Blog

  • Jalandhar News: सेहत मंत्री के एक्शन के बाद सिविल अस्पताल के MS डॉ राज कुमार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सेहत मंत्री के एक्शन के बाद सिविल अस्पताल के MS डॉ राज कुमार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रामा वार्ड में 3 मरीजों की मौत में बड़ी लापरवाही पाई गई। जिसके चलते एमएस डॉ राज कुमार, एसएमओ डॉ सुरजीत सिंह और डॉ सोनाक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं घटना को लेकर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ राज कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने मामले की जांच की है। घटना के दौरान हाउस सर्जन डॉक्टर शमिंदर सिंह डयूटी पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी को बताए ड्यूटी से घर चले गए थे। डॉक्टर ने कहा कि इन डॉक्टरों का 6 माह का कॉट्रेक्ट होता है, जिसके बाद काम सही करने के बाद उन्हें पक्का किया जाता है और उनकी सैलेरी 37 हजार से 70 हजार कर दी जाती है। लेकिन काम में लापरवाही बरतने के चलते डॉक्टर शमिंदर को रिमूव कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सोनाक्षी की घटना वाले दिन शाम की ड्यूटी थी और इन सबकी की सीटिंग ड्यूटी लगी हुई थी। एसएमओ डॉ सुरजीत सिंह ऑक्सीजन प्लांट के इंचार्ज थे। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री द्वारा कार्रवाई को लेकर अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

    दरअसल, इस घटना के दौरान ऑक्सीजन प्लाट में खराबी आ गई थी। वहीं मामले को लेकर 9 मैंबरी कमेटी का गठन किया था, जो मामले की जांच कर रही है। आज इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर ने बताया कि ऑक्सीजन के साथ जिस तरह से जान हम नहीं बचा सके। लेकिन उन्होंने माना कि घटना में मैनेजमेंट स्तर पर बड़ी लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से दो मशीन इस्तेमाल की जाती है जिसमे की प्रेशर घटने पर बेकअप भी होता है। इस मामले में बड़ी लापरवाही मामले में कार्रवाई करते हुए एमएस डॉ राज कुमार, एसएमओ डॉ सुरजीत सिंह और डॉ सोनाक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर शमिंदर सिंह को डिसमिस किया गया है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मंत्री ने कहा कि यह बेहद ना सहन करने वाली गलती की है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान वह खुद मौके पर गए थे, जहां उनके साथ टेक्निकल टीम ने जाकर देखा। जिसमे की SMO दीप्ति डायरेक्टर कंसल्ट एनस्थीसिया, सृजन शिवेंद्र की गलती पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल में 49 इंटरनल मेडिकल अधिकारी, 46 डॉक्टर ट्रेनी बच्चे, 14 हाउस सर्जन और 17 मेडिकल अधिकारी ड्यूटी पर रहते है। इतना स्टाफ होने के बावजू ऐसी घटना सामने आए यह बेहद चिंताजनक है। सेहत मंत्री ने कहा कि इस मामले में टीम जांच के लिए बिठाई जाएंगी, जो मामले की गहनता से जांच करेंगी।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल के MS डॉ राज कुमार, SMO डॉ सुरजीत सिंह और  डॉ सोनाक्षी सस्पेंड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल के MS डॉ राज कुमार, SMO डॉ सुरजीत सिंह और डॉ सोनाक्षी सस्पेंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के ट्रामा वार्ड में 3 मरीजों की मौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस घटना के दौरान ऑक्सीजन प्लाट में खराबी आ गई थी। वहीं मामले को लेकर 9 मैंबरी कमेटी का गठन किया था, जो मामले की जांच कर रही है। आज इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर ने बताया कि ऑक्सीजन के साथ जिस तरह से जान हम नहीं बचा सके। लेकिन उन्होंने माना कि घटना में मैनेजमेंट स्तर पर बड़ी लापरवाही हुई है।

    उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से दो मशीन इस्तेमाल की जाती है जिसमें की प्रेशर घटने पर बेकअप भी होता है। इस मामले में बड़ी लापरवाही मामले में कार्रवाई करते हुए एमएस डॉ राज कुमार, एसएमओ डॉ सुरजीत सिंह और डॉ सोनाक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर शमिंदर सिंह को डिसमिस किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मंत्री ने कहा कि यह बेहद ना सहन करने वाली गलती की है।

    उन्होंने कहा कि घटना के दौरान वह खुद मौके पर गए थे, जहां उनके साथ टेक्निकल टीम ने जाकर देखा। जिसमें की SMO दीप्ति डायरेक्टर कंसल्ट एनस्थीसिया, सृजन शिवेंद्र की गलती पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल में 49 इंटरनल मेडिकल अधिकारी, 46 डॉक्टर ट्रेनी बच्चे, 14 हाउस सर्जन और 17 मेडिकल अधिकारी ड्यूटी पर रहते है। इतना स्टाफ होने के बावजूद ऐसी घटना सामने आए यह बेहद चिंताजनक है। सेहत मंत्री ने कहा कि इस मामले में टीम जांच के लिए बिठाई जाएंगी, जो मामले की गहनता से जांच करेंगी।

     

  • Punjab News: पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को हिरासत में लिया है। व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी भारसों के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बहुत ही कठिनाई से उसे गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से मिलिट्री स्टेशन की जानकारियां पाकिस्तानियों को भेज रहा था, जिनसे 4 फोन अलग-अलग कंपनियों के बरामद हुए हैं।

    यह व्यक्ति भारत में रहते हुए भारत की मिलिट्री स्टेशनों की गतिविधियों और पाकिस्तान में बैठे व्यक्तियों को जानकारी दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह “पंजाबी लड़की” नाम की आईडी से पाकिस्तानियों से बात करता था, जिसमें ‘लाइव इन कराची’ पाकिस्तान लिखा हुआ है।

    आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपने नाम पर दिसंबर 2024 में सिम नंबर 76259-08993 जारी करवा कर अपने नंबर वॉट्सऐप एक्टिवेशन कोड पाकिस्तान में रह रही लड़की को दे दिया था, जिसे वहां रहने वाले व्यक्ति चला रहे थे। अभी भी आरोपी गुरप्रीत सिंह अलग-अलग एप्स के जरिए पाकिस्तानियों से बात कर रहा था। यह व्यक्ति सेंटर एजेंसी की रडार पर भी था। यह व्यक्ति सिम कार्ड टैलीकॉम डिवाइस सीक्रेट एंड सेंसिटिव मिलिट्री की इनफॉर्मेशन पाकिस्तान में बैठे व्यक्तियों को भेज रहा था।

  • Punjab News: कैबिनेट बैठक में भाखड़ा डैम मामले सहित लिए गए अहम फैसले

    Punjab News: कैबिनेट बैठक में भाखड़ा डैम मामले सहित लिए गए अहम फैसले

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने सभी 154 ब्लॉकों का पुनर्गठन करने का फैसला किया है। यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। चीमा ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग में ब्लॉकों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है। यह पुनर्गठन काफी लंबे समय से नहीं हुआ था। कोई नया ब्लॉक नहीं बनाया गया है, बल्कि पुराने 154 ब्लॉकों का पुनर्संरचना की गई है।

    जिनमें से कई के नाम बदले गए हैं। इसके साथ ही पंच और सरपंचों को अपने नजदीकी कार्यालय भी मिल गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि हरियाणा सरकार को 113.24 करोड़ रुपये के बिल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल नहरों की देखभाल और रखरखाव का है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पानी भी ले जाया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

    वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि भाखड़ा डैम की सुरक्षा पंजाब पुलिस ही करेगी। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ को डैम की सुरक्षा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पानी को किसी को भी लूटने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि पड़ोसी राज्य ने अतिरिक्त पानी लिया और भुगतान भी नहीं किया।

     

  • Punjab News: पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया खूब हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया खूब हंगामा, देखें वीडियो

    पठानकोट:  जिले के खन्ना पेट्रोल पंप पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जब एक युवक धक्का देकर अपनी एक्टिवा लेकर वापिस पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने कहा कि वह इस पंप से रोजाना पेट्रोल भरवाते हैं परंतु गाड़ी उनके द्वारा भरे गए पेट्रोल के मुताबिक नहीं चलती। अंत मे युवक ने गाड़ी मैकेनिक को दिखाई परंतु इसके बावजूद गाड़ी पेट्रोल खत्म होने के कारण बंद हो गई।

    प्रदर्शनकारी सभी ब्लिंकिट (Blinkit) में काम करने वाले हैं। उनका कहना है कि जैसे ही वो तेल डलवाकर थोड़ी सी दूर पर जाते हैं तो उनकी बाइक या स्कूटी में तेल खत्म हो जाता है। पेट्रोल पंप वालों से भी इस मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये लोग अक्सर लोगों को कम पेट्रोल भरने के लिए मजबूर कर देते हैं इसलिए वह प्रशासन से यह मांग करते हैं कि इस पेट्रोल पंप के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।

    इस मामले में पेट्रोल पंप वालों से भी बात करने की प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित कर दिया जायेगा।

     

  • Punjab News: अंडरब्रिज के बीच पानी में मृत मिला ई-रिक्शा चालक, देखें वीडियो

    Punjab News: अंडरब्रिज के बीच पानी में मृत मिला ई-रिक्शा चालक, देखें वीडियो

    बठिंडाः परशुराम नगर अंडरब्रिज के बीच पानी में एक ई-रिक्शा चालक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी पाई जा रही है। राहगीरों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक पानी के बीच बेसुध पड़ा हुआ था, मौके पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस और परिवार वालों को सूचित किया गया।

    NGO अध्यक्ष के सोनू महेश्वरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंडर ब्रिज में एक ई-रिक्शा पानी में फंसा पड़ा था। जिसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिवार की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार के आने के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं परिवार वालों ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करवाई। जिसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले है। मृतक की पहचान रामू के रूप में हुई है। जो परसराम नगर गली नंबर 8/जी का रहने वाला था।

  • Punjab News: कर्नल बाठ मामले में 4 इंस्पेक्टर और 2 अन्य कर्मचारियों पर गिरी गाज

    Punjab News: कर्नल बाठ मामले में 4 इंस्पेक्टर और 2 अन्य कर्मचारियों पर गिरी गाज

    पटियाला: सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे से 13 मार्च को पटियाला में एक ढ़ाबे के बाहर हुई मारपीट की जांच सीबीआइ को दी गई थी। वहीं कर्नल पुश्पिंदर सिंह बाठ केस की विभागीय जांच पूरी हो गई है। मामले की जांच एसएसपी वरुण शर्मा द्वारा की गई है। इस मामले में नामज़द चार इंस्पेक्टरों और दो अन्य कर्मचारियों की तीन साल की सेवाओं में कमी कर दी गई है।

    ऐसे में इन 3 वर्षों के दौरान ना तो उन्हें तरक्की मिलेगी और ना ही कोई भत्ता या अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस कर्मचारी मुक्त रहेंगे और पटियाला जिले से बाहर पोस्टिंग रहेगी। बता दें कि इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने पहले से दर्ज एफआइआर को अपने अलग मामले के रूप में फिर से दर्ज किया था। जिसमें कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

    खास बात यह है कि आरोपियों में 3 पुलिस इंस्पेक्टर और 2 पुलिस कर्मचारी हैं। सीबीआई ने जिन लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। उनमें रोनी सिंह, हरजिंदर सिंह ढिल्लों, हैरी बोपाराय (तीनों पुलिस इंस्पेक्टर), राजीव सिंह व सुरजीत सिंह और एक आरोपी अज्ञात है। सीबीआई ने अपनी विशेष अपराध इकाई को इसकी जांच सौंपी दी। जिसके बाद आज इस मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस कर्मियों की सेवाओं में कटौती की गई।

     

  • Punjab News: पुलिस के हत्थे चढ़ा PRTC बस चोर, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस के हत्थे चढ़ा PRTC बस चोर, देखें वीडियो

    बठिंडाः मोड़ मंडी बस अड्डे से पिछली दिनी रविवार को एक PRTC की बस चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते 2 दिन में ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोड़ मंडी के रहने वाले निंदर सिंह उर्फ लंबू के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी एसपी (डी) बठिंडा जसमीत सिंह साहिवाल ने जानकारी देते बताया कि उन्हें बस के चोरी संबंधी सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम तैयार कर कार्रवाई की गई। जांच के बाद पुलिस ने घटना के 2 दिन बाद ही सफलता हासिल कर ली है।

    एसपी (डी) बठिंडा जसमीत सिंह ने बताया कि मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते जांच शुरू की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न तथ्यों पर कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निंदर सिंह के पास से  कई चाबियां और चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने पहले भी एक ट्रक चोरी किया हुआ है। इसके अलावा भी कई मामले दर्ज है। आरोपी जब पीआरटीसी की बस लेकर फरार हो रहा था तो बस रास्ते में एक नाले में फंस गई थी। जिसके बाद आरोपी बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जिससे बाद कई खुलासे हो सकते है।

  • Operation Sindoor अभी भी जारी है एक बार फिर लोकसभा में बोले PM Narendra Modi

    Operation Sindoor अभी भी जारी है एक बार फिर लोकसभा में बोले PM Narendra Modi

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान सीजफायर को लेकर मध्यस्थता वाला दावा खारिज कर दिया है। संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही बहस के दौरान दिए गए भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कभी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की और न अब करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह कई बार दोहरा भी चुके हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच में सीजफायर करवाने में खास भूमिका निभाई थी। केंद्र सरकार पहले भी ट्रंप के दावों को खारिज कर चुकी है और अब पीएम मोदी ने संसद में ट्रंप का नाम लिए बिना ही इन दावों को निराधार बता दिया है। पीएम मोदी ने लगभग दो घंटे लोकसभा में भाषण दिया। उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसद बीच-बीच में सवाल भी उठा रहे थे।पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 मई की रात अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हुई बात का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई की रात को अमेरिकी उप राष्ट्रपति एक घंटे से बात करने की कोशिश कर रहे थे। बाद में मैंने उनको फोन किया और बताया कि आपका 3-4 बार फोन आया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का यह इरादा है तो उसको बहुत महंगा पड़ेगा और हम उससे भी बड़ा हमला करेंगे और उसका जवाब देंगे। पीएम मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ट्रंप की मध्यस्थता वाले दावे पर भी जवाब दिया। उनका कहना था दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ट्रंप के सीजफायर के दावों को लेकर मोदी सरकार को घेरा था और संसद में इस पर बयान देने की चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने कहा कि – ट्रंप ने 29 बार सीजफायर करवाने का श्रेय लिया है। यदि वे झूठ बोल रहे हैं तो अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी का 50% भी हिम्मत है तो कहें कि वे ऐसा नहीं था। अगर पीएम में दम है तो वो कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार हुआ तो डीजीएमओ के सामने फोन करके गुहार लगाई की बस करो बहुत मारे। अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है प्लीज हमला रोक दो। भारत ने तो पहले दिन ही कह दिया था कि हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया है। यदि कुछ करोगे तो महंगा पड़ेगा। भारत की साफ नीति तय की गई थी नीति थी कि उनके आकाओं का ठिकाना ही हमारा लक्ष्य है।

    भारत का रुख हमेशा साफ था

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की थी। इसे लेकर यहां अलग-अलग तरह की बातें की गई। ये वहीं प्रोपेगेंडा है जो सीमा पार से यहां फैलाया गया है। कुछ लोग सेना के द्वारा दिए गए तथ्यों की जगह पाकिस्तान से झूठे प्रचार को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं जबकि भारत का रुख हमेशा से साफ ही रहा था। लोकसभा में पीएम ने कहा कि -‘आज पाकिस्तान भी भली-भांति जान चुका है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। उसे ये भी पता है कि यदि भविष्य में नौबत आई तो आगे कुछ भी कर सकता है इसलिए मैं लोकतंत्र के इस मंदिर में यह दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। पाकिस्तान ने दुस्साहस की अगर कल्पना की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। आज का भारत आत्मविश्वास के साथ भरा हुआ है। आज का भारत आत्मनिर्भरता के मंत्र को लेकर पूरी शक्ति के साथ तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। देश देख रहा है कि भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है लेकिन देश ये भी देख रहा है कि एक ओर तो भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है’।  
  • Punjab News: पानी के तेज बहाव में गिरी बाइक, बहे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव में गिरी बाइक, बहे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हरगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, चौं में पानी काफी होने के चलते बाइक पर सवार बाप-बेटी जा रहे थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव में बाप-बेटी पानी के बहाव में बाइक सहित बह गए। वहीं दोनों को पानी में बहता देखकर लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को डूबने से बचा लिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है चौं के पानी के बीच से बाइक पर व्यक्ति बेटी को लेकर गुजर रहा है।

    लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण व्यक्ति का बाइक से सतुंलन खो गया और पानी के बहाव के साथ बाइक चौं में गिर गई। हालांकि घटना के दौरान अन्य वाहन भी इसी रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक चौं में गिर गई और बाप-बेटी चौं में पत्थर के कारण बच गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाला गया। वहीं लोगों द्वारा बाइक को भी रस्सी डालकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।