को पकड़ लिया था। वहीं कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया गया था। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *