Punjab News: National Highway पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से डॉक्टर की मौत

Written by

in

लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात महिला डॉक्टर हाईवे पर सड़क क्रॉस कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय डॉ. लवनीश कौर चौहान निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।

महिला डॉक्टर खन्ना में एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और वहीं वह किराए के मकान में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, डॉ. लवनीश रात की ड्यूटी कर घर लौट रही थीं। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह हवा में उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों शिबू, राजन और राजेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लवनीश भट्टियां की ओर सड़क पार कर रही थीं, तभी कार ने सीधे आकर उन्हें टक्कर मारी।

सिविल अस्पताल के डाक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि जब महिला डाक्टर को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को सूचना भेज दी गई है। डॉ. लवनीश के परिचित गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मृतका के पिता का फोन आया था। उन्होंने हादसे की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे, लेकिन डाक्टर पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। शव को सिविल अस्पताल खन्ना की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के एएसआइ सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *