Blog

  • Phagwara News: नौजवान ने तेजधार हथियार से औरत पर बोला हमला, गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Phagwara News: नौजवान ने तेजधार हथियार से औरत पर बोला हमला, गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सिविल अस्पताल के सामने चाहल नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नौजवान ने तेजदार हथियार से हमला कर एक औरत को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसको लहू लुहान हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। औरत की पहचान सिम्पु देवी के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सीटी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देती थाना सिटी की एसएचओ उषा रानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला के साथ नौजवान ने मारपीट की है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। फिलहाल गंभीर हालत में जख्मी हुई औरत को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के बाद औरत के बयान दर्ज कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Live-in Relationship में रह रही महिला ने डॉक्टर सोफत को लेकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Live-in Relationship में रह रही महिला ने डॉक्टर सोफत को लेकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के घुम्हार मंडी में मशहूर डॉक्टर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला गगनदीप कौर ने सुमित सोफत पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस मामले को लेकर आज महिला मीडिया के सामने आई है। महिला ने बताया कि वह डॉक्टर के साथ पिछले 15 सालों से घुम्हार मंडी वाले घर में रह रही थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे बताया कि उनका पत्नी सुमिता सोफत के साथ तालाक हो गया और वह दोनों जल्द शादी करवा लेंगे।

    महिला ने कहा कि तालाक के मामले को लगातार डॉक्टर द्वारा टाल-माटौल किया जाता रहा। इस दौरान दोनों के 2 बच्चे हुए। जिसमें एक 7 साल का बेटा है और 5 साल की बेटी है। महिला ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर के उसके अलावा अन्य महिलाओं के साथ संबंध है। डॉक्टर पर आरोप है कि पैसे के दम पर कुछ भी कर सकते है। महिला ने कहाकि उसने डॉक्टर से कहाकि वह उससे शादी नहीं करना चाहता तो वह बताएं कि बच्चों की भविष्य को लेकर क्या करना चाहता है। इस दौरान डॉक्टर शराब के नशे में था। आरोप है कि नशे में डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

    महिला ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल इनसर्ट की। जिसके बाद वह गुस्से में बच्चों को लेकर वहां से चला गया। महिला ने कहा कि वह डॉक्टर के साथ 15 सालों से लिव इन रिलेशन में रह रही है और डॉक्टर का उसकी पत्नी के साथ भी कोई तालाक नहीं हुआ है। महिला का कहना है कि उसकी जान को खतरा है। महिला ने प्रशासन से सिक्योरिटी मुहैय्या करवाने की मांग की है। वहीं महिला ने प्रशासन से उसके बच्चे डॉक्टर से वापिस दिलाने की अपील की है। बता दें कि 27 जुलाई को गगनदीप ने थाना डिवीजन नंबर 8 लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर डॉक्टर सुमित सोफत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

  • इस मामले में भारत ने किया China-America को पीछे, लोगों की बना पहली पसंद

    इस मामले में भारत ने किया China-America को पीछे, लोगों की बना पहली पसंद

    नई दिल्ली: पर्यटन के क्षेत्र में भारत को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द टेलीग्राफ द्वारा जारी की गई साल 2025 की टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन रिपोर्ट में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में भारत ने अमेरिका और चीन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड और दूसरे पर जापान को जगह दी गई है।

    इस वजह से लिस्ट में तीसरे नंबर पर आया भारत

    भारत की बढ़ती हुई लोकप्रियता का कारण कुछ नहीं बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति, विविधता और अतिथि सत्कार की परंपरा मानी जा रही है। दुनियाभर के पर्यटकों को भारतीयों का खाना-पीन ऐतिहासिक धरोहर और पारंपरिक मेहमानवाजी है। इसका कारण है कि आज भारत वैश्विक स्तर पर ट्रैवल पसंदीदा गंतव्यों में मजबूती से उभर रहा है। लंदन में स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट सार्थक आहूजा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के दो मशहूर होटल ब्रांड ओबेरॉय और ताज ने भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों में अपनी जगह बनाई है। ओबेरॉय का पहला और ताज को तीसरा स्थान मिला है। इससे यह साफ होता है कि भारत का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर वैश्विक मानकों पर ठीक उतर रहा है।

    होटल सेक्टर का विस्तार हो रहा तेजी से

    आहूजा के अनुसार, जो ताज ब्रांड के होटल्स संचालित करती है। उन्होंने जनवरी 2024 से लेकर अब तक 50 नए होटल खोले हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2030 तक होटल्स की संख्या को 700 तक पहुंचाया दिया जाए। ऐसे ही फ्रांस की होटल चेन Accor Group भी भारत में अपने होटलों की संख्या को तीन गुना तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

    घरेलू पर्यटन को मिली रफ्तार

    भारत की प्रति व्यक्ति आय इस समय 3000 डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। इसका साफ तौर पर लोगों की यात्रा की आदतों में दिख रहा है। पहले जहां साल में एक या दो बार यात्रा होती थी अब लोग साल में कई बार लोग घूमने के लिए जा रहे हैं सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी है। इससे घरेलू पर्यटन को रफ्तार मिल गई है। वर्तमान में भारत में ब्रांडेड होटल कमरों की संख्या करीबन 2 लाख है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात जैसे छोटे देश के बराबर ही हैं वहीं यूएई की आबादी भारत से बहुत कम है। इसका अर्थ है कि मांग के मुताबिक, होटल की आपूर्ति को बढ़ाना अब एक प्राथमिकता बन चुका है।

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों ने चुना सिलीगुड़ी

    इन दिनों लोगों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी बढ़ रहा है। इस ट्रैंड में सिलीगुड़ी एक नया उभरता हुआ नाम बन गया है। यह हिल स्टेशन अब बिहार और बंगाल के लोगों के लिए शादियों का पसंदीदा स्थान बन चुका है। सिलीगुड़ी में पहसे से मौजूद मेफेयर होटल के साथ-साथ अब ताज हयात और आईटीसी जैसे बड़े ब्रांड्स भी अपने होटल्स खोलना चाह रहे हैं। लोग आजकल शादियों में 1 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं और 100 कमरे वाले होटल भी छोटे पड़ रहे हैं। इससे यह साफ पता चलता है कि भारत का हॉस्पिटैलिटी और वेडिंग टूरिज्म सेगमेंट न सिर्फ फल-फूल रहा है बल्कि इससे रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।  
  • अधर में लटका Semi Final Match, भारतीय खिलाड़ियों ने Pakistan के खिलाफ खेलने से किया मना

    अधर में लटका Semi Final Match, भारतीय खिलाड़ियों ने Pakistan के खिलाफ खेलने से किया मना

    नई दिल्लीः वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा। वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रहा था। इस लीग में 6 देशों के लीजेंड्स खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 31 जुलाई को इस लीग के सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं। पहला सेमीफानल मैच इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीमों के बीच शेड्यूल है। लेकिन इस मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

    इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। इंडिया चैंपियन ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में शामिल नहीं होने के अपने पिछले रुख को बरकरार रखा है। इंडिया चैंपियंस ने मंगलवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को सिर्फ 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इंडिया चैंपियन के सेमीफाइनल खेलने से इंकार का मतलब है कि पाकिस्तान चैंपियन फाइनल में पहुंचेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के साथ किसी भी प्रतिस्पर्धी मुकाबले में हिस्सा न लेने की अपनी नीति को बरकरार रखा है।

    यह फैसला लीग स्टेज के मैच के बाद लिया गया है, जब भारतीय खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के एक मेन स्पॉन्सर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आपत्ति जताई थी। बता दें, इस लीग में ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले लीग स्टेज में भी इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच एक मैच खेला जाना था। लेकिन तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने मैच ना खेलने का फैसला लिया था और दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स को बांटा गया था। लेकिन इस बार ये एक नॉकआउट मैच है और दांव पर फाइनल का टिकट है। ऐसे में किस टीम को फाइनल में जगह मिलेगी ये एक बड़ा सवाल है या फिर भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच किसी और टीम से भी करवाया जा सकता है।

  • Haryana News: 320 ग्राम चरस समेत तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 320 ग्राम चरस समेत तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा कोरियर के जरिए से नशीला पदार्थ समेत एक तस्कर गिरफ्तार किया है। चरस सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के द्वारा हिमाचल प्रदेश से अपने टैक्सी में नशीला पदार्थ चरस लेकर आया था।

    आरोपी कोरियर के जरिए से 320 ग्राम चरस दस्तावेजों में छुपाकर मुंबई में भेज रहा था। कोरियर कंपनी के द्वारा स्कैन करने पर लिफाफा संदिग्ध मिला। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिफाफा खोलकर देखा गया तो उसमें से 320 ग्राम चरस बरामद हुई।

    आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यह चरस सप्लाई जीरकपुर में टैक्सी चलाने वाले रवित बजाज नाम के युवक ने किया है। ऐसे में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राईवर है और उसकी दो टैक्सियां हैं। इसी दौरान वह हिमाचल प्रदेश से अपनी टैक्सी में चरस लेकर आया था। फिलहाल कोर्ट में पेश करके उसको 10 दिन का रिमांड पुलिस के द्वारा लिया गया है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस कारोबार मे कब से संलिप्त है।

     

     

  • सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में भर्ती के लिए चिट्ठा टैस्ट फैसले का विधायक विवेक शर्मा ने किया स्वागत

    सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में भर्ती के लिए चिट्ठा टैस्ट फैसले का विधायक विवेक शर्मा ने किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में  युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती से पहले चिट्ठा (ड्रग्स) सेवन पर फिटनेस टैस्ट अनिवार्य करने के ऐतिहासिक फैसले का चारों ओर स्वागत हो रहा है। इस क्रम में कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने भी इस फैसले की खुलकर सराहना की है और इसे समाज हित में बड़ा और साहसिक कदम बताया है।

    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने को लेकर गंभीर हैं और लगातार इस दिशा में ठोस और कड़े निर्णय ले रहे हैं। चिट्ठे जैसे खतरनाक नशे ने न केवल हिमाचल के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला कर दिया है, बल्कि कई घरों को उजाड़ने का काम भी किया है। ऐसे में यह टैस्ट न केवल नौकरी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी करेगा। विवेक शर्मा ने कहा कि यह समय राजनीतिक विचार धाराओं से ऊपर उठने का है।समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। यह लड़ाई किसी एक पार्टी या सरकार की नहीं, बल्कि हर परिवार, हर गांव, हर समाज की है,उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ऐसे जनहितैषी फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस नीति के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे और हिमाचल एक बार फिर नशा मुक्त राज्य के रूप में जाना जाएगा।

    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि युवाओं का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। अगर चिट्ठा जैसे नशे को रोकना है तो हर स्तर पर सख्ती जरूरी है। उन्होंने अपील की कि राज्य के सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और आम नागरिक इस मुहिम में भागीदार बनें और अपने-अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाएं।

  • Punjab News: इस इलाके में DC के आवास के बाहर भरा पानी, काम-काज ठप्प

    Punjab News: इस इलाके में DC के आवास के बाहर भरा पानी, काम-काज ठप्प

    बठिंडाः पिछले एक हफ्ते से गर्मी से बेहाल बठिंडा के लोगों को आज बड़ी राहत मिली, जब शहर में अचानक एक घंटे की मूसलधार बारिश हुई। हालांकि इस बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाकर सुकून दिया, वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

    बारिश के कारण बठिंडा के प्रमुख बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। परसराम नगर अंडरब्रिज में इतना पानी जमा हो गया कि सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। इसी के साथ थाने में भी पानी घुस गया जिससे कामकाज ठप्प हो गया। डिप्टी कमिश्नर आवास के बाहर भी पानी का जमाव देखा गया, जबकि माल रोड पूरी तरह पानी में डूबी नजर आई। हर ओर पानी ही पानी था, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई तत्काल राहत या निकासी व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि नगर निगम के दरवाजे बंद हैं और कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

    एक दुकानदार ने बताया कि बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव ने शहर में नई मुसीबत खड़ी कर दी है। “गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन अब जमा हुए पानी ने जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा और आस-पास के इलाकों में आने वाले दिनों में भी इसी तरह की भारी बारिश की संभावना है।

     

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास दुकानदारों ने की सड़क जाम, निगम पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास दुकानदारों ने की सड़क जाम, निगम पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रेलवे स्टेशन के पास के दुकानदारों ने पानी की निकासी ठीक ढंग से न होने को लेकर सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बताया कि हर बार बारिश होने पर इलाके में पानी भर जाता है और सड़कों पर जमा पानी के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी होती है, बल्कि अक्सर हादसे भी होते हैं।

    दुकानदार पवन ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन निगम हमेशा इसे नजरअंदाज करता है। इस बारे में मेयर को भी कई बार बताया जा चुका है, 2-3 दिन सफाई कर्मचारी भी आते हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता है। सड़क पर जमा पानी के कारण रिक्शा पलटने या बच्चों के घायल होने जैसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में गंदे पानी में फिसलकर एक बुजुर्ग का पैर भी टूट गया था। दुकानदारों ने साफ कर दिया कि जब तक पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, वे सड़क जाम करते रहेंगे।

    उन्होंने मांग की कि गड्ढों और जल निकासी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और आम लोगों का जीवन आसान बनाया जाए। पनव बसी ने बताया कि भंडारी पुल के नीचे सड़कों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। यहां कई सालों से सड़के खराब है और पानी की निकासी नहीं हो रही है जिससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। जब तक हमारी समस्या हल नहीं हो जाती सड़क इसी तरह जाम की जाएगी। सड़क जाम करने का एक कारण यह भी है कि लोगों को किसी दुर्घटना से बचाया जा सके। हमारी मांग है कि इस समस्या को तुरंत प्रभाव से हल करवाया जाए।

  • Jalandhar News: D-Mart में दो पक्षों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें CCTV

    Jalandhar News: D-Mart में दो पक्षों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक के पास स्थित D-Mart में दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर बिलिंग पर दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि D-Mart में भारी हंगामा होना शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिलिंग काउंटर पर रवि नामक कस्टमर लाइन में खड़ा था। इस दौरान जब तक उसकी टर्न आती तो वह कुछ सामान लेने के लिए चला गया।

    बताया जा रहा हैकि जब वह दोबारा लाइन में वापिस आया तो वह दूसरे कस्टमर से अपनी जगह पर दोबारा लगने के लिए कहने लगा। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि बिलिंग काउंटर पर मौजूद युवक उसके साथ पहले बहसबाजी करने लग गया। जिसके बाद बिलिंग काउंटर पर मौजूद लड़के ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

    जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना में कस्टमर रवि का कहना हैकि उसका सोने का ब्रेसलेट और चैन गुम हो गई है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना स्थल पर रवि की चेन तो मिली लेकिन ब्रेसलेट नहीं मिला। पुलिस द्वारा D-Mart के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • गुरुद्वारे के बाहर Mystery Boy संग दिखी Sara Ali Khan, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

    गुरुद्वारे के बाहर Mystery Boy संग दिखी Sara Ali Khan, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

    बॉलीवुड: एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटौर रही हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रैंड अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखी गई हैं। दोनों दिल्ली के गुरुद्वारे के बाहर दिखे। इस मौके पर सारा ने व्हाइट कलर का सफेद सलवार-सूट पहना हुआ था और दुपट्टे के साथ अपना सिर ढका हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रैंड आखिर है कौन?

    आखिर कौन है अर्जुन प्रताप बाजवा?

    अर्जुन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, वह एक्टिंग करते है। इसके साथ ही सिंगर, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और एक पॉलिटिकल फैमिली के साथ ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता फतेहजंग सिंह बाजवा पंजाब में बीजेपी के वाइस प्रेजिडेंट हैं हालांकि अभी तक अर्जुन मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का चेहरा नहीं बने हैं परंतु उनका बैंकग्राउंड बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म सिंह इज ब्लिंग से बतौर असिस्टैंट डायरेक्टर की थी। इसके बाद उन्होंने बैंड ऑफ महाराजा फिल्म में एक्टिंग डेब्यू किया। इसके साथ ही वह म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। अर्जुन भी एक्टिंग की दुनिया में ही अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अर्जुन

    अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।  वह लाइफस्टाइल और फिटनेस से जुड़ी वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं। अर्जुन को मलाइका. अरोड़ा, भूमि पडनेकर, हरनाज संधू और ऋधिमा पंडित जैसे सेलेब्स भी फॉलो करते हैं।सारा और अर्जुन की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले अक्टूबर 2024 में उड़ी थी जब दोनों एक साथ केदारनाथ दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। केदारनाथ से सारा का काफी लगाव है और अक्सर वह वहां पर जाती हैं। इसके बाद दिसंबर में दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इस चर्चा को और हवा दी। सारा-अर्जुन की इंस्टा पोस्ट देखकर लगा था कि दोनों राजस्थान में एक साथ छुट्टियां मना रहे थे। दोनों ने एक ही लोकेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थी हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपनी डेटिंग की चर्चाओं पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया परंतु फैंस का मानना है कि सारा अर्जुन सीक्रेट रिलेशनशिप में है और जल्द ही समय आने पर अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे।