Blog

  • इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना – बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता के साथ माता-पिता के लिए बीमा कवर का लाभ

    इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना – बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता के साथ माता-पिता के लिए बीमा कवर का लाभ

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार की इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन कर आई  है। प्रदेश सरकार ने इस योजना को बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए शुरू किया है। योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म पर 25 हजार रुपये की राशि बीमा कंपनी में जमा की जाएगी। यह लाभ 2 बालिकाओं तक मिलेगा। वहीं, बेटी के माता-पिता को भी प्रति अभिभावक 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा।

    अपने नाम पर जमा राशि को बेटियां 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के मध्य अपनी इच्छा अनुसार निकाल सकेंगी और उसका उपयोग उच्च शिक्षा, स्वरोजगार या अपने भविष्य की किसी भी योजना में कर सकेंगी।
    इस योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ ही यह बेटी है अनमोल योजना को भी और अधिक सशक्त बनाएगी।

    ये है योजना का उद्देश्य

    हिमाचल सरकार का मानना है कि बेटियां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज की नींव होती हैं। उनके सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त जीवन के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना अधूरी है। इसी सोच के साथ इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना शुरू की गई है, जो बेटी है अनमोल योजना को और अधिक सशक्त बनाते हुए बेटियों को जन्म से लेकर आत्मनिर्भर बनने तक आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का भरोसा देती है।

    मुख्यमंत्री के विजन का सुफल है ये योजना

    यह योजना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जन हितैषी सोच और दूरदर्शी विजन का प्रतिफल है। वे हमेशा कहते हैं कि हिमाचल सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना सिर्फ वित्तीय मदद नहीं, बल्कि बेटियों को बचपन से आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने की पहल है। हम चाहते हैं कि हमारी बेटियां सुरक्षित माहौल में पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें।

    साथ ही, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस बात को जोर देकर दोहराते हैं कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके आत्मनिर्भर बनने तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। यह योजना शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनेगी और आने वाले वर्षों में बेटियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगी।

    ऊना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता

    उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि ऊना जिले में हर पात्र परिवार तक इस योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बालिका इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों को बचपन से युवावस्था तक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया अवसर देने को समर्पित है।

  • Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब भर में अवैध रूप से चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्रों के मामले सामने आ रहे है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने जिले में चल रहे गैर-लाइसेंस नशा छुड़ाओ केंद्र पर रेड की। जहां पुलिस ने केंद्र से 29 व्यक्तियों को बचाया। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों के खिलाफ़” के तहत पुलिस थाना नथाणा द्वारा आज गैर-कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र में रेड की गई।

    इस दौरान 29 व्यक्तियों को बचाकर उन्हें सरकारी स्वीकृत नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया। मामले की जानकारी भुच्चों मंडी के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा ने दी। उन्होंने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि बठिंडा और गंगा गांव के बीच गैर-कानूनी तरीके से दो व्यक्ति नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे है।

    जब उन्होंने पूछताछ की तो दोनों व्यक्तियों के पास ना तो लाइसेंस था और ना ही कोई दस्तावेज मौजूद थे। डीएसपी ने कहाकि नशा छुड़ाओ केंद्र में कुल 29 नौजवानों को नशा छोड़ने के लिए दाखिल किया गया था। जिन्हें वहां से निकाल कर बठिंडा के सरकारी अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद गैर-कानूनी तरीके से चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई।

  • महिला प्रशिक्षण संस्थान में तीज पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    महिला प्रशिक्षण संस्थान में तीज पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेेवी सुलोचना ठाकुर मुुख्यातिथि व इन्नर व्हील क्लब ऊना की महासचिव अमरजीत बबली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। हिमोत्कर्ष महिला मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने व्यंजन,रंगोली व मेहंदी स्पर्धाओं में भाग लिया। व्यंजन प्रतियोगिता में संस्थान की छात्राओं ने खीर, मालपूड़े, पतेहड़, दही-भल्ला तैयार किए।

    वहीं छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी सजाई। संस्थान की हाबी कोस फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की छात्राओं ने महिला मंच सदस्यों व संस्थान की छात्राओं के हाथों में मेहंदी के शानदार डिजाइन उकेरे। वहीं कटिंग टेेलरिंग ट्रेड की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में तीज पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली छात्राओं को बुुधवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला, उपाध्यक्ष सुुमन  पुुरी,प्रेस सचिव रमा कंवर, सदस्य अनीति सूद, मंजू मनकोटिया, रंजना जसवाल, मनीषि ठाकुर, रंजू, संस्थान प्रशिक्षका मीना ठाकुर, निशा, कमला व 40 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे के बाद राजू मदान को मिली राहत

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे के बाद राजू मदान को मिली राहत

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर बीते दिन कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा कोर्ट में पेश हुए। हालांकि रमन अरोड़ा और हरप्रीत कौर की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मुखीजा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 31 जुलाई दी गई।

    इसके अलावा मुख्य मामले की सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की गई है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा के बाद अब राजू मदान को कोर्ट से राहत मिली है। दरअसल, कोर्ट ने राजू मदान की गिरफ्तारी पर 5 अगस्त तक रोक लगा दी है। ऐसे में राजन के बाद राजू मदान के लिए यह बड़ी राहत है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।

    बता दें कि रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है। रमन अरोड़ा की वॉयस रिकार्डिंंग को लेकर विजिलेंस को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में विधायक के बेटे राजन अरोड़ा को शर्तों के आधार पर कोर्ट से सितंबर तक जमानत मिली है। जिसके बाद राजन को कोर्ट ने विजिलेंस का सहयोग देने के आदेश दिए। आज रमन अरोड़ा को समधी को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट समधी के मामले में 5 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

     

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 656 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 656 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 656 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 251 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 181600/- रूपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 21 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 2900/-रुपये वसूल किए।

  • Punjab News: घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    पटियालाः जिला के अधीन पड़ते हल्का सनौर के गांव बला में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव बला में एक महिला और उसके परिवार पर 12 से 15 अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में परिवार के 4 लोग घायल हो गए। मीडिया को जानकारी देते हुए महिला के परिवार वालों ने थाना सनौर की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में दर्जन भर लोगों ने हमला किया है।

    उन्होंने कहा कि महिला एक महीने से पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भर्ती है, जहां महिला की हालत काफी खराब है। महिला की टांगों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। इस घटना में महिला को 35 से 40 टांके लगे हैं। हादसे में महिला के बेटे के हाथ में फ्रैक्चर आया है और परिवार के मेंबर के सिर पर हमलावारों द्वारा गहरी चोटेंं मारी गई। इस मामले को लेकर समाज के नेता दर्शन मैन ने सनौर पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेट दिया है।

    उन्होंने कहा अगर बाकी दोषियों के ऊपर बनती कार्रवाई नहीं की गई तो वह थाना सनौर के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जांच अधिकारी बगीचा सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 2 व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, बाकी दोषी घर से फरार चल रहे है। जल्द अन्य दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में चेन स्नेचिंग, भीड़ में महिला चोर काबू

    सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में चेन स्नेचिंग, भीड़ में महिला चोर काबू

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में सोमवार को दर्शन करने आईं दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना घटी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन चुरा लिए, महिलाओं के अनुसार दोनों चेनों की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये है। जैसे ही उन महिलाओं को चेन स्नेचिंग का पता लगा तो उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध महिला को पकड़ लिया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बड़सर निवासी निर्मला देवी और उनकी देवरानी सुनीता देवी सोमवार मंदिर में माथा टेकने आई थीं। जब वे मंदिर परिसर में लगे आइसक्रीम लंगर के पास खड़ी थीं, तभी एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चैन खींच ली।सुनीता देवी को तब शक हुआ जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा कि एक महिला उनके गले की ओर हाथ बढ़ा रही थी। शोर मचाने पर लोगों ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और संदिग्ध महिला को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया, परंतु आरोपी महिला ने चोरी से इनकार किया है। वहीं पकड़ी गई महिला ने अपना नाम सुरजीत कौर पत्नी गुरमेल निवासी गांव वडवल जिला रोपड़, पंजाब बताया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात से इनकार किया और गहनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बावजूद पीड़ित महिलाओं ने तत्काल उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने निर्मला देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार गांव ब्याड़ कलां तह0 बड़सर जिला हमीरपुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित महिला से पूछताछ कर,पुलिस गहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

  • Jalandhar News: Ever On Wards को लेकर ADGP MF Farooqui और पूर्व DGP MS Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Ever On Wards को लेकर ADGP MF Farooqui और पूर्व DGP MS Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ऑल इंडिया पुलिस गेंम्स की आज Ever On Wards बुक लांच की गई। इस दौरान ADGP MF Farooqui और पूर्व DGP MS Bhullar मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। इस किताब में 1951 से लेकर 2010 तक के पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारियां दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व DGP MS Bhullar ने बताया कि पूर्व डीजीपी राजदीप गिल ने यह किताब लिखी है।

    पूर्व डीजीपी की किताब में शुरू से रूचि रही है। इस किताब का मुख्य उद्देश्य यह हैकि युवा पीढ़ी को पुराने अधिकारियों के बारे में जानकारी मिलेंगी। बता दें कि DGP के पद पर रहते हुए MS Bhullar कई बड़े खिलाड़ियों को लेकर आ चुके है, जिसमें द ग्रेट खली भी शामिल है। उसके बाद से नए खिलाड़ियों की कमी काफी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं का खेल की रूझान को पंजाब में नशे ने युवाओं को बर्बादी माना है। वहीं दूसरी ओर ADGP MF Farooqui ने बताया कि 2016 के बाद से स्पोर्ट्स में कोई नई रिक्यूमेंट नहीं हुई है।

    उन्होंने कहाकि स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत जिस तरह से बच्चों को ट्रेंड किया गया है, उसे देखते हुए जितनी प्रतियोगिता है, उसमें बच्चों ने बेहरतीरन अर्चीवमेंट हासिल की है। वर्ल्ड पुलिस गेम्स हाल ही में खत्म हुए है, जिसमें पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने 59 मेडल हासिल किए है, जिसमें 29 गोल्ड मेडल हासिल किए गए। यह गोल्ड मेडल ऑल इंडिया स्पोर्ट्स में से उपलब्धि हासिल की गई है। उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब दूसरे नंबर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब पुलिस इसी तरह से उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।

     

  • Haryana News: दोस्ती का झांसा देकर लड़की ने ठगे पैसे, लगाए लड़के पर गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: दोस्ती का झांसा देकर लड़की ने ठगे पैसे, लगाए लड़के पर गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    हरियाणा: रेप का झूठा पर्चा दर्ज करवा कर लड़के और उसके परिवार को डरा धमका कर पैसे ऐंठने के मामले में राज्य महिला आयोग के द्वारा लड़की को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं। महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने पंचकूला महिला थाना पुलिस को आदेश दिए हैं कि हनी ट्रैप में फंसाने वाली लड़की को गिरफ्तार करके फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की के खिलाफ फरीदाबाद थाने में मामला दर्ज है। इसकी जांच पड़ताल फरीदाबाद पुलिस के द्वारा की जाएगी। महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया के आदेश पर लड़की का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। ऐसे में इसकी जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जाएगी।

    रेनू भाटिया ने कहा कि हम बेटियों की मदद के लिए बैठे हैं लेकिन यदि उनके नाम पर ऐसे धमकाने का काम कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला लड़की की पूरी बात को सुना और उसने बताया कि एक लड़के ने दोस्त बनाकर उसके साथ रेप कर लिया। इसके बाद लड़की ने बताया कि वह गुड़गांव में रहती है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करती है। पूछताछ में हमें शक हुआ कि इस तरह से प्रॉपर्टी डीलिंग में इस लड़की ले करोड़ों रुपये के सौदे किए हैं।

    ऐसे में जब लड़की से उसका कोई पहचान पत्र मांगा गया तो लड़की ने नहीं दिया। उन्हें फोन करके बुलाया गया और लड़के वालों ने भी बताया कि लड़की के द्वारा मैसैज किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने व्हाट्सएप्प चैट का रिकॉर्ड भई दिखाया। रिकॉर्ड देखकर उन्हें पता चलता कि रेप जैसी तो बात नहीं है। महिला आयोग की चेयरमैन ने कहा कि हमने लड़की का फोन जब्त कर लिया है। पुलिस को आदेश भी दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गुड़गांव की महिला एसएचओ ने भी जांच पड़ताल की है। महिला आयोग ने बताया कि जब लड़की से बात हुई तो लड़की चिल्लाने लग गई। उसने भागने की कोशिश की और ऐसा ही लड़की का स्वभाव है।

    लड़की ने अपने माता-पिता से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। उसने एक चाचा का जिक्र किया है जो कि मुंबई में रहते हैं उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। जिस लड़के पर रेप के आरोप लगाए हैं वो विदेश चला गया है परंतु लड़की के द्वारा लड़के के पिता को भी पैसों के लिए धमकाया गया है। महिला आयोग ने बताया कि लड़की लड़के के पिता को धमकाने के लिए उनके घर में देर रात तक जारी रही जिसकी तस्वीरें और सीसीटीवी भी सामने आया है। जिन लोगों के साथ यह लड़की काम करती थी उनसे भी टीम ने संपर्क किया। उन्होंने बताया है कि यह लड़की उनके पास आती थी।

    बिजनेस की बात करती थी हम तो कमीशन पर काम देते हैं यदि कोई डीला लाती है तो पैसे मिलेंगे लेकिन धीरे-धीरे हमने इससे दूरी बना ली और महिला आयोग ने बताया कि यह लड़की एक जज का भी नाम लेती थी और लड़के वालों को डराती थी कि मेरे पीछे जज खड़ा है। लड़की ने इस तरह लड़के को गुमराह किया है। इस मामले में डिटेल जांच के बाद ही पता चलेगा कि पूरा मामला हनी ट्रिपिंग का है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यदि महिला आयोग में कोई बेटी आए तो उसकी मदद की जाती है परंतु इस तरह से किसी लड़के या उसके परिवार को ब्लैकमेल करेगा तो महिला आयोग को इसमें विचार करना पड़ता है।

    कुछ बेटियां सहायता के नाम पर ब्लैकमेलिंग और 376 की बात करें और हमने सबूत के आधार पर फरीदाबाद एक थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पंचकूला पुलिस को आदेश भी दे दिए हैं। लड़की को ले जाकर इस मामले में जांच कर रही फरीदाबाद पुलिस को सौंपा जाएगा और लड़की को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ताकि उन लड़कियों को भी सबक मिले जो दोस्ती के नाम पर मिसयूज करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग बेटियों की सहायता के लिए है उनके हक में नहीं है।

    महिला आयोग ने कहा कि लड़की के खिलाफ हनी ट्रैप के मामला फरीदाबाद में दर्ज कर लिया गया है और पंचकूला इस मामले में लड़की को गिरफ्तार करके फरीदाबाद पुलिस को सौंप देगी। महिला आयोग ने बताया है कि लड़की की जांच पड़ताल की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि यह इसका पहला मामला है या पहले भी ऐसे कई मामलों में वह शामिल है।

     

  • Jalandhar News: 517 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां और कार सहित 9 गिरफ्तार

    Jalandhar News: 517 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां और कार सहित 9 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस द्वारा 2 दिनों के सर्च ऑपरेशनों के दौरान 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 मुकदमें NDPS एक्ट के तहत दर्ज किए गए। वहीं आरोपियों के कब्जे से 517 ग्राम हेरोइन, 140 नशीली गोलियां और एक वरना कार बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में नशे के जाल को तोड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की गई।

    इस दौरान आरोपियों के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 517 ग्राम हेरोइन, 140 नशीली गोलियां और एक वरना कार ज़ब्त की गई। वहीं इस मुहिम के दौरान 23 नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें डी-एडिक्शन केंद्रों में भेजा गया। जिनमें से 14 को OOAT में दाखिल किया गया और 1 व्यक्ति को NDPS एक्ट की धारा 64A के तहत रेफर किया गया। वहीं 8 व्यक्तियों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया।