Blog

  • Punjab News: मेन बाजार में Garments की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    Punjab News: मेन बाजार में Garments की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    संगरूरः दिड़बा के मुख्य बाजार लिंक रोड पर गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। शहर वासियों और डेरा प्रेमियों की मदद से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं फायर ब्रिगेड संगरूर शहर से आने में देरी होने तक लगभग लोगों ने ही आग बुझा दी थी। यह आग बांसल जनरल स्टोर और उसके साथ लगी गरमेंट्स की दुकान में लगी है। बांसल जनरल स्टोर के मालिक राधे शाम बांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जनरल स्टोर और गरमेंट्स की दुकान लिंक रोड पर है।

    दुकान से कुछ दूर उनका गरमेंट्स सामान रखने के लिए एक गोदाम भी है। उन्हें सुबह लगभग 10 बजे पता चला कि दुकान पर काम करने वाले दो नौजवान जब स्टोर खोलने पहुंचे तो देखा कि स्टोर के अंदर कपड़ों में आग लगी हुई है। स्टोर खोलने के दौरान काम करने वाले दो नौजवान, योगेश कुमार और कुलदीप, आग की लपटों के कारण घायल हो गए, फिलहाल उनकी सेहत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टोर में लाखों रुपये के गरमेंट्स रखे थे, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए।

  • Punjabi Singer Gill Manuke गिरफ्तार, Gym Trainer पर पिस्तौल तानने का आरोप, देखें वीडियो

    Punjabi Singer Gill Manuke गिरफ्तार, Gym Trainer पर पिस्तौल तानने का आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ गिल मानुके को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गायक पर आरोप है कि उसने विवाद के बाद एक जिम ट्रेनर की तरफ पिस्तौल तान दी थी। हालांकि, कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि सतवंत सिंह को हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा।

    डीएसपी ने कहा कि सतवंत सिंह सोहाना इलाके में स्थित एक जिम में था। इस दौरान उसकी एक जिम ट्रेनर से किसी बात को लेकर बहस हुई। ट्रेनर ने सतवंत से जिम के बाहर आकर बात करने को कहा, लेकिन सतवंत ने जिम के अंदर से एक पिस्तौल निकालकर उसकी तरफ तान दी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें जिम की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सतवंत सिंह एक व्यक्ति की तरफ पिस्तौल तान रहा है और जिम मालिक दोनों को शांत करने की कोशिश कर रहा है। आरोपी गायक के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। सतवंत ने पुलिस को बताया है कि पिस्तौल लाइसेंसी है। पुलिस ने उसके खिलाफ सोहाना पुलिस स्टेशन में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Diet Cold Drinks की दीवानी हुई Gen-z Generation, जानें कितना सही इसका सेवन

    Diet Cold Drinks की दीवानी हुई Gen-z Generation, जानें कितना सही इसका सेवन

    सेहत: इन दिनों डाइट कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन लोग काफी मात्रा में कर रहे हैं। इसकी पॉपुलैरिटी खासतौर पर जेन-जी जेनरेशन के बीच काफी हो रही है। हैरान कर देने वाली बात यहां यह है कि डाइट कोल्ड ड्रिंक्स से होने वाले नुकसान के बारे में ज्यादातर सभी लोग जानते हैं परंतु फिर भी इसका नशा आजकल के युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। कई लोग तो अब इसको फ्रिज सिगरेट बोलने लगे हैं क्योंकि जब वो थके हुए, स्ट्रेस्ड या बस एक छोटा सा ब्रेक लेते हैं तो डाइट कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं। ठीक उसी तरह जैसे लोग कॉफी या सिगरेट ब्रेक लेते हैं। आज आपको बताते हैं कि आखिर क्यों जेन-जी जेनरेशन डाइट कोल्ड ड्रिंक ले रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके बारे में क्या बोलते हैं और यदि आप इसे कम करना चाहते हैं तो कौन सा ऑप्शन बैटर होगा।

    भारत में बढ़ रहे सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेल्स

    भारत में सॉफ्ट ड्रिंक्स की मार्केट तेजी से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में इसकी कुल कमाई 18.25 अरब डॉलर रही है। 2017 से 2022 तक यह हर साल करीबन 19.8% की रफ्तार से बढ़ा है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बाजार 2027 तक और तेजी से बढ़ेगा और इसकी कीमत 49.34 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी। हर साल लगभग 22% की दर से इसमें बढ़ोतरी होगी।

    क्या सच में हेल्दी होती है कोल्ड ड्रिंक्स?

    डाइट कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी नहीं होती और नॉर्मल कोका कोला की तुलना में इसमें कैलोरी भी कम होती है परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि ये हेल्दी ड्रिंक है। इसमें एस्पार्टेम और एसेसल्फेम पौटेशियम जैसे ऑर्टिफिशियल स्वीटनर इस्तेमाल किए जाते हैं। यह समय के साथ आपके मेटाबॉल्जिम और गट हेल्थ पर असर डालेंगे। कुछ एक्सपर्ट्स इसकी चेतावनी भी दे चुके हैं कि ज्यादा मात्रा में एस्पार्टेम हानिकारक हो सकती है परंतु विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 40 मिलीग्राम तक की मात्रा सुरक्षित रहेगी। इसका अर्थ है कि यदि किसी व्यक्ति का वजन 70 किलो है तो उसको एक दिन में 9 से 14 डाइट कोल्ड ड्रिंक्स के कैन पीने पड़ेंगे तभी वह सुरक्षित मात्रा से ज्यादा पिएगा।

    एस्पार्टेम से ऐसे करें बचाव

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा वजन, डायबिटीज या इंसुलिन रजिस्टेंट लोगों के लिए डाइट ड्रिंक्स शुगरी ड्रिंक्स से बेहतर ऑप्शन है हालांकि एस्पार्टेम प्रेग्नेंट महिलाओं और माइग्रेन या दौरे की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि एस्पार्टेम गट के बैक्टीरिया को प्रभावित करेगी। शरीर की ग्लूकोज कंट्रोल करने क्षमता को बिगाड़ देगी और चीनी क्रेविंग भी बढ़ाएगी। डाइट कोल्ड ड्रिंक्स पीने से थोड़ा डोपामाइन बढ़ जाएगा। खासतौर पर जब आप उसकी आवाज सुनते हैं या ठंडी कैन को महसूस करेंगे। इसका असर निकोटीन या कॉफी बहुत कम होती है। असली ड्रिंक से नहीं बल्कि इसे पीने की आदत से होता है। कभी-कभार डाइट कोल्ड ड्रिंक्स पीना ठीक है परंतु तनाव के दौरान इस पर निर्भर रहना एक समस्या भी हो सकती है। यदि आप इसे बंद नहीं कर पाते हैं तो यह आपके मूड और डेली लाइफस्टाइल को प्रभावित करेगा। तब इसको लत कहते हैं। यदि आप डाइट कोल्ड ड्रिंक्स पीना कम करना चाहते हैं तो आप स्पार्कलिंग वॉटर, कोम्बुचा या हर्बल आइस्ड टी जैसी फिजी ड्रिंक्स पी सकते हैं। इसके अलावा आप छोटी-छोटी सैर पर जा सकते हैं, गहरी सांसें ले सकते हैं या स्ट्रेचिंग करके भी डाइट कोल्ड ड्रिंक्स की लत से छुटकारा पा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज आपकी हेल्थ बूस्ट करेगी।  
  • Punjab News: इस नाग मंदिर में बीन बजाने पर हो जाती है मौत!, मेले पर लगती है भारी भीड़, देखें वीडियो

    Punjab News: इस नाग मंदिर में बीन बजाने पर हो जाती है मौत!, मेले पर लगती है भारी भीड़, देखें वीडियो

    पठानकोटः जहां आज नाग पंचमी पूरे देश में अलग-अलग जगह पर बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं अलग-अलग जगह पर मेले लगाए जा रहे हैं। जिला पठानकोट में पड़ते गांव गतोरा के ऐतिहासिक स्थान बाबा इच्छाधारी नाग देवता के स्थान पर भी बहुत बड़े मेले का आयोजन नाग पंचमी पर किया जाता है, जहां पर पंजाब हिमाचल व जम्मू कश्मीर से श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं।

    वहीं इस स्थान की मान्यता है कि यहां पर कोई भी सपेरा बीन नहीं बजा सकता। अगर वह यहां पर ऐसा कुछ करता है तो उसकी मौत तक भी हो सकती है। वहीं अगर किसी को सांप बिच्छू या फिर किसी जहरीली चीज ने काट लिया हो तो यहां पर आकर उसके यहां माथा टेकने से वह ठीक हो जाता है और इंसान की जान बच जाती है।

    इन बातों का खुलासा यहां पर सेवा कर रहे सुभाष ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि इस स्थान की मान्यता कई सौ साल पुरानी है। यह ऐतिहासिक स्थान जहां पर दूर दराज से लोग नतमस्तक होने के लिए आते हैं, यहां पर अगर किसी जहरीले सांप, बिच्छू या किसी और जहरीली चीज ने डस लिया हो तो उसका भी यहां पर पहुंचने पर बाबा की कृपा से इलाज होता है और वह तंदुरुस्त होकर अपने घर को जाता है।

    यहां पर आए हुए दूसरे श्रद्धालुओं ने भी जहां नतमस्तक होकर बाबा इच्छाधारी नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु वीरू ने बताया कि हम दादे-परदादे से सुनते आ रहे हैं कि यह जगह बहुत ही पुरानी है और यहां पर जहरीली चीज के काटे व्यक्ति का रामबाण इलाज होता है। यहां श्रद्धालु आकर नाग देवता के समक्ष अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।

  • Mauli Jagran Complex में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, तोड़े कई गाड़ियो के शीशें, देखें वीडियो

    Mauli Jagran Complex में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, तोड़े कई गाड़ियो के शीशें, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा स्थित मौलीजागरां कांप्लेक्स में देर रात उपद्रवियों का नंगा नाच सामने आया। उपद्रवियों ने सरेआम हुल्लड़बाजी करते जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों की ओर से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। आरोपियों के पास से गंडासी और नुकीले हथियारों मौजूद थे।

    जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं दूसरी और आरोपी बदमाश बेखौफ सरेआम घूमते दिखाई दिए। आरोपियों की यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि आरोपियों को पुलिस का किसी भी तरह का कोई खौफ या डर नहीं है। बिना किसी डर उपद्रवी वारदातों को अंजाम दे रहे है। यह कोई पहली घटना नहीं है कि बिना किसी डर वारदातों को अंजाम दिया गया हो। ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है। जिससे लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर कई सवाल मन में उठ रहे है।

    घटना को लेकर स्थानीय निवासी राजकुमार के बताया कि बदमाशों ने गाड़ियों के अलावा मोटरसाइकिल और गलियों में लगे कूलरों को भी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सुचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें एक युवक गंडासी से गाड़ियों के शीशे तोड़ता साफ नजर आ रहा है, जबकि अन्य उसके 2 साथी भी तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे है। फिलहाल थाना मनीमाजरा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज उनके पास आ चुकी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जगतपुरी इलाके में युवक-युवती के भागने का मामला सामने आया है। जहां इस घटना को लेकर थाना हैबोवाल की पुलिस ने युवक के रिश्तेदार को राउंडअप किया। घटना में युवक के रिश्तेदार की बेटी राउंडअप के दौरान काफी बीमार थी जहां 7 वर्षीय अन्नया की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर आज परिजनों द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर बच्ची का शव रखकर प्रदर्शन किया गया और इंसाफ की मांग की गई। मामले की जानकारी देते हुए परिजनोें ने बताया कि 3 दिन पहले उनके रिश्तेदार के लड़के के साथ युवती भाग गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। जिसके बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाए है कि रविवार को पुलिस ने युवक के रिश्तेदार वेद्यनाथ को काबू कर लिया और उसे थाने ले गई। इस घटना के दौरान व्यक्ति की बच्ची की बीते दिन तबीयत खराब हो गई। इस दौरान बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की बहन ने बताया कि वह आज लखनऊ से आई है। जहां पुलिस पर महिला ने आरोप लगाए है कि विशाल नामक व्यक्ति द्वारा पुलिस के साथ मिलकर भाई के साथ मारपीट की जा रही है। महिला का आरोप है कि विशाल केस को खत्म करने के लिए 8 लाख रुपए की मांग कर रहा है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विशाल कह रहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसके भाई को इस केस में 20 साल की सजा हो सकती है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बच्ची काफी बीमार थी। वह उसे इलाज के लिए लेकर जा रहा था। इस दौरान पुलिस आई और उसे पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित ने कहा कि उसने पुलिस वालों को कहा कि उसकी लड़की बीमार है और वह उसे इलाज के लिए ले जा रहा है। लेकिन उसे बेटी का ईलाज करवाने के लिए जाने नहीं दिया गया। पीड़ित ने बताया कि लड़की उसके रिश्तेदार के लड़के के साथ भाग गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसे 3 दिन थाने में रखा। इस घटना में लड़की को दवाई ना मिलने के कारण उसकी बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लड़का युवती को लेकर भाग गया था। इस मामले में दोषी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस केस में उक्त व्यक्ति वेद्यनाथ का नाम सामने आ रहा था। इस मामले में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। जिसके बाद उक्त युवक को फोन आया कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब हो गई और उसे छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने विशाल नैय्यर को लेकर बताया कि उक्त लड़की उसके घर में काम करती है। इस मामले को लेकर वह थाने में लड़की द्वारा शिकायत देने के लिए आया था। पुलिस ने विशाल द्वारा मारपीट के मामले को नकार दिया। वहीं विशाल का कहना हैकि वह किसी काम के सिलसिले से बाहर है। उन्होंने अपने ऊपर मारपीट के लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। विशाल ने कहा कि वह थाने में जाकर किसी की कैसे पीटाई कर सकता है।
  • Truck ने स्कूटी सवार युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

    Truck ने स्कूटी सवार युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

    जयपुरः जिले में बीती देर रात एक किशोर की मौत होने का मामला सामने आया है। वह रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। अनियंत्रित ट्रक पीछे से स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। आमेर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायल रिश्तेदार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    हेड कॉन्स्टेबल पप्पू ने बताया कि हादसे में सुभाष चौक के मोहल्ला पन्नीग्रान निवासी सफान बैग (15) पुत्र जमाल बैग की मौत हुई है। मंगलवार शाम वह अपने रिश्तेदार शरीक के साथ आमेर गया था। रात करीब 7:30 बजे दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। नई माता मंदिर के पास से जाते समय पीछे से ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शरीक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सफान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

    हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आमेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शरीक को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।

  • YouTube हुआ Ban? लग सकता हैं 265 करोड़ तक जुर्माना, जानें मामला

    YouTube हुआ Ban? लग सकता हैं 265 करोड़ तक जुर्माना, जानें मामला

    सिडनीः ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यू ट्यूब को भी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिन्हें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन किया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट और X सोशल नेटवर्किंग साइट्स 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन थी, लेकिन अब इस सूची में यूट्यूब को भी शामिल कर दिया गया है। सरकार की ओर से बैन को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, जिसमें साफ-साफ चेतावनी दी गई है कि अगर 16 साल से कम उम्र के बच्चों का यूट्यूब अकाउंट मिला या बच्चों ने कोई सोशल मीडिया अकाउंट सबसक्राइब किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने मीडिया को जानकारी दी कि यूट्यूब बैन का आदेश 10 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। इसके बाद अगर कोई 16 साल से कम उम्र का बच्चा यूट्यूब का उपयोग करता पाया गया या उसका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव मिला, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने साफ किया है कि “यूट्यूब किड्स ऐप” इस प्रतिबंध से बाहर रहेगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए सुरक्षित और मॉडरेटेड कंटेंट उपलब्ध होता है। साथ ही, इस ऐप पर बच्चे कोई वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, जिससे दुरुपयोग की संभावना भी कम होती है। यह नई पॉलिसी दिसंबर 2025 से लागू होगी। इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे A$49.5 मिलियन (लगभग ₹265 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस कानून को नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पास किया था ताकि बच्चों पर सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों को कम किया जा सके।

    ऑस्ट्रेलिया सरकार का ये फैसला बच्चों को सोशल मीडिया की लत, साइबर बुलिंग, हिंसक और अनुचित कंटेंट, और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम जानबूझकर बच्चों को ऐसा कंटेंट दिखाते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है। eSafety आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट के अनुसार, एक रिसर्च में सामने आया कि ऑस्ट्रेलिया के 37% बच्चे यूट्यूब पर आत्महत्या, हिंसा और अव्यवस्थित खान-पान जैसे खतरनाक कंटेंट से प्रभावित हो रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है और भविष्य में बड़ी मानसिक और सामाजिक समस्याओं को जन्म दे सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, “सोशल मीडिया हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है, और हम चाहते हैं कि माता-पिता को भरोसा हो कि हम उनके साथ हैं।” उन्होंने कहा कि यह समय है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी याद दिलाई जाए। YouTube ने इस नीति बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करने और ऑनलाइन नुकसान को कम करने के उद्देश्य को साझा करते हैं। उनका कहना है कि “YouTube एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, सोशल मीडिया नहीं। यहां फ्री और क्वालिटी कंटेंट उपलब्ध है, जिसे लोग टीवी पर भी देख रहे हैं।” इसके बावजूद, सरकार का रुख साफ है – YouTube भी अब इस कानून के दायरे में आएगा।

  • Punjab News: Travel Agent के घर पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Travel Agent के घर पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना काहनूवन के गांव सत्थियाली में मंगलवार रात लगभग 11 बजे एक ट्रैवल एजेंट के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    परिवार के सदस्य, गांव वालों और सरपंच ने बताया कि रात करीब 11 बजे 3 युवक जो मोटरसाइकिल पर सवार थे और जिनका चेहरा ढका हुआ था। आरोपियों ने सूरज मसीह पुत्र मनोहर मसीह जो ट्रैवल एजेंट का काम करता है के घर के गेट और घर की ऊपरी मंजिल पर बनी रसोई पर फायर किए। एक गोली गेट पर लगी और एक शीशे पर लगी है, जबकि तीन बिना चली हुई गोलियां भी मौके से बरामद हुई हैं। इस दौरान सूरज मसीह घर में नहीं था।

    उसकी पत्नी शिवानी ने बताया कि रात 11 बजे वह अपनी छोटी बच्ची और कुछ परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थी कि अचानक गोली चलने की आवाज़ आई। बाहर निकलकर उसने देखा कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनका चेहरा ढका हुआ था। इसके बाद वे युवक मौके से फरार हो गए। शिवानी ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हो सकता है कि ट्रैवल एजेंट और इमिग्रेशन का काम होने के कारण सूरज से किसी की कोई रंजिश हो।

    मौके पर गांव के सरपंच बिक्रम सिंह और प्रतिष्ठित व्यक्ति रमेश कुमार ने बताया कि युवक आशीष और उनके साथी अपनी कार से हमलावरों के पीछे भी गए, लेकिन हमलावर फरार हो गए। पीछा कर रहे युवाओं ने बताया कि जब वे हमलावरों का पीछा कर रहे थे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर भी दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद वे वापस गांव लौट आए।

  • बारिश दौरान Pole से करंट की चपेट में आया छात्र, दर्दनाक मौत

    बारिश दौरान Pole से करंट की चपेट में आया छात्र, दर्दनाक मौत

    जयपुरः पॉश इलाके में बिजली के खंभे के करंट से एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। युवक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की तैयारी कर रहा था। घटना 28 जुलाई शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान हुई। इसमें युवक करंट के बाद बारिश से भरे पानी में गिरते नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार युवक पेट्रोलिंग टीम को पानी में बहते हुए मिला था।

    एसएचओ पूनम कुमारी ने बताया कि हादसे में विकास विश्नोई (23) निवासी राजीव नगर सांचौर की मौत हुई है। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। शाम करीब 7 बजे तेज बरसात के दौरान केंद्रीय विद्यालय-1 के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। बारिश दौरान जब वह गश्त पर थी तभी उसे पानी में बहता देखा। उसे पुलिस की गाड़ी से जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। तब तक सांसें चल रही थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    विकास का मोबाइल चालू था। उस पर एक कॉल आया तब पहचान हुई। फोन करने वाला बाड़मेर निवासी उदयराज सिंह था। उसने खुद को विकास का दोस्त बताया। उदयराज ने ही परिजनों के नंबर दिए। फोन पर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि वह लाइट के पोल के पास खड़ा था, तभी वहां से पानी में गिर गया। मृतक के मामा कैलाश विश्नोई और चाचा प्रकाश विश्नोई मंगलवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने पोल के करंट से मौत होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उसके पैर में चोट का निशान मिला है, जो करंट का लग रहा है। घटना स्थल पर बिजली के तार भी पड़े मिले हैं। उन्होंने जिम्मेदार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।