Punjab News: आयुर्वेदिक दुकान की आड़ में दुकानदार बेच रहा नशीली गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा: सिविल लाइन पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत दुकान पर छापा मारा गया। मामले पर बात करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जब हमने इस दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार के पास न तो आयुर्वेदिक का कोई लाइसेंस था और न ही कामणी की शीशियों का कोई वैध बिल था। इसके चलते हमने छापा मारा और दुकान में से 70-75 कामणी की शीशिंया बरामद कर ली। इसके बाद हमने दुकान को सील कर दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई भी दुकानदार बिना डॉक्टर की पर्ची के कामणी की गोलियां और सीसी नहीं बेच सकता जो कि गैर कानूनी हो। उनका कहना है कि हम आगे भी बठिंडा में बाकी ऐसी दुकानों की जांच करेंगे जो कामणी बेचती हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एसएचओ सिविल लाइन थाना ने बताया कि बठिंडा के अजीत रोड पर रहमत आयुर्वेदिक स्टोर खुला हुआ था।

इस स्टोर में नशे की कामणियां बेची जा रही थी। यह पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के खिलाफ है। आज हमने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कार्रवाई की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *