ऊना: गग्गी हत्या मामले में हत्यारों के ना पकड़े जाने पर परिजनों का आक्रोश

Written by

in

एसपी ऑफिस के प्रांगण में प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा

एसपी ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का किया दावा 

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 27 जुलाई को सैलून पर बाल कटवाने गए राकेश कुमार गग्गी की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गए । पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल टीमों को गठन कर उचित दिशा निर्देश दिए गये थे और उना जिला में नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, लेकिन आज दिन तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होते देख मृतक के परिजन और अन्य लोगों द्वारा आरोपीयों को पकड़ने के लिए एसपी ऑफिस के प्रांगण में प्रदर्शन किया और एसपी अमित यादव को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों  को जल्द पकड़ने की मांग की। परिजनों के अनुसार राकेश कुमार गग्गी सैलून पर गया था और अचानक दो बाइक सवार लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करके उसको मौत के घाट उतार दिया था, यही नहीं कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर हत्या किए जाने की जिम्मेदारी भी ली है और जल्द और लोगों को निशाना बनाए जाने की भी बात कही थी।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर है इसलिए जिस प्रकार सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली गई है और लोगों को अंजाम  देखने की बात कही गई है इससे भी वह काफी चिंतित हैं ।वहीं भाजपा युवा नेता विनय शर्मा ने कहा की जिले में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ,लोग सरेआम गोलियां चलाकर हत्याएं कर रहे हैं किसी के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं है, लोग सोशल मीडिया पर आकर जिम्मेदारी ले रहे हैं और पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं ।उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही कुछ दिनों के अंदर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो आने वाले दिनों में वह सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। वहीं एसपी उना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया मृतक के परिजनों द्वारा एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने परिजनों को अपनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है उन्होंने परिजनों को स्पष्ट किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *