Punjab News: शहर का हाल हुआ बेहाल, रेहड़े पर नौजवान ले जा रहा शव, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में सड़क पर शव फेंकने की दो घटनाएं सामने आई थी। वहीं अब जगराओं पुल के पास रेहड़े पर शव को लेकर जाने की घटना सामने आई है। जहां नौजवान को पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो उक्त पुलिस कर्मी ने मीडिया से दूरी बनाई और बाइक लेकर मौके से ड्यूटी करने का हवाला देकर निकल गए।

वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर रेहड़े चालक से बात की गई तो उसने बताया कि मृतक व्यक्ति काफी समय से इलाके में भटक रहा था। इसकी अचानक आज मौत हो गई। जिसके बाद वह शव को रेहड़े पर रखकर सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। इस दौरान उसे जगराओं पुल के पास पुलिस ने रोक लिया। व्यक्ति ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है और उसका परिवार अंबाला का रहने वाला है।

व्यक्ति के अनुसार थाना 4 की पुलिस ने शव को रेहड़े पर ले जाने के लिए कहा है। रेहड़े चालक ने कहा  कि वह नहीं जानता मृतक कौन है, वह पुलिस वाले के कहने पर मृतक के शव को सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अब रेहड़ों पर शवों को ले जाने का काम कर रही है, लेकिन मीडिया के पहुंचने पर पुलिस अधिकारी रेहड़े चालक को शव लेकर पहुंचने का कहकर वहां से निकल गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *