पीएम मोदी ने लगभग दो घंटे लोकसभा में भाषण दिया। उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसद बीच-बीच में सवाल भी उठा रहे थे।पीएम मोदी ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 मई की रात अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हुई बात का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 9 मई की रात को अमेरिकी उप राष्ट्रपति एक घंटे से बात करने की कोशिश कर रहे थे। बाद में मैंने उनको फोन किया और बताया कि आपका 3-4 बार फोन आया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का यह इरादा है तो उसको बहुत महंगा पड़ेगा और हम उससे भी बड़ा हमला करेंगे और उसका जवाब देंगे। पीएम मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ट्रंप की मध्यस्थता वाले दावे पर भी जवाब दिया। उनका कहना था दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ट्रंप के सीजफायर के दावों को लेकर मोदी सरकार को घेरा था और संसद में इस पर बयान देने की चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने कहा कि – ट्रंप ने 29 बार सीजफायर करवाने का श्रेय लिया है। यदि वे झूठ बोल रहे हैं तो अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी का 50% भी हिम्मत है तो कहें कि वे ऐसा नहीं था। अगर पीएम में दम है तो वो कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहा था।Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/5YMO8qcisH
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार हुआ तो डीजीएमओ के सामने फोन करके गुहार लगाई की बस करो बहुत मारे। अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है प्लीज हमला रोक दो। भारत ने तो पहले दिन ही कह दिया था कि हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया है। यदि कुछ करोगे तो महंगा पड़ेगा। भारत की साफ नीति तय की गई थी नीति थी कि उनके आकाओं का ठिकाना ही हमारा लक्ष्य है।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विजयोत्सव का मतलब है- हमारी सेनाओं के शौर्य और सामर्थ्य की विजय गाथा का उत्सव! pic.twitter.com/cSq8u2yJYM
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2025

Leave a Reply