बारिश दौरान Pole से करंट की चपेट में आया छात्र, दर्दनाक मौत

Written by

in

जयपुरः पॉश इलाके में बिजली के खंभे के करंट से एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। युवक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की तैयारी कर रहा था। घटना 28 जुलाई शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान हुई। इसमें युवक करंट के बाद बारिश से भरे पानी में गिरते नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार युवक पेट्रोलिंग टीम को पानी में बहते हुए मिला था।

एसएचओ पूनम कुमारी ने बताया कि हादसे में विकास विश्नोई (23) निवासी राजीव नगर सांचौर की मौत हुई है। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। शाम करीब 7 बजे तेज बरसात के दौरान केंद्रीय विद्यालय-1 के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। बारिश दौरान जब वह गश्त पर थी तभी उसे पानी में बहता देखा। उसे पुलिस की गाड़ी से जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। तब तक सांसें चल रही थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विकास का मोबाइल चालू था। उस पर एक कॉल आया तब पहचान हुई। फोन करने वाला बाड़मेर निवासी उदयराज सिंह था। उसने खुद को विकास का दोस्त बताया। उदयराज ने ही परिजनों के नंबर दिए। फोन पर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि वह लाइट के पोल के पास खड़ा था, तभी वहां से पानी में गिर गया। मृतक के मामा कैलाश विश्नोई और चाचा प्रकाश विश्नोई मंगलवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने पोल के करंट से मौत होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उसके पैर में चोट का निशान मिला है, जो करंट का लग रहा है। घटना स्थल पर बिजली के तार भी पड़े मिले हैं। उन्होंने जिम्मेदार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *