Blog

  • Punjab News: किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान, मांगी मदद, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान, मांगी मदद, देखें वीडियो

    पठानकोट: जो किसान पूरे देश का पेट भरता है वो अक्सर कई बार प्रकृति तो कई बार सरकारों की उपेक्षा का शिकार हो जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर से देश के अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। इस चिंता की लकीर का कारण है बोना वायरस जो धान की फसल को तबाह कर रहा है। इस बारे में जब किसानों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बोना वायरस के कारण उनकी फसलें बढ़ नहीं पा रही हैं।

    फसलों की लंबाई भी रुक गई है जिसके कारण किसानों को बड़ा झटका लग गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। उनके द्वारा बताए जाने वाले सांपों और खादों का इस्तेमाल भी किया गया है पर इसके बाद भी पसल में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि लगभग 20 एकड़ जमीन है जिसमें धान की बुवाई होती है ऐसे में देखा जा रहा है कि इस वायरस के चलते उस पर भी बुरा असर हो रहा है।

    ऐसे में हमारी सरकार से यह मांग है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए ताकि किसान दूसरी फसल की बुवाई कर पाए।

     

     

  • ऊना: गग्गी हत्या मामले में हत्यारों के ना पकड़े जाने पर परिजनों का आक्रोश

    ऊना: गग्गी हत्या मामले में हत्यारों के ना पकड़े जाने पर परिजनों का आक्रोश

    एसपी ऑफिस के प्रांगण में प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा

    एसपी ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का किया दावा 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 27 जुलाई को सैलून पर बाल कटवाने गए राकेश कुमार गग्गी की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गए । पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल टीमों को गठन कर उचित दिशा निर्देश दिए गये थे और उना जिला में नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, लेकिन आज दिन तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होते देख मृतक के परिजन और अन्य लोगों द्वारा आरोपीयों को पकड़ने के लिए एसपी ऑफिस के प्रांगण में प्रदर्शन किया और एसपी अमित यादव को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों  को जल्द पकड़ने की मांग की। परिजनों के अनुसार राकेश कुमार गग्गी सैलून पर गया था और अचानक दो बाइक सवार लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करके उसको मौत के घाट उतार दिया था, यही नहीं कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर हत्या किए जाने की जिम्मेदारी भी ली है और जल्द और लोगों को निशाना बनाए जाने की भी बात कही थी।

    उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर है इसलिए जिस प्रकार सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली गई है और लोगों को अंजाम  देखने की बात कही गई है इससे भी वह काफी चिंतित हैं ।वहीं भाजपा युवा नेता विनय शर्मा ने कहा की जिले में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ,लोग सरेआम गोलियां चलाकर हत्याएं कर रहे हैं किसी के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं है, लोग सोशल मीडिया पर आकर जिम्मेदारी ले रहे हैं और पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं ।उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही कुछ दिनों के अंदर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो आने वाले दिनों में वह सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। वहीं एसपी उना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया मृतक के परिजनों द्वारा एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने परिजनों को अपनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है उन्होंने परिजनों को स्पष्ट किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Monsoon Session 2025: संसद में अमित शाह और अखिलेश यादव आमने-सामने, एक दूसरे पर उठाए सवाल

    Monsoon Session 2025: संसद में अमित शाह और अखिलेश यादव आमने-सामने, एक दूसरे पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली: आज फिर लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। इस दौरान चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले तीनों आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत बीते दिन मौत के घाट उतार दिया गया है। उन्होंने सदन को बताया है कि इसके लिए सुरक्षाबलों ने सांंझा ऑपरेशन भी चला रखा था और कई स्तर पर आंतकियों की पहचान हुई है।

    अमित शाह और अखिलेश यादव में हुई बहस

    इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आंतकियों की रेकी करने के लिए एक महीने से ज्यादा समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है और इसके बाद ही सेंसर्स के जरिए 22 जुलाई को आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए ऑपरेशन में तीन आतंकी सुलेमान, अफजान और जिबरान मारे जा चुके हैं। एनकाउंटर के बाद आंतकियों के पास से बरामद हुई रायफलों के कारतूसों की एफएसएल (FSL) रिपोर्ट और इनकी मदद करने वालों से आंतकियों की पहचान भी करवाई गई है जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। लोकसभा में गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु करके पहलगाम में आतंकी भेजने वालों के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया था। अब सेना ने उन आतंकियों का ऑपरेशन महादेव के अंतर्गत खात्मा कर दिया। उनकी इसी बात पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने गृह मंत्री को बीच में टोक दिया और कहा कि आका तो पाकिस्तान हैं इसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि आपकी पाकिस्तान के साथ क्या बात होती है।

    लोकसभा में हुआ हंगामा

    इसके बाद लोकसभा में हंगामा होने लग गया। सपा के सारे सांसद अपनी सीट से खड़े हो गए परंतु स्पीकर ओम बिरला ने व्यवधान को खत्म करके अमित शाह से बयान पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद अमित शाह ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद थी कि आंतकियों के खात्मे की जानकारी मिलते ही पक्ष-विपक्ष के सारे सांसदों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी परंतु विपक्षी सांसदों के चेहरे पर स्याही पड़ गई। इनको आंतकियों के मारे जाने पर भी आनंद नहीं है। इसके बाद फिर अखिलेश यादव ने अमित शाह को बीच भाषण में टोका। गृह मंत्री ने कहा कि अखिलेश जी आप आंतकियों का धर्म देखकर दुखी मत होईए। अमित शाह ने कहा कि छह वैज्ञानिकों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है और मुझसे कहा है कि यह 100 फीसदी वही गोलियां हैं जो पहलगाम में चलाई गई थी।

    मैं परिजनों से जाकर मिला

    अमित शाह ने सदन में कहा है कि पहलगाम हमले के बाद मैं वहां पर गया था और पीड़ित परिजनों के साथ मिला था। छह दिन की शादी हुई लड़की वहां पर विधवा होकर खड़ी थी वो दृश्य मैं कभी भी नहीं भूल सकता लेकिन आज मैं उनके परिजनों से कहना चाहता हूं कि मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों को भेजने वालों को मारा और हमारे सुरक्षाबलों ने उन आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया। एक ऐसा सबक सिखाया है जो कि आने वाले कई दिनों तक ऐसी हिम्मत नहीं कर पाएगा। अमित शाह ने विपक्ष के सवालों पर कहा है कि बार-बार पूछा जाता है कि पहलगाम आतंकी कहां से आए और कैसे भाग गए। ऐसे में मैं बताना चाहता हूं कि हम सरकार में हैं जिम्मेदारी हमारी है लेकिन साथ ही पूछता हूं कि जब आप सरकार में थे तब आपने जिम्मेदारी क्यों नहीं ली। इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस की सरकार के दौरान देश छोड़कर भागे हुए दाऊद इब्राहिम, सैयद सलाउद्दीन, टाइगर मेनन जैसे कई आंतकियों के नाम गिनाए और कहा कि जिन्होंने पहलगाम में हमला किया उन्हें तो हमारी सेना ने मार गिराया आपने क्या किया।
  • Jalandhar News: गहने, 11 फोन और 2 वाहन बरामद, 4 स्नैचर गिरफ्तार

    Jalandhar News: गहने, 11 फोन और 2 वाहन बरामद, 4 स्नैचर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना 6 और थाना 8 की पुलिस ने 4 स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी-1 आर्कषी जैन ने बताया कि स्वर्णजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी ने थाना डिवीजन नंबर 6 में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 29.06.2025 को जब वह अपने एक्टिवा स्कूटर पर कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी एक अन्य एक्टिवा पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर उसका पर्स छीन लिया। महिला ने कहाकि पर्स में i-Phone 13 Pro, एक सोने की चूड़ी (लगभग 2 तोला), एक सोने की अंगूठी (लगभग 2 ग्राम), सोने के टॉप्स (3 ग्राम) और 2 ATM कार्ड्स सहित अन्य महत्वपूर्ण पहचान पत्र थे।

    इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने राघव पुत्र पवन कुमार निवासी न्यू मॉडल हाउस के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि राघव थाना डिवीजन नंबर 6 में दर्ज एक अन्य मुकदमा नंबर 138 दिनांक 23.07.2025 के तहत धारा 304 और 317(2) बी.एन.एस. (बाद में जोड़ी गई) में भी शामिल था। शिकायतकर्ता कोमल पुत्री राम अवतार ने पर्स छीनने के आरोप लगाए है। शिकायतकर्ता के अनुसार पर्स में i-Phone और एक चांदी की चूड़ी थी। पुलिस ने आरोपी से कुल 6 मोबाइल फोन (4 एंड्रॉइड और 2 iPhone), एक सोने की चूड़ी, एक सोने की मुंदरी, एक चांदी की चूड़ी के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की।

    पुलिस ने कहा कि मुकदमा नंबर 174 दिनांक 25.07.2025 को धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत थाना डिवीजन नंबर 8 में दर्ज की गई शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों की पहचान अजीत सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, किशन कुमार पुत्र ब्रज किशोर निवासी गली नंबर 7, संजय गांधी नगर, जालंधर और साबिर अली पुत्र अशक मियां निवासी गली नंबर 6, संजय गांधी नगर, जालंधर के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही स्नैचिंग और हथियार अधिनियम उल्लंघन से संबंधित 3 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आरोपी किशन कुमार के खिलाफ स्नैचिंग से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है।

  • महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम

    महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई ऊना के द्वारा गोद लिए गाँव भडोलियां खुर्द में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से गाँव तक रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
    उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित एनएसएस पार्क में पौधे लगाकर उसका सौंदर्यीकरण किया । इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी तथा प्रो. मनजीत सिंह मान ने किया।
  • Pahalgam में हुए आतंकवादी हमले को लेकर Priyanka Gandhi ने केंद्र पर साधे निशाने

    Pahalgam में हुए आतंकवादी हमले को लेकर Priyanka Gandhi ने केंद्र पर साधे निशाने

    नई दिल्लीः पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर सासंद में प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। प्रियंका गांधी ने कहा है कि देश की अस्मिता पर आक्रमण है और हमारी खुफिया एजेंसियों की बहुत बड़ी विफलता का परिणाम है। प्रियंका ने कहा कि इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों का इस्तीफा होना चाहिए था। प्रियंका ने इस घटना के लिए देश की खुफिया एजेंसियां, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और देश के गृहमंत्री जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें नैतिक आधार पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस्तीफा तो दूर, गृहमंत्री अमित शाह इस घटना की जिम्मेदारी लेने को भी तैयार नहीं हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला किया और उनका नाम लिए बिना कहा कि देश के प्रमुख को सिर्फ सफलता का श्रेय नहीं लेने को उत्साहित नहीं चाहिए। देश में जो घटनाएं होती हैं उनकी जिम्मेदारी भी उनकी होती है और इसकी जिम्मेदारी लेने का उनमें साहस भी होना चाहिए। उनका कहना था कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प करते हैं और यह हमारे लिए अत्यंत चिंता का विषय है। सरकार को बताना चाहिए कि सैन्य कार्रवाई क्यों रुकी। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए लेकिन सरकार इस बारे में चुप्पी साधे हुए है।
    कांग्रेस नेता ने कहा कि आपरेशन सिंदूर को सफलता नहीं कहा जा सकता है।

    यदि आपरेशन सिंदूर का लक्ष्य आतंकवाद को खत्म करना था तो यह आपरेशन सफल नहीं है क्योंकि जो पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है उस पाकिस्तान को इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में अहम जिम्मेदारी मिलती है तो क्या इस लक्ष्य का यही जवाब है। देशवासियों के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए लेकिन सच यह है कि सरकार के लिए जनता की समस्या से ज्यादा खुद का प्रचार, पीआर महत्वपूर्ण है। वाड्रा ने कहा कि सरकार जम्मू -कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने के दावे करती है, लेकिन वहां निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। हंसते खेलते परिवार उजड़ रहे हैं। उनका कहना था “ 22 अप्रैल को पहलगाम का मौसम सुहावना था और इसी की वजह से वहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे।

    लोग पूरे परिवार के साथ सुहावने मौसम का आनंद ले रहे थे लेकिन तभी अचानक चार आतंकवादी जंगल से आते हैं और वहां मौजूद पर्यटकों में से चुन चुन कर 26 लोगों को मार देते हैं। लोगों में अफरा तफरी मच गई और बचे खुचे लोग जंगल की तरफ भागने का प्रयास करते हैं। आतंकवादियों ने एक घंटे तक कोहराम मचाया और वहां गये पर्यटकों को चुन चुन कर मारा। वहां भारतीय नागरिकों की चुन चुन कर हत्या की जा रही थी और एक घंटे तक यह कोहराम मचा रहा लेकिन इस पूरे एक घंटे में एक भी सुरक्षाकर्मी वहां नहीं दिखा। सवाल है कि वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी। क्या सरकार को मालूम नहीं था कि वहां इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं तो उनके लिए सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। वहां लोग सरकार से सुरक्षा के भरोसे गये थे लेकिन सरकार ने उन्हें भगवान के भरोसे छोड़ दिया।”

    उन्होंने सवाल किया कि वहां लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की नहीं है। आज से करीब दो सप्ताह पहले गृहमंत्री वहां जाते हैं और सुरक्षा का जायजा लेते हैं। चलते चलते उप राज्यपाल भी कहते हैं कि यह सुरक्षा में चूक है और वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैँ। उन्होंने कहा कि एक आतंकवाद गुट इस हमले की जिम्मेदारी लेता है। यह गुट 2019 में बना और 2025 तक उसने 25 आतंकवादी हमले किये हैं। पूरे पांच साल में इस गुट ने 25 हमले किये हैं। इसमें रियासी का 2024 का हमला भी था जिसमें नौ लोग मारे गये थे। आखिर सरकार इस आतंकवादी गुट के पर कतरने में विफल क्यों रही। वाड्रा ने कहा कि इस सदन में जितने लोग हैं सबके पास सुरक्षा है लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 परिवारों के साथ जो हुआ, जितने लोग मारे गये उनमें 25 भारतीय थे, जो मारे गये उनके लिए कोई सुरक्षा क्यों नहीं थी। पर्यटक वहां बिना सुरक्षा के घूम रहे थे, यह सच है लेकिन अब इस सच्चाई के पीछे सरकार छिप नहीं सकती।

  • Jalandhar News: इस दिन डाक घरों में नहीं होगा कोई सार्वजनिक लेन-देन

    Jalandhar News: इस दिन डाक घरों में नहीं होगा कोई सार्वजनिक लेन-देन

    जालंधर, ENS: डाक विभाग द्वारा डिजिटल बदलाव की श्रृंखला के तहत एपीटी एप्लीकेशन की शुरुआत की घोषणा की गई। यह डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस बदलाव की पूरी पहल के रूप में, नई उन्नत प्रणाली को 04.08.2025 से जालंधर कैंट मुख्य डाक घर के अधीन सभी डाक घरों में लागू किया जाएगा।

    इस आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित बदलाव सुनिश्चित करने के लिए 02.08.2025 को निश्चित डाउनटाइम रखा गया है। इस दिन कोई भी सार्वजनिक लेन-देन नहीं किया जाएगा। यह अस्थायी सेवा रोकथाम डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फ़िगरेशन प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है, ताकि नया सिस्टम सुचारू और प्रभावी तरीके से चालू किया जा सके।

    सार्वजनिक सुविधा के लिए, जालंधर शहर मुख्य डाक घर के अधीन आने वाले कार्यालयों की सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। APT (एपीटी) एप्लीकेशन को बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, तेज सेवा प्रदान और ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो हमारी समर्पित प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम समझदार, कुशल और भविष्य के लिए बेहतर डाक सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

  • Punjab News: जंग का मैदान बनी जेल, वार्डन की फाड़ी वर्दी, 5 पर केस दर्ज

    Punjab News: जंग का मैदान बनी जेल, वार्डन की फाड़ी वर्दी, 5 पर केस दर्ज

    कपूरथलाः जिले की मॉडर्न जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जेल अचानक दंगल के अखाड़े में तबदील हो गई। दरअसल, मॉडर्न जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं होने के शक में तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के दौरान कुछ हवालातियों से प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद हवालातियों ने एकजुट होकर वार्डन पर हमला कर उसके साथ मारपीट की। वहीं इस घटना में कुछ हवालातियों ने वार्डन की वर्दी भी फाड़ दी है।

    इस संदर्भ में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली में 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने की है। पुलिस के अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि बैरकों की चेकिंग के दौरान हवालाती साजन सिंह की तलाशी में मोबाइल फोन सहित प्रतिबंधित वस्तुएं मिली।

    इसके बाद कुछ हवालातियां ने इकट्ठे होकर वार्डन अंग्रेज सिंह और वार्डन बलजीत सिंह से बरामद हुआ मोबाइल छीनने की कोशिश की। हवालातियों ने वार्डन अंग्रेज सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार मामले में हवालाती साजन सिंह निवासी मुक्तसर, कमलजीत सिंह निवासी बठिंडा, अमरीक सिंह निवासी मुक्तसर, जगप्रीत सिंह निवासी तरनतारन और गुरविंदर सिंह निवासी नकोदर जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: भारी बारिश से शहर हुआ पानी से लबालब, दुकानदार परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश से शहर हुआ पानी से लबालब, दुकानदार परेशान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लगभग हर सड़क पर पानी ही पानी नजर आया। गीता भवन रोड, बिज मार्केट, हनुमान चौक, अंडरब्रिज, कबूतरी गेट, सदर बाजार, जेल रोड और टिबड़ी रोड पर कई फुट पानी जमा हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई सरकारी इमारतें और कार्यालय भी पानी में डूब गए। हालांकि, बारिश में जेल रोड स्थित बिजली बोर्ड की पावर कॉलोनी, बीडीपीओ कार्यालय और नहर व बाग का कार्यालय शामिल रहा।

    आपको बता दें कि देर रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी जो सुबह काफी तेज हो गई और सुबह 5 बजे से करीब 6:30 बजे तक डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई जिससे शहर के सभी बाजारों में पानी भर गया। वहीं, पानी निकासी न होने के कारण दुकानदार ऋषि कांत, जॉनी और राजिंदर सिंह समय पर अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं, जिन्होंने नगर परिषद के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पानी खड़ा होने के चलते ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं जिससे उन्हें मंदी का सामना करना पड़ रहा है।

  • विवादों में घिरा गायक, FIR हुई दर्ज

    विवादों में घिरा गायक, FIR हुई दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सटी में कार्यक्रम के दौरान बैन सॉन्ग गाने के मामले में गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, बैन सॉन्ग गाने के आरोप में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है। उन पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में बैन गाने को गाया। जिस चलते विवाद बढ़ गया और वह कानूनी पचड़ों में भी पड़ गए। मासूम शर्मा के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एएसआई सुरिंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

    पुलिस के मुताबिक, शो से पहले मासूम शर्मा से लिखित में कहा था कि वह किसी भी तरह के बैन या आपत्तिजनक गाने नहीं गाएंगे। बावजूद इसके उन्होंने शो के दौरान बैन गाने गाए। दरअसल, यह कार्यक्रम 28 मार्च को पीयू कैंपस में आयोजित किया गया था, जहां मासूम शर्मा लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे गाने गाए जो पूर्व में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए थे। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।

    पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम से पहले आयोजकों और गायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं बजाया जाएगा। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए मासूम शर्मा ने बैन गाने गाए, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गायक को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। मामले की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित विभागों को भी दे दी गई है।