Punjab News: पुलिस के हत्थे चढ़ा PRTC बस चोर, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः मोड़ मंडी बस अड्डे से पिछली दिनी रविवार को एक PRTC की बस चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते 2 दिन में ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोड़ मंडी के रहने वाले निंदर सिंह उर्फ लंबू के रूप में हुई है।

मामले संबंधी एसपी (डी) बठिंडा जसमीत सिंह साहिवाल ने जानकारी देते बताया कि उन्हें बस के चोरी संबंधी सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम तैयार कर कार्रवाई की गई। जांच के बाद पुलिस ने घटना के 2 दिन बाद ही सफलता हासिल कर ली है।

एसपी (डी) बठिंडा जसमीत सिंह ने बताया कि मामले में पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते जांच शुरू की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न तथ्यों पर कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निंदर सिंह के पास से  कई चाबियां और चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने पहले भी एक ट्रक चोरी किया हुआ है। इसके अलावा भी कई मामले दर्ज है। आरोपी जब पीआरटीसी की बस लेकर फरार हो रहा था तो बस रास्ते में एक नाले में फंस गई थी। जिसके बाद आरोपी बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जिससे बाद कई खुलासे हो सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *