Blog

  • Punjab News: Manimahesh यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, Har Har Mahadev के लगे जयकारे, देखें वीडियो

    Punjab News: Manimahesh यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, Har Har Mahadev के लगे जयकारे, देखें वीडियो

    पठानकोट: अमरनाथ यात्रा के बाद अब मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त से शुरु होने वाली है। इस यात्रा के चलते लोगों में काफी उत्साह भी है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोग मणि महेश यात्रा पर आते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव कुंड में ध्यान लगाने के लिए जाते हैं। आपको बता दें कि यह यात्रा कुल 23 किलोमीटर की पैदल यात्रा होती है।

    इस यात्रा को पूरा करने के लिए श्रद्धालु बाबा मणि महेश के जयकारे लगाते हुए चलते हैं और यदि इन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़े तो उन्हें इसके लिए दान जरुर करना चाहिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके लिए सज्जनों के द्वारा जगह-जगह पर लंगर की व्यवस्था की जाती है और आज इसी के चलते आज पठानकोट से लंगर दल मणि महेश में लंगर लगाने के लिए रवाना हुआ।

    इस दौरान शहर की जानी-मानी हस्तियों के साथ महापौर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर की कृपा से वे 26 सालों से सेवा कर रहे हैं और ईश्वर की असीम कृपा है। इस दौरान उन्होंने मणि महेश में स्नान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की भी कामना की।

     

  • Punjab News: शिव सेना नेता सुधीर सूरी के भाई को मिली जान से मारने की धमकी

    Punjab News: शिव सेना नेता सुधीर सूरी के भाई को मिली जान से मारने की धमकी

    अमृतसर: शिव सेना टकसाली के संस्थापक सुधीर कुमार सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अब सुधीर सूरी के भाई व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बृज मोहन सूरी को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। बृज मोहन सूरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एक खालिस्तानी समर्थक वालों की ओर से उन्हें विदेशी नंबर से धमकी दी गई है।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले 27 जुलाई को भी धमकी मिली थी। धमकी देने वालों ने कहा है कि उससे और उसके परिवार को पेट्रोल बम के साथ मार दिया जाएगा। इसकी संबंधित उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री भगवंत मान, अमृतसर के एसीपी और थाना राम बाग़ के एसएचओ को शिकायत भेज दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी तथा परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार यान आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर सुनवाई हुई। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन के लिए 4 सप्ताह का और समय दिया। अब इस मामले की सुनवाई 26 अगस्त को होगी। दरअसल, 6 जुलाई से नई नाभा जेल में बंद मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से कथित तौर पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    पिछले हफ़्ते मोहाली की एक अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 2 अगस्त तक बढ़ा दी थी। आज मजीठिया की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई तो हुई, लेकिन उनके ही वकीलों द्वारा याचिका में संशोधन के लिए और समय मांगने के बाद अदालत ने मामले को 26 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया। इसका मतलब है कि मजीठिया को अभी और समय जेल में ही बिताना होगा। मंगलवार को हाईकोर्ट में जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू हुई, बिक्रम मजीठिया के वकीलों ने अदालत से अनुरोध किया कि वे अपनी याचिका में कुछ संशोधन करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें चार हफ्तों का समय दिया जाए।

    अदालत ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय कर दी। बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। सरकार का दावा है कि उनके पास मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और इसी के तहत पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और यूपी में उनकी संपत्तियों की जांच के लिए छापेमारी भी की गई है।

    वहीं, मजीठिया के वकील इसे एक बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित मामला बता रहे हैं। इस कानूनी लड़ाई के बीच, मजीठिया के वकीलों ने मोहाली की अदालत में एक और अर्जी दायर कर इस मामले की सुनवाई इन-कैमरा करने के बजाय लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए करने की मांग की है। उनका तर्क है कि पंजाब और विदेशों में रहने वाले लोग भी इस हाई-प्रोफाइल मामले की सच्चाई जानना चाहते हैं, इसलिए कार्यवाही पारदर्शी होनी चाहिए।

     

  • National News: प्रेमानंद महाराज के बयान पर मचा बवाल

    National News: प्रेमानंद महाराज के बयान पर मचा बवाल

    नई दिल्ली: वृंदावन के संतों के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे। कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा लड़कियों के ऊपर दिए गए बयान के बाद अब प्रेमानंद महाराज का बयान काफी वायरल हो रहा है। मथुरा का वृंदावन में रहने वाले ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने आजकल के बच्चों के चरित्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कुछ समय पहले एक महिला ने प्रेमानंद महाराज जी से सवाल किया था कि आजकल के समय में बच्चे अपनी पसंद से शादी करें या माता-पिता की पसंद से शादी करें दोनों ही स्थिति में परिणाम अच्छे नहीं आते। इस बात का जवाब देते हुए प्रेमानंद जी महाराज जी ने कहा कि – आजकल बच्चों और बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं तो परिणाम कैसे आएंगे। हमारी पहले की माता बहनों का रहना सहना देखो हमारे गांव की बुजुर्ग महिलाएं सर तक पल्लू रखकर रहती थी और आजकल के बच्चे बच्चियों के पोशाक देखो। आजकल के बच्चों का आचरण देखो एक लड़के से ब्रेकअप फिर दूसरे से ब्रेकअप के बाद तीसरे से व्यवहार और व्यवहार भव्यचार में परिवर्तित हो रहा है तो कैसे पवित्र रहेंगे। जब हमें चार होटल में खाने की आदत पड़ गई है तो घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा। यानी की अब चार पुरुष से मिलने की आदत बन गई है तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत उसमें नहीं रह जाएगी तो ऐसे ही जो चार लड़कियों से भव्यचार करता है तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट कैसे रहेगा क्योंकि उसने 4 से मिलने की आदत बना ली है। आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में 100 में से सिर्फ दो चार लड़कियां ही पवित्र जीवन रखती हैं। ऐसी लड़की सच्ची बहू कैसे बनेगी जो चार लड़कों से मिल चुकी है और जो लड़का चार लड़कियों से मिल चुका हो तो क्या वह सच्चा पति बन पाएगा। फिर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारा भारत देश है विदेश नहीं कि आज इसके साथ कल इसके साथ। यदि ऐसे में किसी तरह से पवित्र जीवनसाथी मिल जाए तो भगवान का वरदान समझो।
  • Jalandhar News: गैंगस्टर फतेह साथी सहित गिरफ्तार, हेरोइन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गैंगस्टर फतेह साथी सहित गिरफ्तार, हेरोइन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहत, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर साआईए स्टाफ ने फतेह को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 गैरकानूनी पिस्तौल, 10 रौंद और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 82 दिनांक 09.07.2025 के अंतर्गत धारा 25(1)B, 54, 59 आर्म्स एक्ट और अपराध 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह उर्फ़ ज्ञानी उर्फ़ फतेह पुत्र जसपाल सिंह, निवासी, बैंक एन्क्लेव, खुर्ला किंगरा, कुक्की ढाब चौक और अमन उर्फ़ अमना, पुत्र त्रसेम लाल, निवासी बाबा काहन दास नगर, थाना बस्ती बावा खेल, जालंधर के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से 4 गैरकानूनी पिस्तौल (.32 बोर) के साथ 8 रौंद, 1 गैरकानूनी पिस्तौल (.45 बोर) के साथ 2 रौंद और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि करणप्रीत सिंह उर्फ़ फतेह के खिलाफ आईपीसी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन उर्फ़ अमना के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों दोषियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 21 वर्षीय नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 21 वर्षीय नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखविंदर सिंह मान और उसकी पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल नाम का एक युवक किल्ली चाहल्ला से चूहड़ चक गांव की ओर अपने बुलेट मोटर साइकल नम्बर पीबी 29 वाई 3159 पर हेरोइन बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लिया ओर उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस पार्टी को बैग से एक किलो हेरोइन बरामद की।

    पुलिस ने युवक को उसके बुलेट मोटर साइकल सहित गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी। पुलिस आज राहुल को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी। राहुल के बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड के बारे में जानकारों हासिल करेंगी। एसपी एच संदीप सिंह ने बताया कि इसके आरोपी के रेकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: अपनी बदकिस्मती पर रो रहा Leather Complex, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अपनी बदकिस्मती पर रो रहा Leather Complex, देखें वीडियो

     हर तरफ गंदगी और मच्छरों की भरमार

    जालंधरः शहर का मशहूर लैदर कांप्लेक्स इन दिनों अपनी बदकिस्तम पर रो रहा है। जहां कि हालात इतनीय दयनीय हो चुकी है कि कोई यहां आने को तैयार नहीं है। लैदर कांप्लेक्स में हर तरफ गंदगी छाई हुई है। हर तरफ गंदा पानी, बदबू और मच्छरों की भरमार है। जिससे वहां काम करने वाले लोगों और फैक्टरी मालिकों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।

    फैक्टरी मालिक जनक राज महाजन ने बताया कि पिछले एक साल से पूरे लैदर कांप्लेक्स में गंदे पानी की समस्या आ रही है। कई बार शिकायत करने बावजूद समस्या का कोई हल नहीं हो पा रहा है। गंदे पानी कि समस्या के चलते कोई भी ग्राहक या बड़ी पार्टी यहां आने को तैयार नहीं है। जिससे उनका बिजनेस काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं बात करें लेबर की वह भी काफी परेशान हो रही है। अब तो हालात इतने बदतर हो चुके है कि सीवरेज का गंदा पानी चारों और फैल चुका है। पिछले दिनों हुई बारिश से हालात और बिगड़ चुके है।

    फैक्टरी के आसपास गंदा पानी खड़ा होने से लेबर को आने-जाने के काफी दिक्कत हो रही है। हर तरफ काई गंदगी की बरमार है। जहां मच्छर मंडरा रहे है। जिससे बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है। प्रशासन के कुछ अधिकारी आए तो जरूर थे, लेकिन सड़को उखाड़ कर चले गए, लेकिन समस्या आज भी अधूरी है। हर बार आश्वान मिल रहा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

  • Operation Mahadev पर बोला पाकिस्तान, कहा – ‘मासूम लोग मारे गए’

    Operation Mahadev पर बोला पाकिस्तान, कहा – ‘मासूम लोग मारे गए’

    नई दिल्ली: पहलगाम हमले के गुनहगार आतंकवादियों को भारतीय सेना ने 98 दिनों के बाद सबक सिखा दिया है। 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकी गैंग के सरगना हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह को सेना ने ऑपरेशन महादेव के अंतर्गत मार गिराया। आपको बता दें कि ऑपरेशन महादेव श्रीनगर के बाहरी इलाकों में चल रहा था। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी सुलेमान शाह पाकिस्तानी सेना की एलिट यूनिट स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व कमांडो है। सुलेमान ने सितंबर 2023 में भारत में घुसपैठ और दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। इस ऑपरेशन में दो और आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन महादेव में 3 आंतकियों के मारे जाने पर पाकिस्तान बिलबिला चुका है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत की एजेंसियां डिटेन कर रखे गए इन पाकिस्तानियों को एनकाउंटर में ही खत्म करके सीमा पर आतंकी बता रही है। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां इन आतंकियों को निर्दोष और मासूम पाकिस्तानी बता रही हैं। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है कि भारत ऑपरेशन महादेव के नाम पर फेक एनकाउंटर कर रहा है। अखबार ने लिखा है कि भारत की एजेंसियां कथित तौर पर निर्दोष पाकिस्तानियों को इंडिया ने जबरन डिटेन करके रखा हुआ है। स्टेज्ड एनकाउंटर में इस्तेमाल करने की वह तैयारी भी कर रहे हैं। उन्हें सीमा पार आतंकी बता चुकी है। अखबार ने यह नहीं बताया कि पाकिस्तानी नागरिक कश्मीर के जंगलों सैटेलाइट मोबाइल और हथियारों के जखीरे के साथ क्या कर रहा था। सेना ने मुठभेड़ स्थल से एक एम 4 कार्बन राइफल दो एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। पाकिस्तान की सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद चौधरी शरीफ ने दावा किया है कि 723 पाकिस्तानी नागरिक भारत की जेलों में बंद है परंतु पाकिस्तानी सेना ने यह भी नहीं बताया है कि ये 723 पाकिस्तानी नागरिक बॉर्डर पार भारत की सीमा में कैसे पहुंचे। डॉन ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि डिटेन किए गए इन लोगों को पाकिस्तान के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर भी किया जा सकता है।

    पाकिस्तान ने दिए बचकाने तर्क

    जिओ न्यूज की ओर से बचकाना तर्क देते हुए पाकिस्तान ने लिखा है कि एनकाउंटर की थ्योरी को साबित करने के लिए भारतीय एजेंसियों ने आतंकवादियों की तस्वीरें और हथियार पहले ही जारी कर दिए थे। जिओ के मुताबिक, आईएसपीआर ने अपनी एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि भारत की खुफिया एजेंसियों ने 56 पाकिस्तानियों को हिरासत में रखा हुआ है पर ये पाकिस्तानी भारत की सीमा में कैसे पहुंच रहे हैं इस बारे में पाकिस्तान ने अभी भी चुप्पी साधी हुई है। पाकिस्तान ने एक रिपोर्ट में यह कहा है कि भारत ने अब ऑपरेशन महादेव शुरु किया है और इसके नाम पर हिरासत में रखे हुए मासूम पाकिस्तानियों का इस्तेमाल एनकाउंटर के लिए कर रहा है। इस चैनल ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन को कामयाब सैन्य कार्रवाई के तौर पर पेश किया है।

    ऑपरेशन महादेव के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई

    भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को हुए हमले का मास्टरमांइड सुलेमान उर्फ आसिफ को उस समय घेरा जब सेना को सिग्नल मिला कि पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों के द्वारा इस्तेमाल किया गया सैटेलाइट फोन फिर से इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद सेना ने ऑपरेशन महादेव शुरु कर दिया। इस कार्रवाई में मारे गए बाकी आंतकवादियों की पहचान जिब्रान जो कथित तौर पर पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था और हमजा अफगानी के तौर पर हुई है। आपको बात दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानी मारे गए थे।
  • नगर निगम की बैठक में हुआ हंगामा, आप पार्षद ने गारबेज प्लांट की बदहाली को लेकर उठाए सवाल

    नगर निगम की बैठक में हुआ हंगामा, आप पार्षद ने गारबेज प्लांट की बदहाली को लेकर उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः नगर निगम हाउस में आज बैठक के दौरान सेनिटेशन विंग के कर्मचारियों की वेतन को लेकर सदन में हंगामा हो गया। इस दौरान सभी पार्टियों के पार्षदों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने ट्यूबल ऑपरेटरों की नियुक्ति से जुड़े भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कहा कि इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, जिसे उजागर किया जाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आप पार्षद सुमन शर्मा ने शहर में गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट की खराब हालत और अन्य नागरिक मुद्दों को लेकर मेयर से तीखे सवाल पूछे, जिस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

    पिछले शुक्रवार को सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और पार्षद प्रेम लता ने प्लांट का दौरा किया था। निरीक्षण में सामने आया कि महीनों से कपड़ों के ढेर वैसे के वैसे पड़े हैं। कपड़ों को काटने के लिए एमसी द्वारा लगाई गई ‘क्लॉथ शेरे डर’ मशीन पिछले एक साल से खराब है। साथ ही ‘प्राइमरी शेरे डर’ के साथ लगा ड्रायर और कंप्रेसर भी बंद पड़ा है। यहां तक कि ब्लेंडर को प्लांट से हटाकर बाहर रख दिया गया है। बालिस्टिक सेपरेटर की चार में से दो शॉफ्ट हटाई जा चुकी हैं, जिससे रिसाइकिल होने वाला कचरा भी इनर्ट में मिलकर सीधे लैंडफिल साइट पर जा रहा है।

    कन्वेयर बेल्ट भी काटकर रखा गया है, जिससे वेस्ट सीधे जमीन पर गिर रहा है। यह प्लांट चलाने वाली कंपनी को नगर निगम हर महीने 33 लाख रुपए ‘ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस’ के लिए दे रहा है, जबकि बिजली और पानी का बिल भी निगम ही भर रहा है। वहीं प्लांट से निकलने वाले आरडीएफ (RDF) को बेचकर कमाई भी कंपनी कर रही है। नगर निगम ने सेक्टर-25 वेस्ट, सेक्टर-45, मलोया और रामपुरकलां की गोशालाओं के संचालन और मेंटेनेंस के लिए तीन एनजीओ को फाइनल किया है। आज हाउस मीटिंग में इनका एजेंडा अनुमोदन के लिए लाया जा रहा है।

  • Punjab News: बारिश के चलते बिगड़े शहर के हालात, Mayor पर उठे सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के चलते बिगड़े शहर के हालात, Mayor पर उठे सवाल, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले में हुई बारिश के चलते नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछली बार हुई बारिश में शहर में जगह-जगह पानी जमा हुआ था। ऐसे में अब पठानकोट के वार्डों से चुने हुए प्रतिनिधि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंजर निगम के वार्ड नंबर 47 में देखने को मिला जहां पार्षद ने नगर निगम के मेयर पर ही सवाल उठा दिए। वॉर्ड की हालत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह कई बार नगर निगम के मेयर के साथ वार्ड में आती रही हैं।

    समस्या को लेकर कई बार मेयर की मीटिंग भी हुई है परंतु आज तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड में कूड़े का ढेर लगा हुआ है परंतु निगम का कोई भी कर्मचारी कूड़ा साफ करने के लिए नहीं आता जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वार्ड की गलियों की हालत बहुत ही खराब है। हकीकत यहां यह है कि इसी वार्ड की सीमा में मिनी सचिवालय भी आता है जहां डीसी पठानकोट के साथ-साथ बाकी अधिकारियों के कार्यालय भी स्थित है परंतु इसके बाद अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।