Truck ने स्कूटी सवार युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

Written by

in

जयपुरः जिले में बीती देर रात एक किशोर की मौत होने का मामला सामने आया है। वह रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। अनियंत्रित ट्रक पीछे से स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। आमेर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घायल रिश्तेदार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हेड कॉन्स्टेबल पप्पू ने बताया कि हादसे में सुभाष चौक के मोहल्ला पन्नीग्रान निवासी सफान बैग (15) पुत्र जमाल बैग की मौत हुई है। मंगलवार शाम वह अपने रिश्तेदार शरीक के साथ आमेर गया था। रात करीब 7:30 बजे दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। नई माता मंदिर के पास से जाते समय पीछे से ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शरीक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सफान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आमेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शरीक को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *