Blog

  • Punjab News: आज BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष, हैट्रिक की उम्मीद

    Punjab News: आज BJP को मिल सकता है नया अध्यक्ष, हैट्रिक की उम्मीद

    लुधियानाः आज भाजपा वर्करों को उनका नया अध्यक्ष मिल सकता है। अध्यक्ष की दौड़ में अभी तक मौजूदा प्रधान रजनीश धीमान का नाम सबसे आगे है। संभावना है कि धीमान आज जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर हैट्रिक जड़ सकते है। पार्टी सूत्रों मुताबिक आज (बुधवार) चंडीगढ़ में आधिकारिक रूप से चुने गए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं लुधियाना में ताजपोशी समारोह आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा मौजूद रहेंगे।

    बता दें कि जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें मौजूदा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, सुनील मौदगिल, पुष्पिंदर सिंहल, दिनेश सरपाल, महेश दत्त शर्मा, शीनू चुघ, राजिंदर खत्री और राजेश्वरी गोसाई के नाम शामिल थे। सूत्रों मुताबिक अधिक वोट रजनीश धीमान को मिले हैं, जबकि महेश दत्त शर्मा दूसरे स्थान पर रह सकते है।

    सूत्रों मुताबिक चुनाव परिणामों की रिपोर्ट पहले ही चंडीगढ़ भेज दी गई है। यह रिपोर्ट दिल्ली से संगठन चुनाव कराने आई रेखा को सौंपी जाएगी। दरअसल, रजनीश धीमान का जिला अध्यक्ष बनना पहले से तय माना जा रहा था जिसका कारण है कि धीमान के कार्यकाल में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और नगर निगम चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते 19 सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने शहर की 5 सीटों पर सबसे अधिक वोट हासिल किए थे।

  • Punjab News: शहर का हाल हुआ बेहाल, रेहड़े पर नौजवान ले जा रहा शव, देखें वीडियो

    Punjab News: शहर का हाल हुआ बेहाल, रेहड़े पर नौजवान ले जा रहा शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सड़क पर शव फेंकने की दो घटनाएं सामने आई थी। वहीं अब जगराओं पुल के पास रेहड़े पर शव को लेकर जाने की घटना सामने आई है। जहां नौजवान को पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो उक्त पुलिस कर्मी ने मीडिया से दूरी बनाई और बाइक लेकर मौके से ड्यूटी करने का हवाला देकर निकल गए।

    वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर रेहड़े चालक से बात की गई तो उसने बताया कि मृतक व्यक्ति काफी समय से इलाके में भटक रहा था। इसकी अचानक आज मौत हो गई। जिसके बाद वह शव को रेहड़े पर रखकर सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। इस दौरान उसे जगराओं पुल के पास पुलिस ने रोक लिया। व्यक्ति ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है और उसका परिवार अंबाला का रहने वाला है।

    व्यक्ति के अनुसार थाना 4 की पुलिस ने शव को रेहड़े पर ले जाने के लिए कहा है। रेहड़े चालक ने कहा  कि वह नहीं जानता मृतक कौन है, वह पुलिस वाले के कहने पर मृतक के शव को सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब रेहड़ों पर शवों को ले जाने का काम कर रही है, लेकिन मीडिया के पहुंचने पर पुलिस अधिकारी रेहड़े चालक को शव लेकर पहुंचने का कहकर वहां से निकल गया।

  • Punjab News: मोबाइल चार्जर फटने से कमरे में लगी आग, महिला की मौत

    Punjab News: मोबाइल चार्जर फटने से कमरे में लगी आग, महिला की मौत

    लुधियानाः गांव अलीगढ़ के जगराओं मोबाइल चार्जर फटने की घटना सामने आई है। जहां चार्जर फटने के बाद अचानक घर में आग लग गई। इस घटना के दौरान महिला गहरी नींद में सो रही थी। दरअसल, महिला ने सोने से पहले उसने बेड के पास ही लगे प्लग में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया दिया था। इस घटना से आग लगने के बाद अचानक महिला का नींद खुली और उसने साथ वाले कमरे में सो रही बेटी को किसी तरह बचाया। मां-बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की ईलाज के बाद मौत हो गई।

    मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी निवासी गांव अलीगढ़, जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी वर्तमान में अपनी बुजुर्ग मां के पास गांव अलीगढ़ में रह रही थी। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपने मायके अलीगढ़ आ गई थी। कुछ समय पहले उसके पिता की भी मौत हुई थी। घर में सिर्फ मां-बेटी ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत से बाद से ही वह परेशान रहती थी।

    परिजनों के मुताबिक, 22 जुलाई की रात मनप्रीत और उसकी मां घर पर ही थी। खाना खाने के बाद रात को मनप्रीत सोने चली गई। उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी। मनप्रीत ने सोने से पहले अपने बेड के बराबर में लगाए गए प्लग में मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया दिया और सो गई। परिजनों ने आगे बताया कि देर रात उसके कमरे में आग लग गई। बराबर के कमरे में सो रही उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी। मगर, जब तक वह आग बुझाती, मनप्रीत 90 फीसदी तक जल चुकी की थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को कमरे से बाहर निकाला। मनप्रीत की मां ने बताया कि कमरे में आग मोबाइल चार्जर के फटने से लगी थी। मनप्रीत गहरी नींद में थी, इसलिए उसे पता नहीं लगा।

    परिवार के लोगों ने तुरंत ही मनप्रीत को पहले जगराओं के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के कारण फिर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान मनप्रीत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मनप्रीत कौर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रही थी। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। इसी में झुलसने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। साथ ही पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

  • 8.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली धरती, सुनामी का भी Alert, देखें वीडियो

    8.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली धरती, सुनामी का भी Alert, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी हो गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार सुनामी लहरें अगले 3 घंटों में रूस और जापान के तटों तक पहुंच सकती हैं। यह अब तक के दर्ज 6 सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाएगा।

    USGS ने कहा कि भूकंप 19.3 किमी (12 मील) की गहराई पर आया था। भूकंप अवाचा खाड़ी के तट से लगे रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 125 किमी (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। USGS ने कहा कि उसने पहले भूकंप की तीव्रता 8.0 नापी थी जिसे बाद में संशोधित किया गया। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

    जापान में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह
    जापान में करीब 20 लाख लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। देश के तटीय इलाकों से सुनामी की छोटी लहरें टकरा रही हैं। हालांकि, लहरें पहले जितनी बड़ी बताई गई थीं, उससे काफी कम हैं। जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, देश के 21 अलग-अलग प्रान्तों में स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को घर खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया है।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया है कि अब तक जो सुनामी लहरें आई हैं, उनकी ऊंचाई 30 से 50 सेंटीमीटर के बीच रही है। ये टोक्यो के पास के इलाकों तक पहुंच गई हैं। पहले अनुमान था कि लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है।

  • Punjab News: बदमाशों ने फायरिंग के बाद तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने फायरिंग के बाद तेजधार हथियार से किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    पेट्रोल डाल गाड़ी को लगाई आग

    लुधियानाः जिले में कस्बा जगराओं के कोठे शेरजंग में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां बदमाशों ने स्कॉर्पियो कार सवार युवक पर फायरिंग की। जिसके बाद उक्त बदमाशों ने तेजधार हथियार से युवक पर हमला किया। उक्त हमलावारों ने पीड़ित की कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। गनीमत रही कि युवक कार से बाहर निकल आया। युवक की गाड़ी में रखा उसका पिस्टल और दो मैगजीन भी जल गईं। इस घटना में घायल युवक को उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान जसकीरत सिंह जस्सा निवासी कोठे शेर जंग, जगराओं के रूप में हुई है। मृतक शेयर मार्केट का काम करता था। करीब 2 वर्ष पहले उसे धमकी भी आई थी जिसके बाद वह गांव छोड़ लुधियाना रहने चला गया था। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ वरिंदर सिंह और डीएसपी सिटी जसजोत सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस का कहना था कि युवक की गाड़ी में आग लगाई गई है जबकि लोगों का कहना है कि उक्त हमलावारों द्वारा फायरिंग भी की गई। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था की हालत लगातार बिगड़ रही है। सोमवार को भी कमल चौक में खुलेआम फायरिंग हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक किसी को पकड़ नहीं पाई है। शहर के हालात पुलिस के बस से बाहर हो रहे हैं और यहां सरेआम शरारती लोग गोलियां चलाकर शहर में दहशत फैला रहे हैं। जगराओं का हर एक दुकानदार आज डर के माहौल में है और अपनी दुकान तक खोलने से डर रहा है। इलाके में पुलिस का नहीं बल्कि सरेआम गोलियां चलाने, लूट करने और स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का ही राज है।
  • Punjab News: National Highway पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत

    Punjab News: National Highway पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात महिला डॉक्टर हाईवे पर सड़क क्रॉस कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय डॉ. लवनीश कौर चौहान निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    महिला डॉक्टर खन्ना में एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और वहीं वह किराए के मकान में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, डॉ. लवनीश रात की ड्यूटी कर घर लौट रही थीं। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह हवा में उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों शिबू, राजन और राजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लवनीश भट्टियां की ओर सड़क पार कर रही थीं, तभी कार ने सीधे आकर उन्हें टक्कर मारी।

    सिविल अस्पताल के डाक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि जब महिला डाक्टर को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को सूचना भेज दी गई है। डॉ. लवनीश के परिचित गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मृतका के पिता का फोन आया था। उन्होंने हादसे की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे, लेकिन डाक्टर पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। शव को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के एएसआइ सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।

  • ग्रीन जोन में खुला Stock market, Sensex और Nifty में मामूली तेजी

    ग्रीन जोन में खुला Stock market, Sensex और Nifty में मामूली तेजी

    बिजनेसः कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी है, ये 24,850 के स्तर पर है। आज के कारोबार के दौरान इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आस्क ऑटोमोटिव, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर फोकस में रहेंगे।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। L&T का शेयर 3% ऊपर है। BEL, HDFC बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर्स भी चढ़े हैं। HUL, M&M और मारुति के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के मेटल, IT, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है। रियल्टी और ऑटो शेयर्स फिसले हैं।

    लक्ष्मी इंडिया और आदित्य इन्फोटेक का आज दूसरा दिन
    लक्ष्मी इंडिया और आदित्य इन्फोटेक के IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक इन IPO के लिए 31 जुलाई तक मिनिमम 14,850 रुपए से इन्वेस्ट कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 अगस्त को लिस्ट होंगे।

    आदित्य इन्फोटेक ने IPO का प्राइस बैंड ₹640 – ₹675 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 22 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹675 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,850 इन्वेस्ट करने होंगे।

    वहीं लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस ₹254.26 करोड़ रुपए का IPO लेकर आ रही है। इस इश्यू में कंपनी 1.05 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जिसकी वैल्यू ₹165.17 करोड़ है। वहीं, 56 लाख शेयर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं, इसकी वैल्यू 89.09करोड़ रुपए है। इसके लिए 31 जुलाई तक मिनिमम 14,852 रुपए के निवेश कर सकते हैं।

  • Punjab News: गाड़ी को लेकर हुआ विवाद JE ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी को लेकर हुआ विवाद JE ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं आम हो गई है। आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मजीठा रोड स्थित गंडा सिंह कॉलोनी की गली नंबर 2 से सामने आया है। जहां जहां बिजली बोर्ड के JE ने रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद के बाद अपने घर की बालकनी से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इन गोलियों की चपेट में आकर 19 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विक्की निवासी गंडा सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।

    घटना के बाद JE परिवार समेत कार द्वारा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद बिजली बोर्ड में तैनात JE ने अपने घर की बालकनी से पांच गोलियां चलाईं। इस हमले में रास्ते से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय विक्की के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा 2 व्यक्तियों में से एक सब्ज़ी विक्रेता शामिल है।

    वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ और थाना सदर के थाना प्रभारी हर्शदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक और घायल परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। JE घटना के बाद अपने परिवार समेत कार द्वारा मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही है। इस घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोगों ने न्याय की मांग की है।

  • Jalandhar News: NITJ के छात्र में जीवनलीला समाप्त, 5 माह में दूसरी घटना

    Jalandhar News: NITJ के छात्र में जीवनलीला समाप्त, 5 माह में दूसरी घटना

    जालंधर, ENS: एक बार फिर से NITJ में छात्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां छात्र ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यह पहली बार नहीं है कि इससे पहले भी छात्र द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की घटना सामने आ चुकी है।

    5 महीने में यह दूसरी घटना है जब छात्र ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हों। मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज में पढ़ने वाले बीबीए में कंपार्टमेंट ना टूटने से परेशान होकर छात्र ने NITJ के कैंपस में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित चंदेल पुत्र जसवंत चंदेल निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। छात्र के पिता एनआईटी में ही जॉब कर रहे हैं।

    5 माह पहले हुए छात्र के सुसाइड मामले में भी उक्त छात्र के पिता एनआईटीजे में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। इस घटना की सूचना तब बाहर आई जब थाना मकसूदां में सेक्रेड हार्ट अस्पताल से सुसाइड केस का फोन आया। एएसआई रजिंदर सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान रोहित चंदेल के रूप में हुई है। रोहित के पिता जसवंत चंदेल 25 सालों से एनआईटी में ही जॉब कर रहे हैं।

    परिवार के मेंबरों का कहना है कि 25 वर्षीय बेटा बीबीए में आई कई कंपार्टमेंट न टूटने के कारण परेशान रहने लगा था। इसी निराशा के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मेंबरों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। मंगलवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    बता दें कि इस केस से 5 महीने पहले भी एनआईटी कैंपस में स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला आया था। जब प्रोफेसर राजकुमार के बेटे ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। बताया गया था कि मृतक रजत कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। वह पटियाला की एक अकादमी में पढ़ता था। अकादमी प्रबंधकों का फोन आने पर प्रोफेसर बेटे को अपने पास ले आया था। उसकी डिप्रेशन की दवाई चल रही थी। इसी बीच उसने यह भयावह कदम उठा लिया।

  • Phagwara news: जंग का मैदान बना Civil Hospital, तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    Phagwara news: जंग का मैदान बना Civil Hospital, तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: पंजाब में पिछले कुछ समय से सिविल अस्पताल में हाथापाई होने की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार बढ़ रही यह घटनाएं चिंताजनक है, जो प्रशासन की कार्रगुजारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जब गांव पंडोरी में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए तो वहीं इलाज के दौरान हमलावर दोबारा वहां पहुंच गए और इमरजेंसी में घुसकर तेजधार हथियारों से दोबारा उस पर हमला कर दिया। जिससे घायल की हालत और ज्यादा नाजुक हो गई। घायल की पहचान बलालों गांव के निवासी दयाल चंद के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह पंडोरी गांव में किसी व्यक्ति से मिलने गया था, जहां उस पर हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसके टांके लगाए जा रहे थे और पट्टियां की जा रही थीं। तभी 7-8 नौजवान आए और उस पर दोबारा हमला कर दिया। उन्होंने उसे काफी गंभीर चोटें पहुंचाई। इस मामले की जांच सिटी पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना सदर के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पंडोरी गांव में हुए हमले के संबंध में पुलिस ने सोनू बलालों और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंधी अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ का कहना है कि इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इस तरह की वारदात से अस्पताल स्टाफ को भी नुकसान पहुंच सकता है।