Divya Deshmukh wins the 2025 FIDE Women’s World Cup! Divya Deshmukh Humpy Koneru Tan Zhongyi Results – Final: Divya Deshmukh 2.5-1.5 Humpy Koneru Tan Zhongyi 1.5-0.5 Lei Tingjie #FIDEWorldCup pic.twitter.com/NDtnO4pPXU
— International Chess Federation (@FIDE_chess) July 28, 2025
Blog
-

19 साल की उम्र में Divya Deshmukh के नाम पर दर्ज हुई उपलब्धि, बनी शतरंज की World Champion
खेल: भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नई उपलब्धि शामिल हो गई है। 19 साल की दिव्या देशमुख ने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। दिव्या ने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरु हम्पी को पछाड़ अपने नाम यह उपलब्धि की है। फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। दोनों ही क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे और फिर फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने हम्पी को हराकर न सिर्फ खिताब जीता है बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया है। आपको बता दें कि वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। -

Punjab News: अवैध शराब और China डोर समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर: सुल्तानविंड पुलिस ने अवैध शराब और चाइना डोर बरामद की है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 78 बोतलें अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 54 गट्टू जानलेवा चाइना डोर बरामद हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी विशालजीत सिंह ने बताया कि शहर में जो भी लोग गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं उन पर वह सख्त नजर रख रहे हैं।
एसएचओ रजिंदर सिंह और एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा की अगुवाई में तैयार की गई टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताय़ा कि चाइना डोर पतंगबाजी के सीजन में कई जानों के लिए खतरा बनती है। इस डोर से हादसों की आशंका बढ़ जाती है जिसके कारण पुलिस ने इस तस्करी को रोकने के लिए सख्त रणनीति अपनाई है।
आरोपी से पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि वह अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में भी लिप्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह डोर और शराब कहां से लाई जाती थी और इस गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है।
-

Punjab News: आयुर्वेदिक दुकान की आड़ में दुकानदार बेच रहा नशीली गोलियां, देखें वीडियो
बठिंडा: सिविल लाइन पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत दुकान पर छापा मारा गया। मामले पर बात करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जब हमने इस दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार के पास न तो आयुर्वेदिक का कोई लाइसेंस था और न ही कामणी की शीशियों का कोई वैध बिल था। इसके चलते हमने छापा मारा और दुकान में से 70-75 कामणी की शीशिंया बरामद कर ली। इसके बाद हमने दुकान को सील कर दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई भी दुकानदार बिना डॉक्टर की पर्ची के कामणी की गोलियां और सीसी नहीं बेच सकता जो कि गैर कानूनी हो। उनका कहना है कि हम आगे भी बठिंडा में बाकी ऐसी दुकानों की जांच करेंगे जो कामणी बेचती हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एसएचओ सिविल लाइन थाना ने बताया कि बठिंडा के अजीत रोड पर रहमत आयुर्वेदिक स्टोर खुला हुआ था।
इस स्टोर में नशे की कामणियां बेची जा रही थी। यह पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के खिलाफ है। आज हमने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कार्रवाई की है।
-

Punjab News: पंजाब सरकार के द्वारा लोगों को दिए 3-3 लाख रुपये, देखें वीडियो
मोगा: आप सरकार लोगों के हितों में काम करती हुई नजर आ रही है। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से काफी खुश भी है। वहीं पार्टी के द्वारा भी लोगों की परेशानियों को दूर किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से उन युवकों को वित्तीय सहायता दी जा रही है जो थ्रेशर मशीन से दाने निकालते समय या खेत या मंडी में काम करते दौरान हादसे का शिकार हो गए थे।
इस कड़ी के अंतर्गत आज पंजाब सरकार मंडी बोर्ड के द्वारा मोगा विधानसभा के सात परिवार जिनमें एक परिवार के नौजवान की खेत में बिजली का करंट लगने और दूसरे नौजवान की मंडी में बोरियां उठाते समय बोरियां गिरने के कारण मौत हो गई थी। उन परिवारों को सरकार के द्वारा 3-3 लाख रुपये के मोगा एम.एल.ए डॉक्टर अमनदीप कौर के द्वारा सहायता राशि के चैक दिए गए हैं।
वहीं पांच ऐसे लोगों को भी सहायता दी गई जिनके थ्रेशर से दाने निकालते समय हाथ कट गए थे। वहीं एम.एल ए के द्वारा सात परिवारों को करीब 10 लाख के चेक दिए गए। इनमें 5 परिवार 2021 में हादसा ग्रस्त हो गए थे। एम.एल.ए अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी परिवारों को सरकार की ओर से सहायता राशि दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सहायता राशि लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान और मोगा की एम.एल.ए डॉक्टर अमनदीप कौर का धन्यवाद किया।
-

डायरिया की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति डिवीजन नंबर 1 ऊना के अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को स्वच्छता मिशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डायरिया की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान पुनीत शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से चलाए जा रहे “स्टॉप डायरिया 2025 कैंपेन“ के अंतर्गत जिला ऊना में जागरूकता और स्वच्छता गतिविधियों को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से 31 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को “स्वच्छ गांव – शुद्ध जल- बेहतर कल“ का संदेश देकर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला की सभी पंचायतों में एफ.टी.के (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई तथा पेयजल स्रोतों और पानी के टैंकों की सफाई का कार्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर सहायक अभियंता अक्षय कुमार, मैहतपुर सब-डिवीजन से यशवंत सिंह, लैब स्टाफ, सभी ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

Punjab News: कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति पर हुआ हमला, पूर्व पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले में कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति पर हमला होने की घटना सामने आई है। जहां पीड़ित ने पूर्व पुलिस कर्मी पर घटना को लेकर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि पूर्व पुलिस कर्मी ने अपने साथ कुछ साथियों के साथ मिल गुंडागर्दी की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व पुलिस अधिकारी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में तारीख भुगतने आए व्यक्ति पर आल्टो गाड़ी सवार द्वारा हमला किया गया। उक्त व्यक्ति पूर्व पुलिस कर्मचारी निकला।
पीड़ित व्यक्ति मानसा का रहने वाला है, जिसमें आरोप लगाए है कि पूर्व पुलिस कर्मचारी अपने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पिटाई के दौरान व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिससे उसकी हालत देखते हुए डाक्टरों ने बठिंडा अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। मानसा के एक परिवार का चल रहा घरेलू कलह बढ़ने के कारण मामला माननीय अदालत पहुंच गया। जिसको लेकर कोर्ट में तारीख पर गया हुआ था। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था, जिसका मामला माननीय अदालत में चल रहा था।
जब वह फिरोजपुर माननीय अदालत में तिथि भुगतने आया, तो उसके बेटे के ससुराल वाले आल्टो गाड़ी में सवार होकर आए थे। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी से उतर रहा था, उस पर उन्होंने हमला कर दिया गया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसकी बठिंडा रेफर कर दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पूर्व पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सवाल यह उठता है कि जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही यदि गुंडागर्दी पर उतर आए तो लोग न्याय कहां से लेंगे? पुलिस का काम ही गुंडागर्दगी रोकना होता है।
-

Thar चालक की गुंडागर्दी, एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, देखें CCTV
जम्मूः गांधी नगर में थार चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। जहां रोडरेज मामले में थार चालक ने एक्टिवा सवार को कुचलने की कोशिश की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान रांग साइड से आ रहे थार चालक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग सड़क पर गिर गया।
इतना ही नहीं थार चालक ने गाड़ी बैक की और तेजी से गाड़ी बैक करते हुए बुजुर्ग में दोबारा से टक्कर मारी और उसे सड़क पर फिर से गिरा दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने थार चालक की पहचान कर ली है और थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं महिला द्वारा इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए। महिला ने कहा कि घटना स्थल पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।
घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे ने बताया कि नेसकैफे के पास यह हादसा हुआ है। इस घटना में उसके पिता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उनको ब्रेन हैमरेज हुआ है। पीड़ित ने कहा कि जम्मू में यह पहली बार घटना हुई है। इस मामले में परिवार द्वारा थार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई।
-

Punjab News: एक्शन में आए ट्रांसपोर्ट मंत्री, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को किया नोटिस जारी, सीनियर असिस्टेंट को किया सस्पेंड, 9 कर्मी बर्खास्त
मोहालीः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की मुहिम लगातार जारी है। इसी के तहत पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिलने पर तुरंत एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, 9 डाटा एंट्री ऑपरेटरों और सुरक्षा गार्डों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत एक सीनियर असिस्टेंट को भी तुरंत सस्पेंड किया गया है। मान सरकार ने एक कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी लाने की सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है।
-

लोकसभा में राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, Operation Sindoor पर भी दिया बयान
नई दिल्ली: लोकसभा में आज पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खास चर्चा हुई है। इस चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। सेना के द्वारा की गई कार्रवाई को उन्होंने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में अपने सभी टारगेट्स को सफलतापूर्वक हिट किया है। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। राजनाथ सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमसे कभी नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान मार गिराए।अध्यक्ष महोदय, सबसे पहले मैं इस सदन के माध्यम से, देश के उन वीर सपूतों को, उन बहादुर सैनिकों को नमन करता हूँ, जो इस राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहते हैं। साथ ही, मैं उन सैनिकों की स्मृति को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने भारत की एकता और अखण्डता सुनिश्चित…
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) July 28, 2025इस वजह से दिया बयान
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी उस बहस के संदर्भ में थी जब राहुल गांधी और विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहे थे कि इस ऑपरेशन में भारत के कितने फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचा है। राहुल गांधी ने पहले भी भारतीय वायु सेना को कथित नुकसान को लेकर लगातार सवाल उठाए हैं। उन्होंने खासतौर पर तब सवाल उठाए जब 10 जून को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक सेमिनार के दौरान भारतीय वायु सेना ने कुछ एयरक्राफ्ट खोए थे।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि – हमारा ये ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है और सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि हमने किसी दबाव में आकर इसको नहीं रोका बल्कि हमने दुश्मन के हर मंसूबे पर पानी फेर दिया है। हमारा मकसद युद्ध छेड़ना नहीं बल्कि आतंकियों के ढांचों को नेस्तनाबूद करना था और सिर्फ 22 मिनट के ऑपरेशन में उसको हासिल कर लिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत है कि किसी दबाव मे आकर ऑपरेशन सिंदूर रोक गया था। इस दौरान सशस्त्र बल अपने सभी उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा और पाकिस्तान की गुहार लगाने और डीजीएमओ (DGMO) स्तर पर बात करने के बाद ही इसको रोका गया।Speaking in Lok Sabha during Special Discussion on India’s strong, successful and decisive ‘Operation Sindoor’. https://t.co/Vnm7TWMqSw
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 28, 2025पाकिस्तान को दी चेतावनी
इसी के साथ रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना और आईएसआई आतंकवाद को युद्ध के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और उसके सहारे वे भारत को अस्थिर करने का सपना देखते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा है कि वे लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर ये बात कह रहे हैं कि भारत सरकार को हजार जख्म देने का सपना पालने वाले लोगों को नींद से जाग जाना चाहिए। यह मोदीजी के नेतृत्व वाला भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने भारत की नीति साफ कर दी है कि यदि हम शांति की आशा के लिए हाथ बढ़ाना जानते हैं तो अशांति फैलाने वाले हाथों को उखाड़ना भी जानते हैं। यदि शांति के प्रयास करना जानते हैं तो दुष्टों को भाषा समझ में आए उसी भाषा में समझाना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि शठे शाठयम समाचरेत अर्थात दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूऱ का उद्देश्य सीमा पार करना या किसी क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं था बल्कि आतंकवादी शिविरों उनके समर्थकों को निशाना बनाना और उन्हें नष्ट करना था। जोर देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि सैन्य हमलों में किसी भी निर्दोष नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान हमारे ठिकानों पर हमला नहीं कर सका और हमारी किसी भी जरुरी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भारत पीओके और पाकिस्तान में हुए नुकसान के सबूत हासिल करने में कामयाब रहा है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी ताकत का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि यदि कोई उसके नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा तो भारत चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाता है लेकिन यदि कोई देश विश्वासघात करेगा तो उसे रोकना भी जानता है।100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले हर पहलू पर बहुत गहराई के साथ अध्ययन किया गया था। यह ऑप्शन चुना गया था कि आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नुकसान पहुंचा और पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई हानि नहीं पहुंची। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारी गए। रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का निर्णायक प्रकटीकरण था।विपक्ष ने नहीं पूछा दुश्मन के कितने विमान गिरे
पाकिस्तान हमारे किसी भी टारगेट को भेद नहीं सका और किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंच पाया। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष ने नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान गिरे। राजनाथ सिंह ने कहा है कि विपक्ष के लोग यह पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान गिरे। यह प्रश्न जनभावनाओं का सही से प्रतिनिधित्व नहीं करता? उन्होंने हमसे कभी यह नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए? उनको प्रश्न ही पूछना है तो प्रश्न पूछे कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है और इसका जवाब है हां। लक्ष्य बड़ा हो तो छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इससे देश की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान और उत्साह से ध्यान हट सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।परिणाम यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने भी जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसे पूर्ण तौर पर प्राप्त करने में कामयाबी हासिल हुई है। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य बड़े हो तो छोटे मुद्दों पर ध्यान नहीं जाना चाहिए। -

अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर, बिलासपुर एवं ऊना जिलों में 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस एवं अन्य केंद्रीकृत श्रेणियों के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 जुलाई 2025 को घोषित कर दिया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.
nic.in पर देख सकते हैं