Punjab News: मोबाइल चार्जर फटने से कमरे में लगी आग, महिला की मौत

Written by

in

लुधियानाः गांव अलीगढ़ के जगराओं मोबाइल चार्जर फटने की घटना सामने आई है। जहां चार्जर फटने के बाद अचानक घर में आग लग गई। इस घटना के दौरान महिला गहरी नींद में सो रही थी। दरअसल, महिला ने सोने से पहले उसने बेड के पास ही लगे प्लग में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया दिया था। इस घटना से आग लगने के बाद अचानक महिला का नींद खुली और उसने साथ वाले कमरे में सो रही बेटी को किसी तरह बचाया। मां-बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की ईलाज के बाद मौत हो गई।

मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी निवासी गांव अलीगढ़, जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी वर्तमान में अपनी बुजुर्ग मां के पास गांव अलीगढ़ में रह रही थी। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपने मायके अलीगढ़ आ गई थी। कुछ समय पहले उसके पिता की भी मौत हुई थी। घर में सिर्फ मां-बेटी ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत से बाद से ही वह परेशान रहती थी।

परिजनों के मुताबिक, 22 जुलाई की रात मनप्रीत और उसकी मां घर पर ही थी। खाना खाने के बाद रात को मनप्रीत सोने चली गई। उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी। मनप्रीत ने सोने से पहले अपने बेड के बराबर में लगाए गए प्लग में मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया दिया और सो गई। परिजनों ने आगे बताया कि देर रात उसके कमरे में आग लग गई। बराबर के कमरे में सो रही उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी। मगर, जब तक वह आग बुझाती, मनप्रीत 90 फीसदी तक जल चुकी की थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को कमरे से बाहर निकाला। मनप्रीत की मां ने बताया कि कमरे में आग मोबाइल चार्जर के फटने से लगी थी। मनप्रीत गहरी नींद में थी, इसलिए उसे पता नहीं लगा।

परिवार के लोगों ने तुरंत ही मनप्रीत को पहले जगराओं के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के कारण फिर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान मनप्रीत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मनप्रीत कौर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रही थी। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। इसी में झुलसने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। साथ ही पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *