विवादों में घिरा गायक, FIR हुई दर्ज

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सटी में कार्यक्रम के दौरान बैन सॉन्ग गाने के मामले में गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, बैन सॉन्ग गाने के आरोप में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है। उन पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में बैन गाने को गाया। जिस चलते विवाद बढ़ गया और वह कानूनी पचड़ों में भी पड़ गए। मासूम शर्मा के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एएसआई सुरिंदर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, शो से पहले मासूम शर्मा से लिखित में कहा था कि वह किसी भी तरह के बैन या आपत्तिजनक गाने नहीं गाएंगे। बावजूद इसके उन्होंने शो के दौरान बैन गाने गाए। दरअसल, यह कार्यक्रम 28 मार्च को पीयू कैंपस में आयोजित किया गया था, जहां मासूम शर्मा लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे गाने गाए जो पूर्व में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए थे। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम से पहले आयोजकों और गायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं बजाया जाएगा। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए मासूम शर्मा ने बैन गाने गाए, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गायक को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। मामले की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित विभागों को भी दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *