Blog

  • Jalandhar News: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव मामले में वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव मामले में वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के खिलाफ 2017 में फिल्म “बहन होगी तेरी” के प्रचार के दौरान एक विवादास्पद पोस्टर को लेकर दो दिन पहले कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजकुमार ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट से आज की तारीख मिली थी। वहीं इस मामले को लेकर अभिनेता के एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वह आज कोर्ट में पेश नहीं होंगे। एडवोकेट ने कहाकि 2017 में फिल्म में शिवजी के पोस्टर को लेकर हिंदू समाज में रोष पाया गया था। इस मामले में आज एडवोकेट खुद कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट से अब 5 सिंतबर को सुनवाई की तारीख दी गई।


    इस दौरान अभिनेता राजकुमार राव, श्रुति हसन, प्रोडूयसर, डायरेक्ट और डिप्टी डायरेक्टर पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने की मंशा से किया गया कृत्य), धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके चलते अभिनेता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। इस मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार हो गए थे और उसके बाद उनकी बेल हो गई थी। एडवोकेट ने बताया कि अभिनेता को पहले ही अग्रिम जमानत मिली हुई थी। जिसके बाद दो दिन पहले अभिनेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एडवोकेट ने बताया कि अभिनेता की गैर हाजिरी में कोर्ट में चालान पेश किया गया था। सम्मन में एड्रेस दिल्ली का होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश होने को लेकर जानकारी नहीं मिली थी।

    दरअसल, अभिनेता मुबंई में रह रहे है। वहीं श्रुति हसन को कोर्ट ने बेगुनाह पाए जाने के बाद केस ने बाहर कर दिया गया। आज कोर्ट में पन्ना लाल पहुंचे है। जिनकी कोर्ट में याचिका दायर की है। ऐसे में अन्य व्यक्तियों ने दूर से आना था और अगली तारीख को लेकर याचिका कोर्ट में लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि धारा 295ए के तहत कार्रवाई के लिए ‘जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा’ जरूरी होती है, जो इस मामले में कहीं से भी प्रमाणित नहीं होती। याचिका में आगे कहा गया है कि अभिनेता ने महज एक फिल्मी किरदार निभाया।

    जिसमें उनका पात्र एक जागरण मंडली में भगवान शिव की भूमिका निभाता है, और यह पूरी तरह एक कलात्मक प्रस्तुति है। इसके पीछे किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी। राजकुमार राव की ओर से दलील दी गई कि फिल्म “बहन होगी तेरी” को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सर्टिफिकेट मिला था, जो यह दर्शाता है कि फिल्म की सामग्री कानूनी रूप से आपत्तिजनक नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित है।

  • जापान में उठ रही Tsunami की हो गई थी भविष्यवाणी

    जापान में उठ रही Tsunami की हो गई थी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली: जापान में अब फिर से सुनामी की भयानक लहरों के कारण हड़कंप मच चुका है। जापान के अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में भी सुनामी ने कहर मचाया हुआ है। इसके अलावा 8.8 तीव्रता वाले इस भूकंप से रुप भी दहल गया है। ये संयोग ही है कि इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भविष्यवक्ता ने काफी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।

    इस भविष्यवक्ता को जापानी बाबा वेंगा के नाम से जाना जाता है। बाबा वेंगा के द्वारा कही गई बातें इतनी सच्ची होती हैं कि कुछ महीने पहले जापान की यात्रा पर जाने वाले लोगों में ही हड़कंप मच चुका था। जब इस भविष्यवक्ता ने जुलाई में सुनामी आने की चेतावनी दी थी। लोग जुलाई के लिए अपनी यात्राएं भी रद्द करने लग गए थे। जब जापान के अधिकारियों ने सुनामी आने को लेकर की गई भविष्यवाणी को नजरअंदाज करने की अपील की थी।

    आपको बता दें कि जापान की बाबा वेंगा कही जाने वाली मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी ने 5 जुलाई या फिर इसके आस-पास एक बड़ी सुनामी आने की चेतावनी पहले से ही दे दी थी। उनकी तुलना बुल्गेरियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा से होती है जो कई आपदाओं और वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी के लिए जानी जाती हैं।

    डेली मेल रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा वेंगा के जैसे ही जापान की रियो तात्सुकी ने भी जापान में होने वाली आपदाओं को लेकर पूर्व में स्टीक भविष्यवाणियां की हैं। वो एक मंगा आर्टिस्ट हैं। मंगा एक तरह का ग्राफिक नॉवेल होता है। तात्सुकी इसी कॉमिक्स के जरिए भविष्यवाणी करती हैं।

    1999 में इनकी एक ग्राफिक नॉवेल भी आई थी जिसका नाम द फ्यूचर आई सॉ था। इसमें उन्होंने 2011 में जापान में एक महाआपदा के आने का संकेत दिया था। ये भविष्यवाणी बिल्कुल सही थी। 2011 में एक भयानक सुनामी आई थी। इस दौरान फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस आपदा में 18 हजार लोग मारे गए थे।

    2021 में तात्सुकी की द फ्यूचर आई सॉ का एक नया संस्करण आया था। इसमें उन्होंने 2025 में फिर से जापान में एक सुनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इसी भविष्यवाणी को लेकर इस साल लोग जापान जाने की अपनी छुट्टियां रद्द करने लग गए थे। अब जुलाई 30 को जापान की 16 जगहों पर सुनामी लहरें उठ रही हैं। ऐसे में हर तरह सायरन भी बज रहे हैं जिसके कारण भविष्यवक्ता फिर से चर्चा में बन गई है।

     

     

     

  • Punjab News: परिवार से बुरी तरह मारपीट कर गांव से निकाला, सरपंच और पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार से बुरी तरह मारपीट कर गांव से निकाला, सरपंच और पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    घायल अवस्था में परिवार सड़कों पर बने पुल के नीचे रहने को मजबूर

    मोगाः जिल में एक गरीब परिवार से बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गांव से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। अब पूरा परिवार धर धर की ठोकरे खाने और पुल के नीचे राते गुजारने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी उनकी सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी मुताबिक, जिला की तहसील बाघापुराना के गांव घलकलां, पती मेहर, में 21 जुलाई को रात लगभग 8:00 बजे, जसवीर कौर पत्नी तरसेम सिंह अपने बेटे के साथ मेहनत-मजदूरी करके घर लौटे, तो सुखचैन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, कुलदीप कौर पत्नी निंदर सिंह और कुलदीप कौर पत्नी मंदर सिंह, निवासी घलकलां ने उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले जसवीर कौर के पति तरसेम सिंह, बेटे सिमर नाथ से मारपीट की। मारपीट करने दौरान आरोपी पूछ रहे थे कि तुम लोग गांव में क्यों आए हो। फिर बाद में जसवीर के बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा और उनके घर को ताला लगाकर बैटरी वाली स्कूटी छीनकर जबरन उन्हें गांव से निकाल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिवार सरकारी अस्पताल मोगा में भर्ती हुआ, जहां डॉक्टरों ने महिला की पसलियों, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। पीड़ित जसवीर कौर ने बताया कि सारा विवाद उनके बड़े बेटे और गांव की ही लड़की द्वारा कोर्ट मैरिज करवाने से शुरू हुआ है। वो दोनों गांव छोड़कर चले गए है, लेकिन आरोपियों ने हमारे पूरे परिवार के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती बालों से पकड़कर जमीन पर घसीटा गया। पीड़ित ने कहा कि उनका कोई कसूर नहीं है और उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा कहां है। लड़का लड़की दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज करवाई है। उन्होंने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी गांव की सरपंच है, जिसके चलते हमारी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुखचैन सिंह लगातार हमें धमकाता है कि अगर हम गांव में लौटे तो हमें जान से मार दिया जाएगा। इस समय हमारे पास रहने के लिए कोई घर नहीं है और पीड़िता अपने पति और बेटे के साथ सड़कों पर बने पुलों के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। पुलिस थाने में और एसएसपी ऑफिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है कि हमारी जान और माल दोनों का खतरा है और हमें सुरक्षा प्रधान की जाए, परन्तु पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरपंच पति ने जानकारी देते बताया कि उन्होंने बहुत पहले ही गांव में एक मता पास किया था कि गांव का कोई भी लड़का या लड़की गांव में एक दूसरे से शादी नहीं करवा सकता जिसको सभी ने सहमति से माना था, लेकिन अब जसवीर कौर के बेटे ने गांव की ही लड़की के साथ भाग कर शादी करवा ली और जसवीर कौर ने भी इस काम में अपने बेटे का साथ दिया जिसके चलते उन्हें गांव से निकाला गया है।
  • Punjab News: School की Ground में भरा बरसाती पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: School की Ground में भरा बरसाती पानी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जहां पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में लगातार सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, वहीं पठानकोट जिले का गांव छोटा भनवाल स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल बरसात के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना कर रहा है। हल्की सी बरसात में स्कूल के मैदान में पानी भर जाता है। जिस कारण स्कूली बच्चों को आने जाने में मुश्किल हो रही है।

    स्कूल की मुख्य अध्यापिका रंजना देवी ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल छोटा भनवाल वैसे तो स्मार्ट स्कूल है, सरकार की तरफ से इस स्कूल को सभी सहूलियतें प्रदान की गई है। परंतु बरसात के दिनों में यहां पर पानी भर जाता है, जिस कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी इकट्ठा होने के कारण बीमारी फैलने का डर भी बना रहता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की ग्राउंड पर ध्यान दिया जाए और जल्द से जल्द इस समस्या का हल किया जाए।

  • Punjab News: सुबह-सुबह नशे की हालत में मोटरसाइकिल सहित सड़क पर बेसुध पड़ा मिला युवक, देखें LIVE

    Punjab News: सुबह-सुबह नशे की हालत में मोटरसाइकिल सहित सड़क पर बेसुध पड़ा मिला युवक, देखें LIVE

    मोगाः जिले के कस्बा अजीतवाल के अधीन पड़ते गांव चूहड़ चक की अजीतवाल सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल सहित नशे की हालत में सड़क पर गिरा मिला। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उस युवक की वीडियो रिकॉर्ड कर ली और साथ ही उसे जगाकर होश में भी लाया गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक को रोहैब सैंटर में दाखिल करवाया गया।

    वहीं वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक नशे में धुत अपने मोटरसाइकिल के साथ ही सड़क पर गिर गया। उसके हाथ से ब्लड भी आ रहा है और उसके पास ही एक सीरिज भी पड़ी हुई है जिससे साफ पता चलता है कि युवक ने हेरोइन का नशा किया है। अगर वहां से गुजर रहा युवक समय पर नहीं आता तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रियता से काम करते हुए युवक को पकड़कर नशा छुड़ाओं सैंटर में दाखिल करवा दिया है।

    उधर, मोगा के डीएसपी अनवर अली ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान कर ली है। युवक का नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह है जो अजीतवाल का रहने वाला है। इसका डोप टेस्ट करवाकर नशा छुड़ाऊ केंद्र में दाखिल करवा दिया गया है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में आए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, Inspector और JE को किया Suspended, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत, Inspector और JE को किया Suspended, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब के अलग-अलग जिलों में लगातार स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा औचक चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते आज सुबह कैबिनेट मंत्री ने मोरिंडा शहर का अचानक दौरा किया। जहां शहर में आते ही उन्होंने विभिन्न हिस्सों में सीवरेज और सफाई प्रबंधों का जायजा लेना शुरू कर दिया। इस मौके पर कई शहरवासियों ने सीवरेज बोर्ड अधिकारियों और नगर परिषद अधिकारियों की खुलेआम शिकायतें कीं।

    यहां तक कि पार्षदों ने भी इन शिकायतों को स्वीकार किया। शहर की सड़कों पर फैले गंदे पानी और गंदगी से कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कार्याधिकारी मोरिंडा का ट्रांसफर और सैनिटरी इंस्पेक्टर तथा जेई मोरिंडा को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नगर परिषद मोरिंडा के ईओ का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया। डॉ. रवजोत सिंह ने सीवरेज बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और एक महीने बाद पुनः दौरा करने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को चौगिर्दे की साफ-सफाई, साफ पानी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं न देने वाले किसी भी नगर परिषद अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. चरणजीत सिंह, एडीसी जनरल पूजा सियाल ग्रेवाल और एसडीएम मोरिंडा सुखपाल सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

  • Punjab News: गंदगी में जिंदगी जीने को मजबूर लोग, सरपंच पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदगी में जिंदगी जीने को मजबूर लोग, सरपंच पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोट: राज्य सरकार पंजाब को रंगीन बनाने के लिए मेहनत कर रही है ताकि पंजाब को खुशहाल बनाया जा पाए। पंजाब की पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए गांवों में धनराशि भी जारी की जा रही है ताकि गांव के लोगों का जीवन स्तर उठ पाए। इसके वाबजूद भी पठानकोट जिले में एक ऐसा गांव भी है। जहां करोड़ो रुपये की ग्रांट आने के बाद लोग गांव की बदहाली का रोना रोते जा रहे हैं।

    बता दें कि वह गांव पठानकोट जिले का छोटेपुर है। जहां सुंदरग्राम योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये पूर्व में स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके बाद भी इस गांव में हर ओर गंदगी का माहौल है और ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा सरपंच पर घोटालों के गंभीर आरोप लगे हैं। जब ग्राम पंचायत के सदस्यों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सरपंच और पंचायत सचिव उनसे प्रस्ताव तो लेते हैं, परंतु उनके अनुसार काम नहीं होता। जिसके चलते उन्हें पंचायत भंग करनी पड़ी है।

    उन्होंने कहा कि गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत कई काम होते हैं और इससे गांव के लोगों को रोजगार भी मिलता है, परंतु सरपंच सिर्फ अपने चहेतों को ही काम देता है वहीं बाकी लोगों की अनदेखी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि यदि इस बारे में जांच की जाए तो सरपंच के बड़े घोटाले सामने आएंगे। गांव के विकास के लिए एक प्रबंधक की नियुक्ति की जाए।

    इस बारे में जब सरपंच से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत है परंतु पंचायत का कोरम न पूरा होने के कारण वे काम नहीं करवा पा रहे हैं। जब उनसे सरकारी धन को गलत जगह खर्च करने के बारे में पूछा गया तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि कहीं न कहीं सरपंच ने विभागीय मिलीभगत से सरकार धन का गबन किया है।

     

  • Haryana News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर ढेर, लंबे समय से रडार पर था आरोपी, देखे वीडियो

    Haryana News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर ढेर, लंबे समय से रडार पर था आरोपी, देखे वीडियो

    यमुनानगरः बुधवार सुबह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते नौनी राणा गैंग के बदमाश भीमा को एनकाउंटर में मार गिराया। भीमा का नाम इनामी कुख्यात गैंगस्टर में आता था। हत्या के प्रयास, नशा तस्करी और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से भीमा पुलिस की रडार पर था।

    यमुनानगर में बुधवार सुबह रतौली-खेड़ा रोड पर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर भीमा के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर मौके पर ही ढेर हो गया। करीब 15 राउंड फायरिंग के बीच पुलिस की गोली से भीमा की मौत हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। भीम ने हाल ही में दो व्यापारियों के घर फायरिंग कर शहर में खौफ फैलाया था।

    एसपी कमलदीप गोयल ने कहा ये मुठभेड़ अपराधियों को सीधा संदेश है कि यमुनानगर में अपराध की कोई जगह नहीं। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। हालांकि फिलहाल ने कैमरे के ऊपर कोई भी अधिकारी औपचारिक बयान देने से बच रहा है।

  • Auto-Pickup की टक्कर में व्यक्ति की मौत, पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष, किया चक्का जाम

    Auto-Pickup की टक्कर में व्यक्ति की मौत, पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष, किया चक्का जाम

    पटनाः जिले के दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक में पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकतर सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दीघा पटना मुख्य सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई अविनाश कुमार ने बताया कि ‘रात 10 बजे की घटना है। 34 वर्षीय सुजीत कुमार ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना की सूचना थाने को दी तो ट्रैफिक थाने भेज दिया। ट्रैफिक थाने से शिकायत की तो कहा सुबह में देखेंगे। जिसको लेकर लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाने की कोशिश की। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

    बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। पटना में सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया गया है। सड़क पर टायर जलाए गए हैं और वहां आग की लपटों को साफ तौर से देखा जा सकता है। हादसे के बाद लोग काफी ज्यादा आक्रोशि हो गए थे। सड़क को जाम कर देने की वजह से दीघा-रामजी चक मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

  • सिंध नदी में गिरी ITBP जवानों को ले जा रही बस, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    सिंध नदी में गिरी ITBP जवानों को ले जा रही बस, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस सिंध नदी में गिर गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा जवानों को बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव किए जा रहे है। घटना की सूचना भी अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ जवानों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई।

    उन्होंने बताया कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए एसडीआरएफ बचाव अभियान चला रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी जवान नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, जहां आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई थी, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।

    इस घटना के बारे में गांदरबल के एसएसपी ने जानकारी दी है कि बुधवार को तड़के, गांदेरबल के रेजिन कुल्लान में,आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।