Punjab News: अवैध शराब और China डोर समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: सुल्तानविंड पुलिस ने अवैध शराब और चाइना डोर बरामद की है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 78 बोतलें अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब और 54 गट्टू जानलेवा चाइना डोर बरामद हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी विशालजीत सिंह ने बताया कि शहर में जो भी लोग गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं उन पर वह सख्त नजर रख रहे हैं।

एसएचओ रजिंदर सिंह और एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा की अगुवाई में तैयार की गई टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने बताय़ा कि चाइना डोर पतंगबाजी के सीजन में कई जानों के लिए खतरा बनती है। इस डोर से हादसों की आशंका बढ़ जाती है जिसके कारण पुलिस ने इस तस्करी को रोकने के लिए सख्त रणनीति अपनाई है।

आरोपी से पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि वह अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में भी लिप्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह डोर और शराब कहां से लाई जाती थी और इस गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है।

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *